logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी मुंबई से गिरफ्तार हुआ फरार आरोपी पलटू दास जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी मुंबई से गिरफ्तार हुआ फरार आरोपी पलटू दास जशपुर पुलिस ने इंसास रायफल और अन्य हथियार छोड़कर फरार हुए आरोपी पलटू दास को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले सह-आरोपी हृदय साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियारों के बल पर लोगों को डराकर अवैध वसूली करता था और पूर्व में नक्सली संगठन के संपर्क में भी रह चुका है। मामले की जांच जारी है। Jashpur Times #JashpurPolice #Jashpur #BreakingNews #CrimeNews #JashpurTimes Chhattisgarh सच_सब_तक

56 min ago
user_Ibnul khan
Ibnul khan
Media house Kansabel, Jashpur•
56 min ago

जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी मुंबई से गिरफ्तार हुआ फरार आरोपी पलटू दास जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी मुंबई से गिरफ्तार हुआ फरार आरोपी पलटू दास जशपुर पुलिस ने इंसास रायफल और अन्य हथियार छोड़कर फरार हुए आरोपी पलटू दास को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले सह-आरोपी हृदय साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियारों के बल पर लोगों को डराकर अवैध वसूली करता था और पूर्व में नक्सली संगठन के संपर्क में भी रह चुका है। मामले की जांच जारी है। Jashpur Times #JashpurPolice #Jashpur #BreakingNews #CrimeNews #JashpurTimes Chhattisgarh सच_सब_तक

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • भूल सुधार हड़ताल आज से। कृपया ध्यान दें 7अगस्त से व्यापारी संघ सीतापुर का क्रमिक हड़ताल चालू है। पिछली खबर में गलती से 9 अगस्त छप गया था। एक करोड़ रुपये की चोरी के विरोध में व्यापारी संघ का आंदोलन, सात अगस्त से थाने के सामने क्रमिक हड़ताल सीतापुर। नगर के व्यापारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक कल आयोजित की गई थी, जिसमें हाल ही में हुई लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो सात अगस्त 2026 अर्थात आज से सीतापुर थाना परिसर के सामने क्रमिक हड़ताल शुरू की जाएगी। कल बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि घटना के बाद से व्यापारी वर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से चोरी का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सर्राफा व्यापारी संघ सीतापुर एवं व्यापारी संघ सीतापुर के संयुक्त नेतृत्व में क्रमिक हड़ताल चलाई जाएगी। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। व्यापारियों ने प्रशासन से मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि यदि शीघ्र परिणाम नहीं मिले, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    2
    भूल सुधार

हड़ताल आज से।  कृपया ध्यान दें 7अगस्त से व्यापारी संघ सीतापुर का क्रमिक हड़ताल चालू है। पिछली खबर में गलती से 9 अगस्त छप गया था।
एक करोड़ रुपये की चोरी के विरोध में व्यापारी संघ का आंदोलन, सात अगस्त से थाने के सामने क्रमिक हड़ताल
सीतापुर। नगर के व्यापारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक कल आयोजित की गई थी, जिसमें हाल ही में हुई लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो सात अगस्त 2026 अर्थात आज से सीतापुर थाना परिसर के सामने क्रमिक  हड़ताल शुरू की जाएगी।
कल बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि घटना के बाद से व्यापारी वर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से चोरी का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सर्राफा व्यापारी संघ सीतापुर एवं व्यापारी संघ सीतापुर के संयुक्त नेतृत्व में क्रमिक  हड़ताल चलाई जाएगी। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती।
व्यापारियों ने प्रशासन से मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि यदि शीघ्र परिणाम नहीं मिले, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    Advertising agency सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • Post by Sukhdev Singh
    3
    Post by Sukhdev Singh
    user_Sukhdev Singh
    Sukhdev Singh
