अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-योग से निरोग: माहिष्मती घाट पर योग शिविर का शंखनाद योग से निरोग: माहिष्मती घाट पर योग शिविर का शंखनाद मंडला: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के मद्देनजर, शासकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय और पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वाधान में 5 दिवसीय योग शिविर का भव्य शुभारंभ माहिष्मती घाट पर हो गया है। ✨ शिविर की मुख्य झलकियां: अष्टांग योग का अभ्यास: प्रशिक्षक बाली शर्मा एवं टीम द्वारा यम, नियम, आसन और प्राणायाम का विशेष प्रशिक्षण। स्वस्थ शरीर, शांत मन: सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम और भ्रामरी प्राणायाम के जरिए मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर जोर। आयुर्वेद + योग: विशेषज्ञों ने बताया कि यह समन्वय बिना किसी दुष्प्रभाव के पुरानी बीमारियों के प्रबंधन का सबसे प्राकृतिक तरीका है। 👨⚕️ विशेषज्ञों की अपील: आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका धुर्वे एवं डॉ. एकता ने सभी नगरवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। यहाँ योग के साथ-साथ आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों की जानकारी भी दी जा रही है। 📍 स्थान: माहिष्मती घाट, मंडला ⏰ समय: प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से आइए, अपनी जीवनशैली को स्वस्थ बनाएं और योग को अपनाएं! ✨🙏
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-योग से निरोग: माहिष्मती घाट पर योग शिविर का शंखनाद योग से निरोग: माहिष्मती घाट पर योग शिविर का शंखनाद मंडला: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के मद्देनजर, शासकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय और पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वाधान में 5 दिवसीय योग शिविर का भव्य शुभारंभ माहिष्मती घाट पर हो गया है। ✨ शिविर की मुख्य झलकियां: अष्टांग योग का अभ्यास: प्रशिक्षक बाली शर्मा एवं टीम द्वारा यम, नियम, आसन और प्राणायाम का विशेष प्रशिक्षण। स्वस्थ शरीर, शांत मन: सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम और भ्रामरी प्राणायाम के जरिए मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर जोर। आयुर्वेद + योग: विशेषज्ञों ने बताया कि यह समन्वय बिना किसी दुष्प्रभाव के पुरानी बीमारियों के प्रबंधन का सबसे प्राकृतिक तरीका है। 👨⚕️ विशेषज्ञों की अपील: आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका धुर्वे एवं डॉ. एकता ने सभी नगरवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। यहाँ योग के साथ-साथ आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों की जानकारी भी दी जा रही है। 📍 स्थान: माहिष्मती घाट, मंडला ⏰ समय: प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से आइए, अपनी जीवनशैली को स्वस्थ बनाएं और योग को अपनाएं! ✨🙏
- मंडला जिले में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को दोपहर 1:30 बजे ग्राम पंचायत सिलगी के बड़े तालाब में श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह अभियान कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे और जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में जिले के सभी विकास खंडों में “जल स्रोत सेवा समागम” कार्यक्रम के तहत कार्य किए जा रहे हैं। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सिलगी के सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने मिलकर तालाब की सफाई के लिए श्रमदान किया। इस दौरान तालाब से गंदगी हटाई गई और जल स्रोत को स्वच्छ एवं संरक्षित करने का सामूहिक प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान विकास खंड समन्वयक संतोष कुमार झारिया ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से जल स्रोतों का संरक्षण, जीर्णोद्धार और पुनर्जीवन करना है।1
- Post by Govardhan kushwaha1
- Post by Akash Chakarwarti1
- डिंडोरी । लंबे समय से मुख्यालय में चली आ रही चौपाटी की मांग पर अब विराम लगने जा रहा है कलेक्टर डिंडोरी अंजू पवन भदोरिया एवं नगरीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अथक प्रयासों के चलते आज से जिले वासियों को चौपाटी की सौगात मिलने जा रही है कलेक्टर डिंडोरी के मार्गदर्शन में नगर परिषद डिंडोरी के अधिकारियों द्वारा वार्ड नंबर 5 गल्ला गोदाम में चौपाटी का शुभारंभ शाम 5:00 बजे किया जायेगा मिल रही सौगात का साक्षी बनने भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। चौपाटी में चाट चौपाल कार्यक्रम भी होने जा रहा है जिसमे जिले के जनप्रतिनिधियों सहित पदाधिकारी एवं आमजन भी मौजूद रहेंगे। आयोजित होने बाले कार्यक्रम को लेकर नगर परिषद डिंडौरी