logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राइफल क्लब मैदान में स्व. मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला बांदा। राइफल क्लब मैदान में आयोजित स्वर्गीय मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के चौथे दिन भगत सिंह इंकलाब और सरदार उधम सिंह टीम के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस मैदान से कई खिलाड़ियों ने प्रदेश, देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे भी अपने जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि बांदा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उनके उत्साहवर्धन और खेल सुविधाओं की है। खेल प्रेमियों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष की उस पहल की सराहना की, जिसके तहत राइफल क्लब मैदान को नीलामी से बचाने के लिए जनता और खिलाड़ियों के सहयोग से बड़ा आंदोलन चलाया गया था। इसी का परिणाम है कि आज यह मैदान खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित है और यहां इस तरह के आयोजन संभव हो पा रहे हैं। इस अवसर पर बांदा नगर की बड़ी संख्या में जनता एवं वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे। कमेंट्री की जिम्मेदारी मगरवी जी के साथ मोनू शुक्ला, अबरार भाई, मिनी जीतू भाई, अमित दीक्षित और सुनील सक्सेना ने संभाली। इसके अलावा कई टीमों के ऑनर और तमाम खिलाड़ी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। टूर्नामेंट का यह मुकाबला खेल भावना और उत्साह से भरपूर रहा, जिसे दर्शकों ने देर तक सराहा।

3 hrs ago
user_Shrikant Shrivastav
Shrikant Shrivastav
पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

राइफल क्लब मैदान में स्व. मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला बांदा। राइफल क्लब मैदान में आयोजित स्वर्गीय मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के चौथे दिन भगत सिंह इंकलाब और सरदार उधम सिंह टीम के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस मैदान से कई खिलाड़ियों ने प्रदेश, देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे भी अपने जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि बांदा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उनके उत्साहवर्धन और खेल सुविधाओं की है। खेल प्रेमियों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष की उस पहल की सराहना की, जिसके तहत राइफल क्लब मैदान को नीलामी से बचाने के लिए जनता और खिलाड़ियों के सहयोग से बड़ा आंदोलन चलाया गया था। इसी का परिणाम है कि आज यह मैदान खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित है और यहां इस तरह के आयोजन संभव हो पा रहे हैं। इस अवसर पर बांदा नगर की बड़ी संख्या में जनता एवं वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे। कमेंट्री की जिम्मेदारी मगरवी जी के साथ मोनू शुक्ला, अबरार भाई, मिनी जीतू भाई, अमित दीक्षित और सुनील सक्सेना ने संभाली। इसके अलावा कई टीमों के ऑनर और तमाम खिलाड़ी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। टूर्नामेंट का यह मुकाबला खेल भावना और उत्साह से भरपूर रहा, जिसे दर्शकों ने देर तक सराहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *मृत पुलिसकर्मी को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि* बांदा। सोमवार को पुलिस लाइन बांदा में मृत पुलिसकर्मी को शोक परेड में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सलामी दी गई । गौरतलब हो कि पुलिस लाइन बांदा में तैनात उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार सिंह निवासी सोरों थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज के रहने वाले थे एवं आरक्षी के पद पर उ0प्र0 पुलिस में भर्ती हुए थे । कल पुलिस लाइन में अचानक चक्कर आने से गिर गए जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल बांदा लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया । आज पुलिस लाइन बांदा में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर, क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बेलास यादव सहित पुलिस परिवार के साथियों द्वारा रीत व पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा मृत पुलिसकर्मी के परिजनों को दुःख की घड़ी में ढ़ांढ़स बंधाते हुए सात्वना दी गई । उन्होने मृतक के परिवार को हर सम्भव मदद् का आश्वासन दिया तथा अश्वस्त किया की दुःख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ है ।
    2
    *मृत पुलिसकर्मी को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि* 
