Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़, दिनांक 11/04/2026, मो.बा. -9977901194 , सूरजपुर ब्रेकिंग - एकंर- आबकारी टीम की हिरासत से एक आरोपी हुआ फरार,,,, आबकारी टीम ने 300 नग नशीली टेबलेट के साथ आरोपी को किया था गिरफ्तार,, विश्रामपुर क्षेत्र में आरोपी के घर में दबिश देकर नशीली टेबलेट किए थे बरामद,, आबकारी कार्यालय में विवेचना के दौरान चकमा देकर आरोपी हुआ फरार,, आबकारी टीम की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी,, *BGN24 India news* *सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ* *शिव नाथ बघेल* -9977901194
Shivnath bagheL
लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़, दिनांक 11/04/2026, मो.बा. -9977901194 , सूरजपुर ब्रेकिंग - एकंर- आबकारी टीम की हिरासत से एक आरोपी हुआ फरार,,,, आबकारी टीम ने 300 नग नशीली टेबलेट के साथ आरोपी को किया था गिरफ्तार,, विश्रामपुर क्षेत्र में आरोपी के घर में दबिश देकर नशीली टेबलेट किए थे बरामद,, आबकारी कार्यालय में विवेचना के दौरान चकमा देकर आरोपी हुआ फरार,, आबकारी टीम की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी,, *BGN24 India news* *सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ* *शिव नाथ बघेल* -9977901194
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- , सूरजपुर ब्रेकिंग - एकंर- आबकारी टीम की हिरासत से एक आरोपी हुआ फरार,,,, आबकारी टीम ने 300 नग नशीली टेबलेट के साथ आरोपी को किया था गिरफ्तार,, विश्रामपुर क्षेत्र में आरोपी के घर में दबिश देकर नशीली टेबलेट किए थे बरामद,, आबकारी कार्यालय में विवेचना के दौरान चकमा देकर आरोपी हुआ फरार,, आबकारी टीम की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी,, *BGN24 India news* *सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ* *शिव नाथ बघेल* -99779011941
- सेजबहार लूट कांड का खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग शामिल रायपुर, 11 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र अंतर्गत सेजबहार इलाके में हुई लूट, मारपीट और छेड़छाड़ की गंभीर वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 2 आरोपियों और विधि के साथ संघर्षरत 3 नाबालिगों सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 8 अप्रैल 2026 की रात करीब 1:30 बजे की है, जब प्रार्थी भूषण साहू अपनी दो भांजियों और एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से भाठागांव से मुजगहन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेजबहार स्थित शुभम ऑटो पार्ट्स हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास दो मोटरसाइकिलों में सवार 5 बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पहले मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया और चाबी निकाल ली। इसके बाद डंडों से प्रार्थी और उसके साथी पर हमला किया गया तथा चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान जब प्रार्थी की भांजियों ने बीच-बचाव किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और गलत नियत से छेड़छाड़ करते हुए उन्हें खींचने का प्रयास किया, जिससे उनके कपड़े फट गए। घटना के बाद आरोपियों ने सोने की चैन, ताबीज, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूट ली और फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 76/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2), 74 एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना मुजगहन एवं थाना न्यू राजेंद्र नगर की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण तथा मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान मुख्य आरोपी चेतन नामदेव को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में अपने साथियों के साथ वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद नितिन ध्रुव एवं तीन नाबालिगों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, चाकू, डंडा तथा लूट का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी और एक नाबालिग पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।3
