logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विद्यालयों में वर्षभर जारी रहें खेल गतिविधियां, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दें जोर: प्रो. चन्द्र कुमार* *विद्यालयों में वर्षभर जारी रहें खेल गतिविधियां, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दें जोर: प्रो. चन्द्र कुमार* *गुगलाड़ा में अंडर-19 ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन* लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर -राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगलाड़ा में आयोजित अंडर-19 लड़कों की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आज कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने समापन किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 33 विद्यालयों के 534 विद्यार्थियों ने कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती, चैस, बैडमिंटन और खो-खो खेलों में भाग लिया। समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने कृषि मंत्री को शॉल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को बधाई दी तथा पुरस्कार वितरित किये।उन्होंने अन्य प्रतिभागियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में कम से कम एक खेल को अवश्य अपनाना चाहिए और उसमें निपुण बनने का प्रयास करना चाहिए। खेलों से जहां बच्चों का शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, वहीं उनका मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि बच्चों को केवल खेल प्रतियोगिताओं के समय ही खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित न करें, बल्कि पूरे वर्ष विद्यालय में खेल गतिविधियों को नियमित रूप से जारी रखें, ताकि विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास सुनिश्चित हो सके। प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यालयों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा एवं खेलों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रदेश के चयनित विद्यालयों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से जोड़ा जा रहा है तथा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीमें अब 23 से 25 सितंबर तक ज्वालामुखी में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि विद्यार्थी वहां भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। *प्रतियोगिता में इन टीमों ने हासिल किए प्रथम व द्वितीय स्थान* प्रतियोगिता में वॉलीबाल में भरमाड़ स्कूल विजेता तथा हरसर उपविजेता रहा। कबड्डी में कोटला स्कूल ने प्रथम और हड़सर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में नगरोटा सूरियां विजेता तथा पलोहड़ा उपविजेता रहा। चैस में वरियाल ने प्रथम और लिटल फ्लावर दुराना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में नगरोटा सूरियां स्कूल विजेता तथा भरमाड़ स्कूल उपविजेता रहा। कुश्ती में अमनी विजेता तथा कोटला उपविजेता रहा। मार्चपास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगलाड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृषि मंत्री ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगलाड़ा के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। समापन समारोह पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता मोहिंदर धीमान, एक्सईन मनोहर लाल, विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना, शिक्षकगण, आयोजन समिति के सदस्य, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बाइट -कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार

