logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नरपतगंज - कन्हौली में ‘मीठे’ कारखाने का कड़वा सच: प्रदूषण और उत्पीड़न से परेशान लोग कन्हौली में ‘मीठे’ कारखाने का कड़वा सच: प्रदूषण और उत्पीड़न से परेशान लोग

2 hrs ago
user_CD News
CD News
Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
2 hrs ago

नरपतगंज - कन्हौली में ‘मीठे’ कारखाने का कड़वा सच: प्रदूषण और उत्पीड़न से परेशान लोग कन्हौली में ‘मीठे’ कारखाने का कड़वा सच: प्रदूषण और उत्पीड़न से परेशान लोग

More news from बिहार and nearby areas
  • कन्हौली में ‘मीठे’ कारखाने का कड़वा सच: प्रदूषण और उत्पीड़न से परेशान लोग
    1
    कन्हौली में ‘मीठे’ कारखाने का कड़वा सच: प्रदूषण और उत्पीड़न से परेशान लोग
    user_CD News
    CD News
    Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
    2 hrs ago
  • सुपौल जिले में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। खासकर LPG गैस और ईंधन की उपलब्धता को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है, ताकि किसी भी तरह की कालाबाजारी या जमाखोरी को रोका जा सके। जहां मौके पर जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण ने बताया कि जिला प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में जिले की गैस एजेंसियों के पास लगभग 14,561 LPG सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है, जबकि आज 5,062 अतिरिक्त सिलेंडर मिलने की संभावना है। बीते 7 अप्रैल 2026 को 5,258 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई, वहीं अब भी 22,749 उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार गैस उपलब्ध कराई जानी है। प्रशासन का दावा है कि जिले में LPG की स्थिति लगातार सुधर रही है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिले की 51 गैस एजेंसियों में से 47 पर फिलहाल LPG उपलब्ध है, जबकि शेष 4 एजेंसियों पर भी जल्द आपूर्ति होने की उम्मीद है। पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है और तेल कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखा जा रहा है। प्रशासन द्वारा 26 गैस एजेंसियों और 31 होटलों एवं प्रतिष्ठानों पर जांच और छापेमारी की गई है। घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी के आरोप में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। समाहरणालय स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जहां 8 अप्रैल को 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका त्वरित निष्पादन किया गया। जिला प्रशासन ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर न खरीदें और गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं। सभी एजेंसियों के माध्यम से होम डिलीवरी द्वारा समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
    1
    सुपौल जिले में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। खासकर LPG गैस और ईंधन की उपलब्धता को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है, ताकि किसी भी तरह की कालाबाजारी या जमाखोरी को रोका जा सके। जहां मौके पर जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण ने बताया कि जिला प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में जिले की गैस एजेंसियों के पास लगभग 14,561 LPG सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है, जबकि आज 5,062 अतिरिक्त सिलेंडर मिलने की संभावना है। बीते 7 अप्रैल 2026 को 5,258 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई, वहीं अब भी 22,749 उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार गैस उपलब्ध कराई जानी है। प्रशासन का दावा है कि जिले में LPG की स्थिति लगातार सुधर रही है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।
जिले की 51 गैस एजेंसियों में से 47 पर फिलहाल LPG उपलब्ध है, जबकि शेष 4 एजेंसियों पर भी जल्द आपूर्ति होने की उम्मीद है। पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है और तेल कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखा जा रहा है।
प्रशासन द्वारा 26 गैस एजेंसियों और 31 होटलों एवं प्रतिष्ठानों पर जांच और छापेमारी की गई है। घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी के आरोप में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं।
समाहरणालय स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जहां 8 अप्रैल को 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका त्वरित निष्पादन किया गया।
जिला प्रशासन ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर न खरीदें और गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं। सभी एजेंसियों के माध्यम से होम डिलीवरी द्वारा समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    1
    Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    user_Supaul Media ( Dev Raj )
    Supaul Media ( Dev Raj )
    निर्मली, सुपौल, बिहार•
    8 hrs ago
  • नेपाल के प्रधानमंत्री ने सभी प्राइवेट स्कूलों को बंद कर सिर्फ और सिर्फ सरकारी स्कूल को चालू रखा गया है अब गरीब का बच्चा हो या फिर मंत्री का बच्चा सभी सरकारी स्कूल में अपना शिक्षा ग्रहण करेंगे क्या यही काम भारतीय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी करेंगे या नहीं
    1
    नेपाल के प्रधानमंत्री ने सभी प्राइवेट स्कूलों को बंद कर सिर्फ और सिर्फ सरकारी स्कूल को चालू रखा गया है अब गरीब का बच्चा हो या फिर मंत्री का बच्चा सभी सरकारी स्कूल में अपना शिक्षा ग्रहण करेंगे क्या यही काम भारतीय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी करेंगे या नहीं
    user_SUBESH RAJ (journalism)
    SUBESH RAJ (journalism)