    फरसाबहार, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    54 min ago
  • इंसास रायफल छोड़ भागे पूर्व नक्सली को जशपुर पुलिस ने मुंबई से दबोचा, जंगल में खौफ का हुआ अंत इंसास रायफल छोड़ भागे पूर्व नक्सली को जशपुर पुलिस ने मुंबई से दबोचा, जंगल में खौफ का हुआ अंत ​जशपुर (क्राइम रिपोर्ट - मयंक शर्मा):- हथियारों के बल पर राहगीरों से वसूली करने वाले और पुलिस को चकमा देकर फरार हुए पूर्व नक्सली पलटू दास को जशपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह शातिर अपराधी पिछले दो महीने से फरार चल रहा था। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी के पास से बरामद हथियारों का कनेक्शन सीधे नक्सलियों से जुड़ा हुआ पाया गया है। मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है। ​घटना का फ्लैशबैक: जब जंगल में छूटे थे हथियार ​इस पूरे मामले की शुरुआत 11 जून 2026 को हुई थी। सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को बूमतेल सरनाटोली जंगल में दो हथियारबंद लोगों द्वारा राहगीरों को धमकाकर पैसे वसूलने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जंगल की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख दोनों आरोपी अपनी जान बचाकर घने जंगल का फायदा उठाते हुए भाग निकले। ​फरार होते समय आरोपी अपने खतरनाक मंसूबों का जखीरा वहीं छोड़ गए थे। मौके से पुलिस ने निम्नलिखित हथियार और सामान जब्त किए थे: ​मैगजीन लगी हुई एक इंसास रायफल ​मैगजीन सहित एक होममेड (कंट्री मेड) रायफल ​एक देसी कट्टा और 06 जिंदा कारतूस ​लोहे के 4 बोल्ट, एक हथौड़ी, एक तलवार, एक कैंची और आरोपियों के बैग व दस्तावेज। ​मुंबई तक बिछाया गया पुलिस का जाल ​घटना के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। दस्तावेजों और सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान झारखंड (गुमला) निवासी हृदय साहू उर्फ गांगु और पलटू दास (36 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हृदय साहू को उसके गृहग्राम से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य मास्टरमाइंड पलटू दास लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। ​साइबर इनपुट और मुखबिरों की सटीक सूचना पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर, डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम मुंबई भेजी गई। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और पलटू दास को मुंबई के उसके छिपे हुए ठिकाने से दबोच कर जशपुर लाया गया। ​पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे: नक्सल कनेक्शन और वसूली ​पुलिस रिमांड पर लिए गए पलटू दास ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए: ​नक्सली कमांडर से कनेक्शन: आरोपी ने कबूला कि वह पूर्व में एक नक्सली कमांडर के समूह का सक्रिय सदस्य रहा है। साल 2012 में जंगल की एक चट्टान के नीचे छिपाकर रखे गए ये खतरनाक हथियार उसी ने अपने कब्जे में लिए थे। ​पार्टी के नाम पर वसूली: हृदय साहू के साथ मिलकर उसने जंगल के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया। यहाँ उन्होंने एक युवक और युवती को खुद को 'पार्टी' (नक्सल) का सदस्य बताकर डराया और उनके परिजनों से 30 हजार रुपये की मोटी रकम मंगवाकर आपस में बांट ली। ​राहगीरों में दहशत: आरोपियों ने जंगल में पुटू (मशरूम) बीनने आई युवतियों को भी हथियार दिखाकर धमकाया और उनका भोजन छीन लिया। इसके बाद खेत में काम कर रहे लोगों को डराकर भी खाना लिया था, जिसके तुरंत बाद पुलिस का सर्च अभियान शुरू हो गया था। ​इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका ​इस खूंखार अपराधी को पकड़ने और हथियारों के जखीरे का पर्दाफाश करने में जशपुर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। इस उत्कृष्ट कार्रवाई में सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, आरक्षक उपेंद्र सिंह और नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। ​फिलहाल पुलिस आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त कर उससे हथियारों के नेटवर्क और नक्सल कनेक्शन को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
    1
    इंसास रायफल छोड़ भागे पूर्व नक्सली को जशपुर पुलिस ने मुंबई से दबोचा, जंगल में खौफ का हुआ अंत