- 🎙️ एंकर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अवैध खनन का बड़ा मामला सामने आया है। लुचकी के पास कांतिप्रकाशपुर से लगे पहाड़ों को भू-माफियाओं द्वारा लगातार काटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुरुम उत्खनन का यह खेल वर्षों से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक खामोश है। क्या है पूरा मामला, देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट— 🎤 रिपोर्टर (ग्राउंड रिपोर्ट): मैं इस वक्त मौजूद हूँ लुचकी के पास कांतिप्रकाशपुर क्षेत्र में, जहाँ साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह पहाड़ों को काटकर मुरुम निकाला जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह अवैध उत्खनन वर्षों से जारी है और इसमें भू-माफियाओं की सीधी भूमिका है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि खनिज विभाग की कथित सेटिंग के चलते यह पूरा खेल बेखौफ तरीके से चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि अधिकारियों को इस पूरे मामले की पूरी जानकारी है। 👉 इस अवैध उत्खनन से न सिर्फ पहाड़ों का अस्तित्व खतरे में है, बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। अब सवाल यह उठता है कि— क्या प्रशासन इस पर कार्रवाई करेगा? या फिर यूँ ही भू-माफियाओं का खेल चलता रहेगा? 🎙️ पत्रकार(क्लोजिंग): फिलहाल देखना होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है। कैमरामैन के साथ ___, ___ न्यूज़।4
- 13 साल से फरार माओवादी मुन्ना कोरवा झारखंड से गिरफ्तार, तेहड़ी जंगल में छिपा था माओवादी, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की सामरीपाठ पुलिस ने एक दशक से अधिक समय से फरार चल रहे माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य मुन्ना कोरवा को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी मुन्ना कोरवा (33 वर्ष), जो झारखंड के लातेहार जिले का निवासी है, साल 2012 से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। यह मामला 9-10 फरवरी 2012 का है, जब नक्सलियों के एक दस्ते ने लखू यादव नामक व्यक्ति को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की थी। माओवादी दस्ते के मुख्य सदस्य इकबाल यादव के निर्देश पर लखू यादव की हत्या की नीयत से गोली भी चलाई गई थी, लेकिन पीड़ित किसी तरह जंगल में भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। इस घटना के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 02/2012 के तहत आईपीसी की विभिन्न धाराओं (147, 148, 149, 342, 395, 307, 232, 120बी) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। साल 2012 में ही आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया था, जिसके बाद से मुन्ना कोरवा के खिलाफ स्थायी वारंट जारी था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वारंटी मुन्ना कोरवा झारखंड के तेहड़ी (भण्डरिया) क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने झारखंड के भण्डरिया में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया और उसे सामरीपाठ लाया गया। वैधानिक कार्यवाही पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इस ऑपरेशन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, सउनि आनन्द मसीह तिर्की, प्र.आर. विनोद सिंह, आरक्षक मोतीराम राजवाड़े, ओमकार रजक और अजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- सरगुजा अंबिकापुर छत्तीसगढ़:पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा के मार्गदर्शन मे एवं डीआईजी व एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे सरगुजा पुलिस की कार्यवाही। :- प्रकरण की संवेदनशीलता को संज्ञान मे लेकर आरोपी पर कुल 35 हजार रुपये के इनाम की कि गई थी उद्घोषणा। :- सरगुजा रेंज के सभी जिलों समेत अन्य सीमावर्ती जिलों मे थाना चौकी प्रभारियों को आरोपी का फोटो प्रसारित कर आरोपी का पता तलाश करने दिए गए थे दिशा निर्देश। :- पीड़िता का अन्य व्यक्ति से अवैध सम्बन्ध की आशंका होने पर आरोपी द्वारा पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित कर हाथ मुक्का एवं लात से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या। :- पुलिस टीम द्वारा आरोपी के पेश करने पर घटना के दौरान पहना गया कपड़ा किया गया जप्त। :- आरोपी घटना पश्चात अंबिकापुर रेल्वे स्टेशन की ओर से पैदल फरार होकर बिश्रामपुर बाद ट्रेन से नागपुर होते हुए सवारी जीप से चिरमिरी पहुंचकर लुकछिप कर रह रहा था आरोपी । :- गंभीर अपराधों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही। ⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03/04/26 को थाना कोतवाली पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि सदभावना चौक रिंग रोड स्थित झाला मे एक अज्ञात महिला का शव लहूलुहान अवस्था मे पड़ा हुआ है, प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया, मामले की सूचना प्राप्त होने पर डीआईजी व एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल ( भा.पु.