    सुपौल, सुपौल, बिहार•
    10 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति----आज दिनांक 08.04.2026 को प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए भारतीय मत्स्य व्यापार परिषद के माननीय बिहार प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अविनाश कुमार ने भारतीय मत्स्य व्यापार परिषद के जिला अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख नामों की घोषणा किए हैं I जिसमें अररिया जिला के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री संजीव कुमार भारती जी को अररिया का जिला अध्यक्ष तथा बेतिया के भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री प्रभात रंजन जी को बेतिया का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है I इनके मनोनयन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय मत्स्य व्यापार परिषद के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डॉ जगदीश नारायण निषाद जी,बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉ अरविन्द सहनी जी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी कुमारी सोनी,मीनाक्षी श्रीवास्तव,श्रीमती अंजनी निषाद, चन्द्र भूषण प्रसाद, झड़ी लाल सहनी, माणिक चंद सहनी, डॉ दिनेश कुमार सहनी, प्रीति भारती निषाद, श्रीमती खुशबु भारती , कुन्दन कुमार भारती , दिलीप कुमार शर्मा, डॉ राजेंद्र प्रसाद सहनी, सिकंदर साह, सुरेश मुखिया, श्रेया राज माही, श्रवण कुमार सहनी, मुकेश सहनी, नवल किशोर मिश्रा, अंकित सिंह चौहान, अमित कुमार दास, विकास कुमार आदि पदाधिकारी प्रमुख हैं I प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश कुमार जी ने कहा है कि इनके मनोनयन से संगठन काफी मजबूत होगा और इनसे सम्बन्धित जिलों में मछली और मखाना का उत्पादन करने वाले किसानों को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने में काफी सहूलियत प्राप्त होगी I
    1
    प्रेस विज्ञप्ति----आज दिनांक 08.04.2026 को प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए भारतीय मत्स्य व्यापार परिषद के माननीय बिहार प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अविनाश कुमार ने भारतीय मत्स्य व्यापार परिषद के जिला अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख नामों की घोषणा किए हैं I जिसमें अररिया जिला के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री संजीव कुमार भारती जी को अररिया का जिला अध्यक्ष तथा बेतिया के भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री प्रभात रंजन जी को बेतिया का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है I इनके मनोनयन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय मत्स्य व्यापार परिषद के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डॉ जगदीश नारायण निषाद जी,बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉ अरविन्द सहनी जी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी कुमारी सोनी,मीनाक्षी श्रीवास्तव,श्रीमती अंजनी निषाद, चन्द्र भूषण प्रसाद, झड़ी लाल सहनी, माणिक चंद सहनी, डॉ दिनेश कुमार सहनी, प्रीति भारती निषाद, श्रीमती खुशबु भारती , कुन्दन कुमार भारती , दिलीप कुमार शर्मा, डॉ राजेंद्र प्रसाद सहनी, सिकंदर साह, सुरेश मुखिया, श्रेया राज माही, श्रवण कुमार सहनी, मुकेश सहनी, नवल किशोर मिश्रा, अंकित सिंह चौहान, अमित कुमार दास, विकास कुमार आदि पदाधिकारी प्रमुख हैं I प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश कुमार जी ने कहा है कि इनके मनोनयन से संगठन काफी मजबूत होगा और इनसे सम्बन्धित जिलों में मछली और मखाना का उत्पादन करने वाले किसानों को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने में काफी सहूलियत प्राप्त होगी I
    user_न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    पत्रकार मधेपुर, मधुबनी, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा से एक सकारात्मक पहल सामने आई है, जहां बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सोच बदलना और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना है। महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार और जिलाधिकारी मधेपुरा के निर्देशानुसार शंकरपुर प्रखंड स्थित जानकी CLF, जीविका में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन मधेपुरा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूणहत्या और गिरते लिंगानुपात जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। “हमें बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं समझना चाहिए। दोनों को समान रूप से शिक्षा और अवसर देना जरूरी है।” जिला मिशन समन्वयक मो. इमरान आलम ने बाल विवाह को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि यह कानूनन अपराध है और इसमें शामिल सभी लोग दंड के भागीदार होते हैं। “बाल विवाह कानून के तहत बाराती, बैंड-बाजा और सभी शामिल लोग सजा के हकदार होते हैं।” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार ने बताया कि महिलाओं की सहायता के लिए जिला स्तर पर मिशन शक्ति कार्यालय संचालित है। उन्होंने महिलाओं से टोलफ्री नंबर 181 पर संपर्क कर सहायता लेने की अपील की। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को महिलाओं और बेटियों के विकास में अहम बताया गया। “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना जिले में बेटियों के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। साथ ही स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।” इस कार्यक्रम में सामुदायिक समन्वयक और कई जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। जागरूकता की यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
    2
