Shuru
Apke Nagar Ki App…
सवाई माधोपुर की यूआईटी प्रशासन आंख मूंद के बैठे जंगल के पास में गोचर है बरसात के पानियों की गवर्नमेंट ने तलाई बनवाई हुई है उसे तलाई को कुछ लोकल जेसीपी लगाकर यहां से मिट्टी भरना और होटल में बेचना के काम जारी कर रखा है सरकारी तलाई को अवैध रूप से खोद दिया गया और इसकी पल वगैरा सब को दिए या जंगल का पानी आता है तो पानी रुकेगा नहीं खुला उल्लंघन है सरकार के कानून का
Meena vati frameworksong Meena
सवाई माधोपुर की यूआईटी प्रशासन आंख मूंद के बैठे जंगल के पास में गोचर है बरसात के पानियों की गवर्नमेंट ने तलाई बनवाई हुई है उसे तलाई को कुछ लोकल जेसीपी लगाकर यहां से मिट्टी भरना और होटल में बेचना के काम जारी कर रखा है सरकारी तलाई को अवैध रूप से खोद दिया गया और इसकी पल वगैरा सब को दिए या जंगल का पानी आता है तो पानी रुकेगा नहीं खुला उल्लंघन है सरकार के कानून का
More news from राजस्थान and nearby areas
- सवाई माधोपुर। राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत जिले में 14 से 19 मार्च तक “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को महावीर पार्क में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा तथा नगर परिषद आयुक्त गौरव कुमार मित्तल के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महावीर पार्क परिसर में साफ-सफाई कर कचरा एकत्रित कर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर सवाई माधोपुर को पर्यटन सिटी के साथ-साथ स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने का आह्वान किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा ने कहा कि राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित स्वच्छता सप्ताह का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।1
- टोंक, राजस्थान - जिला प्रशासन और 'राजीविका' के संयुक्त तत्वावधान में टोंक जिले में 'राजसखी टोंक मेला 2026' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। "भारत एक सूत्रधार - दिल से रची हाथों से सजी कला" के ध्येय वाक्य के साथ यह मेला स्थानीय कला और महिला उद्यमियों को एक बड़ा मंच प्रदान कर रहा है। प्रशासन की अपील उनियारा के विकास अधिकारी श्री शंकर लाल मेघवाल ने एक विशेष संदेश के माध्यम से आम जनता, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से इस मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा: "यह मेला हमारी ग्रामीण महिलाओं के हुनर को प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि कम से कम एक दिन इस मेले में अवश्य पधारें और महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें।" मेले की मुख्य विशेषताएं: यह मेला न केवल व्यापार का केंद्र है, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी पेश करता है। विविध उत्पाद: मेले में महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित वस्त्र, सजावटी सामान, जैविक खाद्य पदार्थ और अन्य पारंपरिक कलाकृतियां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। महिला सशक्तिकरण: मेले का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सीधा बाजार उपलब्ध कराना है। स्टॉल्स की संख्या: मेले में 50 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं, जहाँ विभिन्न प्रकार के राजस्थानी व्यंजनों और हस्तशिल्प का लुत्फ उठाया जा सकता है। महत्वपूर्ण विवरण: अवधि: 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक। समय: सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक। स्थान: कलेक्ट्रेट परिसर, सूचना एवं जनसंपर्क केंद्र के सामने, टोंक। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से निवेदन किया है कि वे इस उत्सव का हिस्सा बनें और 'लोकल फॉर वोकल' के संकल्प को मजबूत करें।1
- पीसीसी मुख्यालय में स्व. Jai Narayan Vyas को श्रद्धांजलि,#rajasthan #jaipurnews #latestupdates1
- टोंक: उनियारा में दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, कुस्तला के हनुमान सैन की मौत, 7 घायल उनियारा क्षेत्र में दो कारों के बीच हुई भयंकर भिड़ंत में कुस्तला निवासी कार चालक हनुमान सैन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक मासूम बच्ची और दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सबसे पहले टोंक जिला अस्पताल (सआदत अस्पताल) लाया गया, जहां परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, हनुमान सैन जयपुर से कुस्तला के एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ जा रहे थे। उनकी कार में तीन महिलाओं समेत कुल सात लोग सवार थे। सामने से महाराष्ट्र नंबर की तेज रफ्तार कार के साथ भिड़ंत होने के बाद हादसा हुआ। हादसे के बाद स्कॉर्पियो कार पुलिया के ऊपर झूल गई गनीमत रही कि वह पुलिया के नीचे नहीं गिरी वरना हताहतों की संख्या बहुत बढ़ सकती थी थानाधिकारी कप्तान सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई।सूचना मिलते ही पीएमओ हनुमान प्रसाद बेरवा ने टोंक चिकित्सा टीम को इमरजेंसी सेवा में अलर्ट कर दिया।1
