Shuru
Apke Nagar Ki App…
**सर्प मित्र भारत भूषण पेले के इशारों पर चलता दिखा खतरनाक नाग!** 🐍 **The Aman Times | डोईवाला** **सर्प मित्र भारत भूषण पेले के इशारों पर चलता दिखा खतरनाक नाग!** डोईवाला के राजीव नगर निवासी सर्प मित्र भारत भूषण पेले अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार खतरनाक सांपों का रेस्क्यू कर लोगों को भय से निजात दिला रहे हैं। पेले के रेस्क्यू करने के अनोखे अंदाज को देखकर ऐसा लगता है मानो सांप भी उनके इशारों को समझने लगे हैं। ताजा वीडियो में एक नाग उनके इशारों को समझकर धीरे-धीरे जंगल की ओर जाता दिखाई दे रहा है। **देखिए रोमांचक वीडियो, कैसे पेले के इशारे पर जंगल की ओर चला गया नाग!** सर्प मित्र की अपील है कि सांप दिखाई देने पर खुद जोखिम न उठाएं, बल्कि विशेषज्ञ की मदद लें।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
**सर्प मित्र भारत भूषण पेले के इशारों पर चलता दिखा खतरनाक नाग!** 🐍 **The Aman Times | डोईवाला** **सर्प मित्र भारत भूषण पेले के इशारों पर चलता दिखा खतरनाक नाग!** डोईवाला के राजीव नगर निवासी सर्प मित्र भारत भूषण पेले अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार खतरनाक सांपों का रेस्क्यू कर लोगों को भय से निजात दिला रहे हैं। पेले के रेस्क्यू करने के अनोखे अंदाज को देखकर ऐसा लगता है मानो सांप भी उनके इशारों को समझने लगे हैं। ताजा वीडियो में एक नाग उनके इशारों को समझकर धीरे-धीरे जंगल की ओर जाता दिखाई दे रहा है। **देखिए रोमांचक वीडियो, कैसे पेले के इशारे पर जंगल की ओर चला गया नाग!** सर्प मित्र की अपील है कि सांप दिखाई देने पर खुद जोखिम न उठाएं, बल्कि विशेषज्ञ की मदद लें।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- **सर्प मित्र भारत भूषण पेले के इशारों पर चलता दिखा खतरनाक नाग!** 🐍 **The Aman Times | डोईवाला** **सर्प मित्र भारत भूषण पेले के इशारों पर चलता दिखा खतरनाक नाग!** डोईवाला के राजीव नगर निवासी सर्प मित्र भारत भूषण पेले अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार खतरनाक सांपों का रेस्क्यू कर लोगों को भय से निजात दिला रहे हैं। पेले के रेस्क्यू करने के अनोखे अंदाज को देखकर ऐसा लगता है मानो सांप भी उनके इशारों को समझने लगे हैं। ताजा वीडियो में एक नाग उनके इशारों को समझकर धीरे-धीरे जंगल की ओर जाता दिखाई दे रहा है। **देखिए रोमांचक वीडियो, कैसे पेले के इशारे पर जंगल की ओर चला गया नाग!** सर्प मित्र की अपील है कि सांप दिखाई देने पर खुद जोखिम न उठाएं, बल्कि विशेषज्ञ की मदद लें।1
- *विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र* *दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी* *देहरादून, 30 अक्टूबर 2026 (सू.वि.)* जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की पहल पर दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा उन्हें आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में आयोजित विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। साथ ही, पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए उनका चिह्नीकरण तथा यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिडियाल ने बताया कि अक्टूबर में देहरादून के विकासखंडों एवं क्षेत्रों में चार विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित किए गए। इनमें 21 अक्टूबर को विकासखंड रायपुर के अंतर्गत गांधी शताब्दी अस्पताल में आयोजित शिविर में 31 व 22 अक्टूबर को विकासखंड डोईवाला परिसर में 39 तथा 23 अक्टूबर को राजकीय इंटर कॉलेज मेहूंवाला परिसर (शिमला बाईपास) में 26 और 26 अक्टूबर को रियांश रिजॉर्ट, शिमला बाईपास रोड, समीप सींगनिवाला, शेरपुर में आयोजित शिविर में 54 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शिविरों का आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सहयोग से किया गया। शिविरों में दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिव्यांगता की जांच की