logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सागर जिले की बीना थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप और ज्वेलर्स की दुकान पर डकैती डालने की योजना के लिए रेकी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा दिए गए प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के निर्देशों के तहत की गई, जिसका उद्देश्य अपराध होने से पहले ही उसकी रोकथाम करना और संदिग्धों पर निगरानी रखना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना के मार्गदर्शन और एसडीओपी बीना के नेतृत्व में, बीना पुलिस को डकैती की योजना में जानकारी देने वाले और रेकी करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया था। घटना का विवरण देते हुए बताया गया कि 10 जून 2026 की रात को, बीना थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग मालखेड़ी रोड स्थित अनिल इंडस्ट्रीज की खाली बैरक के बाहर इकट्ठा होकर एक बड़ी चोरी और डकैती की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पहले पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में इन आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका एक रिश्तेदार, जो बीना शहर में गुब्बारे बेचकर घूमता है, रेकी करके उन्हें जानकारी दे रहा था। इस रिश्तेदार ने बताया था कि शाह पेट्रोल पंप देर रात तक खुला रहता है और उसके सामने सानिया ज्वेलर्स है जिसमें काफी माल है। योजना बनाने वाले सभी आरोपी गुना से ट्रेन द्वारा बीना पहुंचे थे और रेकी करने वाले रिश्तेदार के शनि मंदिर के पास कटरा मंदिर, बीना स्थित अस्थाई निवास पर जाकर सभी जानकारी जुटाई थी, जिसके बाद पाँचों आरोपी इसी सूचना के आधार पर मालखेड़ी की तरफ खाली बैरक में बैठकर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इस मामले में रघुवीर पिता हजर पारदी (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम रुसिया, थाना कुरवाई, जिला विदिशा, जो वर्तमान में शनि मंदिर के पास बीना में रह रहा था, की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी रघुवीर ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए तारा पारदी को अपना रिश्तेदार बताया और यह भी स्वीकार किया कि उसके पास ही पाँचों आरोपी आए थे तथा उसने ही रेकी कर उन्हें जानकारी दी थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से वारंट मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी बीना निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक लखन राज, सहायक उप निरीक्षक शिखरचंद, प्रधान आरक्षक संजय बेन, दीप सिंह भदौरिया, राहुल सोलंकी, जितेंद्र चंद्रवंशी, युधिष्ठिर, बाबूलाल, प्रमोद, संदीप यादव, रामाश्रे पांडे और नरेंद्र की भूमिका सराहनीय रही। सागर पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिले में प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के माध्यम से अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

5 hrs ago
user_हरिकृष्ण सोनी
हरिकृष्ण सोनी
पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

सागर जिले की बीना थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप और ज्वेलर्स की दुकान पर डकैती डालने की योजना के लिए रेकी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा दिए गए प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के निर्देशों के तहत की गई, जिसका उद्देश्य अपराध होने से पहले ही उसकी रोकथाम करना और संदिग्धों पर निगरानी रखना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना के मार्गदर्शन और एसडीओपी बीना के नेतृत्व में, बीना पुलिस को डकैती की योजना में जानकारी देने वाले और रेकी करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया था। घटना का विवरण देते हुए बताया गया कि 10 जून 2026 की रात को, बीना थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग मालखेड़ी रोड स्थित अनिल इंडस्ट्रीज की खाली बैरक के बाहर इकट्ठा होकर एक बड़ी चोरी और डकैती की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पहले पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में इन आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका एक रिश्तेदार, जो बीना शहर में गुब्बारे बेचकर घूमता है, रेकी करके उन्हें जानकारी दे रहा था। इस रिश्तेदार ने बताया था कि शाह पेट्रोल पंप देर रात तक खुला रहता है और उसके सामने सानिया ज्वेलर्स है जिसमें काफी माल है। योजना बनाने वाले सभी आरोपी गुना से ट्रेन द्वारा बीना पहुंचे थे और रेकी करने वाले रिश्तेदार के शनि मंदिर के पास कटरा मंदिर, बीना स्थित अस्थाई निवास पर जाकर सभी जानकारी जुटाई थी, जिसके बाद पाँचों आरोपी इसी सूचना के आधार पर मालखेड़ी की तरफ खाली बैरक में बैठकर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इस मामले में रघुवीर पिता हजर पारदी (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम रुसिया, थाना कुरवाई, जिला विदिशा, जो वर्तमान में शनि मंदिर के पास बीना में रह रहा था, की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी रघुवीर ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए तारा पारदी को अपना रिश्तेदार बताया और यह भी स्वीकार किया कि उसके पास ही पाँचों आरोपी आए थे तथा उसने ही रेकी कर उन्हें जानकारी दी थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से वारंट मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी बीना निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक लखन राज, सहायक उप निरीक्षक शिखरचंद, प्रधान आरक्षक संजय बेन, दीप सिंह भदौरिया, राहुल सोलंकी, जितेंद्र चंद्रवंशी, युधिष्ठिर, बाबूलाल, प्रमोद, संदीप यादव, रामाश्रे पांडे और नरेंद्र की भूमिका सराहनीय रही। सागर पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिले में प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के माध्यम से अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बीना पुलिस को प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के मुख्य रेकीकर्ता को गिरफ्तार किया है जो पेट्रोल पंप और ज्वैलर्स प्रतिष्ठान पर डकैती की साजिश रच रहा था। यह आरोपी गुब्बारे बेचने के बहाने शहर में घूमकर प्रतिष्ठानों की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाता था। सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस लगातार सक्रिय थी। इसी क्रम में, बीते 10 जून की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश मालखेड़ी रोड स्थित अनिल इंडस्ट्रीज की खाली बैरक के बाहर बड़ी चोरी और डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि उनका एक रिश्तेदार गुब्बारे बेचने के बहाने बीना शहर में रेकी करता था। उसने शाह पेट्रोल पंप और उसके सामने स्थित ज्वैलर्स प्रतिष्ठान की जानकारी गिरोह को उपलब्ध कराई थी। पुलिस की तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से इस मुख्य रेकीकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और इस मामले में अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलने की संभावना है। बीना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात होने से पहले ही टल गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनूप यादव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना प्रभारी अनूप यादव ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    1
    बीना पुलिस को प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के मुख्य रेकीकर्ता को गिरफ्तार किया है जो पेट्रोल पंप और ज्वैलर्स प्रतिष्ठान पर डकैती की साजिश रच रहा था। यह आरोपी गुब्बारे बेचने के बहाने शहर में घूमकर प्रतिष्ठानों की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाता था।

सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस लगातार सक्रिय थी। इसी क्रम में, बीते 10 जून की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश मालखेड़ी रोड स्थित अनिल इंडस्ट्रीज की खाली बैरक के बाहर बड़ी चोरी और डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि उनका एक रिश्तेदार गुब्बारे बेचने के बहाने बीना शहर में रेकी करता था। उसने शाह पेट्रोल पंप और उसके सामने स्थित ज्वैलर्स प्रतिष्ठान की जानकारी गिरोह को उपलब्ध कराई थी।

पुलिस की तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से इस मुख्य रेकीकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और इस मामले में अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलने की संभावना है। बीना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात होने से पहले ही टल गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनूप यादव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना प्रभारी अनूप यादव ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सागर जिले की बीना थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप और ज्वेलर्स की दुकान पर डकैती डालने की योजना के लिए रेकी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा दिए गए प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के निर्देशों के तहत की गई, जिसका उद्देश्य अपराध होने से पहले ही उसकी रोकथाम करना और संदिग्धों पर निगरानी रखना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना के मार्गदर्शन और एसडीओपी बीना के नेतृत्व में, बीना पुलिस को डकैती की योजना में जानकारी देने वाले और रेकी करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया था। घटना का विवरण देते हुए बताया गया कि 10 जून 2026 की रात को, बीना थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग मालखेड़ी रोड स्थित अनिल इंडस्ट्रीज की खाली बैरक के बाहर इकट्ठा होकर एक बड़ी चोरी और डकैती की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पहले पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में इन आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका एक रिश्तेदार, जो बीना शहर में गुब्बारे बेचकर घूमता है, रेकी करके उन्हें जानकारी दे रहा था। इस रिश्तेदार ने बताया था कि शाह पेट्रोल पंप देर रात तक खुला रहता है और उसके सामने सानिया ज्वेलर्स है जिसमें काफी माल है। योजना बनाने वाले सभी आरोपी गुना से ट्रेन द्वारा बीना पहुंचे थे और रेकी करने वाले रिश्तेदार के शनि मंदिर के पास कटरा मंदिर, बीना स्थित अस्थाई निवास पर जाकर सभी जानकारी जुटाई थी, जिसके बाद पाँचों आरोपी इसी सूचना के आधार पर मालखेड़ी की तरफ खाली बैरक में बैठकर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इस मामले में रघुवीर पिता हजर पारदी (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम रुसिया, थाना कुरवाई, जिला विदिशा, जो वर्तमान में शनि मंदिर के पास बीना में रह रहा था, की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी रघुवीर ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए तारा पारदी को अपना रिश्तेदार बताया और यह भी स्वीकार किया कि उसके पास ही पाँचों आरोपी आए थे तथा उसने ही रेकी कर उन्हें जानकारी दी थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से वारंट मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी बीना निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक लखन राज, सहायक उप निरीक्षक शिखरचंद, प्रधान आरक्षक संजय बेन, दीप सिंह भदौरिया, राहुल सोलंकी, जितेंद्र चंद्रवंशी, युधिष्ठिर, बाबूलाल, प्रमोद, संदीप यादव, रामाश्रे पांडे और नरेंद्र की भूमिका सराहनीय रही। सागर पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिले में प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के माध्यम से अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    सागर जिले की बीना थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप और ज्वेलर्स की दुकान पर डकैती डालने की योजना के लिए रेकी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा दिए गए प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के निर्देशों के तहत की गई, जिसका उद्देश्य अपराध होने से पहले ही उसकी रोकथाम करना और संदिग्धों पर निगरानी रखना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना के मार्गदर्शन और एसडीओपी बीना के नेतृत्व में, बीना पुलिस को डकैती की योजना में जानकारी देने वाले और रेकी करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया था।

