*शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें -सांसद नवीन जिंदल * शिरोमणि शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में रादौर काम्बोज धर्मशाला में राज्य स्तरीय शहीदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा, कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिन्दल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शहीदी दिवस समारोह में बोलते हुए कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिन्दल ने देश के महान क्रांतिकारी एवं शहीद ऊधम सिंह को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश को स्वतंत्र करवाने में अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा आज जब हम आजाद भारत में साँस ले रहे हैं, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह आजादी हमें ऊधम सिंह, शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव, शहीद चंद्रशेखर आजाद जैसे अनेक क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से मिली है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम उन महापुरुषों को याद करते है तथा इन आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में मिलकर आगे बढ़ाना होगा। जिसके लिए सबकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में नई ऊर्जा भरते हैं और देश के प्रति कर्तव्य की भावना को जागृत करते हैं।

- *सपा की PDA पाठशाला के एक साल पूरे, सहारनपुर में सपा नेता फरहाद आलम गाड़ा ने सरकार पर साधा निशाना,बंद स्कूल खोलने की मांग की* सहारनपुर के रामनगर में समाजवादी पार्टी के नेता फरहाद आलम गाड़ा ने पीडीए पाठशाला के एक वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार शाम चार बजे प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। फरहाद आलम गाड़ा ने कहा कि एक साल पहले जब उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए पाठशाला अभियान शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य उन बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराना था, जिनके स्कूल बंद हो गए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में दावा किया था कि प्रदेश में कोई भी सरकारी स्कूल बंद नहीं होगा, लेकिन धरातल पर स्थिति अलग है। सहारनपुर समेत कई क्षेत्रों में आज भी स्कूल बंद पड़े हैं। सरकार को बताना चाहिए कि विधानसभा में दिया गया बयान सही था या फिर अधिकारियों द्वारा स्कूल बंद करने के आदेश। सपा नेता ने कहा कि स्कूल बंद होने का सबसे ज्यादा असर गरीब परिवारों और बेटियों की शिक्षा पर पड़ रहा है। कई किलोमीटर दूर स्कूल जाने के कारण छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बंद स्कूलों को तत्काल खोला जाए, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। फरहाद आलम गाड़ा ने कहा कि पीडीए पाठशाला किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि शिक्षा के अधिकार को बचाने के लिए शुरू की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने बंद स्कूलों को दोबारा शुरू नहीं किया तो समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता फिर से पीडीए पाठशाला चलाएंगे। मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। गरीब, पिछड़े और वंचित समाज के बच्चों की शिक्षा के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। सपा नेता ने नीट पेपर लीक मामले का भी जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव लगातार सदन से लेकर सड़क तक छात्रों और युवाओं के मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पीडीए की आवाज और मजबूत होगी तथा जनता भाजपा सरकार की नीतियों का जवाब देगी।1
- इंग्लैंड जाकर लिया जलियांवाला बाग का बदला: निर्मल शहीद उधम सिंह ने अंग्रेजों से लिया निर्दोषों के खून का हिसाब: निर्मल इंग्लैंड जाकर लिया जलियांवाला बाग का बदला: निर्मल शहीद उधम सिंह ने अंग्रेजों से लिया निर्दोषों के खून का हिसाब: निर्मल शहीद उधम सिंह ने दिखाई एकता की मिसाल: निर्मल उधम सिंह का बलिदान देशभक्ति की अमर गाथा: निर्मल बलिदान दिवस पर शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि उधम सिंह के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प सर्वधर्म एकता के प्रतीक थे शहीद उधम सिंह: निर्मल शहीद उधम सिंह को याद कर लिया एकता का संकल्प1
- concrete Karan karne hetu... DRM office Road shanidev mandir se lekar Jaipur golden transport tak bhari matra me khadde pade huye he jo ki barsat ke vakt najar nahi aate he pani bhare ke vajahse. logo ko pareshani ho rahi he1
- ग्राम पंचायत रावा में विकास के दावों की खुली पोल: बदहाली और भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले सरपंच प्रतिनिधि- 'सभी आरोप बेबुनियाद' #ShareThisPost ग्राम पंचायत रावा में विकास के दावों की खुली पोल: बदहाली और भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले सरपंच प्रतिनिधि- 'सभी आरोप बेबुनियाद' #ShareThisPost4
- सहारनपुर में कांवड़ यात्रा सुरक्षा के लिए मॉडर्न कंट्रोल रूम शुरू, 350 हाईटेक कैमरों और इंटरस्टेट नेटवर्क से होगी निगरानी, DIG ने किया शुभारंभ सहारनपुर में आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम बनाने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस ने हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में डीआईजी अभिषेक सिंह ने एसएसपी अभिनंदन सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार शाम 4 बजे अत्याधुनिक एकीकृत नियंत्रण कक्ष (इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम) का उद्घाटन किया। यह कंट्रोल रूम कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस कार्रवाई का प्रमुख केंद्र होगा। डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से फिलहाल 350 से अधिक नाइट विजन आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरों की 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। ये कैमरे कांवड़ मार्ग और संवेदनशील स्थानों को पूरी तरह कवर कर रहे हैं। इसके अलावा थाना स्तर पर लगे करीब 650 कैमरों की निगरानी भी स्थानीय स्तर पर जारी रहेगी। पूरे सहारनपुर परिक्षेत्र में कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए लगभग 3,000 सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य कंट्रोल रूम के अलावा देवबंद, काली नदी और गंगोह में तीन सब-कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। यह पूरी व्यवस्था स्मार्ट सिटी के आई-ट्रिपल-सी (I-CCC) सिस्टम से जुड़ी है, जिससे किसी भी स्थिति पर तत्काल नजर रखी जा सकेगी। कंट्रोल रूम की सबसे बड़ी खासियत इसका इंटरस्टेट इंटीग्रेशन है। सहारनपुर का यह सिस्टम हरिद्वार, रुड़की, देहरादून और यमुनानगर के कंट्रोल रूम से सीधे जुड़ा है। इससे ट्रैफिक का दबाव, पार्किंग की स्थिति, जाम, जलभराव या श्रद्धालुओं से जुड़ी किसी भी सूचना का तत्काल आदान-प्रदान संभव होगा। पुलिस ने हरिद्वार के कंट्रोल रूम में भी अपने जवान तैनात किए हैं, ताकि वहां की लाइव फीड के आधार पर सहारनपुर में पहले से आवश्यक तैयारियां की जा सकें। कंट्रोल रूम में ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए अलग-अलग प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ट्रैफिक जाम, दुर्घटना, भीड़ या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही संबंधित थाना, सेक्टर और जोनल अधिकारियों को तुरंत अलर्ट किया जाएगा, जिससे मौके पर बिना देरी पुलिस बल पहुंच सके। डीआईजी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान जारी रूट डायवर्जन और पुलिस की एडवाइजरी का पालन करें। यदि किसी को सहायता की आवश्यकता हो या कोई व्यक्ति बिछड़ जाए तो नजदीकी पुलिस चौकी, खोया-पाया केंद्र या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से तुरंत संपर्क करें। उनका कहना है कि आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय के जरिए इस बार कांवड़ यात्रा को पहले से अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने का लक्ष्य रखा गया है।1
- शाहबाद में एसपी का जनता दरबार: 20 शिकायतों का मौके पर समाधान, नशे के खिलाफ सहयोग और कांवड़ियों की सुरक्षा पर दिया विशेष जोर..2
- कlवड़ियों के लिए उत्तराखंड पुलिस की क्या व्यवस्था है देखें. पूरा वीडियो देखे1