गई तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री दिव्यांग सहायता केंद्र के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिह्नित किया गया। दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदकों द्वारा यूडीआईडी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है। इसके आधार पर संबंधित चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगता की जांच की जाती है तथा चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में विशेष शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य परीक्षण, प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।4
- विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी।1
- दून में एलिवेटेड रोड के नए रूट से तीन सौ पचास परिवारों के घरों पर संकट, लोग सड़क पर दून में एलिवेटेड रोड के नए रूट से तीन सौ पचास परिवारों के घरों पर संकट, लोग सड़क पर आशारोड़ी-मोहकमपुर एलिवेटेड रोड: एलाइनमेंट बदलने से भड़के लोग, घर बचाने को कर रहे आंदोलन,1
- *किसानों के हक़ की लड़ाई में अकेले खड़े रहे विधायक उमेश कुमार जी — किसान मजदूर महासंग्राम संगठन ने की सराहना!* किसानों की आवाज़ उठाना ही जनप्रतिनिधि की असली जिम्मेदारी है! देहरादून, उत्तराखंड। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक श्री उमेश कुमार जी द्वारा किसानों एवं जनहित के मुद्दों को लेकर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के घटनाक्रम पर किसान मजदूर महासंग्राम संगठन उनकी किसानों के प्रति प्रतिबद्धता और सदन में किसानों की समस्याओं को उठाने के प्रयासों की सराहना करता है। श्री उमेश कुमार जी ने किसानों की समस्याओं, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसलों तथा किसानों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ जैसे गंभीर विषयों को विधानसभा में उठाया। उन्होंने विपक्ष से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर भी अपनी निराशा सार्वजनिक रूप से व्यक्त की है। *जब किसानों के मुद्दों पर साथ की जरूरत थी, तब समर्थन क्यों नहीं मिला?* किसान मजदूर महासंग्राम संगठन का मानना है कि किसानों के सवाल किसी एक पार्टी, दल या व्यक्ति के नहीं होते। किसान का बकाया भुगतान, फसल का उचित मूल्य, आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा और बिजली-पानी जैसी बुनियादी समस्याएं जनहित के मुद्दे हैं। किसानों के हितों पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट होना चाहिए। *किसान मजदूर महासंग्राम संगठन का स्पष्ट संदेश* हम किसानों के हक़, सम्मान और न्याय के लिए आवाज़ उठाने वाले प्रत्येक जनप्रतिनिधि के प्रयासों की सराहना करते हैं। किसान को केवल आश्वासन नहीं, न्याय चाहिए। किसान को केवल भाषण नहीं, उसका हक़ चाहिए। हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति या दल के विरोध में नहीं, बल्कि किसानों के अधिकारों, मजदूरों के सम्मान और आम जनता को न्याय दिलाने के लिए है। *जय जवान! जय किसान!* *किसान मजदूर महासंग्राम संगठन जिंदाबाद!* मोबीन अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मजदूर महासंग्राम संगठन *किसानों के हक़ की लड़ाई में अकेले खड़े रहे विधायक उमेश कुमार जी — किसान मजदूर महासंग्राम संगठन ने की सराहना!* किसानों की आवाज़ उठाना ही जनप्रतिनिधि की असली जिम्मेदारी है! देहरादून, उत्तराखंड। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक श्री उमेश कुमार जी द्वारा किसानों एवं जनहित के मुद्दों को लेकर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के घटनाक्रम पर किसान मजदूर महासंग्राम संगठन उनकी किसानों के प्रति प्रतिबद्धता और सदन में किसानों की समस्याओं को उठाने के प्रयासों की सराहना करता है। श्री उमेश कुमार जी ने किसानों की समस्याओं, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसलों तथा किसानों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ जैसे गंभीर विषयों को विधानसभा में उठाया। उन्होंने विपक्ष से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर भी अपनी निराशा सार्वजनिक रूप से व्यक्त की है। *जब किसानों के मुद्दों पर साथ की जरूरत थी, तब समर्थन क्यों नहीं मिला?