के द्वारा तैयारियों को लगभग पूर्ण कर लिया गया है। वर्षों से चली आ रही थी चौपाटी की मांग बतला दे कि निर्धारित स्थान आवंटित न होने के चलते जिला मुख्यालय में सड़क किनारे संचालित होने बाली चाट,फुल्की, मंचूरियन,न्यूडल्स,डोसा,इडली,ढोकला,पावभाजी,मोमोज,आइसक्रीम,चाउमीन,मंचूरियन राइस,वेज पुलाव,सहित अन्य खाने की सामग्री की दुकानें मुख्यमार्ग के किनारे संचालित हो रही थी जहाँ स्वाद के शौकीन लोग अपने परिजनों संग पहुंचते ही परेशानियों का सामना करने पर विवश हो रहे थे जैसे कि मुख्यमार्ग पर वाहनों का खड़े रहना, पार्किंग,आवागमन,यातायात अवरुद्ध, पॉल्यूशन, एंव बैठक व्यवस्था जैसी अनेक समस्या लोगों सहित दुकानदारों के लिए मुसीबत बनी हुई थी जो अब दूर होने जा रही है । दुकान कुछ संचालको की माने तो उन्हें आये दिन जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण की कार्यवाही किए जाने के चलते अपनी दुकानों को हटाना पड़ता था जिसके चलते उन्हें अनेक प्रकार से नुकसान उठाना पड़ता था लेकिन अब जिला प्रशासन और नगरीय प्रशासन के प्रयासों के चलते सुनिश्चित स्थान गल्ला गोदाम में चौपाटी के लिए जगह आवंटित की गई है निश्चित इसका फायदा दुकानदारों के साथ ही खाने के शौकीनों को भी होगा यहां अनेक व्यंजन के स्वाद का जायका लेने मैं स्वच्छता के साथ ही ट्रैफिक सहित पार्किंग स सुरक्षा असुविधा का सामना चौपाटी पहुंचने वाले लोगों को नहीं करना पड़ेगा जिसका सीधा फायदा अब दुकानदारों को होने जा रहा है साफ सफाई सहित बिजली पानी पर परिषद का विशेष ध्यान बतला देंगी जिला मुख्यालय वार्ड नंबर 5 में खुलने जा रही चौपाटी की व्यवस्थाओं को लेकर नगर परिषद के द्वारा कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है जिसमें बिजली के साथ ही पानी स्वच्छता पर जोर दिया गया है वहीं जिला मुख्यालय चौपाटी मैं 28 दुकानदारों के लिए स्थान आवंटित किए गए हैं नगर वासियों की माने तो जिला प्रशासन के द्वारा दी जा रही चौपाटी की सौगात निश्चित सराहनीय है अब हमारे जिले जिला मुख्यालय में भी अन्य जिलों की तरह चौपाटी खुलने जा रही है1
- डिंडोरी के अमरपुर जनपद पंचायत में रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर साफ निर्देश दिए कि नियम विरुद्ध स्वीकृत कार्यों पर तत्काल रोक लगाई जाए। बैठक में सामने आया कि वर्ष 2016-17 में स्वीकृत 10,108 प्रधानमंत्री आवासों में से 827 अब भी अधूरे हैं। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए सभी लंबित आवास जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मनरेगा के तहत 22 हजार एक्टिव जॉब कार्ड की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा, बोर खनन के लिए राशि जारी होने के बावजूद कार्य नहीं होने और 15वें वित्त से चेकडैम निर्माण में अनियमितता पर भी सवाल उठाए गए। विधायक ने नल-जल योजना में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के भुगतान रोकने के निर्देश दिए। बैठक में जनपद अध्यक्ष, एसडीएम राम बाबू देवांगन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में वोटों की गिनती से पहले ही माहौल गरमा गया। काउंटिंग सेंटर के बाहर TMC और BJP एजेंट्स के बीच झड़प हो गई। अब सबकी नजर इस बात पर है कि ममता बनर्जी चौथी बार सत्ता में वापसी करेंगी या बीजेपी पहली बार सरकार बनाएगी। कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी।1
- योग से निरोग: माहिष्मती घाट पर योग शिविर का शंखनाद मंडला: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के मद्देनजर, शासकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय और पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वाधान में 5 दिवसीय योग शिविर का भव्य शुभारंभ माहिष्मती घाट पर हो गया है। ✨ शिविर की मुख्य झलकियां: अष्टांग योग का अभ्यास: प्रशिक्षक बाली शर्मा एवं टीम द्वारा यम, नियम, आसन और प्राणायाम का विशेष प्रशिक्षण। स्वस्थ शरीर, शांत मन: सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम और भ्रामरी प्राणायाम के जरिए मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर जोर। आयुर्वेद + योग: विशेषज्ञों ने बताया कि यह समन्वय बिना किसी दुष्प्रभाव के पुरानी बीमारियों के प्रबंधन का सबसे प्राकृतिक तरीका है। 👨⚕️ विशेषज्ञों की अपील: आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका धुर्वे एवं डॉ. एकता ने सभी नगरवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। यहाँ योग के साथ-साथ आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों की जानकारी भी दी जा रही है। 📍 स्थान: माहिष्मती घाट, मंडला ⏰ समय: प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से आइए, अपनी जीवनशैली को स्वस्थ बनाएं और योग को अपनाएं! ✨🙏1
- Post by Govardhan kushwaha1
- Post by पत्रकार सौरभ कुमार तिवारी(MJC)1