बांदा। सोमवार को पुलिस लाइन बांदा में मृत पुलिसकर्मी को शोक परेड में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सलामी दी गई । गौरतलब हो कि पुलिस लाइन बांदा में तैनात उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार सिंह निवासी सोरों थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज के रहने वाले थे एवं आरक्षी के पद पर उ0प्र0 पुलिस में भर्ती हुए थे । कल पुलिस लाइन में अचानक चक्कर आने से गिर गए जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल बांदा लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया । आज पुलिस लाइन बांदा में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स मेविस टॉक,  क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर, क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बेलास यादव सहित पुलिस परिवार के साथियों द्वारा रीत व पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा मृत पुलिसकर्मी के परिजनों को दुःख की घड़ी में ढ़ांढ़स बंधाते हुए सात्वना दी गई । उन्होने मृतक के परिवार को हर सम्भव मदद् का आश्वासन दिया तथा अश्वस्त किया की दुःख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ है ।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बांदा। राइफल क्लब मैदान में आयोजित स्वर्गीय मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के चौथे दिन भगत सिंह इंकलाब और सरदार उधम सिंह टीम के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस मैदान से कई खिलाड़ियों ने प्रदेश, देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे भी अपने जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि बांदा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उनके उत्साहवर्धन और खेल सुविधाओं की है। खेल प्रेमियों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष की उस पहल की सराहना की, जिसके तहत राइफल क्लब मैदान को नीलामी से बचाने के लिए जनता और खिलाड़ियों के सहयोग से बड़ा आंदोलन चलाया गया था। इसी का परिणाम है कि आज यह मैदान खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित है और यहां इस तरह के आयोजन संभव हो पा रहे हैं। इस अवसर पर बांदा नगर की बड़ी संख्या में जनता एवं वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे। कमेंट्री की जिम्मेदारी मगरवी जी के साथ मोनू शुक्ला, अबरार भाई, मिनी जीतू भाई, अमित दीक्षित और सुनील सक्सेना ने संभाली। इसके अलावा कई टीमों के ऑनर और तमाम खिलाड़ी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। टूर्नामेंट का यह मुकाबला खेल भावना और उत्साह से भरपूर रहा, जिसे दर्शकों ने देर तक सराहा।
    1
    बांदा। राइफल क्लब मैदान में आयोजित स्वर्गीय मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के चौथे दिन भगत सिंह इंकलाब और सरदार उधम सिंह टीम के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस मैदान से कई खिलाड़ियों ने प्रदेश, देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे भी अपने जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि बांदा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उनके उत्साहवर्धन और खेल सुविधाओं की है।
खेल प्रेमियों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष की उस पहल की सराहना की, जिसके तहत राइफल क्लब मैदान को नीलामी से बचाने के लिए जनता और खिलाड़ियों के सहयोग से बड़ा आंदोलन चलाया गया था। इसी का परिणाम है कि आज यह मैदान खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित है और यहां इस तरह के आयोजन संभव हो पा रहे हैं।
इस अवसर पर बांदा नगर की बड़ी संख्या में जनता एवं वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे। कमेंट्री की जिम्मेदारी मगरवी जी के साथ मोनू शुक्ला, अबरार भाई, मिनी जीतू भाई, अमित दीक्षित और सुनील सक्सेना ने संभाली। इसके अलावा कई टीमों के ऑनर और तमाम खिलाड़ी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
