*खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद* 🚨 *आरोपियों से चोरी एलईडी टीवी, कूलर व पंखे बरामद कर आरोपियों को चोरी के अपराध में चौकी खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर* *7 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में चौकी खरसिया पुलिस ने मदनपुर स्थित सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 5 अगस्त 2026 को प्रार्थिया श्रीमती आरती उनसेना, निवासी मदनपुर ने चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 अगस्त की रात लगभग 1:00 बजे से 4:00 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके मकान के तीन कमरों के दरवाजों की कुंडी एवं कब्जे तोड़कर तथा खिड़की की सरिया मोड़कर घर में प्रवेश किया। आरोपियों ने घर में रखे सीआरआई कंपनी का 1 एचपी सबमर्सिबल पंप, कूलर, 32 इंच एलजी एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, चार गैस सिलेंडर, सीलिंग फैन, मिक्सी, पीतल की भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की मूर्तियां, चढ़ावे की नकदी, चांदी के लक्ष्मी सिक्के, इन्वर्टर एवं बैटरी, , कंप्यूटर सेट, लैपटॉप, महत्वपूर्ण दस्तावेज, घरेलू बर्तन, कृषि उपकरण तथा घर में रखी नगदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान एवं नकदी की कुल कीमत लगभग ₹80 हजार बताई गई। रिपोर्ट पर चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 400/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर हरिजन मोहल्ला खरसिया निवासी अमन सागर एवं सत्यम सागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनके मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी अमन के कब्जे से एक पुराना कैम स्टार कंपनी का कूलर एवं एक सीलिंग फैन तथा आरोपी सत्यम के कब्जे से एक 32 इंच का काला एलईडी टीवी एवं दो सीलिंग फैन बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों अमन सागर (22 वर्ष) एवं सत्यम सागर (32 वर्ष) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करने में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक मनोज पटेल, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा एवं धनंजय कश्यप की सराहनीय भूमिका रही। 👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* *"संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित विवेचना, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के प्रभावी उपयोग से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है। अपराध करने वालों को कानून से बचने का कोई अवसर नहीं मिलेगा।"*

- *पत्थलगांव स्पेशल: ‘अन्नपूर्णा’ में खाद का तड़का, अधिकारियों की बल्ले-बल्ले और किसान का ‘ऑनलाइन’ कटा चालान!...* पत्थलगांव –छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का गृह ज़िला जशपुर इन दिनों विकास की ऐसी ‘उर्वरक’ बयार महसूस कर रहा है कि पत्थलगांव के खाद व्यापारी खुशी से फूले नहीं समा रहे! खाद की कालाबाजारी को लेकर पत्थलगांव में यह दूसरा बड़ा धमाका हुआ है। ऐसा लगता है कि सरकार बदलने के बाद सबसे ज़्यादा ‘विकास’ पत्थलगांव के खाद-बीज विक्रेताओं की तिजोरियों और स्थानीय अधिकारियों की निष्ठा में हुआ है! ‘चूना लगाने’ की लाइव वर्कशॉप: अन्नपूर्णा खाद भंडार - दुकान में बैठकर मुस्कुराते हुए व्यापारी महोदय का अंदाज़ किसी अंतरराष्ट्रीय बिजनेस गुरु से कम नहीं है। कैमरे में साफ रिकॉर्ड हो रहा है - "सामने वाला जितने में चूतिया बन जाए, उतना वसूल लो"! * MRP का नया फॉर्मूला: ₹180 का माल ₹350 बताकर बेचो या ₹550 ऐंठ लो। व्यापारी का गणित इतना मजबूत है कि अल्बर्ट आइंस्टीन भी कब्र में बैठकर नोट्स बना रहे होंगे! * डिजिटल इंडिया का असली उपयोग: झकड़पुर के नंदू जैसे गरीब किसान आते हैं, ऑनलाइन पेमेंट (PayTM/PhonePe) भी करते हैं, लेकिन पक्की रसीद मांगने पर व्यापारी को अचानक 'भूलने की बीमारी' हो जाती है। * अंगूठा सरकार का, जेब व्यापारी की: पॉस (POS) मशीन पर किसान का अंगूठा तो लग जाता है, पर खाद की बोरी के साथ किसान का पूरा बजट ही स्वाहा हो जाता है। अधिकारियों की भक्ति : ‘व्यापारी शरणं गच्छामि’ - कृषि विभाग के अधिकारी इतने ‘ईमानदार’ और ‘वफादार’ हो चुके हैं कि उन्हें दुकानों पर सब कुछ 'सब चंगा सी' नज़र आता है। ऐसा लगता है कि अधिकारियों को खाद नहीं, बल्कि व्यापारियों के प्रेम का विशेष ‘टॉनिक’ पिलाया जा रहा है! मुख्यमंत्री के अपने गृह ज़िले में उड़नदस्ते शायद इतने उड़ चुके हैं कि ज़मीन पर क्या लूट मच रही है, यह देखने की फुर्सत किसी को नहीं है। जब मुख्यमंत्री के अपने गढ़ में ही व्यापारी यह साबित करने पर तुले हैं कि "राजा कोई भी हो, हुकूमत तो हमारी ही चलेगी," तो आम जनता सिर्फ एक ही सवाल पूछ रही है—साहब, यह अधिकारियों की चाटुकारिता का असर है या सत्ता के संरक्षण की मलाई? किसान खेतों में खाद डालने गया था, पर पत्थलगांव के बाजार ने किसान का ही 'खाद' बना दिया!4
