Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना बामौरकला पुलिस द्वारा लूट के अपराध क्रमांक 25/2026 मे कार्यवाही करते हुये लूट की घटना कारित करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल मशरुका बरामद किया एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया। थाना बामौरकला पुलिस द्वारा लूट के अपराध क्रमांक 25/2026 मे कार्यवाही करते हुये लूट की घटना कारित करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल मशरुका बरामद किया एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया।
Ram Manohar Mishra
थाना बामौरकला पुलिस द्वारा लूट के अपराध क्रमांक 25/2026 मे कार्यवाही करते हुये लूट की घटना कारित करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल मशरुका बरामद किया एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया। थाना बामौरकला पुलिस द्वारा लूट के अपराध क्रमांक 25/2026 मे कार्यवाही करते हुये लूट की घटना कारित करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल मशरुका बरामद किया एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- थाने से 250 मीटर दूर दिनदहाड़े लूट: बाइक सवार बदमाश महिला का मंगलसूत्र झपटकर फरार शिवपुरी जिले के भौंती कस्बे में पुलिस थाना से महज करीब 250 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश बाजार के बीच एक महिला का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बदमाशों ने भौंती कस्बे के बाजार में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लूट की वारदात अंजाम दिया। कमरपुरा थाना करेरा की रहने वाली ललिता प्रजापति होली की दोज पर अपने मायके महोबा गांव थाना भौंती आई हुई थीं। शुक्रवार को वह अपनी मां और बेटे के साथ पैदल बस स्टैंड की ओर जा रही थीं, ताकि वापस ससुराल जा सकें। इसी दौरान सिरसौद-पिछोर मार्ग पर बाजार के बीच बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे। उनमें से एक बदमाश ने झपट्टा मारकर महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और दोनों आरोपी बाइक से पिछोर की ओर भाग निकले। वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं सके। खास बात यह है कि यह लूट भौंती थाना से महज करीब 250 मीटर की दूरी पर हुई, जहां उस समय बाजार में सैकड़ों लोग मौजूद थे। बावजूद इसके बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। गौरतलब है कि बीते शनिवार ही पिछोर थाना क्षेत्र में भी कट्टे की नोक पर एक महिला के दो मंगलसूत्र और चेन लूटने की वारदात सामने आई थी, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। अब कुछ ही दिनों के भीतर दूसरी लूट की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। भौंती थाना प्रभारी घनश्याम भदोरिया का कहना है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।1
- Post by Sonu rathor1
- Post by Deepak Journalist1
- झांसी। दहेज उत्पीड़न और जान के खतरे से भयभीत एक विवाहिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे और अब मुकदमा दर्ज कराने के बाद जबरन उसे ससुराल ले जाने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता को आशंका है कि यदि वह ससुराल गई तो उसके साथ गंभीर अनहोनी हो सकती है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बरुआसागर क्षेत्र के ग्राम धमनाखुर्द निवासी 21 वर्षीय अनुराधा पुत्री सियाराम अहिरवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह दिनांक 08 मई 2025 को दीपचन्द्र अहिरवार पुत्र महेश अहिरवार निवासी ग्राम छिपरी थाना लिधौरा जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार उसे आए दिन अपमानित किया जाता था और तरह-तरह की मांगें पूरी करने के लिए दबाव बनाया जाता था। पीड़िता ने बताया कि 08 जुलाई 2025 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका समस्त स्त्रीधन छीन लिया और उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-1 के सामने छोड़कर चले गए। इस घटना के बाद उसने न्याय की आस में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफटीसी / सीएडब्ल्यू न्यायालय झांसी में अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 115(2), 351(2), 352 तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कराया गया। इसके साथ ही घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 12, 17, 18, 19, 20 और 22 के अंतर्गत भी महिला थाना नवाबाद में एक अन्य मुकदमा दर्ज कराया गया। अनुराधा का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोग उससे रंजिश रखने लगे हैं और अब उसके पिता पर दबाव बनाकर उसे जबरदस्ती ससुराल ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि वह वर्तमान में अपने मायके ग्राम धमनाखुर्द में रह रही है और ससुराल जाने से डर रही है। उसका कहना है कि यदि उसे जबरदस्ती ससुराल भेजा गया तो उसके साथ कोई बड़ी घटना हो सकती है या उसकी हत्या भी की जा सकती है। काफी समय तक न्याय और सहारे की तलाश करने के बाद जब उसे कोई रास्ता समझ नहीं आया तो वह मदद के लिए सामाजिक संस्था आसरा सोसाइटी की अध्यक्ष पूजा शर्मा और बंटी शर्मा के पास पहुंची। पीड़िता ने संस्था को अपनी पूरी आपबीती सुनाई और सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई। इसके बाद आसरा सोसाइटी की अध्यक्ष पूजा शर्मा और बंटी शर्मा पीड़िता को साथ लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और वहां प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी कार्यालय में मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने प्रकरण को सुनने के बाद पीड़िता को संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी, ताकि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसे ससुराल पक्ष से सुरक्षा प्रदान की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में उसके साथ किसी प्रकार की अनहोनी न हो सके। ज्ञापन के दौरान निशांत वर्मा , बंटी शर्मा, शक्ति, कीर्ति वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।1
- गल्ला मंडी रोड पर कैलाश रेजिडेंसी के पहले संचालित हो रही एक अवैध कैंटीन प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। यहां खुलेआम शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के साथ शराब परोसी जा रही है, जबकि इसके संचालन के लिए किसी भी प्रकार की वैध अनुमति होने की जानकारी सामने नहीं आई है। इस अवैध कैंटीन में देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रहती है और भोजन के साथ शराब भी परोसी जाती है। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर यह गतिविधि चल रही है, वहां से पुलिस और प्रशासन की नजरें जैसे पूरी तरह हट चुकी हैं। लाखों रुपये खर्च कर मॉडल शॉप और बार का वैध ठेका लेने वाले व्यापारियों की कमाई पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। नियमों का पालन करने वाले कारोबारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है, जबकि अवैध तरीके से संचालित यह कैंटीन बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रही है। इस मामले में थाना और चौकी पुलिस के साथ-साथ आबकारी विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। इतने खुलेआम अवैध रूप से शराब परोसे जाने के बावजूद संबंधित विभागों को इसकी भनक तक नहीं लगना प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करता है। आम लोगों ने इस अवैध गतिविधि के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने शुरू कर दिए हैं, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।1
- झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ चौकी के कुछ कदमों की दूरी पर एक महिला बेहोशी की हालत में कई घन्टों तक पड़ी रही है, सड़क किनारे पड़ी महिला को लोग देखती हुई निकलते रहे, लेकिन किसी ने उसको उठाने की कोशिश तक नहीं की आखिर यह महिला कौन है और उसको क्या हो गया, वहीं कुछ कदमों की दूरी पर स्थित चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी भी दूर से सड़क पर पड़ी महिला को देखते रहे लेकिन वे भी उसकी सुद लेने को नहीं पहुंचे, वहीं कुछ कदमों की दूरी पर एक लड़का मिला उसने बताया कि महिला नशे की हालत में है और काफी देर से पड़ी हुई है। यह मामला शुक्रवार की शाम 5:00 बजे का बताया जा रहा है।1
- झांसी से वसीम रजा की रिपोर्ट- महिला के प्लाट पर दबंगों द्वारा कब्जे का प्रयास किया गया। न्यू रेलगंज निवासी महिला ने झांसी एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।।1
- थाना बामौरकला पुलिस द्वारा लूट के अपराध क्रमांक 25/2026 मे कार्यवाही करते हुये लूट की घटना कारित करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल मशरुका बरामद किया एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया।1