- [14/03, 3:39 pm] वार्ड नंबर 39 पांच बत्ती बरकाती रोड पतली गली निमित्त रूप से नाली की सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर कीचड़ भरा गया है आने-जाने का रास्ता भी नहीं रहा स्टॉक की जनता को सफाई के अभाव में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है दूसरी और jamadar इसको साफ करने को तैयार नहीं एक और हमारी भजन लाल सरकार अच्छे कार्य करने के लिए प्रयास कर रही है तो दूसरी ओर प्रशासन की उदासीनता के कारण 181 सहायता पोर्टल जहां शिकायत दर्ज कर रहा है तो दूसरी और प्रशासनिक अधिकारी उन समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं1
- Post by Imran Hussein journalist1
- सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी की ओर से रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में धरना -प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई वृद्धि को आम जनता के लिए बड़ा आर्थिक बोझ बताया। धरना स्थल पर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा पहुंचीं, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए सैकड़ों कांग्रेस प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से अस्थायी चूल्हा बनाकर उस पर चाय तैयार की और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष इंदिरा मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी कर आम आदमी की कमर तोड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में बाधाओं के कारण छोटे व्यापारियों और आम लोगों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की रक्षा के लिए खड़ी रही है और इस तानाशाहीपूर्ण फैसले के खिलाफ आंदोलन जारी रखा जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महंगाई को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की।धरना प्रदर्शन पर मौजूद कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि जिस प्रकार आज देश के हालत होते जा रहे हे ओर आज जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अमेरिका के साथ समझौते पर समझौते किए जा रहे हे। उन्होंने कहा कि उसी का संकट इस देश पर आता जा रहा हे उन्होंने कहा कि मोदी जी का छप्पन इंच का सीना अब सकरा होता जा रहा हे इंदिरा मीणा ने कहा कि आज जिस तरीके से युद्ध चल रहे हे ईरान ओर इजराइल के बीच में उन्होंने कहा कि जो ईरान के बीच हमारे सम्बन्ध थे मोदी जी उन्हें बिगाड़ने का काम क्योंकर रहे हे यह समझ से बाहर हे।इंदिरा मीणा ने कहा कि ज्यों अमेरिका मोदी से कहता हे कि आपको तेल यहां से खरीदना हे सीजफायर करना हे वह करते हे। इंदिरा मीणा ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि देश के अंदर किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है तो यह लाइन है किसकी लगी हुई है।उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत कैसे हो रही हे कौन कर रहा हे इंदिरा मीणा ने कहा कि भाजपा की ऊपर ओर नीचे मोदी जी की डबल इंजन की सरकार काम कर रही हे क्या डबल इंजन फेल हो गए हैं।1
- गैस एजेंसियों की भीड़ के बीच कलेक्टर का औचक निरीक्षण 🚨#madhyapradesh #damohnews #latestupdates1
- कुशालगढ़ महोत्सव के तहत 14 मार्च को आयोजित होने वाली बाबा श्याम की भजन संध्या को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। कुशालगढ़ के चेयरमेन राजा लक्ष्मीकांत शर्मा और वरिष्ठ सलाहकार कृष्ण कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ विशेष कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। हालांकि महोत्सव का शुभारंभ 14 मार्च को कुशालगढ़ स्थित बाबा श्याम मंदिर पर ध्वजारोहण के साथ ही किया जाएगा। भजन संध्या का आयोजन अब किसी अन्य तिथि पर किया जाएगा, जिसकी सूचना जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। वहीं कुशालगढ़ महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 15 मार्च को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगा।1