- इंसास रायफल छोड़ भागे पूर्व नक्सली को जशपुर पुलिस ने मुंबई से दबोचा, जंगल में खौफ का हुआ अंत इंसास रायफल छोड़ भागे पूर्व नक्सली को जशपुर पुलिस ने मुंबई से दबोचा, जंगल में खौफ का हुआ अंत जशपुर (क्राइम रिपोर्ट - मयंक शर्मा):- हथियारों के बल पर राहगीरों से वसूली करने वाले और पुलिस को चकमा देकर फरार हुए पूर्व नक्सली पलटू दास को जशपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह शातिर अपराधी पिछले दो महीने से फरार चल रहा था। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी के पास से बरामद हथियारों का कनेक्शन सीधे नक्सलियों से जुड़ा हुआ पाया गया है। मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है। घटना का फ्लैशबैक: जब जंगल में छूटे थे हथियार इस पूरे मामले की शुरुआत 11 जून 2026 को हुई थी। सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को बूमतेल सरनाटोली जंगल में दो हथियारबंद लोगों द्वारा राहगीरों को धमकाकर पैसे वसूलने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जंगल की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख दोनों आरोपी अपनी जान बचाकर घने जंगल का फायदा उठाते हुए भाग निकले। फरार होते समय आरोपी अपने खतरनाक मंसूबों का जखीरा वहीं छोड़ गए थे। मौके से पुलिस ने निम्नलिखित हथियार और सामान जब्त किए थे: मैगजीन लगी हुई एक इंसास रायफल मैगजीन सहित एक होममेड (कंट्री मेड) रायफल एक देसी कट्टा और 06 जिंदा कारतूस लोहे के 4 बोल्ट, एक हथौड़ी, एक तलवार, एक कैंची और आरोपियों के बैग व दस्तावेज। मुंबई तक बिछाया गया पुलिस का जाल घटना के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। दस्तावेजों और सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान झारखंड (गुमला) निवासी हृदय साहू उर्फ गांगु और पलटू दास (36 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हृदय साहू को उसके गृहग्राम से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य मास्टरमाइंड पलटू दास लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। साइबर इनपुट और मुखबिरों की सटीक सूचना पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर, डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम मुंबई भेजी गई। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और पलटू दास को मुंबई के उसके छिपे हुए ठिकाने से दबोच कर जशपुर लाया गया। पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे: नक्सल कनेक्शन और वसूली पुलिस रिमांड पर लिए गए पलटू दास ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए: नक्सली कमांडर से कनेक्शन: आरोपी ने कबूला कि वह पूर्व में एक नक्सली कमांडर के समूह का सक्रिय सदस्य रहा है। साल 2012 में जंगल की एक चट्टान के नीचे छिपाकर रखे गए ये खतरनाक हथियार उसी ने अपने कब्जे में लिए थे। पार्टी के नाम पर वसूली: हृदय साहू के साथ मिलकर उसने जंगल के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया। यहाँ उन्होंने एक युवक और युवती को खुद को 'पार्टी' (नक्सल) का सदस्य बताकर डराया और उनके परिजनों से 30 हजार रुपये की मोटी रकम मंगवाकर आपस में बांट ली। राहगीरों में दहशत: आरोपियों ने जंगल में पुटू (मशरूम) बीनने आई युवतियों को भी हथियार दिखाकर धमकाया और उनका भोजन छीन लिया। इसके बाद खेत में काम कर रहे लोगों को डराकर भी खाना लिया था, जिसके तुरंत बाद पुलिस का सर्च अभियान शुरू हो गया था। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका इस खूंखार अपराधी को पकड़ने और हथियारों के जखीरे का पर्दाफाश करने में जशपुर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। इस उत्कृष्ट कार्रवाई में सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, आरक्षक उपेंद्र सिंह और नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। फिलहाल पुलिस आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त कर उससे हथियारों के नेटवर्क और नक्सल कनेक्शन को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।1
- Post by Sukhdev Singh3
