Shuru
Apke Nagar Ki App…
Abhinash
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Abhinash1
- खड्डा नगर स्थित विदेशी मदिरालय के सामने भयंकर बवाल, गश्त की फोटो निरंतर… खड्डा नगर स्थित विदेशी मदिरालय के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देर शाम अचानक विवाद ने उग्र रूप ले लिया। मदिरालय के बाहर हुए इस बवाल से कुछ देर के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल गश्त बढ़ा दी गई। पुलिस लगातार क्षेत्र में चक्रमण कर रही है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मदिरालय के सामने आए दिन शराबियों के जमावड़े से विवाद की स्थिति बनती रहती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था कायम रखने का प्रयास कर रही है।3
- प्रेमानंद महाराज जी ♥️1
- यूपी के अलीगढ़ में बकाया वसूलने के लिए 55 वर्षीय इस्माइल खान को तहसील टीम अपने साथ ले गई थी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। अब परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं कि तहसील कर्मियों द्वारा अपहरण कर गाड़ी में उत्पीड़न और अभद्रता की गई, जिस वजह से इस्माइल की मौत हो गई। मृतक के परिवार की यह महिला तहसील टीम के अधिकारी पर भड़की हुई है, पूछ रही है कि कैसे मारा ? दवा देकर मारा या इंजेक्शन देकर ? वहीं तहसील टीम का कहना है कि इस्माइल कि अचानक तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी मौत हुई है भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने शासन प्रशासन से मांग की है की इसकी जांच की जाए और जो अधिकारी दोषी हो उसको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करके उसके खिलाफ कार्यवाई की जाय। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा किसी भी किसान मजदूर का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा।1
- अलीगढ़: एबीवीपी कार्यकर्ता रजत गुप्ता का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक युवती से आपत्तिजनक भाषा में अभद्र बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं, तो दूसरी ओर अपनी शादीशुदा पहचान छुपाकर और खुद को छात्र बताकर संगठन में पद हासिल करने का आरोप लगा है। रजत गुप्ता को विभाग संगठन मंत्री विश्वेंद्र वशिष्ठ और भाजपा पार्षद हरीश सैनी का करीबी सहयोगी माना जाता है। देखें यह विशेष रिपोर्ट। ~ ABVP कार्यकर्ता रजत गुप्ता का ऑडियो वायरल! अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के ब्रज प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं अलीगढ़ महानगर कार्यालय मंत्री रजत गुप्ता का एक विवादास्पद ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। इस प्रकरण ने न केवल संगठन की छवि पर सवालिया निशान खड़े किए हैं, बल्कि स्थानीय नेतृत्व के साथ उनकी निकटता को लेकर भी चर्चाएं तेज कर दी हैं। • वायरल ऑडियो में रजत गुप्ता कथित तौर पर एक युवती के साथ अत्यंत आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करते सुने जा रहे हैं। बातचीत के दौरान "डार्लिंग", "याद आ रही है", आदि जैसे शब्दों का प्रयोग एक छात्र संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी की गरिमा के प्रतिकूल माना जा रहा है। • विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, रजत गुप्ता एक विवाहित व्यक्ति हैं और उनकी एक नवजात पुत्री (2-3 माह) भी है। आरोप है कि उन्होंने अपनी वैवाहिक स्थिति और पहचान को गोपनीय रखकर स्वयं को 'छात्र' प्रदर्शित किया, ताकि वे राजनीतिक स्वार्थ और पद प्राप्त कर सकें। • राजनैतिक हलकों में रजत गुप्ता को एबीवीपी अलीगढ़ विभाग के संगठन मंत्री विश्वेंद्र वशिष्ठ एवं भाजपा पार्षद हरीश सैनी का अत्यंत करीबी बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इन नेताओं के साथ प्रगाढ़ संबंधों के चलते ही वह संगठन में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। कार्यकर्ताओं के बीच यह रोष का विषय है कि क्या संगठन की नीतियों और शुचिता को ताक पर रखकर ऐसे व्यक्तियों को बढ़ावा दिया जा रहा है? रजत गुप्ता के इस कृत्य को परिवार के प्रति विश्वासघात और संगठन की वैचारिक मर्यादा के विरुद्ध एक गंभीर कृत्य के रूप में देखा जा रहा है। यह मामला अब सार्वजनिक हो चुका है और सोशल मीडिया पर लोग संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से इस पर तत्काल संज्ञान लेने और कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। महत्वपूर्ण सूचना / Disclaimer: इस वीडियो में दिखाई गई सामग्री की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करते है। यह वीडियो साझा की गई जानकारी के आधार पर है। किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या अवैधानिक दबाव बनाने से पूर्व उचित विचार-विमर्श अवश्य कर लें। यदि किसी भी पक्ष द्वारा हमारे चैनल के विरुद्ध आधारहीन कानूनी कार्रवाई का प्रयास किया जाता है, तो हम संबंधित पक्ष के विरुद्ध मानहानि एवं अन्य संबंधित कानूनी धाराओं के अंतर्गत जवाबी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे।1
- mera naam titu Kumar Kashyap aur sar main yah sampark sailab gram vishnupur danda gunnaur tahsil jila Sambhal block gunnaur aur meri RBI Bank SBI Bank State gunnaur aur sar main yah Janna chahta hun meri baat ki sunai jarur Karen Meri San 2023 se pension nahin I hai koi bhi pahle Labh milta tha ab Labh nahin milta Hai mujhe Kisi karanvash Kisi Ne rukva Diya sar Aisa kyon hua Hai mere Sath Meri hath jodkar nivedan Hai jarur jaldi se jaldi meri sunvaee Karen aur bahut jyada majbur aadami hun main majbur dikhai nahin deta hai kuchh bhi najar nahin aata Main Koi kam dhandha bhi nahin kar sakta hun main majbur hun sar itne mein Main aapko Shriman Shriman aap mein meri taraf se Hardik main aapko badhai Dunga Jo Meri aap sunai jaldi se jaldi Karen dhanyvad2
- सिकन्दरा राऊ के मोहल्ला रोशनगंज, बाल्मीकि बस्ती स्थित शिव मंदिर में आज श्रद्धा और विधि-विधान के साथ शिव परिवार की मूर्ति स्थापना का पावन कार्य सम्पन्न हुआ। मूर्ति स्थापना ऋतुराज चंचल के करकमलों द्वारा की गई। इस अवसर पर विकास कुमार, अनुराग कुमार, विकास चौहान सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हवन-पूजन, कन्या भोज, भंडारे का आयोजन और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय और शिवमय बना रहा।1
- Post by Abhinash1