कनखल पुलिस कर रही पिल्ला गैंग पर प्रहार, फायरिंग कर हत्या की कोशिश करने वाले के 03 आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर सतीघाट कनखल पर युवक पर झोका था फायर मुख्य आरोपी की तलाश जारी। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली कनखल पुलिस ने सतीघाट पर हुए विवाद के दौरान युवक पर तमंचे से फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। दिनांक 27 अक्टूबर 2026 की रात्रि को कोतवाली कनखल क्षेत्रांतर्गत सतीघाट पर कुछ युवकों के बीच सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने वादी के पुत्र के साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि युवक इस हमले में बाल-बाल बच गया। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली कनखल में मु0अ0सं0 414/2026 मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 28.10.2026 को तीन आरोपियों को दबोच लिया। हिरासत में लिये गये आरोपियों के विरुध्द आवश्यक वैधानिक की जा रही है। प्रकरण अन्य शेष आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। *नाम पता आरोपित* 1. आर्यन राजपूत पुत्र रूपचन्द्र, निवासी लोधामंडी, राजघाट, कोतवाली कनखल, हरिद्वार 2. गौतम सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी बैरागी कैंप, कोतवाली कनखल, हरिद्वार 3. मनीष कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी कमल बस्ती, बैरागी कैंप, कोतवाली कनखल, हरिद्वार *पुलिस टीम* 1. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत 2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह 3. उपनिरीक्षक नवल किशोर गुप्ता 4. उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र 5. कांस्टेबल प्रलव चौहान 6. कांस्टेबल सुनील कुमार

- कनखल पुलिस कर रही पिल्ला गैंग पर प्रहार, फायरिंग कर हत्या की कोशिश करने वाले के 03 आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर सतीघाट कनखल पर युवक पर झोका था फायर मुख्य आरोपी की तलाश जारी। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली कनखल पुलिस ने सतीघाट पर हुए विवाद के दौरान युवक पर तमंचे से फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। दिनांक 27 अक्टूबर 2026 की रात्रि को कोतवाली कनखल क्षेत्रांतर्गत सतीघाट पर कुछ युवकों के बीच सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने वादी के पुत्र के साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि युवक इस हमले में बाल-बाल बच गया। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली कनखल में मु0अ0सं0 414/2026 मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 28.10.2026 को तीन आरोपियों को दबोच लिया। हिरासत में लिये गये आरोपियों के विरुध्द आवश्यक वैधानिक की जा रही है। प्रकरण अन्य शेष आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। *नाम पता आरोपित* 1. आर्यन राजपूत पुत्र रूपचन्द्र, निवासी लोधामंडी, राजघाट, कोतवाली कनखल, हरिद्वार 2. गौतम सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी बैरागी कैंप, कोतवाली कनखल, हरिद्वार 3. मनीष कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी कमल बस्ती, बैरागी कैंप, कोतवाली कनखल, हरिद्वार *पुलिस टीम* 1. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत 2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह 3. उपनिरीक्षक नवल किशोर गुप्ता 4. उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र 5. कांस्टेबल प्रलव चौहान 6. कांस्टेबल सुनील कुमार1
- हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करो पर कार्यवाई, 600 अवैध नशीले कैप्सूल बरामद हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई, 600 अवैध नशीले कैप्सूल बरामद, एक गिरफ्तार हरिद्वार। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 600 अवैध नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। हरिद्वार पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त या नशा तस्करी से संबंधित कोई जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों की जानकारी गोपनीय रखने के लिए पुलिस से संपर्क किया जा सकता है। नशे के खिलाफ जंग में हरिद्वार पुलिस प्रतिबद्ध है। #HaridwarPolice #नशेपरप्रहार #हरिद्वारपुलिस #नशामुक्तभारत #नशातस्करी #UttarakhandPolice1
- गंगा बंदी में नजर आ रही गंगा प्रदूषण की घिनौनी तस्वीरें देखने के बाद गंगा में गिर रहे नालों को रोकने के लिए आज बारिश के बीच गंगा प्रदूषण इकाई , नगरनिगम आदि विभागों के अधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी के नेतृत्व में हरकी पैड़ी के आसपास गंगा में गिर रहे नालों का निरीक्षण किया।इस दौरान पाया गया कि अनेक लोगों ने अपने सीवर के पाईप सीधे इन गंगा में जा रहे नालों में उतार रखें हैं, जिनसे बहकर गंदगी गंगा में जा रही है। जिसके बाद ऐसे लोगों को मौके पर बुलाकर उनकी क्लास ली गई और उन्हें तत्काल गंगा में गंदगी को गिरने की रोकथाम के निर्देश दिए गए।1