इंसास रायफल छोड़ भागे पूर्व नक्सली को जशपुर पुलिस ने मुंबई से दबोचा, जंगल में खौफ का हुआ अंत
​जशपुर (क्राइम रिपोर्ट - मयंक शर्मा):-
हथियारों के बल पर राहगीरों से वसूली करने वाले और पुलिस को चकमा देकर फरार हुए पूर्व नक्सली पलटू दास को जशपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह शातिर अपराधी पिछले दो महीने से फरार चल रहा था। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी के पास से बरामद हथियारों का कनेक्शन सीधे नक्सलियों से जुड़ा हुआ पाया गया है। मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है।
​घटना का फ्लैशबैक: जब जंगल में छूटे थे हथियार
​इस पूरे मामले की शुरुआत 11 जून 2026 को हुई थी। सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को बूमतेल सरनाटोली जंगल में दो हथियारबंद लोगों द्वारा राहगीरों को धमकाकर पैसे वसूलने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जंगल की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख दोनों आरोपी अपनी जान बचाकर घने जंगल का फायदा उठाते हुए भाग निकले।
​फरार होते समय आरोपी अपने खतरनाक मंसूबों का जखीरा वहीं छोड़ गए थे। मौके से पुलिस ने निम्नलिखित हथियार और सामान जब्त किए थे:
​मैगजीन लगी हुई एक इंसास रायफल
​मैगजीन सहित एक होममेड (कंट्री मेड) रायफल
​एक देसी कट्टा और 06 जिंदा कारतूस 
​लोहे के 4 बोल्ट, एक हथौड़ी, एक तलवार, एक कैंची और आरोपियों के बैग व दस्तावेज।
​मुंबई तक बिछाया गया पुलिस का जाल
​घटना के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। दस्तावेजों और सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान झारखंड (गुमला) निवासी हृदय साहू उर्फ गांगु और पलटू दास (36 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हृदय साहू को उसके गृहग्राम से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य मास्टरमाइंड पलटू दास लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।
​साइबर इनपुट और मुखबिरों की सटीक सूचना पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर, डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम मुंबई भेजी गई। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और पलटू दास को मुंबई के उसके छिपे हुए ठिकाने से दबोच कर जशपुर लाया गया।
​पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे: नक्सल कनेक्शन और वसूली
​पुलिस रिमांड पर लिए गए पलटू दास ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए:
​नक्सली कमांडर से कनेक्शन: आरोपी ने कबूला कि वह पूर्व में एक नक्सली कमांडर के समूह का सक्रिय सदस्य रहा है। साल 2012 में जंगल की एक चट्टान के नीचे छिपाकर रखे गए ये खतरनाक हथियार उसी ने अपने कब्जे में लिए थे।
​पार्टी के नाम पर वसूली: हृदय साहू के साथ मिलकर उसने जंगल के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया। यहाँ उन्होंने एक युवक और युवती को खुद को 'पार्टी' (नक्सल) का सदस्य बताकर डराया और उनके परिजनों से 30 हजार रुपये की मोटी रकम मंगवाकर आपस में बांट ली।
​राहगीरों में दहशत: आरोपियों ने जंगल में पुटू (मशरूम) बीनने आई युवतियों को भी हथियार दिखाकर धमकाया और उनका भोजन छीन लिया। इसके बाद खेत में काम कर रहे लोगों को डराकर भी खाना लिया था, जिसके तुरंत बाद पुलिस का सर्च अभियान शुरू हो गया था।
​इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
​इस खूंखार अपराधी को पकड़ने और हथियारों के जखीरे का पर्दाफाश करने में जशपुर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। इस उत्कृष्ट कार्रवाई में सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, आरक्षक उपेंद्र सिंह और नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
​फिलहाल पुलिस आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त कर उससे हथियारों के नेटवर्क और नक्सल कनेक्शन को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
    user_Mayank sharma
    Mayank sharma
