logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरुआ में शेरघाटी के एसडीओ मनीष कुमार ने बालू घाट का किया औचक निरीक्षण। गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर के समय शेरघाटी के एसडीओ मनीष कुमार ने बैजु बिगहा और बेलौटी बालू घाटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अवैध बालू उत्खनन और निर्धारित मानक से अधिक बालू निकालने की शिकायतें मिलीं। एसडीओ ने इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई के लिए खनिज विकास पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं। एसडीओ मनीष कुमार ने जानकारी दी कि राजेंद्र एंड संस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के क्लस्टर संख्या 13 पर अवैध रूप से बालू का खनन हो रहा था और निर्धारित मात्रा से अधिक बालू निकाला जा रहा था। इसी के मद्देनजर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

on 16 January
user_Prem Kr. Mishra
Prem Kr. Mishra
Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
on 16 January

गुरुआ में शेरघाटी के एसडीओ मनीष कुमार ने बालू घाट का किया औचक निरीक्षण। गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर के समय शेरघाटी के एसडीओ मनीष कुमार ने बैजु बिगहा और बेलौटी बालू घाटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अवैध बालू उत्खनन और निर्धारित मानक से अधिक बालू निकालने की शिकायतें मिलीं। एसडीओ ने इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई के लिए खनिज विकास पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं। एसडीओ मनीष कुमार ने जानकारी दी कि राजेंद्र एंड संस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के क्लस्टर संख्या 13 पर अवैध रूप से बालू का खनन हो रहा था और निर्धारित मात्रा से अधिक बालू निकाला जा रहा था। इसी के मद्देनजर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • देश के कई हिस्सों में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गैस की सप्लाई कम होने और कीमत बढ़ने की खबरों के बीच कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह हजारों की तादाद में लोग अपने गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े हैं। सुबह से लेकर देर रात तक लोग एजेंसियों के बाहर इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कई लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों और मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव की वजह से गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। इसका असर अब देश के अलग-अलग शहरों में दिखाई देने लगा है। हालांकि सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि सप्लाई को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। लेकिन इन हालातों के बीच एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है। 2016 में लोग एटीएम की लाइनों में लगे थे… 2020 में कोरोना महामारी के दौरान लोग ऑक्सीजन के लिए लाइन में खड़े नजर आए… और अब 2026 में लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर आम जनता को बार-बार जरूरी चीजों के लिए लाइन में क्यों लगना पड़ रहा है। देश मे गैस सिलेंडर के लिए मची अफरा-तफरी ! एजेंसियों के बाहर हजारों की लाइन ! गैस के लिए महिला गिर कर हुई बेहोश ! 👇🏻
    1
    देश के कई हिस्सों में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गैस की सप्लाई कम होने और कीमत बढ़ने की खबरों के बीच कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह हजारों की तादाद में लोग अपने गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े हैं। सुबह से लेकर देर रात तक लोग एजेंसियों के बाहर इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कई लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों और मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव की वजह से गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। इसका असर अब देश के अलग-अलग शहरों में दिखाई देने लगा है। हालांकि सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि सप्लाई को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है।
लेकिन इन हालातों के बीच एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो रहा है।
2016 में लोग एटीएम की लाइनों में लगे थे…
2020 में कोरोना महामारी के दौरान लोग ऑक्सीजन के लिए लाइन में खड़े नजर आए…
और अब 2026 में लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं।
इन तस्वीरों को देखकर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर आम जनता को बार-बार जरूरी चीजों के लिए लाइन में क्यों लगना पड़ रहा है।
देश मे गैस सिलेंडर के लिए मची अफरा-तफरी ! एजेंसियों के बाहर हजारों की लाइन ! गैस के लिए महिला गिर कर हुई बेहोश ! 👇🏻
    user_Kausar Alam Sinior Journalist
    Kausar Alam Sinior Journalist
    Local News Reporter शेरघाटी, गया, बिहार•
    27 min ago
  • आमस:- मगध विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग से श्रीमति शैलजा शालिनी को 25 फरवरी को Ph.D की उपाधि से सम्मानित किया गया । उनका शोध "कोडरमा जिला के सामाजिक - आर्थिक विकास में आधुनिक कृषि की भूमिका: भौगोलिक दृष्टि से एक अध्ययन" पर केंद्रित था, जिसमें उन्होंने कोडरमा जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास में आधुनिक कृषि की भूमिका का विस्तृत विश्लेषण किया। प्रोफ़ेसर बासुदेव प्रसाद के मार्गदर्शन में उन्होंने यह शोध पूरा किया, जो उनकी मेहनत और समर्पण का फल है। यह उपलब्धि न केवल श्रीमति शैलजा शालिनी के लिए बल्कि उनके परिवार और सहयोगियों के लिए भी एक बड़ा सम्मान है। उनके पति नीरज कुमार राय आमस प्रखण्ड में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं,उन्होंने भी उनकी इस सफलता पर बधाई दी है। आमस बीडीओ एवं बुद्धजीवियों ने भी श्रीमति शैलजा शालिनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस सफलता से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।
    1