घटना का विवरण देते हुए बताया गया कि 10 जून 2026 की रात को, बीना थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग मालखेड़ी रोड स्थित अनिल इंडस्ट्रीज की खाली बैरक के बाहर इकट्ठा होकर एक बड़ी चोरी और डकैती की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पहले पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में इन आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका एक रिश्तेदार, जो बीना शहर में गुब्बारे बेचकर घूमता है, रेकी करके उन्हें जानकारी दे रहा था। इस रिश्तेदार ने बताया था कि शाह पेट्रोल पंप देर रात तक खुला रहता है और उसके सामने सानिया ज्वेलर्स है जिसमें काफी माल है। योजना बनाने वाले सभी आरोपी गुना से ट्रेन द्वारा बीना पहुंचे थे और रेकी करने वाले रिश्तेदार के शनि मंदिर के पास कटरा मंदिर, बीना स्थित अस्थाई निवास पर जाकर सभी जानकारी जुटाई थी, जिसके बाद पाँचों आरोपी इसी सूचना के आधार पर मालखेड़ी की तरफ खाली बैरक में बैठकर डकैती डालने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने इस मामले में रघुवीर पिता हजर पारदी (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम रुसिया, थाना कुरवाई, जिला विदिशा, जो वर्तमान में शनि मंदिर के पास बीना में रह रहा था, की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी रघुवीर ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए तारा पारदी को अपना रिश्तेदार बताया और यह भी स्वीकार किया कि उसके पास ही पाँचों आरोपी आए थे तथा उसने ही रेकी कर उन्हें जानकारी दी थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से वारंट मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी बीना निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक लखन राज, सहायक उप निरीक्षक शिखरचंद, प्रधान आरक्षक संजय बेन, दीप सिंह भदौरिया, राहुल सोलंकी, जितेंद्र चंद्रवंशी, युधिष्ठिर, बाबूलाल, प्रमोद, संदीप यादव, रामाश्रे पांडे और नरेंद्र की भूमिका सराहनीय रही। सागर पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिले में प्रो-एक्टिव पुलिसिंग के माध्यम से अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बीना में पत्रकार कल्याण परिषद की इकाई के पत्रकार साथियों को आज परिचय पत्र वितरित किए गए। यह वितरण पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा और संभागीय अध्यक्ष संतोष झा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से बीना ब्लॉक इकाई का गठन भी किया गया।
    1
    बीना में पत्रकार कल्याण परिषद की इकाई के पत्रकार साथियों को आज परिचय पत्र वितरित किए गए। यह वितरण पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा और संभागीय अध्यक्ष संतोष झा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से बीना ब्लॉक इकाई का गठन भी किया गया।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के विदिशा में एक चोरी हुए मोबाइल को खोजने में पुलिस को पूरे 6 साल लग गए, जहाँ यह मोबाइल 2021 में गुम हुआ था, उसकी FIR 2023 में दर्ज हुई और वह अंततः 2026 में जाकर बरामद हुआ। इस अवधि में सिविल लाइन थाने के पाँच थाना प्रभारी बदल गए, लेकिन कोई भी इस मोबाइल का पता नहीं लगा सका, जबकि पुलिस अधीक्षक ने 2023 में ही एक पत्र के माध्यम से चोरी हुए मोबाइल की लोकेशन भी बताई थी। फरियादी राजेंद्र अहिरवार, जिनका मोबाइल 2022 में चोरी हो गया था, इस पूरे 6 साल के दौरान लगातार थाने के चक्कर लगाते रहे। उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई और FIR की प्रति मांगी, लेकिन उन्हें दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। जब राजेंद्र ने लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम के तहत विभाग से जानकारी मांगी, तो वह भी नहीं दी गई, जिसके चलते तत्कालीन थाना प्रभारी पर 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पेनाल्टी और 5 हजार रुपये का आवागमन शुल्क भी लगाया गया। राजेंद्र का यह भी आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है और उन्हें आज तक अपनी FIR और अपील से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं मिली है, जबकि उनका मोबाइल कर्नाटक से बरामद हो गया है। हालाँकि, हाल ही में सिविल लाइन थाने में नियुक्त हुए थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने उस मोबाइल को सिर्फ 7 दिनों के भीतर खोज निकाला, जिसे पूरा सिस्टम 2021 से ढूंढने में असमर्थ रहा था।
    4
    मध्य प्रदेश के विदिशा में एक चोरी हुए मोबाइल को खोजने में पुलिस को पूरे 6 साल लग गए, जहाँ यह मोबाइल 2021 में गुम हुआ था, उसकी FIR 2023 में दर्ज हुई और वह अंततः 2026 में जाकर बरामद हुआ। इस अवधि में सिविल लाइन थाने के पाँच थाना प्रभारी बदल गए, लेकिन कोई भी इस मोबाइल का पता नहीं लगा सका, जबकि पुलिस अधीक्षक ने 2023 में ही एक पत्र के माध्यम से चोरी हुए मोबाइल की लोकेशन भी बताई थी।

