logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कतरास के छाताबाद में फिर धंसी जमीन, गोफ बनने से तालाब का पानी समाया; दहशत में ग्रामीण कतरास : कतरास के छाताबाद काजू बगान इलाके में शनिवार को एक बार फिर जमीन धंसने से बड़ा गोफ (क्रेटर) बन गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस नए गोफ में तालाब का सारा पानी तेजी से जमीन के अंदर समा रहा है, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच भारी दहशत का माहौल है। ​बार-बार धंस रही जमीन: कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में गोफ बनने से तालाब का पानी समा गया था। तब बीसीसीएल द्वारा भराई का काम कराया गया था, लेकिन उसी क्षेत्र में दोबारा गोफ बनने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।

20 hrs ago
user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
प्रेम कुमार *पत्रकार*
Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
20 hrs ago

कतरास के छाताबाद में फिर धंसी जमीन, गोफ बनने से तालाब का पानी समाया; दहशत में ग्रामीण कतरास : कतरास के छाताबाद काजू बगान इलाके में शनिवार को एक बार फिर जमीन धंसने से बड़ा गोफ (क्रेटर) बन गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस नए गोफ में तालाब का सारा पानी तेजी से जमीन के अंदर समा रहा है, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच भारी दहशत का माहौल है। ​बार-बार धंस रही जमीन: कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में गोफ बनने से तालाब का पानी समा गया था। तब बीसीसीएल द्वारा भराई का काम कराया गया था, लेकिन उसी क्षेत्र में दोबारा गोफ बनने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • बगोदर में हथियारबंद डकैती, तीन महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों की लूट बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव के भुइयां टोली में बीती रात करीब डेढ़ बजे पांच नकाबपोश अपराधियों ने छत का दरवाजा कटर से काटकर घर में प्रवेश किया। घर में मौजूद केवल तीन महिला सदस्यों को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया और उनके हाथ-पैर व मुंह बांध दिए। इसके बाद अपराधियों ने बक्से और अलमारियां खंगालकर 1.20 लाख रुपये नकद समेत करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। घर के मालिक त्रिभुवन भुइयां बताए जा रहे हैं। परिवार के पुरुष सदस्य विदेश में प्रवासी मजदूर के रूप में काम करते हैं। घटना की सूचना पर सुबह डीएसपी धनंजय कुमार, इंस्पेक्टर अजय कुमार और थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    बगोदर में हथियारबंद डकैती, तीन महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों की लूट

बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव के भुइयां टोली में बीती रात करीब डेढ़ बजे पांच नकाबपोश अपराधियों ने छत का दरवाजा कटर से काटकर घर में प्रवेश किया। घर में मौजूद केवल तीन महिला सदस्यों को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया और उनके हाथ-पैर व मुंह बांध दिए।
इसके बाद अपराधियों ने बक्से और अलमारियां खंगालकर 1.20 लाख रुपये नकद समेत करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। घर के मालिक त्रिभुवन भुइयां बताए जा रहे हैं। परिवार के पुरुष सदस्य विदेश में प्रवासी मजदूर के रूप में काम करते हैं।
घटना की सूचना पर सुबह डीएसपी धनंजय कुमार, इंस्पेक्टर अजय कुमार और थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    19 hrs ago
  • नेहा झा नहीं शराब वेजरोगरी माफिया #viral#trending #sasmtipurbihar
    1
    नेहा झा नहीं शराब वेजरोगरी माफिया #viral#trending #sasmtipurbihar
    user_Sach Sach Jharkhand
    Sach Sach Jharkhand
    Local News Reporter करोन, देवघर, झारखंड•
    7 hrs ago
  • jamtara News:कुंजबोना अस्पताल के पास अशोक लेलैंड वाहन पलटा, बड़ा हादसा टला BREAKING NEWS कुंजबोना अस्पताल के पास पलटा अशोक लेलैंड, खेल सामग्री लदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, गनीमत! हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं, ऊंचाई तक सामान लदे वाहन की लोडिंग पर उठे सवाल, कुंजबोना में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे लोग, बिंदापाथर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा।
    1
    jamtara News:कुंजबोना अस्पताल के पास अशोक लेलैंड वाहन पलटा, बड़ा हादसा टला
BREAKING NEWS 
कुंजबोना अस्पताल के पास पलटा अशोक लेलैंड,