* किसान मजदूर महासंग्राम संगठन का मानना है कि किसानों के सवाल किसी एक पार्टी, दल या व्यक्ति के नहीं होते। किसान का बकाया भुगतान, फसल का उचित मूल्य, आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा और बिजली-पानी जैसी बुनियादी समस्याएं जनहित के मुद्दे हैं। किसानों के हितों पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट होना चाहिए। *किसान मजदूर महासंग्राम संगठन का स्पष्ट संदेश* हम किसानों के हक़, सम्मान और न्याय के लिए आवाज़ उठाने वाले प्रत्येक जनप्रतिनिधि के प्रयासों की सराहना करते हैं। किसान को केवल आश्वासन नहीं, न्याय चाहिए। किसान को केवल भाषण नहीं, उसका हक़ चाहिए। हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति या दल के विरोध में नहीं, बल्कि किसानों के अधिकारों, मजदूरों के सम्मान और आम जनता को न्याय दिलाने के लिए है। *जय जवान! जय किसान!* *किसान मजदूर महासंग्राम संगठन जिंदाबाद!* मोबीन अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मजदूर महासंग्राम संगठन1
- "कुर्सी" की पेटी बांध लीजिए, दिल्ली का मौसम बदलने वाला है। 1 नवंबर को मिलते हैं!1
- कनखल पुलिस कर रही पिल्ला गैंग पर प्रहार, फायरिंग कर हत्या की कोशिश करने वाले के 03 आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर सतीघाट कनखल पर युवक पर झोका था फायर मुख्य आरोपी की तलाश जारी। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली कनखल पुलिस ने सतीघाट पर हुए विवाद के दौरान युवक पर तमंचे से फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। दिनांक 27 अक्टूबर 2026 की रात्रि को कोतवाली कनखल क्षेत्रांतर्गत सतीघाट पर कुछ युवकों के बीच सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने वादी के पुत्र के साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि युवक इस हमले में बाल-बाल बच गया। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली कनखल में मु0अ0सं0 414/2026 मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 28.10.2026 को तीन आरोपियों को दबोच लिया। हिरासत में लिये गये आरोपियों के विरुध्द आवश्यक वैधानिक की जा रही है। प्रकरण अन्य शेष आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। *नाम पता आरोपित* 1. आर्यन राजपूत पुत्र रूपचन्द्र, निवासी लोधामंडी, राजघाट, कोतवाली कनखल, हरिद्वार 2. गौतम सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी बैरागी कैंप, कोतवाली कनखल, हरिद्वार 3. मनीष कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी कमल बस्ती, बैरागी कैंप, कोतवाली कनखल, हरिद्वार *पुलिस टीम* 1. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत 2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह 3. उपनिरीक्षक नवल किशोर गुप्ता 4. उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र 5. कांस्टेबल प्रलव चौहान 6. कांस्टेबल सुनील कुमार1
- 🚨 चकराता पुलिस ने 448.50 ग्राम चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार The Aman Times | देहरादून 🚨 चकराता पुलिस ने 448.50 ग्राम चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार देहरादून। एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकराता पुलिस ने चेकिंग के दौरान पाटी धार रोड से 21 वर्षीय लोकेन्द्र पुत्र कर्ण बहादुर, निवासी त्यूणी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 448.50 ग्राम अवैध चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार, आरोपी चरस को पहाड़ी क्षेत्रों से सस्ते दामों पर खरीदकर देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में बेचने के लिए ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। The Aman Times | डोईवाला/देहरादून1