logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निंबाहेड़ा में साइबर क्राइम जागरूकता एवं बाल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित चित्तौड़गढ़, 10 अप्रैल 2026। निंबाहेड़ा स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से साइबर क्राइम अवेयरनेस एवं बाल सुरक्षा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रोबेशनरी आरपीएस अधिकारी मुकेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सूरज कुमार, कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कांस्टेबल स्नेहलता सहित पुलिस दल मौजूद रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाप्रधान मनोहरलाल जैन ने की। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा तथा ‘गुड टच-बैड टच’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। अपने संबोधन में संस्थाप्रधान मनोहरलाल जैन ने कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। प्रोबेशनरी आरपीएस मुकेश चौधरी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों जैसे फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, फेक न्यूज, ओटीपी ठगी और पासवर्ड सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही, किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत पुलिस सहायता केंद्र से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता एएसआई सूरज कुमार ने मोबाइल के संतुलित उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इसका सही उपयोग भविष्य संवार सकता है, जबकि दुरुपयोग करियर को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान व्यक्तियों से ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड रखने तथा संदिग्ध लिंक से दूर रहने की सलाह दी। बालिकाओं के लिए आयोजित विशेष सत्र में ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की असहजता या अनुचित व्यवहार की स्थिति में तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करना चाहिए। यह भी संदेश दिया गया कि अपराध को सहन करना, उसे बढ़ावा देने के समान है। कालिका टीम की महिला कांस्टेबल स्नेहलता, कांस्टेबल वीरेंद्र एवं गोविंद सिंह ने भी विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें अनुशासित जीवन, अच्छी आदतों और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन एवं पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन प्रथम सहायक कैलाशचंद्र गवारिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन उपप्राचार्य सुनील कुमार डूंगरवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

4 hrs ago
user_Alert Nation News
Alert Nation News
चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
4 hrs ago

पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निंबाहेड़ा में साइबर क्राइम जागरूकता एवं बाल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित चित्तौड़गढ़, 10 अप्रैल 2026। निंबाहेड़ा स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से साइबर क्राइम अवेयरनेस एवं बाल सुरक्षा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रोबेशनरी आरपीएस अधिकारी मुकेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सूरज कुमार, कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कांस्टेबल स्नेहलता सहित पुलिस दल मौजूद रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाप्रधान मनोहरलाल जैन ने की। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा तथा ‘गुड टच-बैड टच’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। अपने संबोधन में संस्थाप्रधान मनोहरलाल जैन ने कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। प्रोबेशनरी आरपीएस मुकेश चौधरी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों जैसे फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, फेक न्यूज, ओटीपी ठगी और पासवर्ड सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही, किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत पुलिस सहायता केंद्र से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता एएसआई सूरज कुमार ने मोबाइल के संतुलित उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इसका सही उपयोग भविष्य संवार सकता है, जबकि दुरुपयोग करियर को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान व्यक्तियों से ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड रखने तथा संदिग्ध लिंक से दूर रहने की सलाह दी। बालिकाओं के लिए आयोजित विशेष सत्र में ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की असहजता या अनुचित व्यवहार की स्थिति में तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करना चाहिए। यह भी संदेश दिया गया कि अपराध को सहन करना, उसे बढ़ावा देने के समान है। कालिका टीम की महिला कांस्टेबल स्नेहलता, कांस्टेबल वीरेंद्र एवं गोविंद सिंह ने भी विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें अनुशासित जीवन, अच्छी आदतों और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन एवं पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन प्रथम सहायक कैलाशचंद्र गवारिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन उपप्राचार्य सुनील कुमार डूंगरवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चित्तौड़गढ़, 10 अप्रैल। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिले के विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। कलेक्टर ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। हाल ही में पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. मंजू विभिन्न विभागों की लगातार समीक्षा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल के दिनों में क्षेत्रीय दौरे और निरीक्षण कर स्वच्छता एवं सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है, इसलिए यहां विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ विरासत संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह है और पारदर्शिता के साथ कार्य करना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। पत्रकारों के सवालों के जवाब में कलेक्टर ने पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही। साथ ही उन्होंने मीडिया से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताते हुए सुझावों का स्वागत करने की बात भी कही। गौरतलब है कि डॉ. मंजू ने हाल ही में चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर का पदभार संभाला है और पदभार ग्रहण करने के बाद से वे लगातार प्रशासनिक सक्रियता दिखा रही हैं।
    1
    चित्तौड़गढ़, 10 अप्रैल।
जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिले के विकास, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।
कलेक्टर ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
हाल ही में पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. मंजू विभिन्न विभागों की लगातार समीक्षा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल के दिनों में क्षेत्रीय दौरे और निरीक्षण कर स्वच्छता एवं सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति का भी जायजा लिया है।
उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है, इसलिए यहां विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ विरासत संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह है और पारदर्शिता के साथ कार्य करना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
पत्रकारों के सवालों के जवाब में कलेक्टर ने पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही। साथ ही उन्होंने मीडिया से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताते हुए सुझावों का स्वागत करने की बात भी कही।
गौरतलब है कि डॉ. मंजू ने हाल ही में चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर का पदभार संभाला है और पदभार ग्रहण करने के बाद से वे लगातार प्रशासनिक सक्रियता दिखा रही हैं।
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • JAY SRI ♥️ RADHE KRISHN ♥️ ❤️ Aapki JAY ♥️ HO SDA SARVDA AAP HI AAP HO ♥️ 🙏🏽 ♥️
    1
    JAY SRI ♥️ RADHE KRISHN ♥️ ❤️ Aapki JAY ♥️ HO SDA SARVDA AAP HI AAP HO ♥️ 🙏🏽 ♥️
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by DS7NEWS NETWORK
    1
    Post by DS7NEWS NETWORK
    user_DS7NEWS NETWORK
    DS7NEWS NETWORK
    News Anchor चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • छोटी सादड़ी कल देर रात जीप और कार के आमने-सामने टक्कर होने से वाहन हुऎ जबरदस्त नुकसान हुआ जब में लहसुन भरी हुई थी जो जीवनपुरा गांव की बताई जा रही है और का र बसेड़ा ग्राम के निवासी की बताई जा रही है
    1
    छोटी सादड़ी कल देर रात जीप और कार के आमने-सामने टक्कर  होने से वाहन हुऎ जबरदस्त नुकसान हुआ जब में लहसुन भरी हुई थी जो जीवनपुरा गांव की बताई जा रही है और का र बसेड़ा ग्राम के निवासी की बताई जा रही है
    user_Reporter ambalal suthar
    Reporter ambalal suthar
    Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by Bharu jaat duriya
    1
    Post by Bharu jaat duriya
    user_Bharu jaat duriya
    Bharu jaat duriya
    Actor बीजोलीया, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर भागा था युवक, प्रेमिका ने बुलवाकर पिटवाया, पुलिस ने 6 लोगो को किया गिरफ्तार नीमच। जिले के मनासा नगर में गुरुवार की देर रात सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया। इंदौर के एक कार शोरूम से गाड़ी चोरी कर भागे युवक को शोरूम मालिक और उसके साथियों ने लाठियों से बेरहमी से पीटा। घायल युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में तड़पता रहा, लेकिन आसपास मौजूद लोग तमाशाबीन बने रहे। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। शोरूम मालिक और उसके साथियों ने प्रकाश को पकड़ने के लिए उसकी महिला मित्र रेणुका का सहारा लिया। रेणुका ने फोन करके प्रकाश को मिलने के लिए एक निश्चित जगह पर बुलाया। जैसे ही प्रकाश वहां पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाजापुर जिले के गांव देवरी का रहने वाला 35 वर्षीय प्रकाश डेली ऑटोडील शोरूम पर गया था। वहां उसने टेस्ट ड्राइव के नाम पर कार मांगी और उसे लेकर फरार हो गया। शोरूम मालिक और उसके साथी तभी से प्रकाश की तलाश कर रहे थे।
    1
    टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर भागा था युवक, प्रेमिका ने बुलवाकर पिटवाया, पुलिस ने 6 लोगो को किया गिरफ्तार