1 hr ago
user_भूषण शर्मा
भूषण शर्मा
Local News Reporter नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • नूरपुर दुनेरा रोड टोल बैरियर नेरा मे बाबा क्यालू महाराज जी के लंगर सेवा के दौरान भजन-कीर्तन करते हुए भक्त संजीव कुमार [ कांगडाजिला] बाबा क्यालू महाराज जी के दरबार में श्रद्धा ,भक्ति व उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दिया ।
    1
    नूरपुर दुनेरा रोड टोल बैरियर नेरा मे बाबा क्यालू महाराज जी के लंगर सेवा के दौरान भजन-कीर्तन करते हुए भक्त 
संजीव कुमार [ कांगडाजिला]
बाबा क्यालू महाराज जी के दरबार में श्रद्धा ,भक्ति 
व उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दिया ।
    user_Sanjeev kumar
    Sanjeev kumar
    फतेहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • राजपूत कल्याण सभा द्वारा प्रस्तावित सवर्ण एकता एवं ज्वाला माँ ज्योति दिव्य दर्शन यात्रा का नादौन पुल से जोरदार आगाज ढ़ोल और संख्या ध्वनि से किया गया हमीरपुर --- राजपूत कल्याण सभा द्वारा प्रस्तावित सवर्ण एकता एवं ज्वाला माँ ज्योति दिव्य दर्शन यात्रा का नादौन पुल से जोरदार आगाज ढ़ोल और संख्या ध्वनि से किया गया यात्रा नादौन से मान पुल, सेरा, कीटपल, ग्वालपथर धनेटा पंसाई, कांगू, ग्लोड, dandadu होते हुए मेहरे पहुंची | दिनभर सभा द्वारा सजाये गए माता और एकता यात्रा के रथ पर सैंकड़ो लोगों ने श्रद्धा के साथ शीश नवाकर प्रसाद ग्रहण किया और केंद्र सरकार की यूजीसी, आरक्षण और एससी एसटी जैसे कानूनों के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया और अंतिम समय तक in नीतियों का विरोध करने का प्रण लिया | यात्रा में अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर, महासचिव अजय रानोत, पैटर्न यशपाल मन्हास, नादौन ब्लॉक के पूर्व समिति अध्यक्ष विनोद pathania, कैप्टेन राजिंन्द्र ठाकुर, पवन वर्मा, राजेश नीटू, महिंन्द्र भारद्वाज, संजीव patyal, रवि ठाकुर लगातार सारा दिन यात्रा के साथ चले अगले दिन यात्रा बड़सर से शुरू होकर टाउन भराड़ी में पहुंचेगी | जोगिंदर ठाकुर
    1
    राजपूत कल्याण सभा द्वारा  प्रस्तावित सवर्ण एकता एवं ज्वाला माँ ज्योति दिव्य दर्शन यात्रा का नादौन पुल से जोरदार आगाज ढ़ोल और संख्या ध्वनि से किया गया
हमीरपुर --- राजपूत कल्याण सभा द्वारा  प्रस्तावित सवर्ण एकता एवं ज्वाला माँ ज्योति दिव्य दर्शन यात्रा का नादौन पुल से जोरदार आगाज ढ़ोल और संख्या ध्वनि से किया गया  यात्रा नादौन से मान पुल, सेरा, कीटपल, ग्वालपथर धनेटा पंसाई, कांगू, ग्लोड, dandadu होते हुए मेहरे पहुंची | दिनभर सभा द्वारा सजाये गए माता और एकता यात्रा के रथ पर सैंकड़ो लोगों ने श्रद्धा के साथ शीश नवाकर प्रसाद ग्रहण किया और केंद्र सरकार की यूजीसी, आरक्षण और एससी एसटी जैसे कानूनों के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया और अंतिम समय तक in नीतियों का विरोध करने का प्रण लिया | यात्रा में अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर, महासचिव अजय रानोत, पैटर्न यशपाल मन्हास, नादौन ब्लॉक के पूर्व समिति अध्यक्ष विनोद pathania, कैप्टेन राजिंन्द्र ठाकुर, पवन वर्मा, राजेश नीटू, महिंन्द्र भारद्वाज, संजीव patyal, रवि ठाकुर लगातार सारा दिन यात्रा के साथ चले 