    आमस:- मगध विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग से श्रीमति शैलजा शालिनी को 25 फरवरी को Ph.D की उपाधि से सम्मानित किया गया । उनका शोध "कोडरमा जिला के सामाजिक - आर्थिक विकास में आधुनिक कृषि की भूमिका: भौगोलिक दृष्टि से एक अध्ययन" पर केंद्रित था, जिसमें उन्होंने कोडरमा जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास में आधुनिक कृषि की भूमिका का विस्तृत विश्लेषण किया। प्रोफ़ेसर बासुदेव प्रसाद के मार्गदर्शन में उन्होंने यह शोध पूरा किया, जो उनकी मेहनत और समर्पण का फल है।
यह उपलब्धि न केवल श्रीमति शैलजा शालिनी के लिए बल्कि उनके परिवार और सहयोगियों के लिए भी एक बड़ा सम्मान है। उनके पति नीरज कुमार राय आमस प्रखण्ड में बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं,उन्होंने भी उनकी इस सफलता पर बधाई दी है। आमस बीडीओ एवं बुद्धजीवियों ने भी श्रीमति शैलजा शालिनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस सफलता से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।
    user_Dhananjay kumar Yadav
    Dhananjay kumar Yadav
    पत्रकार अमास, गया, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    1
    Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    user_गौतम चंद्रवंशी जी
    गौतम चंद्रवंशी जी
    Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    1
    Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    7 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति गया। माहुरी वैश्य मंडल, गया के तत्वावधान में आयोजित 42वाँ माँ मथुरासनी महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को प्रातः 09:00 बजे गुरुद्वारा रोड से निकाली गई भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जनकपुर, मानपुर स्थित माँ मथुरासिनी मंदिर महोत्सव स्थल पहुँची। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवाओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस आयोजन में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भी शिरकत की और माँ मथुरासिनी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मथुरासानी महोत्सव में आरा से आई झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। आरा से आए सांस्कृतिक झांकी रथ पर कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं झांकी की प्रस्तुति दी गई, जिसने श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं मानपुर उप-मंडल में माता की चौकी का भी आयोजन किया गया। महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत 13 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को संध्या 6:00 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में माँ का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन एवं जागरण का कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात 15 मार्च 2026, दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में माँ का भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार ‘पिंटू’ ने समाज के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन महोत्सव को सफल बनाएं तथा माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस आयोजन में माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति, माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति एवं उप-मंडल माहुरी वैश्य मंडल मानपुर का भी सराहनीय सहयोग रहा।
    1
    प्रेस विज्ञप्ति
गया। माहुरी वैश्य मंडल, गया के तत्वावधान में आयोजित 42वाँ माँ मथुरासनी महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को प्रातः 09:00 बजे गुरुद्वारा रोड से निकाली गई भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जनकपुर, मानपुर स्थित माँ मथुरासिनी मंदिर महोत्सव स्थल पहुँची। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवाओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस आयोजन में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भी शिरकत की और माँ मथुरासिनी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मथुरासानी महोत्सव में आरा से आई झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। आरा से आए सांस्कृतिक झांकी रथ पर कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम एवं झांकी की प्रस्तुति दी गई, जिसने श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं मानपुर उप-मंडल में माता की चौकी का भी आयोजन किया गया।
महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत 13 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को संध्या 6:00 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में माँ का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन एवं जागरण का कार्यक्रम होगा।
इसके पश्चात 15 मार्च 2026, दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे से माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में माँ का भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार ‘पिंटू’ ने समाज के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन महोत्सव को सफल बनाएं तथा माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस आयोजन में माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति, माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति एवं उप-मंडल माहुरी वैश्य मंडल मानपुर का भी सराहनीय सहयोग रहा।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    15 hrs ago
  • मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित शशिकांत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 24 फरवरी 2026 को वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे लात-घूंसों और डंडे से पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद परिजनों की मदद से उसका इलाज कराया गया। पीड़ित ने रफीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित शशिकांत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 24 फरवरी 2026 को वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे लात-घूंसों और डंडे से पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया।
पीड़ित ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद परिजनों की मदद से उसका इलाज कराया गया।