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • गुमला नगर परिषद क्षेत्र में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन गुमला: जिले में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के सभी वरिष्ठ नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत गुमला नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में क्रमबद्ध तरीके से विशेष शिविरों (कैंप) का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से बुजुर्गों का वय वंदना कार्ड बनाया जाएगा, जिससे उन्हें आवश्यकता पड़ने पर आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सीय सुविधा प्राप्त होगी। कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को अत्यंत सरल रखा गया है और इसके लिए लाभार्थियों को केवल अपना आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। यह विशेष शिविर अभियान 3 अगस्त 2026 से प्रारंभ है जो 18 सितंबर 2026 तक नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में संचालित किया जाएगा। निर्धारित तिथि और स्थान के अनुसार आगामी शिविरों का आयोजन: * 8 अगस्त 2026 को डुमेर टोली वार्ड संख्या 3, * 10 अगस्त 2026 को करिया पारा वार्ड संख्या 4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, * 12 अगस्त 2026 को खरिया पारा भट्टी मोहल्ला वार्ड संख्या 5 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, * 14 अगस्त 2026 को गौस नगर, * 17 अगस्त 2026 को रश्मि नगर नदी टोली वार्ड संख्या 6 स्थित सामुदायिक भवन, * 18 अगस्त 2026 को शांति नगर वार्ड संख्या 7, * 19 अगस्त 2026 को घाटो बगीचा वार्ड संख्या 8 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, * 21 अगस्त 2026 को इस्लामपुर भुइयां टोली आंबेडकर नगर वार्ड संख्या 4 एवं 9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, * 24 अगस्त 2026 को आजाद बस्ती वार्ड संख्या 9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, * 25 अगस्त 2026 को हुसैन नगर वार्ड नंबर 10, * 27 अगस्त 2026 को हुसैन नगर कुम्हार टोली लोहरदगा रोड वार्ड संख्या 10, * 29 अगस्त 2026 को दारूटोली वार्ड संख्या 11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, * 31 अगस्त 2026 को लोहरदगा रोड चेटर शिव मंदिर वार्ड संख्या 12, * 1 सितंबर 2026 को चेटर आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड संख्या 13, * 2 सितंबर 2026 को लोहरदगा रोड कुम्हार टोली, * 3 सितंबर 2026 को रजा कॉलोनी वार्ड संख्या 14 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, * 5 सितंबर 2026 को धोबी मोहल्ला मेन रोड वार्ड संख्या 15, * 7 सितंबर 2026 को धोबी मोहल्ला लोहरदगा रोड वार्ड संख्या 15 (लायंस क्लब के बगल में), * 8 सितंबर 2026 को करमटोली-1 वार्ड संख्या 16 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, * 9 सितंबर 2026 को आंगनबाड़ी केंद्र, * 10 सितंबर 2026 को शास्त्री नगर वार्ड संख्या 17 (अशोक भंडार के पास), * 11 सितंबर 2026 को करमटोली रोड गणेश मंदिर वार्ड संख्या 18, * 12 सितंबर 2026 को मुरली बगीचा वार्ड संख्या 19 (लेक साइड के पास), * 15 सितंबर 2026 को मुरली बगीचा नकुलनगर वार्ड संख्या 19 (आंगनबाड़ी केंद्र के पास), * 16 सितंबर 2026 को बड़ाइक मोहल्ला वार्ड संख्या 20 (सुरेंद्र होटल के पास आंगनबाड़ी केंद्र), * 17 सितंबर 2026 को डीएसपी रोड वीर कुंवर सिंह कॉलोनी वार्ड संख्या 21, * तथा 18 सितंबर 2026 को पालकोट रोड सरनाटोली वार्ड संख्या 22 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त, गुमला ने जिलेवासियों, विशेषकर 70 वर्ष व उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने सभी पात्र बुजुर्गों से आग्रह किया है कि वे अपनी निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर केवल अपना आधार कार्ड साथ लाएं और इस जनकल्याणकारी योजना के तहत अपना वय वंदना कार्ड बनवाकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ अवश्य उठाएं।
    1
    गुमला नगर परिषद क्षेत्र में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन
गुमला: जिले में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के सभी वरिष्ठ नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत गुमला नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में क्रमबद्ध तरीके से विशेष शिविरों (कैंप) का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से बुजुर्गों का वय वंदना कार्ड बनाया जाएगा, जिससे उन्हें आवश्यकता पड़ने पर आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सीय सुविधा प्राप्त होगी। कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को अत्यंत सरल रखा गया है और इसके लिए लाभार्थियों को केवल अपना आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा।
