logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बगोदर में हथियारबंद डकैती, तीन महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों की लूट बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव के भुइयां टोली में बीती रात करीब डेढ़ बजे पांच नकाबपोश अपराधियों ने छत का दरवाजा कटर से काटकर घर में प्रवेश किया। घर में मौजूद केवल तीन महिला सदस्यों को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया और उनके हाथ-पैर व मुंह बांध दिए। इसके बाद अपराधियों ने बक्से और अलमारियां खंगालकर 1.20 लाख रुपये नकद समेत करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। घर के मालिक त्रिभुवन भुइयां बताए जा रहे हैं। परिवार के पुरुष सदस्य विदेश में प्रवासी मजदूर के रूप में काम करते हैं। घटना की सूचना पर सुबह डीएसपी धनंजय कुमार, इंस्पेक्टर अजय कुमार और थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

18 hrs ago
user_BITTU JOURNALIST
BITTU JOURNALIST
Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
18 hrs ago

बगोदर में हथियारबंद डकैती, तीन महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों की लूट बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव के भुइयां टोली में बीती रात करीब डेढ़ बजे पांच नकाबपोश अपराधियों ने छत का दरवाजा कटर से काटकर घर में प्रवेश किया। घर में मौजूद केवल तीन महिला सदस्यों को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया और उनके हाथ-पैर व मुंह बांध दिए। इसके बाद अपराधियों ने बक्से और अलमारियां खंगालकर 1.20 लाख रुपये नकद समेत करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। घर के मालिक त्रिभुवन भुइयां बताए जा रहे हैं। परिवार के पुरुष सदस्य विदेश में प्रवासी मजदूर के रूप में काम करते हैं। घटना की सूचना पर सुबह डीएसपी धनंजय कुमार, इंस्पेक्टर अजय कुमार और थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • कतरास के छाताबाद में फिर धंसी जमीन, गोफ बनने से तालाब का पानी समाया; दहशत में ग्रामीण कतरास : कतरास के छाताबाद काजू बगान इलाके में शनिवार को एक बार फिर जमीन धंसने से बड़ा गोफ (क्रेटर) बन गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस नए गोफ में तालाब का सारा पानी तेजी से जमीन के अंदर समा रहा है, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच भारी दहशत का माहौल है। ​बार-बार धंस रही जमीन: कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में गोफ बनने से तालाब का पानी समा गया था। तब बीसीसीएल द्वारा भराई का काम कराया गया था, लेकिन उसी क्षेत्र में दोबारा गोफ बनने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
    1
    कतरास के छाताबाद में फिर धंसी जमीन, गोफ बनने से तालाब का पानी समाया; दहशत में ग्रामीण
कतरास : कतरास के छाताबाद काजू बगान इलाके में शनिवार को एक बार फिर जमीन धंसने से बड़ा गोफ (क्रेटर) बन गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस नए गोफ में तालाब का सारा पानी तेजी से जमीन के अंदर समा रहा है, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच भारी दहशत का माहौल है।
​बार-बार धंस रही जमीन: कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में गोफ बनने से तालाब का पानी समा गया था। तब बीसीसीएल द्वारा भराई का काम कराया गया था, लेकिन उसी क्षेत्र में दोबारा गोफ बनने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    19 hrs ago
  • गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरिया, मिश्रा टोला में श्री श्री 108 सप्त दिवसीय विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
    1
    गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरिया, मिश्रा टोला में श्री श्री 108 सप्त दिवसीय विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    22 hrs ago
  • समाजसेवी चंद्रधारी प्रसाद मेहता की द्वितीय पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि समाजसेवी चंद्रधारी प्रसाद मेहता की द्वितीय पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
    1
    समाजसेवी चंद्रधारी प्रसाद मेहता की द्वितीय पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