खेल सामग्री लदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा,
गनीमत! हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं,
ऊंचाई तक सामान लदे वाहन की लोडिंग पर उठे सवाल,
कुंजबोना में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे लोग,
बिंदापाथर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • दुर्गापूजा से पहले हर मोहल्ले में सफाई और दूधिया रोशनी, 700 परिवारों को मिलेगा पीएम आवास जामताड़ा। नगर पंचायत जामताड़ा की अध्यक्ष आशा गुप्ता के आवासीय कार्यालय में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। अध्यक्ष आशा गुप्ता की अगुवाई में हुई प्रेस वार्ता में अगस्त माह में नगर पंचायत की ओर से किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद, नगर पंचायत के कर्मी और समाजसेवी तरुण गुप्ता मौजूद रहे। दुर्गापूजा से पहले हर मोहल्ले में सफाई और दूधिया रोशनी, 700 परिवारों को मिलेगा पीएम आवास जामताड़ा। नगर पंचायत जामताड़ा की अध्यक्ष आशा गुप्ता के आवासीय कार्यालय में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। अध्यक्ष आशा गुप्ता की अगुवाई में हुई प्रेस वार्ता में अगस्त माह में नगर पंचायत की ओर से किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद, नगर पंचायत के कर्मी और समाजसेवी तरुण गुप्ता मौजूद रहे।
    1
    दुर्गापूजा से पहले हर मोहल्ले में सफाई और दूधिया रोशनी, 700 परिवारों को मिलेगा पीएम आवास
जामताड़ा। नगर पंचायत जामताड़ा की अध्यक्ष आशा गुप्ता के आवासीय कार्यालय में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। अध्यक्ष आशा गुप्ता की अगुवाई में हुई प्रेस वार्ता में अगस्त माह में नगर पंचायत की ओर से किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद, नगर पंचायत के कर्मी और समाजसेवी तरुण गुप्ता मौजूद रहे।
दुर्गापूजा से पहले हर मोहल्ले में सफाई और दूधिया रोशनी, 700 परिवारों को मिलेगा पीएम आवास
जामताड़ा। नगर पंचायत जामताड़ा की अध्यक्ष आशा गुप्ता के आवासीय कार्यालय में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। अध्यक्ष आशा गुप्ता की अगुवाई में हुई प्रेस वार्ता में अगस्त माह में नगर पंचायत की ओर से किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद, नगर पंचायत के कर्मी और समाजसेवी तरुण गुप्ता मौजूद रहे।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • नौकरी में कथित गड़बड़ी पर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी समेत नेताओं ने घेरा समाहरणालय गिरिडीह में JSSC-JPSC की कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन। भाजपा गिरिडीह महानगर एवं ग्रामीण इकाई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्टेडियम से पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय का घेराव किया। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, जमुआ विधायक मंजू कुमारी समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने कथित अनियमितताओं की CBI जांच, पारदर्शी एवं निष्पक्ष नियुक्ति प्रक्रिया और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई। देखिए सत्य साहित्य न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए प्रदर्शन के दौरान क्या-क्या हुआ। 🔴 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe जरूर करें। #JSSC #JPSC #JharkhandNews #GiridihNews #BJP #BabulalMarandi #CBIInquiry #StudentProtest #JharkhandPolitics #SatyaSahityaNews
    1
    नौकरी में कथित गड़बड़ी पर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी समेत नेताओं ने घेरा समाहरणालय
गिरिडीह में JSSC-JPSC की कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन। भाजपा गिरिडीह महानगर एवं ग्रामीण इकाई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्टेडियम से पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय का घेराव किया।
प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, जमुआ विधायक मंजू कुमारी समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा ने कथित अनियमितताओं की CBI जांच, पारदर्शी एवं निष्पक्ष नियुक्ति प्रक्रिया और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई।
देखिए सत्य साहित्य न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए प्रदर्शन के दौरान क्या-क्या हुआ।
🔴 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe जरूर करें।