- आज लग रहा है बहुत जोर से बारिश होगी चारों तरफ बदल किया हुआ है पूरा अंधेलाछाया हुआ है लगता है एक सप्ताह छेद करेंगी जैसा लग रहा है थोड़ा-थोड़ा बदला है सॉरी क्षमा चाहूंगा सूरत थोड़ा-थोड़ा बारिश भी होते जा रही है बूंदाबांदी गिर रही है अभी लग रहा है बहुत ज्यादा बारिशहोगी1
- PM Modi in Paris: भारतीय समुदाय के बीच गूंजा आत्मनिर्भर भारत और विकास का संदेश 🇮🇳 पेरिस में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ विकास यात्रा, वैश्विक प्रतिष्ठा और भारत-फ्रांस की मजबूत होती साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुनिया भर में भारत की संस्कृति, मूल्यों और प्रतिभा के सशक्त प्रतिनिधि हैं। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रवासी भारतीयों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। आपको प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन कैसा लगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #PMModi #Paris #France #IndianCommunity #ModiInFrance #ViksitBharat #IndiaFrance #PradeshKhabar #BreakingNews #NewsUpdate1
- *खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद* 🚨 *आरोपियों से चोरी एलईडी टीवी, कूलर व पंखे बरामद कर आरोपियों को चोरी के अपराध में चौकी खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड पर* *7 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में चौकी खरसिया पुलिस ने मदनपुर स्थित सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 5 अगस्त 2026 को प्रार्थिया श्रीमती आरती उनसेना, निवासी मदनपुर ने चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 अगस्त की रात लगभग 1:00 बजे से 4:00 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके मकान के तीन कमरों के दरवाजों की कुंडी एवं कब्जे तोड़कर तथा खिड़की की सरिया मोड़कर घर में प्रवेश किया। आरोपियों ने घर में रखे सीआरआई कंपनी का 1 एचपी सबमर्सिबल पंप, कूलर, 32 इंच एलजी एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, चार गैस सिलेंडर, सीलिंग फैन, मिक्सी, पीतल की भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की मूर्तियां, चढ़ावे की नकदी, चांदी के लक्ष्मी सिक्के, इन्वर्टर एवं बैटरी, , कंप्यूटर सेट, लैपटॉप, महत्वपूर्ण दस्तावेज, घरेलू बर्तन, कृषि उपकरण तथा घर में रखी नगदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान एवं नकदी की कुल कीमत लगभग ₹80 हजार बताई गई। रिपोर्ट पर चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 400/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर हरिजन मोहल्ला खरसिया निवासी अमन सागर एवं सत्यम सागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनके मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी अमन के कब्जे से एक पुराना कैम स्टार कंपनी का कूलर एवं एक सीलिंग फैन तथा आरोपी सत्यम के कब्जे से एक 32 इंच का काला एलईडी टीवी एवं दो सीलिंग फैन बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों अमन सागर (22 वर्ष) एवं सत्यम सागर (32 वर्ष) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करने में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक मनोज पटेल, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा एवं धनंजय कश्यप की सराहनीय भूमिका रही। 👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* *"संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित विवेचना, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के प्रभावी उपयोग से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है। अपराध करने वालों को कानून से बचने का कोई अवसर नहीं मिलेगा।"*1
- जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी मुंबई से गिरफ्तार हुआ फरार आरोपी पलटू दास जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी मुंबई से गिरफ्तार हुआ फरार आरोपी पलटू दास जशपुर पुलिस ने इंसास रायफल और अन्य हथियार छोड़कर फरार हुए आरोपी पलटू दास को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले सह-आरोपी हृदय साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियारों के बल पर लोगों को डराकर अवैध वसूली करता था और पूर्व में नक्सली संगठन के संपर्क में भी रह चुका है। मामले की जांच जारी है। Jashpur Times #JashpurPolice #Jashpur #BreakingNews #CrimeNews #JashpurTimes Chhattisgarh सच_सब_तक1