Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाड़मेर में आयोजित कैंडल मार्च के बाद बालोतरा-बाड़मेर-जैसलमेर के स्थानीय सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मीडिया से रूबरू हुए। कैंडल मार्च के समापन के बाद सांसद ने मीडिया के माध्यम से आमजन को संबोधित करते हुए अपनी बात रखी।
Pukhraj soni
बाड़मेर में आयोजित कैंडल मार्च के बाद बालोतरा-बाड़मेर-जैसलमेर के स्थानीय सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मीडिया से रूबरू हुए। कैंडल मार्च के समापन के बाद सांसद ने मीडिया के माध्यम से आमजन को संबोधित करते हुए अपनी बात रखी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बाड़मेर में आयोजित कैंडल मार्च के बाद बालोतरा-बाड़मेर-जैसलमेर के स्थानीय सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मीडिया से रूबरू हुए। कैंडल मार्च के समापन के बाद सांसद ने मीडिया के माध्यम से आमजन को संबोधित करते हुए अपनी बात रखी।1
- प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।1
- बाड़मेर जिले की बाखासर थाना पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 21 किलो 570 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने प्रभातनगर सारला गांव में दबिश देकर आरोपी नरसिंगाराम पुत्र देवाराम को रंगे हाथों पकड़ा और उसके पास से मादक पदार्थ की खेप बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के अनुसार, पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी के निर्देश पर जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य और डीएसपी जेठाराम के निर्देशन में मिली सूचना पर थानाधिकारी गोविंदराम के नेतृत्व में पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत, खरीद-फरोख्त और संभावित तस्करी नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में एएसआई रतनलाल, देवाराम, कॉन्स्टेबल राणाराम, दिनेश कुमार, महिला कॉन्स्टेबल फूलन, सुरेश कुमार और भरोसीलाल की अहम भूमिका रही।1
- जालोर में सड़क पर सीवरेज लाइन का पानी फैलने से नाराज लोगों ने सांसद लुम्बाराम चौधरी को घेर लिया। लोगों ने सांसद को बताया कि सड़क पर सीवरेज लाइन का पानी फैला हुआ है, जिससे भारी परेशानी हो रही है। इस पर सांसद ने तुरंत संज्ञान लेते हुए फोन पर ही अधिकारी (EO) को जमकर फटकार लगाई।1
- जालौर के भीनमाल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है, जिसके जरिए भीनमाल क्षेत्र में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।1
- जालौर की शिवाजी नगर कॉलोनी में रविवार को अपने मित्र से मिलने पहुंचे सांसद लुंबा राम चौधरी को कॉलोनी वासियों ने घेर लिया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने इलाके की खराब सफाई व्यवस्था को लेकर सांसद लुंबा राम चौधरी को जमकर खरी-खोटी सुनाई और उन्हें सफाई की समस्या से अवगत कराया। कॉलोनी वासियों के विरोध के बाद सांसद ने तुरंत मौके से ही नगर परिषद के अधिकारियों को फोन लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कॉलोनी वासियों को आश्वस्त किया कि शाम तक उनकी कॉलोनी में सफाई करवा दी जाएगी।1
- बेंगलुरु रामदेव एकता साइकिल यात्रा की ओर से आयोजित 20वीं साइकिल यात्रा रविवार को अलसूर गेट पुलिस स्टेशन से धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना हुई। बाबा रामदेवजी के परम भक्त थानाराम ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया, जिससे पहले श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेवजी के जयकारे लगाए और यात्रा की सफलता की प्रार्थना की। यह साइकिल यात्रा नगरथपेट, चिकपेट, बलेपेट, अक्कीपेट स्थित रामदेवजी मंदिर और राणासिंहपेट स्थित चामुंडा माताजी मंदिर सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी। मार्ग में राजस्थानी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विशेष सहयोगी रघुवीरसिंह दासपा, साइकिल सहयोगी जबराराम माली, अध्यक्ष रतनसिंह सोढ़ा, मालमसिंह सोढ़ा, दलपतसिंह भायल, पिंटूसिंह, कैलाशसिंह सोढ़ा, मांगीलाल देवासी, रमेश सिरवी और विक्रमसिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि यह साइकिल यात्रा लगभग एक माह तक चलेगी और राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामदेवरा पहुंचेगी। यात्रा का मार्ग तुमकुर, सिरा, दावणगेरे, हुबली, कोल्हापुर, पुणे, सूरत और अहमदाबाद से होकर आगे बढ़ेगा। इसके बाद श्रद्धालु सुंधा माताजी एवं मोदरान आशापुरा माताजी मंदिर में दर्शन करते हुए रामदेवरा पहुंचेंगे। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और समाजबंधुओं द्वारा साइकिल यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और श्रद्धा का संदेश देने का माध्यम है। राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा में स्थित बाबा रामदेवजी का समाधि स्थल देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। सामाजिक समरसता, मानव सेवा और समानता के प्रतीक माने जाने वाले बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल और साइकिल से पहुंचते हैं। बेंगलुरु से लगातार 20वीं बार आयोजित यह यात्रा राजस्थान और कर्नाटक के बीच धार्मिक एवं सामाजिक जुड़ाव को मजबूत कर रही है।2
- राजस्थान के बालोतरा जिले के कल्याणपुर ब्लॉक स्थित तिरसिगड़ी सोढ़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को दो महिला शिक्षिकाओं के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चों की पढ़ाई और शिक्षण व्यवस्था को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिक्षिका ऊमादेवी और शिक्षिका पुष्पा के बीच बहस के बाद हाथापाई शुरू हुई। घटना के दौरान स्कूल में मौजूद बच्चे और अभिभावक दोनों को रोकने की कोशिश करते रहे। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में इस तरह की घटना से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है और शिक्षा का माहौल खराब होता है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो सामने आने के बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बुद्धाराम चौधरी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए जांच टीम गठित कर दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार तक जांच रिपोर्ट मिलने की संभावना है, जिसके बाद राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। तिरसिगड़ी सोढ़ा के इस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दोनों शिक्षिकाओं सहित कुल पांच कर्मचारियों का स्टाफ कार्यरत है, जबकि यहां लगभग 200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अब सभी की नजरें शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।1