बारिश बनी आफत: जशोधरपुर कोटद्वार में पेड़ के नीचे खड़े दो लोगों पर गिरा विशाल पेड़, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल कोटद्वार। कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। शुक्रवार सुबह बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े दो व्यक्तियों के ऊपर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरे का राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार चल रहा है। घटना कलालघाटी चौकी क्षेत्र के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र की है। हादसे की सूचना मिलते ही कोटद्वार कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक शशि भूषण जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। टीम ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक शशि भूषण जोशी के अनुसार, हादसे में विक्रम उर्फ खटमल (55 वर्ष) पुत्र छज्जू सिंह, निवासी हल्दूखाता मल्ला की रास्ते में मौत हो गई। वहीं दिलीप (45 वर्ष) पुत्र शिवराज सिंह, निवासी किशनपुर, कोटद्वार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में जारी है। लगातार हो रही बारिश के बीच हुए इस हादसे ने एक बार फिर मौसम की मार और सड़क किनारे खड़े पेड़ों से पैदा होने वाले खतरे को उजागर कर दिया है।
बारिश बनी आफत: जशोधरपुर कोटद्वार में पेड़ के नीचे खड़े दो लोगों पर गिरा विशाल पेड़, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल कोटद्वार। कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। शुक्रवार सुबह बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े दो व्यक्तियों के ऊपर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरे का राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार चल रहा है। घटना कलालघाटी चौकी क्षेत्र के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र की है। हादसे की सूचना मिलते ही कोटद्वार कोतवाली के वरिष्ठ
उप निरीक्षक शशि भूषण जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। टीम ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक शशि भूषण जोशी के अनुसार, हादसे में विक्रम उर्फ खटमल (55 वर्ष) पुत्र छज्जू सिंह, निवासी हल्दूखाता मल्ला की रास्ते में मौत हो गई। वहीं दिलीप (45 वर्ष) पुत्र शिवराज सिंह, निवासी किशनपुर, कोटद्वार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में जारी है। लगातार हो रही बारिश के बीच हुए इस हादसे ने एक बार फिर मौसम की मार और सड़क किनारे खड़े पेड़ों से पैदा होने वाले खतरे को उजागर कर दिया है।
- बारिश बनी आफत: जशोधरपुर कोटद्वार में पेड़ के नीचे खड़े दो लोगों पर गिरा विशाल पेड़, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल कोटद्वार। कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। शुक्रवार सुबह बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े दो व्यक्तियों के ऊपर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरे का राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार चल रहा है। घटना कलालघाटी चौकी क्षेत्र के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र की है। हादसे की सूचना मिलते ही कोटद्वार कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक शशि भूषण जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। टीम ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक शशि भूषण जोशी के अनुसार, हादसे में विक्रम उर्फ खटमल (55 वर्ष) पुत्र छज्जू सिंह, निवासी हल्दूखाता मल्ला की रास्ते में मौत हो गई। वहीं दिलीप (45 वर्ष) पुत्र शिवराज सिंह, निवासी किशनपुर, कोटद्वार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में जारी है। लगातार हो रही बारिश के बीच हुए इस हादसे ने एक बार फिर मौसम की मार और सड़क किनारे खड़े पेड़ों से पैदा होने वाले खतरे को उजागर कर दिया है।2
- बिजनौर के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, एमबीबीएस छात्र का मुंडवा दिया सिर1
- जनपद बिजनोर के बढ़ापुर में घरेलू गैस सिलेंडर फटा ओर बड़ा हादसा1
- अपना दल एस का संदेश बिजनौर में पद के साथ जिम्मेदारी भी निभानी होगी अपना दल (एस) की बैठक में संगठन को मजबूत करने का संकल्प, अनुशासनहीनता पर होगी निष्कासन की कार्रवाई जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी का कड़ा संदेश—पार्टी के सिद्धांतों से समझौता नहीं, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान नजीबाबाद, बिजनौर। अपना दल (एस) की संगठनात्मक बैठक एसआर इंडस्ट्रीज, नजीबाबाद में आयोजित की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष जकी ऊल नासिर ने बैठक की समीक्षा की तथा संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में मंडल अध्यक्ष जकी ऊल नासिर ने स्पष्ट कहा कि पार्टी में रहकर निष्क्रियता बरतने, संगठन के हितों के विरुद्ध गतिविधियों में शामिल होने अथवा अन्य राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों में पार्टी की नीतियों के विपरीत भागीदारी करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जो लोग संगठन में सक्रिय योगदान देने के बजाय केवल अपने निजी हितों के लिए पार्टी के नाम का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उन्हें भी संगठन में स्थान नहीं दिया जाएगा। और जिला म्हासचिव को निष्कासित कर। उसकी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेज दी गई है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए हम लोग उनके सिद्धांत पर चलते हुए अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए पार्टी प्रोग्राम को सफल बनाने की दिशा मे कार्य करते रहे है और करेगे जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी का कड़ा संदेश अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा के विरुद्ध कार्य करने वालों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संगठन में पद की प्रतिष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाना भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि एक जिला महासचिव के विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई कर उसकी रिपोर्ट उच्च नेतृत्व को भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव और संगठन को मजबूत बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर काम करना