समाजसेवी चंद्रधारी प्रसाद मेहता की द्वितीय पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • हजारीबाग पुलिस की बड़ी बैठक, अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी!
    1
    हजारीबाग पुलिस की बड़ी बैठक, अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी!
    user_Mohan Guru
    Mohan Guru
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • हजारीबाग पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार: लंबित केस, वारंट और अपराधियों पर अब ताबड़तोड़ कार्रवाई गणेश चतुर्दशी-विसर्जन व विश्वकर्मा पूजा को लेकर अलर्ट, महिला अपराध व POCSO मामलों का 60 दिनों में निपटारा; अवैध खनन, नशा और साइबर अपराध पर विशेष अभियान हजारीबाग | दिनांक 12-09-26 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक साथ सभी थाना प्रभारीयों के साथ अपराध समीक्षा बैठक किया गया जिसमें, निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिया गया। 1. आगामी गणेश चतुर्दशी एवं विश्वकर्मा पूजा त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है। 2. महिला अत्याचार, छेड़खानी रेप एवं पोक्सो से संबंधित से संबंधित दर्ज कांडों पर विशेष फोकस की गई है, उपरोक्त मामलों से संबंधित जितने भी कांड कांड लंबित है उन सभी कांडों को अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया गय। 3. वर्ष 2026 के पूर्व जितने भी कांड लंबित है उन सभी कांडों को प्राथमिकता के आधार पर अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया. 4. हजारीबाग जिला में विभिन्न थानो में माह अगस्त 2026 में कुल 289 कांड दर्ज हुआ, जिसमें 666 कांड को को निष्पादित किया गया है साथ ही कुल 1100 वारंट/कुर्की प्राप्त हुआ जिसमें कुल 1396 वारंट/ कुर्की को निष्पादित किया गया है। इसके अलावे 1067 पासपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमें कुल 1137 पासपोर्ट को स्थापित किया गया है। 5. सभी थानों में जितने भी जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती हेतु लंबित है उसे एक विशेष अभियान चलाकर निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया. 6. सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक तथा पुलिस निरीक्षक तथा सभी थाना प्रभारी को अपनेथाना में प्रत्येक सप्ताह थाना में थाना दिवस कार्यक्रम कर जमीन विवाद से संबंधित मामले में स्थानीय अंचलाधिकारी के साथ बैठक कर मामले को निष्पादित करेंगे। साथ ही साइबर, महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी आम नागरिकों को अवेयरनेस तथा जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। 7. अवैध मादक पदार्थ के खरीद-बिक्री होने वाले जगह को चिन्हित करें तथा उसमें शामिल अभियुक्तों को चिन्हित कर एक विशेष अभियान चला कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे। 8. संगठित अपराध गिरोहोंअवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA, थाना हाजरी का प्रस्ताव भेजने एवं गुंडा पंजी में भेजने का निर्देश दिया गया. 9. अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया. इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवम् जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया. 10. सभी थाना प्रभारी को साइबर से संबंधित जितने भी कांड लंबित है उसे प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करते हुए उसमें शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। 11. सभी थाना प्रभारी अपने अपने थानों में आम पब्लिक की समस्याओं को सुने एवं उसकी समस्याओं को समय पर निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे। 12. विगत 5 वर्षों में जितने भी अपराधकर्मी जेल से बाहर आए हैं उनकी सूची तैयार कर चिन्हित करते हुए उनकी गतिविधि पर नजर बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है।
    1
    हजारीबाग पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार: लंबित केस, वारंट और अपराधियों पर अब ताबड़तोड़ कार्रवाई
गणेश चतुर्दशी-विसर्जन व विश्वकर्मा पूजा को लेकर अलर्ट, महिला अपराध व POCSO मामलों का 60 दिनों में निपटारा; अवैध खनन, नशा और साइबर अपराध पर विशेष अभियान
हजारीबाग | दिनांक 12-09-26 को पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक साथ सभी थाना प्रभारीयों के साथ अपराध समीक्षा बैठक किया गया जिसमें, निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिया गया।
