Shuru
Apke Nagar Ki App…
भदोखर थाना क्षेत्र में छीनैती के संबंध में पुलिस अधीक्षक का बयान रायबरेली।भदोखर थाना क्षेत्र में 19000 रूपये का बाइक सवार द्वारा छीनैती प्रकरण में भतीजे के दोस्त ने घटना को दिया अंजाम,महिला की शिकायत पर पुलिस द्वारा जांचोपरांत दो बाल अपचारी हुए गिरफ्तार,18700 रुपए हुए बरामद।
Rakesh Kumar
भदोखर थाना क्षेत्र में छीनैती के संबंध में पुलिस अधीक्षक का बयान रायबरेली।भदोखर थाना क्षेत्र में 19000 रूपये का बाइक सवार द्वारा छीनैती प्रकरण में भतीजे के दोस्त ने घटना को दिया अंजाम,महिला की शिकायत पर पुलिस द्वारा जांचोपरांत दो बाल अपचारी हुए गिरफ्तार,18700 रुपए हुए बरामद।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली।भदोखर थाना क्षेत्र में 19000 रूपये का बाइक सवार द्वारा छीनैती प्रकरण में भतीजे के दोस्त ने घटना को दिया अंजाम,महिला की शिकायत पर पुलिस द्वारा जांचोपरांत दो बाल अपचारी हुए गिरफ्तार,18700 रुपए हुए बरामद।1
- बालाजी और खाटू श्याम जी का जागरण रिफॉर्म क्लब में संपन्न हुआ रायबरेली में राम दूत बालाजी परिवार के द्वारा 17 वर्षों से चला आ रहा है या आयोजन दो दिवसी होता है या आयोजन जिसमें पहले दिन निशान यात्रा और दूसरे दिन जागरण का आयोजन किया जाता है 6 अप्रैल को जागरण का आयोजन किया गया जिसमें पकज शुक्ला गुप जागरण पार्टी कानपुर के द्वारा भजन कीर्तन किया गया जिसमें आलिया बेटू चंचल कानपुर एवं अभिनव ऐरन (सिरसा हरियाणा) मुख्य झाकी नृसिंह अवतार की थी जागरण समापन के बाद प्रातकाल 05 बजे 56 भोग प्रसाद एवं निशान का वितरण किया गया जिसमें श्री रामदूत बाला जी के मुख्य सेवादार पवन गुप्ता, साकेत चौरसिया, आशीष दीक्षित, हरिओम सोनकर, आलोक कुमार जयसवाल, भोला गुप्ता, राजेश सोनकर, नवीन सोनकर, धनश्याम गुप्ता, आकाश, हर्ष, रीतिक, सुनील सोनकर, राजू गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता एवं समस्त सेवादार।3
- रायबरेली एआरटीओ प्रवर्तन ने चलाया सघन चेकिंग अभियान कई ट्रकों सहित चार स्कूली वाहनों को किया गया सीज विद्यालयों में बिना फिटनेस व कागज के चल रहे वाहनों पर कसा गया शिकंजा ओवरलोड ट्रकों को पड़कर किया गया सीज ओवरलोडेड वाहनों के मालिकों से वसूला गया लाखों का समन शुल्क आरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार के ताबड़तोड़ कार्रवाई से ओवरलोडिंग कर रहे मालिकों में मचा हड़कंप शहर के सिविल लाइन चौराहे, बरगद चौराहे सहित बछरावां व हरचंदपुर में चलाया गया चेकिंग अभियान1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya1
- ऊंचाहार, रायबरेली। जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धारूपुर मजरे मिर्जापुर एहरी में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार सुबह मामूली घरेलू विवाद को लेकर गांव के ही कुछ दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पीड़ित पक्ष सुबह से थाने में न्याय की गुहार लगा रहा है और अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित वसील अहमद पुत्र मुंशीरजा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सुबह करीब 8:00 बजे गांव के ही रहने वाले अजमेर, कल्लू, रुकशाद और संतराज ने एक राय होकर उनके घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए वशीर, उनके पिता मुंशीरजा और माता इकरारुन्निशा को लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से जमकर पीटा। गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। मारपीट के दौरान घर की एक महिला, जो कि गर्भवती बताई जा रही है, उसे भी चोटें आई हैं। हमले में वशीर और उनके पिता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में ऊंचाहार थाने पहुँचा। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार थाने में ही बैठा है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई या प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। स्थानीय पुलिस की इस सुस्ती से दबंगों के हौसले और अधिक बढ़ते नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।1
- रायबरेली कहीं गिरे पेड़ तो कहीं धूल भरी आंधी बे मौसम तेज हवाएं व बारिश हुई शुरू रायबरेली में एक बार फिर मौसम ने ली करवट। शहर के कई इलाकों में तेज हवाओं और वर्षा के साथ मौसम ने मचाया तांडव। कहीं गिरे पेड़ तो कहीं धूल भरी आंधी ने मचाया तांडव किसानों के गेहूं की कटी और खड़ी फसल हो गई बर्बाद दो दिन पहले ही तेज़ हवाओ और बारिश मचा चुकी है तबाही भयानक तूफान आने की आशंका किसानों को होगा भारी नुकसान वही आम की फसल भी होगी चौपट2
- जेसीबी खुदाई में निकले चांदी-तांबे के सैकड़ों पुराने सिक्के, प्रशासन ने कब्जे में लिए फतेहपुर। जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला बिलासपुर में मंगलवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पुराने कच्चे मकान की खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से बड़ी संख्या में प्राचीन सिक्के बरामद हुए। जानकारी के अनुसार, मदन कोरी के गिरे हुए पुराने मकान की जेसीबी से खुदाई कराई जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी के अंदर से एक छोटा सा लोटा मिला, जिसमें चांदी के 92 और तांबे के 180 सिक्के भरे हुए थे। सिक्के मिलने की खबर तेजी से इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने सभी सिक्कों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रूप से जहानाबाद थाने भिजवा दिया। नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र ने बताया कि बरामद किए गए सभी सिक्कों को थाने में जमा करा दिया गया है और उनकी जांच व कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सिक्कों की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व का आकलन करने के लिए संबंधित विभाग को भी सूचना दी जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में इस खोज को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है।1
- रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। थाना क्षेत्र के लाला खेड़ा मजरे माधवपुर गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान छेदीलाल (55 वर्ष) और उनकी पत्नी मालती देवी (50 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मालती देवी रसोई में खाना बना रही थीं, तभी अचानक गैस सिलेंडर से आग भड़क उठी और देखते ही देखते दोनों इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय स्तर पर जांच की जा रही है।1