धनबाद जावेद वकील की हत्या की योजना बना रहे अपराधी को हथियार के साथ पुलिस ने दबोचा* रामगढ़ जेल में बंद अपराधी के कहने पर रेकी कर हत्या करने की योजना थी, बैंक मोड़ और भुली पुलिस ने दबोचा। एंकर -धनबाद कोर्ट में कार्यरत झरिया निवासी जावेद वकील की हत्या की योजना बना रहे ईस्ट बसुरिया के आसिफ आलम नाम के अपराधी को पुलिस ने बीती रात भुली ओपी क्षेत्र से दबोच लिया। आसिफ अपने तीन और साथियों के साथ दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर घटना को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई में तीन अपराधी भागने में कामयाब रहे और आसिफ पकड़ा गया, जिसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ मोबाइल फोन भी बरामद किया है। जिसमें जावेद वकील के घर और उसकी तस्वीर के साथ-साथ रेकी कर पूरा विवरण जुटाया गया था। पकड़ा गया अपराधी पूर्व में कई मामलों में जेल जा चुका है। जेल में ही आसिफ की मुलाकात मुथूट फाइनेंस डकैती कांड में बंद अपराधी से हुई थी। जावेद वकील द्वारा मोटी रकम लेकर अपराधी की मदद नहीं करने को लेकर हत्या की योजना बनाई गई थी। फिलहाल पुलिस द्वारा जावेद वकील से भी मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। बाइट - प्रकाश सोय, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, धनबाद
धनबाद जावेद वकील की हत्या की योजना बना रहे अपराधी को हथियार के साथ पुलिस ने दबोचा* रामगढ़ जेल में बंद अपराधी के कहने पर रेकी कर हत्या करने की योजना थी, बैंक मोड़ और भुली पुलिस ने दबोचा। एंकर -धनबाद कोर्ट में कार्यरत झरिया निवासी जावेद वकील की हत्या की योजना बना रहे ईस्ट बसुरिया के आसिफ आलम नाम के अपराधी को पुलिस ने बीती रात भुली ओपी क्षेत्र से दबोच लिया। आसिफ अपने तीन और साथियों के साथ दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर घटना को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई में तीन अपराधी भागने में कामयाब रहे और आसिफ पकड़ा गया, जिसके पास
से पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ मोबाइल फोन भी बरामद किया है। जिसमें जावेद वकील के घर और उसकी तस्वीर के साथ-साथ रेकी कर पूरा विवरण जुटाया गया था। पकड़ा गया अपराधी पूर्व में कई मामलों में जेल जा चुका है। जेल में ही आसिफ की मुलाकात मुथूट फाइनेंस डकैती कांड में बंद अपराधी से हुई थी। जावेद वकील द्वारा मोटी रकम लेकर अपराधी की मदद नहीं करने को लेकर हत्या की योजना बनाई गई थी। फिलहाल पुलिस द्वारा जावेद वकील से भी मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। बाइट - प्रकाश सोय, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, धनबाद
- धनबाद जावेद वकील की हत्या की योजना बना रहे अपराधी को हथियार के साथ पुलिस ने दबोचा* रामगढ़ जेल में बंद अपराधी के कहने पर रेकी कर हत्या करने की योजना थी, बैंक मोड़ और भुली पुलिस ने दबोचा। एंकर -धनबाद कोर्ट में कार्यरत झरिया निवासी जावेद वकील की हत्या की योजना बना रहे ईस्ट बसुरिया के आसिफ आलम नाम के अपराधी को पुलिस ने बीती रात भुली ओपी क्षेत्र से दबोच लिया। आसिफ अपने तीन और साथियों के साथ दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर घटना को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई में तीन अपराधी भागने में कामयाब रहे और आसिफ पकड़ा गया, जिसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ मोबाइल फोन भी बरामद किया है। जिसमें जावेद वकील के घर और उसकी तस्वीर के साथ-साथ रेकी कर पूरा विवरण जुटाया गया था। पकड़ा गया अपराधी पूर्व में कई मामलों में जेल जा चुका है। जेल में ही आसिफ की मुलाकात मुथूट फाइनेंस डकैती कांड में बंद अपराधी से हुई थी। जावेद वकील द्वारा मोटी रकम लेकर अपराधी की मदद नहीं करने को लेकर हत्या की योजना बनाई गई थी। फिलहाल पुलिस द्वारा जावेद वकील से भी मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। बाइट - प्रकाश सोय, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, धनबाद2
- धनबाद जिला के कतरास थाना अंतर्गत छाताबद में बना गोफ , लोगो मे दहशत1
- कतरास के छाताबाद काजू बगान हदहदिया में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक जमीन के भीतर एक बड़ा गोफ बन गया। गोफ बनते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।1