1. आगामी गणेश चतुर्दशी एवं विश्वकर्मा पूजा त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है।
2. महिला अत्याचार, छेड़खानी रेप एवं पोक्सो से संबंधित से संबंधित दर्ज कांडों पर विशेष फोकस की गई है, उपरोक्त मामलों से संबंधित जितने भी कांड कांड लंबित है उन सभी कांडों को अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया गय।
3. वर्ष 2026 के पूर्व जितने भी कांड लंबित है उन सभी कांडों को प्राथमिकता के आधार पर अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया.
4. हजारीबाग जिला में विभिन्न थानो में माह अगस्त 2026 में कुल 289 कांड दर्ज हुआ, जिसमें 666 कांड को को निष्पादित किया गया है साथ ही कुल 1100 वारंट/कुर्की प्राप्त हुआ जिसमें कुल 1396 वारंट/ कुर्की को निष्पादित किया गया है। इसके अलावे 1067 पासपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमें कुल 1137 पासपोर्ट को स्थापित किया गया है।
5. सभी थानों में जितने भी जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती हेतु लंबित है उसे एक विशेष अभियान चलाकर निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.
6. सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक तथा पुलिस निरीक्षक तथा सभी थाना प्रभारी को अपनेथाना में प्रत्येक  सप्ताह थाना में थाना दिवस कार्यक्रम कर जमीन विवाद से संबंधित मामले में स्थानीय अंचलाधिकारी के साथ बैठक कर मामले को निष्पादित करेंगे। साथ ही साइबर, महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी आम नागरिकों को अवेयरनेस तथा जागरूक करने का निर्देश दिया गया है।
7. अवैध मादक पदार्थ के खरीद-बिक्री होने वाले जगह को चिन्हित करें तथा उसमें शामिल अभियुक्तों को चिन्हित कर एक विशेष अभियान चला कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे।
8. संगठित अपराध गिरोहोंअवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA, थाना हाजरी का प्रस्ताव भेजने एवं गुंडा पंजी में भेजने का निर्देश दिया गया.
9. अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया. इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवम् जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया.
10. सभी थाना प्रभारी को साइबर से संबंधित जितने भी कांड लंबित है उसे प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करते हुए उसमें शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
11. सभी थाना प्रभारी अपने अपने थानों में आम पब्लिक की समस्याओं को सुने एवं उसकी समस्याओं को समय पर निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।
12. विगत 5 वर्षों में जितने भी अपराधकर्मी जेल से बाहर आए हैं उनकी सूची तैयार कर चिन्हित करते हुए उनकी गतिविधि पर नजर बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • धनबाद जावेद वकील की हत्या की योजना बना रहे अपराधी को हथियार के साथ पुलिस ने दबोचा* रामगढ़ जेल में बंद अपराधी के कहने पर रेकी कर हत्या करने की योजना थी, बैंक मोड़ और भुली पुलिस ने दबोचा। एंकर -धनबाद कोर्ट में कार्यरत झरिया निवासी जावेद वकील की हत्या की योजना बना रहे ईस्ट बसुरिया के आसिफ आलम नाम के अपराधी को पुलिस ने बीती रात भुली ओपी क्षेत्र से दबोच लिया। आसिफ अपने तीन और साथियों के साथ दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर घटना को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई में तीन अपराधी भागने में कामयाब रहे और आसिफ पकड़ा गया, जिसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ मोबाइल फोन भी बरामद किया है। जिसमें जावेद वकील के घर और उसकी तस्वीर के साथ-साथ रेकी कर पूरा विवरण जुटाया गया था। पकड़ा गया अपराधी पूर्व में कई मामलों में जेल जा चुका है। जेल में ही आसिफ की मुलाकात मुथूट फाइनेंस डकैती कांड में बंद अपराधी से हुई थी। जावेद वकील द्वारा मोटी रकम लेकर अपराधी की मदद नहीं करने को लेकर हत्या की योजना बनाई गई थी। फिलहाल पुलिस द्वारा जावेद वकील से भी मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। बाइट - प्रकाश सोय, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, धनबाद
    2
    धनबाद 