टूर्नामेंट का यह मुकाबला खेल भावना और उत्साह से भरपूर रहा, जिसे दर्शकों ने देर तक सराहा।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • #Apkiawajdigital बाँदा। संस्कारधानी बामदेव की नगरी बाँदा का शम्भूनगर क्षेत्र आज दिनाँक 9 फरवरी 2026,सोमवार को उस समय साक्षात भक्ति के रंग में सराबोर हो गया, जब 'संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं चारों धाम पूजा' के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। आस्था का आलम यह था कि जेल रोड से लेकर संकट मोचन मंदिर तक की सड़कें पीले वस्त्रों में सजे श्रद्धालुओं से पट गईं, मानो धरा पर पीताम्बरी भक्ति का सैलाब उतर आया हो। भक्ति और वैभव का अद्भुत संगम सुबह शुभ मुहूर्त में शुरू हुई इस शोभायात्रा में भक्ति और उत्साह का अलौकिक दृश्य देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में सौभाग्यवती महिलाएं और कन्याएं सिर पर मंगल कलश धारण कर प्रभु के जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। सजी-धजी बग्घियों और डीजे की सुरीली धुन पर थिरकते घोड़ों के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मार्ग में जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रियों का स्वागत किया, जिससे समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। वृन्दावन की वाणी से महकेगा शम्भूनगर आयोजक पं. श्री संदीप त्रिवेदी ने जानकारी दी कि वृन्दावन धाम की पावन रज से पधारे मर्मज्ञ कथावाचक आचार्य पं. श्री प्रेम शंकर मिश्रा जी अपनी ओजस्वी वाणी से भक्तों को भागवत महापुराण का रसपान कराएंगे। गली नं-01, शम्भूनगर (गुप्ता आटा चक्की के पास) में प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से प्रभु की इच्छा तक ज्ञान की गंगा अनवरत बहेगी। कथा परीक्षित श्रीमती राजकुमारी त्रिवेदी एवं श्री ओमप्रकाश त्रिवेदी ने भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक कथा नहीं, बल्कि आत्म-कल्याण का मार्ग है। 15 को विश्राम और 16 फरवरी को होगा विशाल भंडारा धार्मिक अनुष्ठान की यह श्रृंखला 15 फरवरी तक चलेगी। इसके पश्चात 16 फरवरी 2026, सोमवार को इस दिव्य महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी, जिसमें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन की यात्रा के समापन पर आचार्य श्री ने भागवत महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कलश पूजन की महिमा बताई। आयोजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है और भारी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु उमड़ रहे हैं।
    4
    #Apkiawajdigital
बाँदा। संस्कारधानी बामदेव की नगरी बाँदा का शम्भूनगर क्षेत्र आज दिनाँक 9 फरवरी 2026,सोमवार को उस समय साक्षात भक्ति के रंग में सराबोर हो गया, जब 'संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं चारों धाम पूजा' के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। आस्था का आलम यह था कि जेल रोड से लेकर संकट मोचन मंदिर तक की सड़कें पीले वस्त्रों में सजे श्रद्धालुओं से पट गईं, मानो धरा पर पीताम्बरी भक्ति का सैलाब उतर आया हो।
भक्ति और वैभव का अद्भुत संगम
सुबह शुभ मुहूर्त में शुरू हुई इस शोभायात्रा में भक्ति और उत्साह का अलौकिक दृश्य देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में सौभाग्यवती महिलाएं और कन्याएं सिर पर मंगल कलश धारण कर प्रभु के जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। सजी-धजी बग्घियों और डीजे की सुरीली धुन पर थिरकते घोड़ों के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मार्ग में जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रियों का स्वागत किया, जिससे समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
वृन्दावन की वाणी से महकेगा शम्भूनगर
आयोजक पं. श्री संदीप त्रिवेदी ने जानकारी दी कि वृन्दावन धाम की पावन रज से पधारे मर्मज्ञ कथावाचक आचार्य पं. श्री प्रेम शंकर मिश्रा जी अपनी ओजस्वी वाणी से भक्तों को भागवत महापुराण का रसपान कराएंगे। गली नं-01, शम्भूनगर (गुप्ता आटा चक्की के पास) में प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से प्रभु की इच्छा तक ज्ञान की गंगा अनवरत बहेगी। कथा परीक्षित श्रीमती राजकुमारी त्रिवेदी एवं श्री ओमप्रकाश त्रिवेदी ने भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक कथा नहीं, बल्कि आत्म-कल्याण का मार्ग है।
15 को विश्राम और 16 फरवरी को होगा विशाल भंडारा
धार्मिक अनुष्ठान की यह श्रृंखला 15 फरवरी तक चलेगी। इसके पश्चात 16 फरवरी 2026, सोमवार को इस दिव्य महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी, जिसमें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन की यात्रा के समापन पर आचार्य श्री ने भागवत महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कलश पूजन की महिमा बताई। आयोजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है और भारी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु उमड़ रहे हैं।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • यूपी बांदा में अतर्रा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई… 🚨 ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाला अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार। पीड़ित साहिद अली ने थाने में दी थी बैटरी चोरी की सूचना… जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश। गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ओरन रोड जरुहा चौकी मोड़ के पास से आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में चोरी की LIVFAST कंपनी की बैटरी बरामद। गिरफ्तार अभियुक्त — संजय पुत्र राजाभैया, निवासी अतर्रा। अतर्रा पुलिस की सतर्कता से चोरी का खुलासा… अपराधियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा।