नीमच। जिले के मनासा नगर में गुरुवार की देर रात सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया। इंदौर के एक कार शोरूम से गाड़ी चोरी कर भागे युवक को शोरूम मालिक और उसके साथियों ने लाठियों से बेरहमी से पीटा। घायल युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में तड़पता रहा, लेकिन आसपास मौजूद लोग तमाशाबीन बने रहे। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। शोरूम मालिक और उसके साथियों ने प्रकाश को पकड़ने के लिए उसकी महिला मित्र रेणुका का सहारा लिया। रेणुका ने फोन करके प्रकाश को मिलने के लिए एक निश्चित जगह पर बुलाया। जैसे ही प्रकाश वहां पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाजापुर जिले के गांव देवरी का रहने वाला 35 वर्षीय प्रकाश डेली ऑटोडील शोरूम पर गया था। वहां उसने टेस्ट ड्राइव के नाम पर कार मांगी और उसे लेकर फरार हो गया। शोरूम मालिक और उसके साथी तभी से प्रकाश की तलाश कर रहे थे।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़, 10 अप्रैल 2026। निंबाहेड़ा स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से साइबर क्राइम अवेयरनेस एवं बाल सुरक्षा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रोबेशनरी आरपीएस अधिकारी मुकेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सूरज कुमार, कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कांस्टेबल स्नेहलता सहित पुलिस दल मौजूद रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाप्रधान मनोहरलाल जैन ने की। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा तथा ‘गुड टच-बैड टच’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। अपने संबोधन में संस्थाप्रधान मनोहरलाल जैन ने कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। प्रोबेशनरी आरपीएस मुकेश चौधरी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों जैसे फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, फेक न्यूज, ओटीपी ठगी और पासवर्ड सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही, किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत पुलिस सहायता केंद्र से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता एएसआई सूरज कुमार ने मोबाइल के संतुलित उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इसका सही उपयोग भविष्य संवार सकता है, जबकि दुरुपयोग करियर को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान व्यक्तियों से ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड रखने तथा संदिग्ध लिंक से दूर रहने की सलाह दी। बालिकाओं के लिए आयोजित विशेष सत्र में ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की असहजता या अनुचित व्यवहार की स्थिति में तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करना चाहिए। यह भी संदेश दिया गया कि अपराध को सहन करना, उसे बढ़ावा देने के समान है। कालिका टीम की महिला कांस्टेबल स्नेहलता, कांस्टेबल वीरेंद्र एवं गोविंद सिंह ने भी विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें अनुशासित जीवन, अच्छी आदतों और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन एवं पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन प्रथम सहायक कैलाशचंद्र गवारिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन उपप्राचार्य सुनील कुमार डूंगरवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
    1
    चित्तौड़गढ़, 10 अप्रैल 2026।
निंबाहेड़ा स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से साइबर क्राइम अवेयरनेस एवं बाल सुरक्षा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रोबेशनरी आरपीएस अधिकारी मुकेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सूरज कुमार, कालिका पेट्रोलिंग टीम की महिला कांस्टेबल स्नेहलता सहित पुलिस दल मौजूद रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाप्रधान मनोहरलाल जैन ने की।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा तथा ‘गुड टच-बैड टच’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
अपने संबोधन में संस्थाप्रधान मनोहरलाल जैन ने कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
प्रोबेशनरी आरपीएस मुकेश चौधरी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों जैसे फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, फेक न्यूज, ओटीपी ठगी और पासवर्ड सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही, किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत पुलिस सहायता केंद्र से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य वक्ता एएसआई सूरज कुमार ने मोबाइल के संतुलित उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इसका सही उपयोग भविष्य संवार सकता है, जबकि दुरुपयोग करियर को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान व्यक्तियों से ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड रखने तथा संदिग्ध लिंक से दूर रहने की सलाह दी।
बालिकाओं के लिए आयोजित विशेष सत्र में ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की असहजता या अनुचित व्यवहार की स्थिति में तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करना चाहिए। यह भी संदेश दिया गया कि अपराध को सहन करना, उसे बढ़ावा देने के समान है।
कालिका टीम की महिला कांस्टेबल स्नेहलता, कांस्टेबल वीरेंद्र एवं गोविंद सिंह ने भी विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें अनुशासित जीवन, अच्छी आदतों और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन एवं पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन प्रथम सहायक कैलाशचंद्र गवारिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन उपप्राचार्य सुनील कुमार डूंगरवाल ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
    user_Alert Nation News
    Alert Nation News
    चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.