फरियादी राजेंद्र अहिरवार, जिनका मोबाइल 2022 में चोरी हो गया था, इस पूरे 6 साल के दौरान लगातार थाने के चक्कर लगाते रहे। उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई और FIR की प्रति मांगी, लेकिन उन्हें दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। जब राजेंद्र ने लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम के तहत विभाग से जानकारी मांगी, तो वह भी नहीं दी गई, जिसके चलते तत्कालीन थाना प्रभारी पर 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पेनाल्टी और 5 हजार रुपये का आवागमन शुल्क भी लगाया गया। राजेंद्र का यह भी आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है और उन्हें आज तक अपनी FIR और अपील से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं मिली है, जबकि उनका मोबाइल कर्नाटक से बरामद हो गया है।

हालाँकि, हाल ही में सिविल लाइन थाने में नियुक्त हुए थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने उस मोबाइल को सिर्फ 7 दिनों के भीतर खोज निकाला, जिसे पूरा सिस्टम 2021 से ढूंढने में असमर्थ रहा था।
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ललितपुर जिले के मड़ावरा में तिसगना गल्ला मंडी के पास एक भैंस से बाइक टकरा जाने से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में सौजना थाना क्षेत्र के भदौरा निवासी 37 वर्षीय मनोहर की मौत हो गई, जबकि उनके साले हरि पुत्र परसू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सीएचसी मड़ावरा लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मनोहर को मृत घोषित कर दिया। हरि का इलाज अभी जारी है।
    1
    ललितपुर जिले के मड़ावरा में तिसगना गल्ला मंडी के पास एक भैंस से बाइक टकरा जाने से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में सौजना थाना क्षेत्र के भदौरा निवासी 37 वर्षीय मनोहर की मौत हो गई, जबकि उनके साले हरि पुत्र परसू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सीएचसी मड़ावरा लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मनोहर को मृत घोषित कर दिया। हरि का इलाज अभी जारी है।
    user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 'लाडली बहना योजना' की 37वीं किस्त 14 जून को सागर जिले के केसली से जारी करेंगे। इस दौरान राज्य की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1500-1500 रुपये की राशि सीधे भेजी जाएगी। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ₹350 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगे।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 'लाडली बहना योजना' की 37वीं किस्त 14 जून को सागर जिले के केसली से जारी करेंगे। इस दौरान राज्य की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1500-1500 रुपये की राशि सीधे भेजी जाएगी। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ₹350 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगे।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बीना विधानसभा क्षेत्र की ऐरण ग्राम पंचायत वित्तीय अनियमितताओं और कथित घोटालों के आरोपों के कारण चर्चा का विषय बन गई है, जहाँ उपसरपंच जगपाल सिंह राजपूत ने ग्राम पंचायत के सरपंच अमान अहिरवार और सचिव मेहरबान सिंह पर शासकीय राशि के दुरुपयोग और विभिन्न मदों में अनियमित भुगतान के गंभीर आरोप लगाए हैं। उपसरपंच का दावा है कि पंचायत द्वारा गौशाला संचालन के नाम पर भूसा खरीदी में भारी अनियमितता की गई है, जहाँ बाजार में लगभग ₹400 प्रति क्विंटल की दर से उपलब्ध भूसे का भुगतान पंचायत द्वारा ₹1200 प्रति क्विंटल की दर से किया गया। आरोप है कि यह भुगतान सरपंच और सचिव की मिलीभगत से किया गया, जिसके अधिकांश बिल पंचायत कार्यालय व्यय और अन्य सामग्री के नाम पर चुकाए गए। इसके अतिरिक्त, उपसरपंच ने ऐरण महोत्सव के दौरान नदी घाट की पुताई