- **सर्प मित्र भारत भूषण पेले के इशारों पर चलता दिखा खतरनाक नाग!** 🐍 **The Aman Times | डोईवाला** **सर्प मित्र भारत भूषण पेले के इशारों पर चलता दिखा खतरनाक नाग!** डोईवाला के राजीव नगर निवासी सर्प मित्र भारत भूषण पेले अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार खतरनाक सांपों का रेस्क्यू कर लोगों को भय से निजात दिला रहे हैं। पेले के रेस्क्यू करने के अनोखे अंदाज को देखकर ऐसा लगता है मानो सांप भी उनके इशारों को समझने लगे हैं। ताजा वीडियो में एक नाग उनके इशारों को समझकर धीरे-धीरे जंगल की ओर जाता दिखाई दे रहा है। **देखिए रोमांचक वीडियो, कैसे पेले के इशारे पर जंगल की ओर चला गया नाग!** सर्प मित्र की अपील है कि सांप दिखाई देने पर खुद जोखिम न उठाएं, बल्कि विशेषज्ञ की मदद लें।1
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से करवाचौथ का पर्व मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को करवाचौथ की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से करवाचौथ का पर्व मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को करवाचौथ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करवाचौथ भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। ऐसे पर्व पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रदेश के सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।1
- लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद के बड़े बयान! OBC आरक्षण, सदन की कार्यवाही और बेनामी संपत्ति पर उठाए सवाल लक्सर, उत्तराखंड से बड़ी खबर। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने विधानसभा सत्र से लौटने के बाद अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सदन की कार्यवाही, ओबीसी आरक्षण और लक्सर में कथित बेनामी संपत्तियों के मुद्दे पर अपनी बात रखी। इस खबर में देखिए: विधानसभा सत्र की अवधि को लेकर विधायक ने क्या कहा? ओबीसी आरक्षण पर भाजपा सरकार को क्यों घेरा? लक्सर में कथित बेनामी संपत्तियों की जांच की मांग क्यों उठाई? रेखा आर्य और उनके पति के विवाद पर विधायक ने क्या कहा? 📍 लोकेशन: लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड 🎤 संवाददाता: सचिन कुमार 📺 चैनल: Shraddha TV Network वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें। #MohammadShahzad #LaksarNews #OBCReservation #BSP #UttarakhandNews #HaridwarNews #ShraddhaTVNetwork #PoliticalNews1
- बारिश बनी आफत: जशोधरपुर कोटद्वार में पेड़ के नीचे खड़े दो लोगों पर गिरा विशाल पेड़, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल कोटद्वार। कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। शुक्रवार सुबह बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े दो व्यक्तियों के ऊपर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरे का राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार चल रहा है। घटना कलालघाटी चौकी क्षेत्र के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र की है। हादसे की सूचना मिलते ही कोटद्वार कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक शशि भूषण जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। टीम ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक शशि भूषण जोशी के अनुसार, हादसे में विक्रम उर्फ खटमल (55 वर्ष) पुत्र छज्जू सिंह, निवासी हल्दूखाता मल्ला की रास्ते में मौत हो गई। वहीं दिलीप (45 वर्ष) पुत्र शिवराज सिंह, निवासी किशनपुर, कोटद्वार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में जारी है। लगातार हो रही बारिश के बीच हुए इस हादसे ने एक बार फिर मौसम की मार और सड़क किनारे खड़े पेड़ों से पैदा होने वाले खतरे को उजागर कर दिया है।2
- कुख्यात गोकशी के आरोपी वसीम को मंगलौर पुलिस ने दबोचा अलग-अलग मामलों में आरोपी की थी तलाश। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने गोकशी के दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे आरोपी वसीम को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। दिनांक 10.10.2026 एवं 20.10.2026 को कोतवाली मंगलौर में उप निरीक्षक संजय रावत एवं उप निरीक्षक नवीन सिंह चौहान द्वारा अलग-अलग मामलों में धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराए गए थे। उक्त मामलों में आरोपी वसीम एवं उसके अन्य साथियों पर गोकशी कर मौके से फरार होने के आरोप थे। पुलिस द्वारा घटनास्थलों से गोमांस एवं गोकशी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए थे। मामलों में आरोपी वसीम की संलिप्तता के संबंध में कार्रवाई करते हुए पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। कड़क रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित करने के आदेश दिये गये। गठित टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए दिनांक 28.10.2026 को आरोपी वसीम को दबोच लिया गया। आरोपी के विरुध्द नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* वसीम पुत्र फूल्ला निवासी ग्राम शिकारपुर, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार। *पुलिस टीम* 1. उप निरीक्षक नवीन चौहान 2. उप निरीक्षक रविन्द्र जोशी 3. हेड कांस्टेबल शूरवीर 4. कांस्टेबल दिनेश शर्मा1