पीड़ित ने रफीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    16 hrs ago
  • औरंगाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती तान्या पटेल के द्वारा 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर यातायात एवं परिवहन पदाधिकारी विभाग के साथ अपने प्रकोष्ठ में एक बैठक किया गया। सचिव श्रीमती तान्या पटेल द्वारा परिवहन विभाग से बैठक करने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभा सदन में जिला के सभी संवाददाताओं के साथ प्रेस वार्ता की गयी। प्रेस वार्ता में सचिव द्वारा संवाददाताओं को जानकारी उपलब्ध कराया गया कि चालान से सम्बन्धित लम्बित वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण हेतु अलग से बेंच बनेगा और जो सुलहनीय यातायात से सम्बन्धित मामलें का आफ लाईन या आॅन लाईन चालान जमा करना चाहतें हैं उन्हें इसके लिए परिवहन व्हिकिल से सम्बन्धित निबन्धित मोबाईल नम्बर लाना होगा। सचिव द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान माफी का कोई प्रावधान नहीं है। जिला परिवहन द्वारा लगाये गये जुर्माना में अगर कोई त्रुटियाॅं हो या गलत तरीके से चालान काटा गया हो तो उसे ठीक कराने का एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा और त्रुटियों से सम्बन्धित आवेदन लिखने में पारा विधिक स्वयं सेवक द्वारा सहयोग किया जायेगा जिसमें परिवहन विभाग से सम्बन्धित पदाधिकारी को अधिकृत एवं प्रतिनियुक्त करते हुए मामलें से सम्बन्धित बेंच पर उपस्थित रहकर राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन उक्त से सम्बन्धित मामलें के निस्तारण त्रुटि सुधार, आॅफ लाईन, आॅन लाई जुर्माना जमा करने हेतु आये वादकारियों को अपेक्षित सहयोग एवं उनके दावों पर औचित्यपूर्ण दावों पर विचार किया जायेगा। बाईट सचिव श्रीमती तान्या पटेल
    1
    औरंगाबाद  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती तान्या पटेल के द्वारा 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर यातायात एवं परिवहन पदाधिकारी विभाग के साथ अपने प्रकोष्ठ में एक बैठक किया गया। सचिव श्रीमती तान्या पटेल द्वारा परिवहन विभाग से बैठक करने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभा सदन में जिला के सभी संवाददाताओं के साथ प्रेस वार्ता की गयी। प्रेस वार्ता में सचिव द्वारा संवाददाताओं को जानकारी उपलब्ध कराया गया कि चालान से सम्बन्धित लम्बित वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण हेतु अलग से बेंच बनेगा  और जो सुलहनीय यातायात से सम्बन्धित मामलें का आफ लाईन या आॅन लाईन चालान जमा करना चाहतें हैं उन्हें इसके लिए परिवहन व्हिकिल से सम्बन्धित निबन्धित मोबाईल नम्बर लाना होगा। सचिव द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान माफी का कोई प्रावधान नहीं है। जिला परिवहन द्वारा लगाये गये जुर्माना में अगर कोई त्रुटियाॅं हो या गलत तरीके से चालान काटा गया हो तो उसे ठीक कराने का एक अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा और त्रुटियों से सम्बन्धित आवेदन लिखने में पारा विधिक स्वयं सेवक द्वारा सहयोग किया जायेगा जिसमें परिवहन विभाग से सम्बन्धित पदाधिकारी को अधिकृत एवं प्रतिनियुक्त करते हुए मामलें से सम्बन्धित बेंच पर उपस्थित रहकर राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन उक्त से सम्बन्धित मामलें के निस्तारण त्रुटि सुधार, आॅफ लाईन, आॅन लाई जुर्माना जमा करने हेतु आये वादकारियों को अपेक्षित सहयोग एवं उनके दावों पर औचित्यपूर्ण दावों पर विचार किया जायेगा।
बाईट सचिव श्रीमती तान्या पटेल
    user_Md safe Alam Guddu
    Md safe Alam Guddu
    पत्रकार औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    18 hrs ago
  • गया जिले के शेरघाटी थाना परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर महिला दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केके कंपटीटिव क्लासेज के संस्थापक कुंदन कुमार के नेतृत्व में कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने थाना में महिला पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी ने महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने महिला पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर एसआई रूपा कुमारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से महिलाओं के सम्मान और समान अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस कार्यक्रम में शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार, एसआई शिव शंकर शाह, रितेश कुमार, रविराज कुमार, प्रियंका कुमारी, अर्चना कुमारी, सबनम कुमारी, सतीश कुमार भारती, शिक्षक गौरव सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और इस पहल की सराहना की। आप देख रहे थे शेरघाटी से Shuru Apps के लिए कौसर अलम की रिपोर्ट ।
    1
    गया जिले के शेरघाटी थाना परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर महिला दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में केके कंपटीटिव क्लासेज के संस्थापक कुंदन कुमार के नेतृत्व में कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने थाना में महिला पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी ने महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
छात्र-छात्राओं ने महिला पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर एसआई रूपा कुमारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 
उन्होंने छात्र-छात्राओं से महिलाओं के सम्मान और समान अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
इस कार्यक्रम में शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार, एसआई शिव शंकर शाह, रितेश कुमार, रविराज कुमार, प्रियंका कुमारी, अर्चना कुमारी, सबनम कुमारी, सतीश कुमार भारती, शिक्षक गौरव सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और इस पहल की सराहना की।
आप देख रहे थे शेरघाटी से Shuru Apps के लिए कौसर अलम की रिपोर्ट ।
    user_Kausar Alam Sinior Journalist
    Kausar Alam Sinior Journalist
    Local News Reporter शेरघाटी, गया, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.