से.) द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर मौक़े का बारिकी से जायजा लिया गया, एवं प्रकरण की गंभीरता को देखकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा के नेतृत्व मे थाना कोतवाली, साइबर सेल समेत कुल 04 पुलिस टीम का गठन कर कर मृतिका की पहचान करने एवं प्रकरण के आरोपी का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। ⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा अज्ञात मृतिका के शव का पंचनामा कर मौक़े पर देहाती नालसी लिया गया, एवं मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, पीएम रिपोर्ट मे पीएम कर्ता डॉक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यु हत्यातमक प्रवृति का होना लेख किया गया, बाद मामले मे *थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 217/26 धारा 64(2), 103(1) बी. एन. एस.* का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया, पुलिस टीम द्वारा अज्ञात मृतिका के शव के सम्बन्ध मे लगातार पता तलाश करने पर एवं परिजनों के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त करने पर मृतिका की पहचान कर ली गई एवं मृतिका के परिजनों द्वारा भी शव की पहचान की गई, पुलिस टीम द्वारा मामले मे अग्रिम कार्यवाही करते हुए मृतिका का शव परिजनों को सुपुर्द किया गया, पुलिस टीम द्वारा दौरान जांच विवेचना घटनास्थल एवं आस पास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया, सीसीटीवी फूटेज के अवलोकन पर पीड़िता आरोपी के साथ घटनास्थल की ओर आती हुई नजर आई है, पीड़िता के परिजनों द्वारा भी आरोपी की पहचान उसके साथ मे रहने वाले व्यक्ति के रूप मे गई है, जो पीड़िता के साथ आना जाना करता था, आरोपी घटना पश्चात लगातार फरार चल रहा था, पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु लगातार छापेमार कार्यवाही की जा रही थी, आरोपी के सम्बन्ध मे पता तलाश हेतु लगातार विशेष अभियान चलाकर रेल्वे स्टेशन समेत आस पास के सभी संभावित स्थलों पर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। ⏩ प्रकरण की संवेदनशीलता को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री दीपक झा (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी के गिरफ्तारी हेतु 30 हजार रूपये के इनाम की उद्घोषणा की गई साथ ही डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी के गिरफ़्तारी पर 05 हजार रुपये इनाम की उद्घोषणा की गई, आरोपी पर कुल 35 हजार रुपये के नगद इनाम की उद्घोषणा की गई थी, एवं मामले के आरोपी का फोटो रेंज के सभी जिले समेत अन्य सीमावर्ती जिलों के थाना/चौकी प्रभारियों को प्रसारित कर पुलिस टीम को अलर्ट कर आरोपी का पता तलाश कर सरगुजा पुलिस को प्राप्त सूचना से अवगत कराने के दिशा निर्देश दिए गए थे, एवं डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा रेंज के सभी जिले के पुलिस अधीक्षको से चर्चा कर आपसी समन्वय स्थापित किया गया था, इसी क्रम मे जिला एमसीबी की चिरमिरी पुलिस टीम द्वारा भी आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था, इसी दौरान थाना प्रभारी चिरमिरी को उक्त आरोपी के चिरमिरी मे लुकछिप कर रहने की सूचना प्राप्त हुई, थाना प्रभारी चिरमिरी द्वारा प्राप्त सूचना की तस्दीक़ी की गई, जो उक्त हुलिया के व्यक्ति की पहचान आरोपी के रूप मे की गई, आरोपी की माँ चिरमिरी मे निवास करती है, जो वर्तमान मे बीमार थी जिसका इलाज़ चल रहा था, आरोपी फरार होकर चिरमिरी अपने माँ का हालचाल लेने अस्पताल परिसर तरफ गया था, जहा से आरोपी को चिरमिरी पुलिस टीम द्वारा पकड़कर हिरासत मे लिया गया, आरोपी के चिरमिरी थाना मे पकडे जाने की सूचना प्राप्त होने पश्चात सरगुजा पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत मे लेकर थाना कोतवाली लाकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *छोटू उर्फ़ मिथुन उर्फ़ राम सिंह आत्मज बाबूलाल उर्फ़ कानू उम्र 30 वर्ष साकिन मकनपुर थाना प्रतापपुर जिला सूरजपुर* का होना बताया। ⏩ पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ किये जाने पर बताया कि आरोपी करीब 6-7 वर्ष पूर्व अपने गांव मकनपुर प्रतापपुर से अम्बिकापुर काम करने आया था। कि अम्बिकापुर में लेबर कुली, कचरा बिनने का काम करने के दौरान आरोपी का परिचय पीड़िता से हुआ था। पीड़िता भी बनी मजदूरी का काम करती थी। परिचय होने के बाद से आरोपी एवं पीड़िता साथ साथ काम करते थे और जहां जगह मिलता था वही सो जाते थे इसी दौरान दोनों का आपसी सम्बध भी बन गया था, और दोनों साथ साथ मे ही रहने लगे थे। कि वर्तमान मे कुछ दिन पहले आरोपी को पता चला कि पीड़िता का लेबर कुली का काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति से अवैद्य संबंध है। तब से आरोपी पीड़िता पर काफी गुस्सा था। कि दिनांक 02/04/26 दिन गुरूवार को सुबह से दिन भर आरोपी और पीड़िता साथ में कचरा प्लास्टिक बीने और उसे बेचकर मिले पैसा से दारू और चखना लेकर दोनो खाये पिये और खाने पीने के बाद दोनों साथ में घूमते घूमते सदभावना चौक के पास मछली दुकान झाला में बोरा को बिछा