अगले दिन यात्रा बड़सर से शुरू होकर टाउन भराड़ी में पहुंचेगी |
जोगिंदर ठाकुर
    user_Hamirpur news
    Hamirpur news
    हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • कठिन रास्ते... लंबा सफर... लेकिन दिल में सिर्फ एक आस्था—बाबा मणिमहेश के दर्शन।
    1
    कठिन रास्ते... लंबा सफर... लेकिन दिल में सिर्फ एक आस्था—बाबा मणिमहेश के दर्शन।
    user_Surender Thakur
    Surender Thakur
    Social Media Manager पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सात दिन से तप रहा घुमारवीं, गर्ग बोले- आवाज दबाई तो भड़केगा आंदोलन क्रमिक अनशन पर पांच कार्यकर्ता, पूर्व मंत्री ने कांग्रेस सरकार को घेरा, कहा- सत्ता के दबाव में नहीं झुकेंगे, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष घुमारवीं:- घुमारवीं में जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को देशराज सांख्यान, सुरेश कुमार, हेमराज सांख्यान, श्याम सिंह जम्वाल और सरवन सिंह जम्वाल अनशन पर बैठे। अनशन स्थल पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाकर आंदोलन खत्म नहीं किया जा सकता। सरकार ने यदि अनदेखी जारी रखी तो संघर्ष और तेज होगा। गर्ग ने कहा कि घुमारवीं में चल रहा आंदोलन अब केवल भाजपा कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं है। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता की भावनाएं इससे जुड़ चुकी हैं। सरकार को हठधर्मिता छोड़कर लोगों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा सत्ता के दबाव में न झुकेगी, न डरेगी और न ही जनहित के मुद्दों से पीछे हटेगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी जनता और विपक्ष की आवाज सुनना है। सवाल उठाने वालों को डराने या दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जनहित के मुद्दे उठाने वालों की आवाज सुनने के बजाय उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा इसका राजनीतिक और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि सात दिन से चल रहा क्रमिक अनशन सरकार के लिए साफ संदेश है कि कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब नहीं दे रहा, बल्कि उनका संकल्प लगातार मजबूत हो रहा है। शांतिपूर्ण आंदोलन को कमजोरी समझना सरकार की भूल होगी। गर्ग ने कहा कि भाजपा का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित और न्याय के लिए है। जब तक संबंधित मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो इसे और व्यापक बनाया जाएगा। अनशन स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि मांगों पर निर्णय होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
    1
    सात दिन से तप रहा घुमारवीं, गर्ग बोले- आवाज दबाई तो  भड़केगा आंदोलन 
क्रमिक अनशन पर पांच कार्यकर्ता, पूर्व मंत्री ने कांग्रेस सरकार को घेरा, कहा- सत्ता के दबाव में नहीं झुकेंगे, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष

घुमारवीं:- घुमारवीं में जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा का क्रमिक अनशन  सातवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को देशराज सांख्यान, सुरेश कुमार, हेमराज सांख्यान, श्याम सिंह जम्वाल और सरवन सिंह जम्वाल अनशन पर बैठे। अनशन स्थल पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाकर आंदोलन खत्म नहीं किया जा सकता। सरकार ने यदि अनदेखी जारी रखी तो संघर्ष और तेज होगा।
गर्ग ने कहा कि घुमारवीं में चल रहा आंदोलन अब केवल भाजपा कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं है। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता की भावनाएं इससे जुड़ चुकी हैं। सरकार को हठधर्मिता छोड़कर लोगों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा सत्ता के दबाव में न झुकेगी, न डरेगी और न ही जनहित के मुद्दों से पीछे हटेगी।
पूर्व मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जिम्मेदारी जनता और विपक्ष की आवाज सुनना है। सवाल उठाने वालों को डराने या दबाने की कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जनहित के मुद्दे उठाने वालों की आवाज सुनने के बजाय उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा इसका राजनीतिक और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।
उन्होंने कहा कि सात दिन से चल रहा क्रमिक अनशन सरकार के लिए साफ संदेश है कि कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब नहीं दे रहा, बल्कि उनका संकल्प लगातार मजबूत हो रहा है। शांतिपूर्ण आंदोलन को कमजोरी समझना सरकार की भूल होगी। 
गर्ग ने कहा कि भाजपा का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित और न्याय के लिए है। जब तक संबंधित मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो इसे और व्यापक बनाया जाएगा।
अनशन स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि मांगों पर निर्णय होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🚨 गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू का मिशन सफल 🐄🚨 कुल्लू। गौ तस्करी की सूचना मिलने के बाद गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की टीम ने स्थानीय नौजवान साथियों, स्थानीय लोगों एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गौ तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस अभियान में गौ सेवक कमलेश ठाकुर, अजय शर्मा, टिकम राम, सतीश राणा, कृष्ण नेगी, सीता राम शर्मा, मुकेश कुमार, सोनी, बासु देव, भूपेंद्र ठाकुर, सचिन सूद, बिशु सहित स्थानीय नौजवान साथियों और लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। 🐄 गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू ने इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी स्थानीय लोगों, गौ सेवकों एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष श्री शेरा नेगी ने कहा कि गौ संरक्षण एवं गौ तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें और कानून अपने हाथ में न लें। 🙏 गौ सेवा • गौ रक्षा • जन सहयोग 🙏 #गौसेवारक्षादलकुल्लू #गौरक्षा #गौतस्करी #गौसेवा #कुल्लू #हिमाचलप्रदेश #शेरानेगी #GauSeva #GauRaksha 🚨 गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू का मिशन सफल 🐄🚨 कुल्लू। गौ तस्करी की सूचना मिलने के बाद गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की टीम ने स्थानीय नौजवान साथियों, स्थानीय लोगों एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गौ तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस अभियान में गौ सेवक कमलेश ठाकुर, अजय शर्मा, टिकम राम, सतीश राणा, कृष्ण नेगी, सीता राम शर्मा, मुकेश कुमार, सोनी, बासु देव, भूपेंद्र ठाकुर, सचिन सूद, बिशु सहित स्थानीय नौजवान साथियों और लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। 🐄 गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू ने इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी स्थानीय लोगों, गौ सेवकों एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष श्री शेरा नेगी ने कहा कि गौ संरक्षण एवं गौ तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें और कानून अपने हाथ में न लें। 🙏 गौ सेवा • गौ रक्षा • जन सहयोग 🙏 #गौसेवारक्षादलकुल्लू #गौरक्षा #गौतस्करी #गौसेवा #कुल्लू #हिमाचलप्रदेश #शेरानेगी #GauSeva #GauRaksha
    4
    🚨 गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू का मिशन सफल 🐄🚨