यह विशेष शिविर अभियान 3 अगस्त 2026 से प्रारंभ है  जो 18 सितंबर 2026 तक नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में संचालित किया जाएगा।
निर्धारित तिथि और स्थान के अनुसार आगामी शिविरों का आयोजन:
* 8 अगस्त 2026 को डुमेर टोली वार्ड संख्या 3,
* 10 अगस्त 2026 को करिया पारा वार्ड संख्या 4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
* 12 अगस्त 2026 को खरिया पारा भट्टी मोहल्ला वार्ड संख्या 5 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
* 14 अगस्त 2026 को गौस नगर,
* 17 अगस्त 2026 को रश्मि नगर नदी टोली वार्ड संख्या 6 स्थित सामुदायिक भवन,
* 18 अगस्त 2026 को शांति नगर वार्ड संख्या 7,
* 19 अगस्त 2026 को घाटो बगीचा वार्ड संख्या 8 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
*  21 अगस्त 2026 को इस्लामपुर भुइयां टोली आंबेडकर नगर वार्ड संख्या 4 एवं 9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
* 24 अगस्त 2026 को आजाद बस्ती वार्ड संख्या 9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
* 25 अगस्त 2026 को हुसैन नगर वार्ड नंबर 10,
* 27 अगस्त 2026 को हुसैन नगर कुम्हार टोली लोहरदगा रोड वार्ड संख्या 10,
* 29 अगस्त 2026 को दारूटोली वार्ड संख्या 11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
* 31 अगस्त 2026 को लोहरदगा रोड चेटर शिव मंदिर वार्ड संख्या 12,
* 1 सितंबर 2026 को चेटर आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड संख्या 13,
* 2 सितंबर 2026 को लोहरदगा रोड कुम्हार टोली,
* 3 सितंबर 2026 को रजा कॉलोनी वार्ड संख्या 14 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
*  5 सितंबर 2026 को धोबी मोहल्ला मेन रोड वार्ड संख्या 15,
* 7 सितंबर 2026 को धोबी मोहल्ला लोहरदगा रोड वार्ड संख्या 15 (लायंस क्लब के बगल में),
* 8 सितंबर 2026 को करमटोली-1 वार्ड संख्या 16 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
* 9 सितंबर 2026 को आंगनबाड़ी केंद्र,
* 10 सितंबर 2026 को शास्त्री नगर वार्ड संख्या 17 (अशोक भंडार के पास),
* 11 सितंबर 2026 को करमटोली रोड गणेश मंदिर वार्ड संख्या 18,
* 12 सितंबर 2026 को मुरली बगीचा वार्ड संख्या 19 (लेक साइड के पास),
* 15 सितंबर 2026 को मुरली बगीचा नकुलनगर वार्ड संख्या 19 (आंगनबाड़ी केंद्र के पास),
* 16 सितंबर 2026 को बड़ाइक मोहल्ला वार्ड संख्या 20 (सुरेंद्र होटल के पास आंगनबाड़ी केंद्र),
* 17 सितंबर 2026 को डीएसपी रोड वीर कुंवर सिंह कॉलोनी वार्ड संख्या 21,
* तथा 18 सितंबर 2026 को पालकोट रोड सरनाटोली वार्ड संख्या 22 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त, गुमला ने जिलेवासियों, विशेषकर 70 वर्ष व उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने सभी पात्र बुजुर्गों से आग्रह किया है कि वे अपनी निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर केवल अपना आधार कार्ड साथ लाएं और इस जनकल्याणकारी योजना के तहत अपना वय वंदना कार्ड बनवाकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ अवश्य उठाएं।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • अमित शाह को लेकर दिए गए बयान से सियासी माहौल गरम, विपक्ष निशाने पर 🚨 सियासत में फिर गरमाया माहौल! "नारे उठाना और हंगामा मचाना विपक्ष की आदत बन गई है।" यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही यह भी कहा गया कि आतंकवादी और अतिरेकी भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से डरते हैं तथा उनके हर सख्त फैसले का असर दिखाई देता है। आपकी इस मुद्दे पर क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर बताएं। #AmitShah #Politics #Opposition #IndianPolitics #BreakingNews #NewsUpdate #FacebookPost #PradeshKhabar
    1
    अमित शाह को लेकर दिए गए बयान से सियासी माहौल गरम, विपक्ष निशाने पर
🚨 सियासत में फिर गरमाया माहौल!