    1
    यूपी बांदा में अतर्रा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई… 🚨
ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाला अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।
पीड़ित साहिद अली ने थाने में दी थी बैटरी चोरी की सूचना… जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश।
गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ओरन रोड जरुहा चौकी मोड़ के पास से आरोपी को दबोच लिया।
तलाशी में चोरी की LIVFAST कंपनी की बैटरी बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्त — संजय पुत्र राजाभैया, निवासी अतर्रा।
अतर्रा पुलिस की सतर्कता से चोरी का खुलासा…
अपराधियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा।
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • माफियाओं और अधिकारियों के आपसी ताल मेल से नदियों के नष्ट करती भरी भरकम पोकलैंड मशीनें।
    1
    माफियाओं और अधिकारियों के आपसी ताल मेल से नदियों के नष्ट करती भरी भरकम पोकलैंड मशीनें।
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमोद कुमार बांदा, बड़ोखर ब्लॉक। प्राथमिक विद्यालय कुम्हारन डेरा में आज सुबह 9:18 बजे तक ताला लटका मिला। बच्चे समय पर पहुँच गए, लेकिन अध्यापक नहीं—और यह दृश्य खुद कह रहा था कि शिक्षा व्यवस्था किस दर्द से गुजर रही है।बीएसए अव्यक्त राम तिवारी के स्पष्ट आदेश हैं कि विद्यालय 9 बजे से अनिवार्य रूप से खुलें, परंतु कुछ शिक्षक हर निर्देश को ठेंगा दिखाने पर उतुले हैं। पिछले वर्ष वेतन रोकने जैसी कार्रवाई भी इन पर बेअसर रही—आज फिर वही लापरवाही, वही उदासीनता।प्रश्न कड़ा है और सीधा—बच्चों के भविष्य से ऐसा खिलवाड़ कब तक? और आखिर ऐसे गैर-जिम्मेदार शिक्षकों पर इतनी नरमी क्यों?
    1
    अमोद कुमार 
बांदा, बड़ोखर ब्लॉक। प्राथमिक विद्यालय कुम्हारन डेरा में आज सुबह 9:18 बजे तक ताला लटका मिला। बच्चे समय पर पहुँच गए, लेकिन अध्यापक नहीं—और यह दृश्य खुद कह रहा था कि शिक्षा व्यवस्था किस दर्द से गुजर रही है।बीएसए अव्यक्त राम तिवारी के स्पष्ट आदेश हैं कि विद्यालय 9 बजे से अनिवार्य रूप से खुलें, परंतु कुछ शिक्षक हर निर्देश को ठेंगा दिखाने पर उतुले हैं।
पिछले वर्ष वेतन रोकने जैसी कार्रवाई भी इन पर बेअसर रही—आज फिर वही लापरवाही, वही उदासीनता।प्रश्न कड़ा है और सीधा—बच्चों के भविष्य से ऐसा खिलवाड़ कब तक?
और आखिर ऐसे गैर-जिम्मेदार शिक्षकों पर इतनी नरमी क्यों?
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं और पूरे गांव में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा सभी मिलकर इस सीताराम कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
    1
    आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं और पूरे गांव में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा सभी मिलकर इस सीताराम कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहा युवक गिरफ्तार।* *बाँदा* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जौगही बस स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध रुप से घूम रहा है । सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर व्यक्ति को पकड़ लिया गया । पुलिस द्वारा पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त अरबिन्द पुत्र बीरेन्द्र निवासी ग्राम जौरही थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा का निवासी हैं।
    1
    *अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहा युवक गिरफ्तार।*
*बाँदा* पुलिस अधीक्षक बांदा  पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जौगही बस स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध रुप से घूम रहा है । सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर व्यक्ति को पकड़ लिया गया । पुलिस द्वारा पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ ।
गिरफ्तार अभियुक्त अरबिन्द पुत्र बीरेन्द्र निवासी ग्राम जौरही थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा का निवासी हैं।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.