निकाय चुनाव में आठवीं बार बोर्ड के लिए भाजपा का चुनावी शंखनाद गैप सागर की पाल पर गूंजा भाजपा का चुनावी संकल्प, प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी का ओजस्वी उद्बोधन—कार्यकर्ताओं से कहा, विपक्ष के बहकावे में न आएं, 40 में से 40 सीटें जीतने का लक्ष्य रखें डूंगरपुर। निकाय चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने डूंगरपुर नगर परिषद में लगातार आठवीं बार भाजपा का बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ चुनावी शंखनाद कर दिया है। सोमवार देर शाम को शहर की ऐतिहासिक गैप सागर झील की पाल पर भाजपा की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन एवं चुनावी सभा का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। मंच से नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं डूंगरपुर जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर शहर में विपक्ष के पास जनता के बीच जाने के लिए आज कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। ऐसे में विपक्ष छोटी-छोटी बातों, आपसी विवादों और भ्रामक प्रचार का सहारा लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन को भ्रमित करने का प्रयास करेगा। कार्यकर्ताओं को ऐसे किसी भी बहकावे में नहीं आने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन और विचारधारा के लिए काम करता है। टिकट एक को मिलेगा, लेकिन संगठन के लिए सभी को जुटना है प्रभारी मंत्री खराड़ी ने टिकट वितरण को लेकर भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि चुनाव में टिकट किसी एक प्रत्याशी को ही मिलता है, लेकिन टिकट नहीं मिलने का अर्थ यह नहीं है कि बाकी कार्यकर्ता चुनाव से पीछे हट जाएं। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और सभी को पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं के पास जाकर सहानुभूति जताने का प्रयास करेंगे और कहेंगे कि आप अच्छे थे, लेकिन आपको टिकट नहीं मिला। ऐसे लोगों के बहकावे में आने के बजाय कार्यकर्ताओं को स्पष्ट जवाब देना चाहिए कि भाजपा का उद्देश्य व्यक्तिगत पद या चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि देश और समाज की सेवा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और पार्टी की जीत को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। 40 में से 40 सीटें जीतने का लक्ष्य प्रभारी मंत्री ने नगर परिषद चुनाव के लक्ष्य को लेकर भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो 34 का नारा दिया है, उसमें 34 से 33 नहीं होना चाहिए। पार्टी को इससे आगे बढ़ते हुए नगर परिषद की 40 में से 40 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में उतरना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में संगठन के कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें और केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। 2047 तक विकसित भारत बनाना मूल लक्ष्य कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र और विश्व की प्रमुख आर्थिक महाशक्ति बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर की स्थानीय समस्याओं का समाधान करना भी इसी राष्ट्र निर्माण की यात्रा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्र में विकास की गति को और तेज किया जाएगा तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे। जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने दिया संगठन की मजबूती का मंत्र सम्मेलन में भाजपा के संगठन जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव संगठन की ताकत को जमीन पर दिखाने का अवसर है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड में संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित करने में जुट जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि पूरा संगठन लड़ता है। इसलिए बूथ स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका भाजपा की जीत में निर्णायक होगी। जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा—एकजुट होकर हासिल करेंगे लक्ष्य भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा लगातार आठवीं बार बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ पूरी मजबूती से मैदान में उतर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण के दम पर पार्टी इस लक्ष्य को हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखने, बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से चुनाव में सफलता हासिल की जाएगी। पूर्व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह ने भी भरा जोश पूर्व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम और विचारधारा के आधार पर लगातार मजबूत हुआ है। निकाय चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ जुटना होगा। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाने तथा संगठन के निर्देशों के अनुसार चुनावी रणनीति को धरातल पर लागू करने की बात कही। वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी सम्मेलन में नगर परिषद चुनाव प्रभारी वंदना मीणा, चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, संगठन सह प्रभारी अर्जुन मीणा, निवर्तमान सभापति अमृतलाल कलासुआ, केके गुप्ता, सुदर्शन जैन, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या, नगर मण्डल अध्यक्ष नयन सुथार, जिला महामंत्री सुरमाल परमार, पंकज जैन, ईश्वरलाल लबाना, पूरणमल दावड़ा, सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय के साथ चुनाव लड़ने और भाजपा के लगातार आठवीं बार नगर परिषद में बोर्ड बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया। गैप सागर की पाल पर आयोजित सम्मेलन के साथ ही भाजपा ने डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव के लिए अपने अभियान का औपचारिक रूप से चुनावी शंखनाद कर दिया। संचालन जिला प्रवक्ता ऋषि दवे ने किया।
निकाय चुनाव में आठवीं बार बोर्ड के लिए भाजपा का चुनावी शंखनाद गैप सागर की पाल पर गूंजा भाजपा का चुनावी संकल्प, प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी का ओजस्वी उद्बोधन—कार्यकर्ताओं से कहा, विपक्ष के बहकावे में न आएं, 40 में से 40 सीटें जीतने का लक्ष्य रखें डूंगरपुर। निकाय चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने डूंगरपुर नगर परिषद में लगातार आठवीं बार भाजपा का बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ चुनावी शंखनाद कर दिया है। सोमवार देर शाम को शहर की ऐतिहासिक गैप सागर झील की पाल पर भाजपा की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन एवं चुनावी सभा का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। मंच से नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं डूंगरपुर जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर शहर में विपक्ष के पास जनता के बीच जाने के लिए आज कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। ऐसे में विपक्ष छोटी-छोटी बातों, आपसी विवादों और भ्रामक प्रचार का सहारा लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन को भ्रमित करने का प्रयास करेगा। कार्यकर्ताओं को ऐसे किसी भी बहकावे में नहीं आने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन और विचारधारा के लिए काम करता है। टिकट एक को मिलेगा, लेकिन संगठन के लिए सभी को जुटना है प्रभारी मंत्री खराड़ी ने टिकट वितरण को लेकर भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि चुनाव में टिकट किसी एक प्रत्याशी को ही मिलता है, लेकिन टिकट नहीं मिलने का अर्थ यह नहीं है कि बाकी कार्यकर्ता चुनाव से पीछे हट जाएं। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और सभी को पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं के पास जाकर सहानुभूति जताने का प्रयास करेंगे और कहेंगे कि आप अच्छे थे, लेकिन आपको टिकट नहीं मिला। ऐसे लोगों के बहकावे में आने के बजाय कार्यकर्ताओं को स्पष्ट जवाब देना चाहिए कि भाजपा का उद्देश्य व्यक्तिगत पद या चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि देश और समाज की सेवा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और पार्टी की जीत को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। 40 में से 40 सीटें जीतने का लक्ष्य प्रभारी मंत्री ने नगर परिषद चुनाव के लक्ष्य को लेकर भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो 34 का नारा दिया है, उसमें 34 से 33 नहीं होना चाहिए। पार्टी को इससे आगे बढ़ते हुए नगर परिषद की 40 में से 40 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में उतरना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में संगठन के कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें और केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। 2047 तक विकसित भारत बनाना मूल लक्ष्य कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र
और विश्व की प्रमुख आर्थिक महाशक्ति बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर की स्थानीय समस्याओं का समाधान करना भी इसी राष्ट्र निर्माण की यात्रा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि डूंगरपुर क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्र में विकास की गति को और तेज किया जाएगा तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे। जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने दिया संगठन की मजबूती का मंत्र सम्मेलन में भाजपा के संगठन जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव संगठन की ताकत को जमीन पर दिखाने का अवसर है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड में संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित करने में जुट जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि पूरा संगठन लड़ता है। इसलिए बूथ स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका भाजपा की जीत में निर्णायक होगी। जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा—एकजुट होकर हासिल करेंगे लक्ष्य भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि डूंगरपुर नगर परिषद में भाजपा लगातार आठवीं बार बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ पूरी मजबूती से मैदान में उतर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण के दम पर पार्टी इस लक्ष्य को हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखने, बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से चुनाव में सफलता हासिल की जाएगी। पूर्व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह ने भी भरा जोश पूर्व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के परिश्रम और विचारधारा के आधार पर लगातार मजबूत हुआ है। निकाय चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ जुटना होगा। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाने तथा संगठन के निर्देशों के अनुसार चुनावी रणनीति को धरातल पर लागू करने की बात कही। वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी सम्मेलन में नगर परिषद चुनाव प्रभारी वंदना मीणा, चुनाव संयोजक गुरुप्रसाद पटेल, संगठन सह प्रभारी अर्जुन मीणा, निवर्तमान सभापति अमृतलाल कलासुआ, केके गुप्ता, सुदर्शन जैन, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु पंड्या, नगर मण्डल अध्यक्ष नयन सुथार, जिला महामंत्री सुरमाल परमार, पंकज जैन, ईश्वरलाल लबाना, पूरणमल दावड़ा, सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय के साथ चुनाव लड़ने और भाजपा के लगातार आठवीं बार नगर परिषद में बोर्ड बनाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया। गैप सागर की पाल पर आयोजित सम्मेलन के साथ ही भाजपा ने डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव के लिए अपने अभियान का औपचारिक रूप से चुनावी शंखनाद कर दिया। संचालन जिला प्रवक्ता ऋषि दवे ने किया।
- सीमलवाड़ा में फीनो फाइनेंस ई मित्र संचालक ने व्यक्ति की मारपीट की1
- सीमलवाड़ा में फिनो फाइनेंस के पुरुष कर्मचारी और और महिला कर्मचारी ने बछड़ावाडा निवासी व्यक्ति के साथ मारपीट की और जातिगत रूप से अपमानित किया गया @DungarpurP प्रशासन मामले में संज्ञान लेकर गुंडागर्दी पर उतारू फाइनेंसकर्मी पर कार्यवाही करें अन्यथा आंदोलन खड़ा होंगा!! @IgpUdaipur शैयर करें साथ ही सस्काइबर करना ना भूलें 👇1
- बेनेश्वर धाम के महंत अच्युतानंदजी महाराज पहुंचे कुआं, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस बेनेश्वर धाम के महंत अच्युतानंदजी महाराज पहुंचे कुआं, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस हर खबर वागड़ कुआं/ डूंगरपुर। कुआं गांव निवासी प्राची पुत्री अशोक कुमार कलाल का महज 18 वर्ष की उम्र में 17 अगस्त को निधन हो गया। युवा अवस्था में हुए इस असामयिक निधन से कुआं गांव सहित कलाल समाज में शोक की लहर है। परिवार के साथ समाजजन भी इस दुखद घटना से गमगीन हैं। निधन की सूचना पर बेनेश्वर धाम के महंत अच्युतानंदजी महाराज कुआं पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। महंतजी ने परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य रखने तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए कहा कि असमय किसी अपने को खोने का दुख बेहद पीड़ादायक होता है। ऐसे समय में समाज और परिजनों का साथ ही सबसे बड़ा संबल होता है। 18 वर्षीय प्राची के निधन से गांव और समाज में शोक का माहौल है। ग्रामीणों एवं समाजजनों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।1
- डूंगरपुर में नगर परिषद चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका : प्रजापत समाज का कांग्रेस में सामूहिक विलय भाजपा की 35 वर्षों की नाकामियों और 7 बोर्ड के कुशासन से नाराज समाज के दर्जनों सदस्यों ने थामा हाथ का साथ; शहर के विकास को नई दिशा देने का लिया संकल्प संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव की दहलीज पर खड़े डूंगरपुर शहर की राजनीति में उस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब नगर के प्रजापत समाज ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपना नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रजापत समाज के अध्यक्ष नगीनलाल प्रजापत एवं पूर्व अध्यक्ष कालू भाई प्रजापत के नेतृत्व में समाज के दर्जनों प्रबुद्ध नागरिकों एवं युवाओं ने एक साथ कांग्रेस की रीति-नीति में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के चुनाव प्रभारी हीरालाल दरांगी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, सभापति प्रत्याशी भरत नागदा, संगठन महामंत्री नारायण पंड्या, शार्दुल चौबीसा, योगेश कोटड़िया, मनोहर कंसारा, भगवती प्रसाद पंड्या सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव-समर्थित सदस्यों का दुपट्टा ओढाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने नव-आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रजापत समाज का यह साथ डूंगरपुर के विकास को नई ऊंचाई और नई दिशा प्रदान करेगा। - 35 साल के 7 बोर्ड की नाकामियों से उपजा जनाक्रोश सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रजापत समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा पर उपेक्षा का सीधा आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि डूंगरपुर शहर में पिछले 35 वर्षों के दौरान भाजपा के लगातार 7 बोर्ड रहे, लेकिन विकास के नाम पर केवल वादे और दावे ही किए गए। 