"नारे उठाना और हंगामा मचाना विपक्ष की आदत बन गई है।"
यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही यह भी कहा गया कि आतंकवादी और अतिरेकी भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से डरते हैं तथा उनके हर सख्त फैसले का असर दिखाई देता है।
आपकी इस मुद्दे पर क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर बताएं।
#AmitShah #Politics #Opposition #IndianPolitics #BreakingNews #NewsUpdate #FacebookPost #PradeshKhabar
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह सख्त, पेंडिंग केस निपटाने और अवैध कारोबार पर लगाम कसने के निर्देश अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह सख्त, पेंडिंग केस निपटाने और अवैध कारोबार पर लगाम कसने के निर्देश ​जशपुर। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह ने कड़े निर्देश दिए हैं। गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि विवेचना में लापरवाही और अनावश्यक देरी बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रभारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। ​डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिसिंग की गुणवत्ता बढ़ाने और दोषसिद्धि दर (Conviction Rate) में सुधार पर विशेष जोर दिया। ​बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश: ​अवैध गतिविधियों पर 'जीरो टॉलरेंस': जिले में गौ-तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब, जुआ और सट्टे के खिलाफ निरंतर और प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के मामलों में 'एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन' (End-to-End Investigation) करते हुए तस्करों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने को कहा गया है। ​लंबित मामलों और वारंट की तामीली: सभी लंबित अपराध, चालान, मर्ग और शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और स्थायी वारंटों की तामीली में तेजी लाने को कहा गया है। ​यातायात नियमों पर सख्ती: सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिले भर में बैरिकेड लगाकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बिना हेलमेट, तीन सवारी, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, शराब पीकर गाड़ी चलाने, मोबाइल पर बात करने और सीट बेल्ट न लगाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी। ​होटल-लॉज की निगरानी: असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 'समाधान ऐप' के माध्यम से होटलों और लॉज में ठहरने वाले सभी आगंतुकों का अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए हैं। ​सीएम हेल्पलाइन और साइबर क्राइम: सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों का बिना किसी देरी के, संवेदनशीलता और तथ्यों के आधार पर समाधान करने को कहा गया है। साइबर सेल को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे थानों को तुरंत तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएं और ऑनलाइन ठगी के मामलों पर त्वरित एक्शन लें। ​पुलिस मितान और जनसहभागिता: 'पुलिस मितान' व्यवस्था को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया ताकि उन्हें कानून-व्यवस्था, नशामुक्ति और साइबर जागरूकता में भागीदार बनाया जा सके। ​विजिबल पुलिसिंग: थानों में आने वाले हर फरियादी के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और शाम के समय गश्त व विजिबल पुलिसिंग (Visible Policing) बढ़ाने के निर्देश दिए गए ताकि आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हो। ​इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार, एसडीओपी (कुनकुरी) विनोद मंडावी, एसडीओपी (बगीचा) दिलीप कुमार कोसले, एसडीओपी (जशपुर) चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी निमितेश सिंह, डीएसपी (साइबर) भावेश कुमार समरथ, डीएसपी (यातायात) के.आर. चौहान सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी और पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।
    4
    अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह सख्त, पेंडिंग केस निपटाने और अवैध कारोबार पर लगाम कसने के निर्देश
अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह सख्त, पेंडिंग केस निपटाने और अवैध कारोबार पर लगाम कसने के निर्देश
​जशपुर। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह ने कड़े निर्देश दिए हैं। गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि विवेचना में लापरवाही और अनावश्यक देरी बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रभारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
​डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिसिंग की गुणवत्ता बढ़ाने और दोषसिद्धि दर (Conviction Rate) में सुधार पर विशेष जोर दिया।
​बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:
​अवैध गतिविधियों पर 'जीरो टॉलरेंस': जिले में गौ-तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब, जुआ और सट्टे के खिलाफ निरंतर और प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के मामलों में 'एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन' (End-to-End Investigation) करते हुए तस्करों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने को कहा गया है।
​लंबित मामलों और वारंट की तामीली: सभी लंबित अपराध, चालान, मर्ग और शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और स्थायी वारंटों की तामीली में तेजी लाने को कहा गया है।
​यातायात नियमों पर सख्ती: सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिले भर में बैरिकेड लगाकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बिना हेलमेट, तीन सवारी, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, शराब पीकर गाड़ी चलाने, मोबाइल पर बात करने और सीट बेल्ट न लगाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई होगी।
​होटल-लॉज की निगरानी: असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 'समाधान ऐप' के माध्यम से होटलों और लॉज में ठहरने वाले सभी आगंतुकों का अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
​सीएम हेल्पलाइन और साइबर क्राइम: सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों का बिना किसी देरी के, संवेदनशीलता और तथ्यों के आधार पर समाधान करने को कहा गया है। साइबर सेल को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे थानों को तुरंत तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएं और ऑनलाइन ठगी के मामलों पर त्वरित एक्शन लें।
​पुलिस मितान और जनसहभागिता: 'पुलिस मितान' व्यवस्था को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया ताकि उन्हें कानून-व्यवस्था, नशामुक्ति और साइबर जागरूकता में भागीदार बनाया जा सके।
​विजिबल पुलिसिंग: थानों में आने वाले हर फरियादी के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और शाम के समय गश्त व विजिबल पुलिसिंग (Visible Policing) बढ़ाने के निर्देश दिए गए ताकि आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हो।
​इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार, एसडीओपी (कुनकुरी) विनोद मंडावी, एसडीओपी (बगीचा) दिलीप कुमार कोसले, एसडीओपी (जशपुर) चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी निमितेश सिंह, डीएसपी (साइबर) भावेश कुमार समरथ, डीएसपी (यातायात) के.आर. चौहान सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी और पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।
    user_Mayank sharma
    Mayank sharma
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी मुंबई से गिरफ्तार हुआ फरार आरोपी पलटू दास जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी मुंबई से गिरफ्तार हुआ फरार आरोपी पलटू दास जशपुर पुलिस ने इंसास रायफल और अन्य हथियार छोड़कर फरार हुए आरोपी पलटू दास को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले सह-आरोपी हृदय साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियारों के बल पर लोगों को डराकर अवैध वसूली करता था और पूर्व में नक्सली संगठन के संपर्क में भी रह चुका है। मामले की जांच जारी है। Jashpur Times #JashpurPolice #Jashpur #BreakingNews #CrimeNews #JashpurTimes Chhattisgarh सच_सब_तक
    1
    जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी मुंबई से गिरफ्तार हुआ फरार आरोपी पलटू दास


जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी मुंबई से गिरफ्तार हुआ फरार आरोपी पलटू दास
जशपुर पुलिस ने इंसास रायफल और अन्य हथियार छोड़कर फरार हुए आरोपी पलटू दास को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले सह-आरोपी हृदय साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियारों के बल पर लोगों को डराकर अवैध वसूली करता था और पूर्व में नक्सली संगठन के संपर्क में भी रह चुका है। मामले की जांच जारी है।
Jashpur Times
#JashpurPolice #Jashpur #BreakingNews #CrimeNews #JashpurTimes Chhattisgarh सच_सब_तक
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house Kansabel, Jashpur•
    56 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.