जावेद वकील की हत्या की योजना बना रहे अपराधी को हथियार के साथ पुलिस ने दबोचा*

रामगढ़ जेल में बंद अपराधी के कहने पर रेकी कर हत्या करने की योजना थी, बैंक मोड़ और भुली पुलिस ने दबोचा।

एंकर -धनबाद कोर्ट में कार्यरत झरिया निवासी जावेद वकील की हत्या की योजना बना रहे ईस्ट बसुरिया के आसिफ आलम नाम के अपराधी को पुलिस ने बीती रात भुली ओपी क्षेत्र से दबोच लिया। आसिफ अपने तीन और साथियों के साथ दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर घटना को अंजाम देने जा रहा था।

पुलिस की कार्रवाई में तीन अपराधी भागने में कामयाब रहे और आसिफ पकड़ा गया, जिसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ मोबाइल फोन भी बरामद किया है। जिसमें जावेद वकील के घर और उसकी तस्वीर के साथ-साथ रेकी कर पूरा विवरण जुटाया गया था।

पकड़ा गया अपराधी पूर्व में कई मामलों में जेल जा चुका है। जेल में ही आसिफ की मुलाकात मुथूट फाइनेंस डकैती कांड में बंद अपराधी से हुई थी। जावेद वकील द्वारा मोटी रकम लेकर अपराधी की मदद नहीं करने को लेकर हत्या की योजना बनाई गई थी। फिलहाल पुलिस द्वारा जावेद वकील से भी मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

बाइट - प्रकाश सोय, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, धनबाद
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    11 hrs ago
  • वक्त बदलता है चेहरे बदलतें हैं... वक्त बदलता है चेहरे बदलतें हैं... वक्त बदलता है चेहरे बदलतें हैं...
    1
    वक्त बदलता है चेहरे बदलतें हैं...

वक्त बदलता है चेहरे बदलतें हैं...
वक्त बदलता है चेहरे बदलतें हैं...
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    15 hrs ago
  • 61,814 मामलों का हुआ समझौते से निपटारा, 53 करोड़ से अधिक की राशि पर बनी सहमति हजारीबाग सिविल कोर्ट में लगी नेशनल लोक अदालत, बैंक, बिजली, चेक बाउंस और वैवाहिक विवाद समेत कई मामलों का हुआ समाधान हजारीबाग | लोगों को जल्द न्याय दिलाने और लंबित मामलों को आपसी सहमति से निपटाने के लिए शनिवार को हजारीबाग सिविल कोर्ट में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस लोक अदालत का झारखंड में ऑनलाइन माध्यम से शुभारंभ झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह झालसा के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन सुजीत नारायण प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान हजारीबाग के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चन्द्र मिश्रा सहित जिले के सभी न्यायिक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। 61,814 मामलों में हुआ समझौता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आयोजित इस नेशनल लोक अदालत में कुल 61,814 मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल 53 करोड़ 7 लाख 28 हजार 912 रुपये की राशि पर सहमति बनी। लोक अदालत में अलग-अलग तरह के मामलों को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास किया गया, जिससे पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाली कानूनी प्रक्रिया से राहत मिल सके। बैंक से लेकर चेक बाउंस तक के मामले निपटे लोक अदालत में कई प्रकार के मामलों का समाधान किया गया। इनमें बैंक रिकवरी के 1,041 मामले, सुलह योग्य आपराधिक मामलों के 947, बिजली से जुड़े 548, भू-अर्जन के 608 और श्रम विवाद के 6 मामले शामिल रहे। इसके अलावा मोटर वाहन दुर्घटना दावा के 22, वैवाहिक विवाद के 17, उपभोक्ता संरक्षण के 2, पानी बिल व अन्य टैक्स के 210 और चेक बाउंस के 95 मामलों का भी निपटारा हुआ। वित्त से जुड़े 30,775 मामले, दूरसंचार विभाग के 32 मामले, स्थायी लोक अदालत के 230 मामले और अन्य 27,231 मामलों का भी आपसी सहमति से समाधान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जताया आभार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार विपुल ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चन्द्र मिश्रा के निर्देश पर लोगों को न्याय और कानूनी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लंबित पारिवारिक और वैवाहिक मामलों के जल्द समाधान के लिए न्याय सदन स्थित मध्यस्थता केंद्र, हजारीबाग में विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में प्रशिक्षित मध्यस्थ पक्षकारों से बातचीत कर आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मामलों के जल्द निपटारे के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। लोक अदालत को सफल बनाने में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, कोर्ट कर्मचारियों और पक्षकारों का सहयोग रहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने सभी के प्रति आभार जताया।
    1
    61,814 मामलों का हुआ समझौते से निपटारा, 53 करोड़ से अधिक की राशि पर बनी सहमति