#JSSC #JPSC #JharkhandNews #GiridihNews #BJP #BabulalMarandi #CBIInquiry #StudentProtest #JharkhandPolitics #SatyaSahityaNews
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    15 hrs ago
  • सिल्ली:-सिल्ली प्रखंड के नागेडीह पंचायत अंतर्गत बूढ़ा बेहरा गांव में अत्यधिक बारिश के पानी से कॉलवेट एवं सड़क टूट जाने से आवागमन बाधित हो गया है।कॉलवेट एवं सड़क टूट जाने के कारण ग्रामीणों को राह चलने में एवं स्कूली बच्चों को विद्यालय आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बतातें चले की सड़क के टूटने से बूढ़ाबेहरा,महतो टोला,कुड़मी टोला,मांझ टोला,गम्हार टोला,सिमुलिया टोला, बेलटोला एवं नया टोला के ग्रामीण प्रभावित हो गए हैं। इसी रास्ते से बच्चे पठन-पाठन के लिए कुम्हार विद्यालय जोभीया,उत्क्रमित हाईस्कूल लोटा एवं ओम शांति ओम स्कूल बुढ़ाम जाते हैं। बारिश का पानी के तेज बहाव के कारण सड़क के नीचे कटाव होता गया और धीरे-धीरे सड़क कमजोर हो गई एवं अचानक टूटकर धंस गई, जिससे अब पैदल आने-जाने में भी लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।सड़क के टूटने से कई गांव से संपर्क बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने कॉलवेट और सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन एवं संबंधित विभाग से जल्द से जल्द मरम्मत की मांग की है ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी न हो।
    1
    सिल्ली:-सिल्ली प्रखंड के नागेडीह पंचायत अंतर्गत बूढ़ा बेहरा गांव में अत्यधिक बारिश के पानी से कॉलवेट एवं सड़क टूट जाने से आवागमन बाधित हो गया है।कॉलवेट एवं सड़क टूट जाने के कारण ग्रामीणों को राह चलने में एवं स्कूली बच्चों को विद्यालय आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बतातें चले की सड़क के टूटने से बूढ़ाबेहरा,महतो टोला,कुड़मी टोला,मांझ टोला,गम्हार टोला,सिमुलिया टोला, बेलटोला एवं नया टोला के ग्रामीण प्रभावित हो गए हैं। इसी रास्ते से बच्चे  पठन-पाठन के लिए कुम्हार विद्यालय जोभीया,उत्क्रमित हाईस्कूल लोटा एवं ओम शांति ओम स्कूल बुढ़ाम जाते हैं। बारिश का पानी के तेज बहाव के कारण सड़क के नीचे कटाव होता गया और धीरे-धीरे सड़क कमजोर हो गई एवं अचानक टूटकर धंस गई, जिससे अब पैदल आने-जाने में भी लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।सड़क के टूटने से कई गांव से संपर्क बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने कॉलवेट और सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन एवं संबंधित विभाग से जल्द से जल्द मरम्मत की मांग की है ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी न हो।
    user_कमलेश दूबे
    कमलेश दूबे
    सिल्ली, रांची, झारखंड•
    16 hrs ago
  • चैताडीह मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के SNCU में धुआं भरने से मची अफरातफरी,नवजातों को सुरक्षित निकाला गया ऑक्सीजन सपोर्ट पर रह रहे दो नवजातों की स्थिति नाजुक, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका गिरिडीह जिला के चैताडीह स्थित मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के विशेष नवजात शिशु देखभाल केंद्र (SNCU) में शुक्रवार को करीब साढ़े 12 बजे अचानक धुआं भर जाने से अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। SNCU में धुआं भरते ही अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और केंद्र में भर्ती सभी नवजात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद पूरे SNCU हॉल में तेजी से धुआं भर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। धुआं भरने की जानकारी मिलते ही अस्पताल कर्मी मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए नवजातों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना के दौरान SNCU में भर्ती बच्चों के परिजन भी घबरा गए। अचानक अस्पताल के अंदर से धुआं निकलता देख लोगों में कुछ देर के लिए दहशत की स्थिति बनी रही। कर्मियों की तत्परता के कारण नवजातों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मामले को लेकर डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। उन्होंने बताया कि SNCU में भर्ती सभी नवजात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि ऑक्सीजन सपोर्ट पर रह रहे दो नवजातों की स्थिति नाजुक बताई गई है, जबकि अन्य नवजात सुरक्षित हैं। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही नवजात बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से आग और धुएं से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद अस्पताल में बिजली व्यवस्था और शॉर्ट सर्किट के कारणों की भी जांच की जरूरत महसूस की जा रही है। SNCU जैसे संवेदनशील वार्ड में अचानक आग और धुआं भरने की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां गंभीर हालत में नवजात बच्चों को रखा जाता है, जिनमें कई बच्चे ऑक्सीजन और अन्य जीवनरक्षक उपकरणों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में आग लगने की स्थिति में समय रहते निकासी और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। फिलहाल सबसे राहत की बात यह रही कि अस्पताल कर्मियों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए सभी नवजातों को SNCU से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक लोगों की भीड़ और हलचल बनी रही।
    5
    चैताडीह मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के SNCU में धुआं भरने से मची अफरातफरी,नवजातों को सुरक्षित निकाला गया
ऑक्सीजन सपोर्ट पर रह रहे दो नवजातों की स्थिति नाजुक, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
गिरिडीह जिला के चैताडीह स्थित मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र के विशेष नवजात शिशु देखभाल केंद्र (SNCU) में शुक्रवार को करीब साढ़े 12 बजे अचानक धुआं भर जाने से अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। SNCU में धुआं भरते ही अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और केंद्र में भर्ती सभी नवजात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद पूरे SNCU हॉल में तेजी से धुआं भर गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। धुआं भरने की जानकारी मिलते ही अस्पताल कर्मी मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए नवजातों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
घटना के दौरान SNCU में भर्ती बच्चों के परिजन भी घबरा गए। अचानक अस्पताल के अंदर से धुआं निकलता देख लोगों में कुछ देर के लिए दहशत की स्थिति बनी रही। कर्मियों की तत्परता के कारण नवजातों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मामले को लेकर डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। उन्होंने बताया कि SNCU में भर्ती सभी नवजात बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि ऑक्सीजन सपोर्ट पर रह रहे दो नवजातों की स्थिति नाजुक बताई गई है, जबकि अन्य नवजात सुरक्षित हैं।
घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही नवजात बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से आग और धुएं से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद अस्पताल में बिजली व्यवस्था और शॉर्ट सर्किट के कारणों की भी जांच की जरूरत महसूस की जा रही है।
SNCU जैसे संवेदनशील वार्ड में अचानक आग और धुआं भरने की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां गंभीर हालत में नवजात बच्चों को रखा जाता है, जिनमें कई बच्चे ऑक्सीजन और अन्य जीवनरक्षक उपकरणों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में आग लगने की स्थिति में समय रहते निकासी और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।
फिलहाल सबसे राहत की बात यह रही कि अस्पताल कर्मियों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए सभी नवजातों को SNCU से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक लोगों की भीड़ और हलचल बनी रही।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    11 hrs ago
  • जामताड़ा के नाला में SIR-2026 की सुनवाई प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण 🔴 BREAKING NEWS नो मैपिंग व एनोमलीज मामलों की ली जानकारी नोटिस प्राप्त मतदाताओं से उपायुक्त ने की बातचीत पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करना सुनिश्चित करें : उपायुक्त।
    1
    जामताड़ा के नाला में SIR-2026 की सुनवाई प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
🔴 BREAKING NEWS
नो मैपिंग व एनोमलीज मामलों की ली जानकारी
नोटिस प्राप्त मतदाताओं से उपायुक्त ने की बातचीत
पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करना सुनिश्चित करें : उपायुक्त।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरिया, मिश्रा टोला में श्री श्री 108 सप्त दिवसीय विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
    1
    गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरिया, मिश्रा टोला में श्री श्री 108 सप्त दिवसीय विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.