कुल्लू। गौ तस्करी की सूचना मिलने के बाद गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की टीम ने स्थानीय नौजवान साथियों, स्थानीय लोगों एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गौ तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की।

इस अभियान में गौ सेवक कमलेश ठाकुर, अजय शर्मा, टिकम राम, सतीश राणा, कृष्ण नेगी, सीता राम शर्मा, मुकेश कुमार, सोनी, बासु देव, भूपेंद्र ठाकुर, सचिन सूद, बिशु सहित स्थानीय नौजवान साथियों और लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

🐄 गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू ने इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी स्थानीय लोगों, गौ सेवकों एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की।

गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष श्री शेरा नेगी ने कहा कि गौ संरक्षण एवं गौ तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें और कानून अपने हाथ में न लें।

🙏 गौ सेवा • गौ रक्षा • जन सहयोग 🙏

#गौसेवारक्षादलकुल्लू #गौरक्षा #गौतस्करी #गौसेवा #कुल्लू #हिमाचलप्रदेश #शेरानेगी #GauSeva #GauRaksha

    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ऊं साई ज्वैलर्स घुमारवीं की ओर से 18 तारीख को गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है ऊं साई ज्वैलर्स के संस्थापक विशाल सोनी ने स्थानीय लोगों से निवेदन किया ऊं साई ज्वैलर्स घुमारवीं की ओर से 18 तारीख को गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है ऊं साई ज्वैलर्स के संस्थापक विशाल सोनी ने स्थानीय लोगों से निवेदन किया है की बढ़ चढ़कर इस महोत्सव में भाग ले
    1
    ऊं साई ज्वैलर्स घुमारवीं की ओर से 18 तारीख को गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है ऊं साई ज्वैलर्स के संस्थापक विशाल सोनी ने स्थानीय लोगों से निवेदन किया
ऊं साई ज्वैलर्स घुमारवीं की ओर से 18 तारीख को गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है ऊं साई ज्वैलर्स के संस्थापक विशाल सोनी ने स्थानीय लोगों से निवेदन किया है की बढ़ चढ़कर इस महोत्सव में भाग ले
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ज्वाली के हरसर बाजार में लाखों की चोरी, तीन चोर CCTV में कैद संजीव कुमार ( कांगडा जिला ) पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत पनालथ पंचायत के हरसर बाजार के समीप शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
    1
    ज्वाली के हरसर बाजार में लाखों की चोरी, तीन चोर CCTV में कैद
संजीव कुमार ( कांगडा जिला )
पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत पनालथ पंचायत के हरसर बाजार के समीप शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
    user_Sanjeev kumar
    Sanjeev kumar
    फतेहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों से प्रभावित होकर बीडीसी सदस्य ममता ने थामा कांग्रेस का हाथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों से प्रभावित होकर बीडीसी सदस्य ममता ने थामा कांग्रेस का हाथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, आत्मा प्रोजेक्ट के चेयरमैन कैप्टन सुनील दत्त, आरटीए सदस्य विवेक कटोच, मीरा शर्मा और सरोज कुमारी की मौजूदगी में ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनकल्याणकारी नीतियों और विकासपरक सोच से प्रभावित होकर बीडीसी कश्मीर मनसाई क्षेत्र की बीडीसी सदस्य ममता ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, आत्मा प्रोजेक्ट के चेयरमैन कैप्टन सुनील दत्त, आरटीए सदस्य विवेक कटोच, मीरा शर्मा और सरोज कुमारी विशेष रूप से मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद बीडीसी सदस्य ममता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितैषी नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां आम जनता, ग्रामीण क्षेत्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रही हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने ममता का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने बीडीसी सदस्य ममता को पार्टी में नई जिम्मेदारी और राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
    1
    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों से प्रभावित होकर बीडीसी सदस्य ममता ने थामा कांग्रेस का हाथ
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों से प्रभावित होकर बीडीसी सदस्य ममता ने थामा कांग्रेस का हाथ
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, आत्मा प्रोजेक्ट के चेयरमैन कैप्टन सुनील दत्त, आरटीए सदस्य विवेक कटोच, मीरा शर्मा और सरोज कुमारी की मौजूदगी में ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनकल्याणकारी नीतियों और विकासपरक सोच से प्रभावित होकर बीडीसी कश्मीर मनसाई क्षेत्र की बीडीसी सदस्य ममता ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, आत्मा प्रोजेक्ट के चेयरमैन कैप्टन सुनील दत्त, आरटीए सदस्य विवेक कटोच, मीरा शर्मा और सरोज कुमारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद बीडीसी सदस्य ममता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितैषी नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां आम जनता, ग्रामीण क्षेत्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रही हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने ममता का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य कर रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं ने बीडीसी सदस्य ममता को पार्टी में नई जिम्मेदारी और राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
    user_Hamirpur news
    Hamirpur news
    हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भाजपा सदर विधायक त्रिलोक जामवाल ने हिमाचल प्रदेश कहां पर निशान साधा और बोले हिमाचल प्रदेश सरकार युवाओं के लिए नौकरी नहीं बल्कि लॉटरी और भांग की खेती भाजपा सदर विधायक त्रिलोक जामवाल ने हिमाचल प्रदेश कहां पर निशान साधा और बोले हिमाचल प्रदेश सरकार युवाओं के लिए नौकरी नहीं बल्कि लॉटरी और भांग की खेती को खोल दिया इससे हिमाचल प्रदेश की जनता का विकास नहीं विनाश होगा
    1
    भाजपा सदर विधायक त्रिलोक जामवाल ने हिमाचल प्रदेश कहां पर निशान साधा और बोले हिमाचल प्रदेश सरकार युवाओं के लिए नौकरी नहीं बल्कि लॉटरी और भांग की खेती
भाजपा सदर विधायक त्रिलोक जामवाल ने हिमाचल प्रदेश कहां पर निशान साधा और बोले हिमाचल प्रदेश सरकार युवाओं के लिए नौकरी नहीं बल्कि लॉटरी और भांग की खेती को खोल दिया इससे हिमाचल प्रदेश की जनता का विकास नहीं विनाश होगा
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.