- बाघमारा क्षेत्र के कतरास कैलू डीह स्थित एसटीजी डेको ओ बी क्षेत्र में हाईवा के चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत क्या कुछ हुआ देखिए पूरी रिपोर्ट,,,,,,,,,।1
- कतरास के छाताबाद में फिर धंसी जमीन, गोफ बनने से तालाब का पानी समाया; दहशत में ग्रामीण कतरास : कतरास के छाताबाद काजू बगान इलाके में शनिवार को एक बार फिर जमीन धंसने से बड़ा गोफ (क्रेटर) बन गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस नए गोफ में तालाब का सारा पानी तेजी से जमीन के अंदर समा रहा है, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच भारी दहशत का माहौल है। बार-बार धंस रही जमीन: कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में गोफ बनने से तालाब का पानी समा गया था। तब बीसीसीएल द्वारा भराई का काम कराया गया था, लेकिन उसी क्षेत्र में दोबारा गोफ बनने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।1
- जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में भाजपा का आंदोलन सीबीआई जांच एवं छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय का घेराव बाबूलाल मरांडी, डॉ रविन्द्र राय समेत कई दिग्गज हुए शामिल जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली की सीबीआई जांच कराने तथा पूरे राज्य में छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज किए गए एफआईआर को अविलंब रद्द करने की मांग को लेकर भाजपा ने शनिवार को आक्रोशपूर्ण आंदोलन एवं उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया. कार्यक्रम की शुरुआत गिरिडीह स्टेडियम से हुई. मूसलाधार बारिश क़े बीच यहां से सैंकड़ों की संख्या में युवा, विद्यार्थी एवं भाजपा कार्यकर्ता आक्रोश मार्च के रूप में समाहरणालय पहुंच उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर छात्र हित से जुड़ी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा. इस दौरान हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां लिए भाजपा कार्यकर्ता जोरदार तरीके से नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। आंदोलन का नेतृत्व झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, डॉ रविन्द्र राय, विधायक नागेंद्र महतो, और डॉ मंजू देवी ने किया. घेराव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है। कथित गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, आंदोलन करने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेकर उन्होंने राहत देने की मांग की. घेराव कार्यक्रम क़े बाद पार्टी का एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम का ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा. मौक़े पर पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, जिला परिषद क़े अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुरेश साव, दिलीप वर्मा,चुन्नूकांत, महादेव दुबे , सुनील पासवान, प्रकाश सेठ, मिथुन चंद्रवंशी, संजीव सिंह गुड्डू, प्रोफेसर विनीता कुमारी , संगीता सेठ,समेत सैकड़ो नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे.5
- नल-जल योजना के नाम पर सड़क बनी ‘मौत का गड्ढा’ जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल, नित्य गड्ढे में गिरकर ग्रामीण हो रहे चोटिल नल-जल योजना के नाम पर सड़क बनी ‘मौत का गड्ढा’ जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल, नित्य गड्ढे में गिरकर ग्रामीण हो रहे चोटिल फोटो नावाडीह (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड के बिरनी पंचायत के ऊपरटोला एवं कुम्हार टोला जाने वाले पथ जल नल योजना के नाम पर पाइप बिछाने को लेकर सड़क पर किए गए गड्डे जानलेवा साबित हो रहा है । संवेदक की ओर से बढ़िया सड़क को काटकर पानी का पाइप बिछाकर यूं ही छोड़ देने से यह गड्डा मौत का कारण बना हुआ है । जानकारी अनुसार हाल के दिनों बिरनी में पथ चौड़ीकरण व मजबूतीकरण का काम हुआ है । जिसके तुरंत बाद बिरनी में पेयजलापूर्ति को ले बगैर अनुमति लिए बढ़िया सड़क को तोड़कर गड्डा किया गया । जिसके बाद पाइप बिछाकर ऊपर से मिट्टी डाल दिया । हाल के दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद उक्त गड्डा जानलेवा बन गया है । यहां तक कि मिट्टी के सड़क पर बहने से फिसलन हो रहा है । इस कारण यह मार्ग पर बराबर सड़क दुर्घटना हो रही है । रात के अंधेरे में कई बाइक चालक मिट्टी में फंसकर गिर कर चोटिल भी हो रहे है । जबकि गड्डा करने के बाद संवेदक द्वारा ढ़लाई करना चाहिए । स्थानीय मुखिया देवेन्द्र कुमार महतो ने कहा कि पाइप बिछाने के लिए सड़क को काटकर गहरी खुदाई की गई। पाइप डालने के बाद गड्ढे को ठीक तरीके से भरकर सड़क को समतल नहीं किया गया और न ही सड़क की समुचित मरम्मत कराई गई। नतीजा यह है कि सड़क पर बना गहरा गड्ढा अब हादसे को खुला निमंत्रण दे रहा है। काम खत्म, जिम्मेदारी भी खत्म : सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़क को इस हालत में छोड़कर संबंधित संवेदक और विभाग ने अपनी जिम्मेदारी से मुंह क्यों मोड़ लिया? यदि पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क काटी गई थी, तो काम पूरा होने के बाद उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी किसकी थी? ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क काटकर काम करने से पहले आवश्यक विभागीय अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी भी जांच होनी चाहिए। बावजूद इसके, अब तक जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। वहीं दूसरी तरफ जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है । बिरनी निवासी रवि रजक व अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क पर बने खतरनाक गड्ढे को तत्काल भरवाकर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है ।1
- चैताडीह मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के SNCU में धुआं भरने से मची अफरातफरी,नवजातों को सुरक्षित निकाला गया ऑक्सीजन सपोर्ट पर रह रहे दो नवजातों की स्थिति नाजुक, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका गिरिडीह जिला के चैताडीह स्थित मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के विशेष नवजात शिशु देखभाल केंद्र (SNCU) में शुक्रवार को करीब साढ़े 12 बजे अचानक धुआं भर जाने से अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। SNCU में धुआं भरते ही अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और केंद्र में भर्ती सभी नवजात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद पूरे SNCU हॉल में तेजी से धुआं भर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। धुआं भरने की जानकारी मिलते ही अस्पताल कर्मी मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए नवजातों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना के दौरान SNCU में भर्ती बच्चों के परिजन भी घबरा गए। अचानक अस्पताल के अंदर से धुआं निकलता देख लोगों में कुछ देर के लिए दहशत की स्थिति बनी रही। कर्मियों की तत्परता के कारण नवजातों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मामले को लेकर डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। उन्होंने बताया कि SNCU में भर्ती सभी नवजात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि ऑक्सीजन सपोर्ट पर रह रहे दो नवजातों की स्थिति नाजुक बताई गई है, जबकि अन्य नवजात सुरक्षित हैं। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही नवजात बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से आग और धुएं से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद अस्पताल में बिजली व्यवस्था और शॉर्ट सर्किट के कारणों की भी जांच की जरूरत महसूस की जा रही है। SNCU जैसे संवेदनशील वार्ड में अचानक आग और धुआं भरने की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां गंभीर हालत में नवजात बच्चों को रखा जाता है, जिनमें कई बच्चे ऑक्सीजन और अन्य जीवनरक्षक उपकरणों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में आग लगने की स्थिति में समय रहते निकासी और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। फिलहाल सबसे राहत की बात यह रही कि अस्पताल कर्मियों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए सभी नवजातों को SNCU से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक लोगों की भीड़ और हलचल बनी रही।5