    बिहार के मधेपुरा से एक सकारात्मक पहल सामने आई है, जहां बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सोच बदलना और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना है।
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार और जिलाधिकारी मधेपुरा के निर्देशानुसार शंकरपुर प्रखंड स्थित जानकी CLF, जीविका में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन मधेपुरा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूणहत्या और गिरते लिंगानुपात जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
“हमें बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं समझना चाहिए। दोनों को समान रूप से शिक्षा और अवसर देना जरूरी है।”
जिला मिशन समन्वयक मो. इमरान आलम ने बाल विवाह को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि यह कानूनन अपराध है और इसमें शामिल सभी लोग दंड के भागीदार होते हैं।
“बाल विवाह कानून के तहत बाराती, बैंड-बाजा और सभी शामिल लोग सजा के हकदार होते हैं।”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार ने बताया कि महिलाओं की सहायता के लिए जिला स्तर पर मिशन शक्ति कार्यालय संचालित है। उन्होंने महिलाओं से टोलफ्री नंबर 181 पर संपर्क कर सहायता लेने की अपील की।
साथ ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को महिलाओं और बेटियों के विकास में अहम बताया गया।
“बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना जिले में बेटियों के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। साथ ही स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।”
इस कार्यक्रम में सामुदायिक समन्वयक और कई जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। जागरूकता की यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    4 hrs ago
  • आजादी के लगभग 78 वर्ष बाद भी लोगों को अपना जान जोखिम में डालकर नदी पर करने को मजबूर
    1
    आजादी के लगभग 78 वर्ष बाद भी लोगों को अपना जान जोखिम में डालकर नदी पर करने को मजबूर
    user_Santosh Kumar Ram
    Santosh Kumar Ram
    घोघरडीहा, मधुबनी, बिहार•
    8 hrs ago
  • सुपौल जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान के अंतर्गत खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाया गया। इसी उपलब्धि को लेकर सुपौल के पुलिस अधीक्षक सरथ आर.एस. ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सरथ आर.एस. ने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का मुख्य उद्देश्य लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन को खोजकर उन्हें वापस दिलाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने तकनीकी और सतत प्रयासों के माध्यम से कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें अब उनके वास्तविक धारकों को सौंपा जा रहा है। इस पहल से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है। मोबाइल वापस पाने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। अभिनव कुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का वे दिल से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ नाम बिल्कुल सटीक है, क्योंकि मोबाइल मिलने के बाद सच में उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। वहीं, रघुवीर कुमार ने भी बताया कि उनका मोबाइल खो गया था और उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन पुलिस प्रशासन की तत्परता और मेहनत के कारण उनका मोबाइल वापस मिल गया, जिसके लिए वे बेहद आभारी हैं। इस अभियान ने यह साबित कर दिया है कि यदि प्रशासन और पुलिस ईमानदारी से प्रयास करें तो जनता की समस्याओं का समाधान संभव है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के जरिए सुपौल पुलिस न केवल लोगों की खोई संपत्ति वापस दिला रही है, बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान भी लौटा रही है।
    1
    सुपौल जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान के अंतर्गत खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाया गया। इसी उपलब्धि को लेकर सुपौल के पुलिस अधीक्षक सरथ आर.एस. ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी।
प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सरथ आर.एस. ने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का मुख्य उद्देश्य लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन को खोजकर उन्हें वापस दिलाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने तकनीकी और सतत प्रयासों के माध्यम से कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें अब उनके वास्तविक धारकों को सौंपा जा रहा है। इस पहल से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।
मोबाइल वापस पाने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। अभिनव कुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का वे दिल से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ नाम बिल्कुल सटीक है, क्योंकि मोबाइल मिलने के बाद सच में उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।
वहीं, रघुवीर कुमार ने भी बताया कि उनका मोबाइल खो गया था और उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन पुलिस प्रशासन की तत्परता और मेहनत के कारण उनका मोबाइल वापस मिल गया, जिसके लिए वे बेहद आभारी हैं।
इस अभियान ने यह साबित कर दिया है कि यदि प्रशासन और पुलिस ईमानदारी से प्रयास करें तो जनता की समस्याओं का समाधान संभव है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के जरिए सुपौल पुलिस न केवल लोगों की खोई संपत्ति वापस दिला रही है, बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान भी लौटा रही है।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.