होगा। पार्टी में उन्हीं कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता और सम्मान मिलेगा, जो पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ संगठन के लिए काम करेंगे। सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा सहयोग जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपना दल (एस) बिजनौर को मजबूत बनाने के लिए संगठन हर स्तर पर सक्रिय रहेगा। जो कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा के अनुरूप काम करेंगे, उन्हें सम्मानित करने के साथ आगे बढ़ने के अवसर भी दिए जाएंगे। संगठन को मजबूत बनाना सभी पदाधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी आह्वान किया कि आगामी 4 नवंबर को स्वार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम में बिजनौर के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ सहभागिता करें, ताकि वहां अपना दल (एस) की संगठनात्मक शक्ति और एकजुटता का संदेश गूंजे। बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में मंडल महासचिव अकरम अहमद, राजकुमार त्यागी, राशिद अल्वी, अंस चौधरी, विधानसभा महासचिव किशोर कुमार, जिला महासचिव सुशांत ठाकुर, सहकारिता मंच के पदाधिकारी, अल्पसंख्यक मंच के जिला महासचिव इरफान अहमद, इसरत अहमद, अभिषेक, पंकज कश्यप, अमर सिंह, विधानसभा महासचिव सुनील, अनुसूचित जाति-जनजाति मंच के विधानसभा उपाध्यक्ष तथा सरदार लाभ सिंह अभि शेक कुमार विधान सभा adyax scstmanch सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन का स्पष्ट संदेश: अपना दल (एस) बिजनौर में पद के साथ जिम्मेदारी निभानी होगी। पार्टी की विचारधारा, अनुशासन और संगठनात्मक निष्ठा से समझौता नहीं होगा तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।1
- *विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र* *दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी* *देहरादून, 30 अक्टूबर 2026 (सू.वि.)* जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की पहल पर दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा उन्हें आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में आयोजित विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। साथ ही, पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए उनका चिह्नीकरण तथा यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिडियाल ने बताया कि अक्टूबर में देहरादून के विकासखंडों एवं क्षेत्रों में चार विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित किए गए। इनमें 21 अक्टूबर को विकासखंड रायपुर के अंतर्गत गांधी शताब्दी अस्पताल में आयोजित शिविर में 31 व 22 अक्टूबर को विकासखंड डोईवाला परिसर में 39 तथा 23 अक्टूबर को राजकीय इंटर कॉलेज मेहूंवाला परिसर (शिमला बाईपास) में 26 और 26 अक्टूबर को रियांश रिजॉर्ट, शिमला बाईपास रोड, समीप सींगनिवाला, शेरपुर में आयोजित शिविर में 54 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शिविरों का आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सहयोग से किया गया। शिविरों में दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिव्यांगता की जांच की गई तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री दिव्यांग सहायता केंद्र के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिह्नित किया गया। दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदकों द्वारा यूडीआईडी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है। इसके आधार पर संबंधित चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगता की जांच की जाती है तथा चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में विशेष शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य परीक्षण, प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।4
- विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी।1
- कनखल पुलिस कर रही पिल्ला गैंग पर प्रहार, फायरिंग कर हत्या की कोशिश करने वाले के 03 आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर सतीघाट कनखल पर युवक पर झोका था फायर मुख्य आरोपी की तलाश जारी। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली कनखल पुलिस ने सतीघाट पर हुए विवाद के दौरान युवक पर तमंचे से फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। दिनांक 27 अक्टूबर 2026 की रात्रि को कोतवाली कनखल क्षेत्रांतर्गत सतीघाट पर कुछ युवकों के बीच सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने वादी के पुत्र के साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि युवक इस हमले में बाल-बाल बच गया। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली कनखल में मु0अ0सं0 414/2026 मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 28.10.2026 को तीन आरोपियों को दबोच लिया। हिरासत में लिये गये आरोपियों के विरुध्द आवश्यक वैधानिक की जा रही है। प्रकरण अन्य शेष आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। *नाम पता आरोपित* 1. आर्यन राजपूत पुत्र रूपचन्द्र, निवासी लोधामंडी, राजघाट, कोतवाली कनखल, हरिद्वार 2. गौतम सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी बैरागी कैंप, कोतवाली कनखल, हरिद्वार 3. मनीष कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी कमल बस्ती, बैरागी कैंप, कोतवाली कनखल, हरिद्वार *पुलिस टीम* 1. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत 2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह 3. उपनिरीक्षक नवल किशोर गुप्ता 4. उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र 5. कांस्टेबल प्रलव चौहान 6. कांस्टेबल सुनील कुमार1
- श्रीनगर: फरासू के पास ट्रीटमेंट कार्य के दौरान श्रमिक को करंट लगने की सूचना, वीडियो आया सामने श्रीनगर गढ़वाल में फरासू के पास भूस्खलन ट्रीटमेंट कार्य के दौरान एक श्रमिक को कथित तौर पर करंट लगने की सूचना सामने आई है। सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो में कुछ लोग एक श्रमिक को पहाड़ी से नीचे उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, घटना की परिस्थितियों, श्रमिक की स्थिति और हादसे के कारणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। संबंधित अधिकारियों की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार है।:1