सोने लगे उसी दौरान आरोपी पीड़िता से अवैध सम्बन्ध की आशंका को लेकर पूछताछ करने लगा, जो पीड़िता आरोपी पर गुस्सा करने लगी तब आरोपी मृतिका से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया, उसके बाद मृतिका आरोपी से झगडा विवाद करने लगी तब आरोपी पीड़िता को पटक कर हाथ मुक्का लात से मारकर गंभीर चोट कारित कर दिया, जो पीड़िता के सर से खून निकल रहा था, पीड़िता की मृत्यु होने पर आरोपी मौक़े से भाग निकला। ⏩ आरोपी मौक़े से भागकर समलाया मंदिर के पास गया, वहा से सदभावना चौक, चांदनी चौक, प्रतापपुर नाका होते हुए अंबिकापुर रेल्वे स्टेशन पंहुचा जहा से पैदल रेल्वे पटरी से होते हुए कमलपुर, बिश्रामपुर पंहुचा, बिश्रामपुर से ट्रेन मे बैठकर नागपुर गया, बाद नागपुर से सवारी जीप मे बैठकर चिरमिरी चला गया था, जहा से चिरमिरी पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़ा गया है, आरोपी घटना दिनांक से लेकर अभी तक वही कपड़ा पहना है जिसको पहनकर घटना कारित किया था, आरोपी के पेश करने पर घटना दौरान पहना गया कपड़ा जप्त किया है, आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। ⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, उप निरीक्षक के के यादव, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा, दीपक पाण्डेय, बृजेश राय, संजीव चौबे, शिव रजवाड़े, देवेंद्र पाठक साइबर सेल से साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिन्हा, आरक्षक विकास मिश्रा, अशोक यादव, मनीष सिंह, अनुज जायसवाल, जितेश साहू, राहुल केरकेट्टा, अमन पुरी, वीरेंद्र पैकरा, थाना चिरमिरी से थाना प्रभारी चिरमिरी सहायक उप निरीक्षक विजय सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार सिंह, धीरेन्द्र सिंह आरक्षक चंद्रसेन ठाकुर, मदन राजवाड़े सक्रिय रहे।1
- sarswati mahavidyalaya subhashnagar ambikapur me varshikotsv Manya gya jisme natak , geet , singing , dance etc..... program huva1
- 🚌 “मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सोनहत में खुशी की लहर, अब गांव से शहर तक आसान सफर!” छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत अब दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। सोनहत क्षेत्र के तंजारा, केशगवां, जामपारा, बेलिया सोमारी, बसवाही, माझारटोला, सुंदरपुर, लटमा, बढ़वार, मधोरा और नवगईपहाड़ पारा जैसे गांवों के ग्रामीण अब आसानी से शहरों तक पहुंच पा रहे हैं। इस योजना के शुरू होने से पहले जहां ग्रामीणों को अस्पताल, स्कूल, बाजार और सरकारी दफ्तरों तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब नियमित बस सेवा मिलने से उनका सफर काफी सरल और सुरक्षित हो गया है। सभी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इस सुविधा से काफी खुश हैं और उन्होंने “बोल बम” बस के मालिक को इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बस सेवा ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना दिया है और अब उन्हें आवागमन के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। 👉 कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने सोनहत क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।1
- सचिव की लापरवाही पर गंगौटी पंचायत में बवाल, पंचायत भवन में जड़ा ताला भैयाथान, सूरजपुर (छत्तीसगढ़) ग्राम पंचायत गंगौटी के समस्त पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत सचिव श्री कैलाशचन्द्र साहू की लगातार लापरवाही और कार्यों में उदासीनता को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में पूर्व में ही माननीय कलेक्टर एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के आधार पर नियुक्त जांच अधिकारी श्री हनुमान दुबे गांव पहुंचे और मामले की जांच की। जांच के दौरान सरपंच, जनपद सदस्य, उपसरपंच सहित सभी पंचगणों ने एकमत होकर सचिव के विरुद्ध विरोध जताया। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक पंचनामा और लिखित बयान प्रस्तुत करते हुए सचिव को तत्काल हटाने की मांग की गई। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों की मौजूदगी में ही ग्राम पंचायत भवन में ताला जड़ दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से घोषणा की कि जब तक नए सचिव की नियुक्ति नहीं होती, तब तक पंचायत भवन बंद रहेगा और किसी भी प्रकार का शासकीय कार्य नहीं किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि सचिव की लापरवाही के कारण ग्राम के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नए सचिव की नियुक्ति नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन और सामूहिक इस्तीफा देने को बाध्य होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी और क्या कार्रवाई करता है।2