के नाम पर लगभग ₹90 हजार का भुगतान किए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पंचायत के विभिन्न वित्तीय अभिलेखों और 'पंचायत दर्पण पोर्टल' पर दर्ज जानकारी में कई विसंगतियाँ दिखाई दे रही हैं। आरोप यह भी हैं कि हितग्राहियों को दी जाने वाली सहायता राशि निर्धारित राशि से अधिक भुगतान की गई। साथ ही, पंचायत द्वारा ऐसे बिलों का भुगतान भी किया गया जिनके संबंध में आवश्यक खरीद अभिलेख एवं दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। उपसरपंच ने सरपंच एवं सचिव पर फर्जी बिलों के माध्यम से मनरेगा योजना के तहत अपने रिश्तेदारों और करीबियों के खातों में राशि हस्तांतरित कराने का आरोप लगाया है। हालांकि, सरपंच ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि पंचायत के सभी कार्य नियमानुसार और पारदर्शिता के साथ किए गए हैं तथा लगाए जा रहे आरोप राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हैं। वहीं, इस मामले में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) प्रदीप कुमार पाल ने कहा है कि मामला मीडिया के द्वारा उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि शिकायत और आरोपों की जाँच कराई जाएगी तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की नजरें प्रस्तावित जाँच पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
    1
    बीना विधानसभा क्षेत्र की ऐरण ग्राम पंचायत वित्तीय अनियमितताओं और कथित घोटालों के आरोपों के कारण चर्चा का विषय बन गई है, जहाँ उपसरपंच जगपाल सिंह राजपूत ने ग्राम पंचायत के सरपंच अमान अहिरवार और सचिव मेहरबान सिंह पर शासकीय राशि के दुरुपयोग और विभिन्न मदों में अनियमित भुगतान के गंभीर आरोप लगाए हैं। उपसरपंच का दावा है कि पंचायत द्वारा गौशाला संचालन के नाम पर भूसा खरीदी में भारी अनियमितता की गई है, जहाँ बाजार में लगभग ₹400 प्रति क्विंटल की दर से उपलब्ध भूसे का भुगतान पंचायत द्वारा ₹1200 प्रति क्विंटल की दर से किया गया। आरोप है कि यह भुगतान सरपंच और सचिव की मिलीभगत से किया गया, जिसके अधिकांश बिल पंचायत कार्यालय व्यय और अन्य सामग्री के नाम पर चुकाए गए।

इसके अतिरिक्त, उपसरपंच ने ऐरण महोत्सव के दौरान नदी घाट की पुताई के नाम पर लगभग ₹90 हजार का भुगतान किए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पंचायत के विभिन्न वित्तीय अभिलेखों और 'पंचायत दर्पण पोर्टल' पर दर्ज जानकारी में कई विसंगतियाँ दिखाई दे रही हैं। आरोप यह भी हैं कि हितग्राहियों को दी जाने वाली सहायता राशि निर्धारित राशि से अधिक भुगतान की गई। साथ ही, पंचायत द्वारा ऐसे बिलों का भुगतान भी किया गया जिनके संबंध में आवश्यक खरीद अभिलेख एवं दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। उपसरपंच ने सरपंच एवं सचिव पर फर्जी बिलों के माध्यम से मनरेगा योजना के तहत अपने रिश्तेदारों और करीबियों के खातों में राशि हस्तांतरित कराने का आरोप लगाया है।

हालांकि, सरपंच ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि पंचायत के सभी कार्य नियमानुसार और पारदर्शिता के साथ किए गए हैं तथा लगाए जा रहे आरोप राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हैं। वहीं, इस मामले में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) प्रदीप कुमार पाल ने कहा है कि मामला मीडिया के द्वारा उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि शिकायत और आरोपों की जाँच कराई जाएगी तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की नजरें प्रस्तावित जाँच पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सागर जिले के बीना में, कांग्रेस द्वारा रेलवे द्वारा हटाए गए अतिक्रमण के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
    1
    सागर जिले के बीना में, कांग्रेस द्वारा रेलवे द्वारा हटाए गए अतिक्रमण के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.