35 वर्षों के इस लंबे कार्यकाल में शहर की मूलभूत समस्याओं सड़क, पेयजल, स्वच्छता और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। समाज के प्रबुद्धजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के 7 बोर्ड के इस साढ़े तीन दशक लंबे कुशासन ने डूंगरपुर को विकास की दौड़ में पीछे धकेल दिया है। समाज के पारंपरिक हुनर और नगर निर्माण में उनके योगदान को हमेशा नजरअंदाज किया गया, जिससे क्षुब्ध होकर समाज ने नगर के सर्वांगीण विकास हेतु कांग्रेस का समर्थन करने का ठोस निर्णय लिया। - कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रजापत समाज के सदस्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष नगीनलाल प्रजापत, पूर्व अध्यक्ष कालू भाई प्रजापत, कारूलाल प्रजापत, देवीलाल, राकेश, अजय, प्रवीण, राजू, प्रकाश, रवि प्रजापत, दिनेश प्रजापत, दिलीप प्रजापत, गणेश प्रजापत, गौतम प्रजापत, कमलेश प्रजापत, रमेश प्रजापत, केशव लाल, रोहित प्रजापत, सुनील प्रजापत, नंदलाल प्रजापत, मोहित प्रजापत, नवीन प्रजापत, प्रथम प्रजापत, रोहन प्रजापत, मधुसूदन प्रजापत, शुभम प्रजापत, लव प्रजापत, शंकर प्रजापत, गौरव प्रजापत, निहाल प्रजापत, राजेश प्रजापत, कुणाल प्रजापत, मनीष प्रजापत, अंकित प्रजापत, प्रसाद प्रजापत, यश प्रजापत, मनीष, कैलाश प्रजापत, रमेश चंद्र प्रजापत, हीरालाल प्रजापत, हितेश प्रजापत, महेश प्रजापत, रूपलाल प्रजापत, धनराज प्रजापत, जयप्रकाश प्रजापत, फतेह लाल, कुंदन प्रजापत, अशोक प्रजापत, चिराग प्रजापत, विशाल प्रजापत, हरीश प्रजापत, विनोद प्रजापत, लोकेश प्रजापत, जग्गू प्रजापत, मगन, दीपक, चंद्रशेखर, सिद्धार्थ, दिलीप, वीर, रूपेश, दिनेश एवं जयंतीलाल राजू सहित वार्ड नंबर 27, वार्ड नंबर 8 एवं वार्ड नंबर 13 से प्रजापत समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 प्रजापत समाज के अध्यक्ष सहित समाज के सदस्यों ने ली कांग्रेस की सदस्यता । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 प्रजापत समाज के अध्यक्ष सहित समाज के सदस्यों ने ली कांग्रेस की सदस्यता । डूंगरपुर। प्रजापत समाज के अध्यक्ष नगीनलाल प्रजापत एवं पूर्व अध्यक्ष कालू भाई प्रजापत के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी हीरालाल दरांगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, सभापति प्रत्याशी भरत नागदा, संगठन महामंत्री नारायण पंड्या, शार्दुल चौबीसा, योगेश कोटड़िया, मनोहर कंसारा, भगवती पंड्या, केवलराम गामड़ी एवं दशरथ सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 27, 8 एवं 13 के सदस्यों सहित पूरे नगर से प्रजापत समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कांग्रेस के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने नव-समर्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर डूंगरपुर के विकास को नई दिशा देने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। प्रजापत समाज के नगीनलाल प्रजापत करूलाल प्रजापत, देवीलाल, कैलाश, राकेश, अजय, प्रवीण, राजू, प्रकाश, रवि प्रजापत, दिनेश प्रजापत, दिलीप प्रजापत, गणेश प्रजापत, गौतम प्रजापत, कमलेश प्रजापत, रमेश प्रजापत, केशव लाल, रोहित प्रजापत, सुनील प्रजापत, नंदलाल प्रजापत, मोहित प्रजापत, निहाल प्रजापत, नवीन प्रजापत, प्रथम प्रजापत, रोहन प्रजापत, मधुसूदन प्रजापत, शुभम प्रजापत, लव प्रजापत, शंकर प्रजापत, गौरव प्रजापत, निहाल प्रजापत, राजेश प्रजापत, कुणाल प्रजापत, मनीष प्रजापत, गौरव प्रजापत, अंकित प्रजापत, प्रसाद प्रजापत, यश प्रजापत, मनीष, कैलाश प्रजापत, रमेश चंद्र प्रजापत, हीरालाल प्रजापत, रवि प्रजापत, हितेश प्रजापत, महेश प्रजापत, रूपलाल प्रजापत, धनराज प्रजापत, जयप्रकाश प्रजापत, फतेह लाल, कुंदन प्रजापत, अशोक प्रजापत, चिराग प्रजापत, रमेश प्रजापत, विशाल प्रजापत, हरीश प्रजापत, विनोद प्रजापत, लोकेश प्रजापत, मनीष प्रजापत, जग्गू प्रजापत, मोहित प्रजापत, राकेश, मगन, दीपक, चंद्रशेखर, सिद्धार्थ, राजू, दिलीप, राकेश, राजू, वीर, रूपेश, दिनेश, जयंतीलाल राजू1