हजारीबाग सिविल कोर्ट में लगी नेशनल लोक अदालत, बैंक, बिजली, चेक बाउंस और वैवाहिक विवाद समेत कई मामलों का हुआ समाधान
हजारीबाग | लोगों को जल्द न्याय दिलाने और लंबित मामलों को आपसी सहमति से निपटाने के लिए शनिवार को हजारीबाग सिविल कोर्ट में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस लोक अदालत का झारखंड में ऑनलाइन माध्यम से शुभारंभ झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह झालसा के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन सुजीत नारायण प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान हजारीबाग के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चन्द्र मिश्रा सहित जिले के सभी न्यायिक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
61,814 मामलों में हुआ समझौता
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आयोजित इस नेशनल लोक अदालत में कुल 61,814 मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल 53 करोड़ 7 लाख 28 हजार 912 रुपये की राशि पर सहमति बनी।
लोक अदालत में अलग-अलग तरह के मामलों को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास किया गया, जिससे पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाली कानूनी प्रक्रिया से राहत मिल सके।
बैंक से लेकर चेक बाउंस तक के मामले निपटे
लोक अदालत में कई प्रकार के मामलों का समाधान किया गया। इनमें बैंक रिकवरी के 1,041 मामले, सुलह योग्य आपराधिक मामलों के 947, बिजली से जुड़े 548, भू-अर्जन के 608 और श्रम विवाद के 6 मामले शामिल रहे।
इसके अलावा मोटर वाहन दुर्घटना दावा के 22, वैवाहिक विवाद के 17, उपभोक्ता संरक्षण के 2, पानी बिल व अन्य टैक्स के 210 और चेक बाउंस के 95 मामलों का भी निपटारा हुआ।
वित्त से जुड़े 30,775 मामले, दूरसंचार विभाग के 32 मामले, स्थायी लोक अदालत के 230 मामले और अन्य 27,231 मामलों का भी आपसी सहमति से समाधान किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जताया आभार
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार विपुल ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चन्द्र मिश्रा के निर्देश पर लोगों को न्याय और कानूनी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि लंबित पारिवारिक और वैवाहिक मामलों के जल्द समाधान के लिए न्याय सदन स्थित मध्यस्थता केंद्र, हजारीबाग में विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में प्रशिक्षित मध्यस्थ पक्षकारों से बातचीत कर आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि मामलों के जल्द निपटारे के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
लोक अदालत को सफल बनाने में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, कोर्ट कर्मचारियों और पक्षकारों का सहयोग रहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने सभी के प्रति आभार जताया।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • सारूबेड़ा में गैरमजरूआ जमीन के दस्तावेज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग
    1
    सारूबेड़ा में गैरमजरूआ जमीन के दस्तावेज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग
    user_Md sabir
    Md sabir
    Local News Reporter मांडू, रामगढ़, झारखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.