- शहर की चैलेंज कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने पत्थरों के ढेर के नीचे एक सांप को छिपा हुआ देखा। गीतेश कुमार पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 9636980959 डूंगरपुर। शहर की चैलेंज कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने पत्थरों के ढेर के नीचे एक सांप को छिपा हुआ देखा। आबादी क्षेत्र में सांप की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना तुरंत जीवप्रेमी व रेस्क्यूअर टीम को दी गई। सूचना मिलते ही विजयगंज कॉलोनी निवासी विशाल बंजारा और भावेश तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों युवाओं ने बिना समय गंवाए बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पत्थरों को धीरे-धीरे हटाते हुए सांप को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के सफल होने पर कॉलोनी के निवासियों ने राहत की सांस ली और दोनों युवाओं के साहस की सराहना की। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद सांप को दूर जंगल (प्राकृतिक आवास) में ले जाकर छोड़ दिया गया। विशाल और भावेश ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आवासीय इलाकों में सांप या कोई अन्य वन्यजीव दिखने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं, बल्कि तुरंत विशेषज्ञों या वन्यजीव रेस्क्यू टीम को सूचित करें।2
- हजरत किबला सैयद जेनुदीन बाबा रहमतुल्लाह अलैहे बड़ौदा आसपुर वालो का उर्स मुबारक बडे ही शानो शौकत से मनाया। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 हज़रत किबला सैयद जेनुद्दीन बाबा रहमतुल्लाह अलैहे बड़ौदा आसपूर वालों का उर्स मुबारक बड़े ही शानो-शौकत से मनाया। नूर मोहम्मद मकरानी डूंगरपुर। आज बड़ौदा कस्बे में सैय्यद जैनुद्दीन बाबा का उर्स मुबारक बड़े ही शानो-शौकत से मनाया गया आज इस मुबारक मौके पर डूंगरपुर, सागवाड़ा, बांसवाड़ा परतापूर सहित हर जगह से जायरिनों का सैलाब बड़ौदा कस्बे में उमड़ पड़ा यहां पर कौमी एकता की एक ऐसी मिसाल देखने को मिलीं की हर मज़हब के अकीदतमंद दरगाह शरीफ में चादर शरीफ व अकीदत के फूल पेश कर अपने मन की मुराद मांगने के लिए हाज़िर हुए कई अकीदतमंद जायरीनों को तबर्रूक तकसीम करते हुए नजर आए, दरगाह शरीफ पर ऐसे लंगर का इंतेजाम किया गया जो हर कौम का अकीदतमंद बीना किसी परेशानी के ग्रहण कर सकें इस नेक अवसर पर मौलाना जाबिर साहब, मौलाना शाहनवाज़ साहब, मौलाना अल्लाह बैली,एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर के सदर नूर मोहम्मद मकरानी, अब्दुल करीम मकरानी, इरफान, शाहरूख और काफी संख्या में अकीदतमंद मौजूद थे इस नेक अवसर पर दरगाह शरीफ में चादर अकीदत के फूल पेश कर देश व दुनिया में अमन-चैन कायम रखने कि दुआ मांगी और कमजोर मानसून को देखते हुए अच्छी बरसात के लिए दुआ मांगी गई।2
- डूंगरपुर प्रशासन अलर्ट: सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, अपराधियों और नशे के कारोबारियों की खेर नही होगी कड़ी कार्रवाई डूंगरपुर प्रशासन अलर्ट: सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, अपराधियों और नशे के कारोबारियों की खेर नही होगी कड़ी कार्रवाई ब्यूरो रिपोर्ट राकेश कलाल कुआं हर खबर वागड़ कुआं / डूंगरपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए डूंगरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। मंगलवार को जिला कलक्टर देशलदान की अध्यक्षता और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार की मौजूदगी में जिला परिषद के ईडीपी सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से लेकर अतिक्रमण, यातायात नियमों की पालना, अवैध खेती और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर निगरानी जैसे कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर किए गए सुधार कार्यों की समीक्षा की और शेष कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण हटाने, झाड़ियों की कटाई और सड़क सुरक्षा के जरूरी इंतजामों को भी तेज करने के निर्देश दिए गए। यातायात नियमों को लेकर भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान, जुर्माना और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निजी स्कूलों में चलने वाली बाल वाहिनियों की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया। औचक निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बिछीवाड़ा और सागवाड़ा क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक का सबसे अहम संदेश रहा—अवैध गतिविधियों और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी निगरानी। जिला कलक्टर श्री देशलदान ने अवैध खेती पर विशेष नजर रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को देखते हुए अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। इसी दौरान जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने मादक एवं नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि नशे की खेती, उत्पादन, खरीद-फरोख्त, सेवन और भंडारण जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए और नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं हो। संदेश साफ है—सड़क सुरक्षा हो, कानून व्यवस्था हो या फिर नशे और अपराध के खिलाफ कार्रवाई, डूंगरपुर प्रशासन अब पूरी सख्ती के मूड में है। हर खबर वागड़ न्यूज़ | डूंगरपुर खबरों को फॉलो करें, लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1