logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक पंकज उपाध्याय की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर कैलारस। शक्कर कारखाना पुनः शुरू कराने और किसानों की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे विधायक पंकज उपाध्याय की स्वास्थ्य स्थिति चौथे दिन गंभीर हो गई। उनका शुगर लेवल कम और ब्लड प्रेशर बढ़ा पाया गया। चार दिन बाद डॉक्टरों की टीम अनशन स्थल पर पहुंची और विधायक का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति पर निगरानी रखने की जरूरत बताई। लगातार चार दिनों से केवल पानी ग्रहण कर अनशन करने के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

4 hrs ago
user_Public shuru app madhyapradesh
Public shuru app madhyapradesh
Media company मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

विधायक पंकज उपाध्याय की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर कैलारस। शक्कर कारखाना पुनः शुरू कराने और किसानों की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे विधायक पंकज उपाध्याय की स्वास्थ्य स्थिति चौथे दिन गंभीर हो गई। उनका शुगर लेवल कम और ब्लड प्रेशर बढ़ा पाया गया। चार दिन बाद डॉक्टरों की टीम अनशन स्थल पर पहुंची और विधायक का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति पर निगरानी रखने की जरूरत बताई। लगातार चार दिनों से केवल पानी ग्रहण कर अनशन करने के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जौरा विधायक पंकज उपाध्याय का धरना स्थल पर मेडिकल टीम चेकअप करने के लिए पहुंची। जौरा विधायक पंकज उपाध्याय कैलारस शक्कर कारखाने को चालू करने के लिए आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं और आज उनको चौथा दिन है 15 अगस्त 2026 से इनका आमरण अनशन प्रारंभ हो चुका है और आज चौथा दिन है आज मेडिकल की टीम उनका मेडिकल चेकअप करने के लिए पहुंची।
    1
    जौरा विधायक पंकज उपाध्याय का धरना स्थल पर मेडिकल टीम चेकअप करने के लिए पहुंची।
जौरा विधायक पंकज उपाध्याय कैलारस शक्कर कारखाने को चालू करने के लिए आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं और आज उनको चौथा दिन है 15 अगस्त 2026 से इनका आमरण अनशन प्रारंभ हो चुका है और आज चौथा दिन है आज मेडिकल की टीम उनका मेडिकल चेकअप करने के लिए पहुंची।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अवैध टेंपो संचालन पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो दर्जन वाहन जब्त बिना परमिट ग्रामीण क्षेत्रों में संचालन, क्षमता से अधिक सवारी और अन्य नियमों की अनदेखी पर हुई कार्रवाई धौलपुर। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने अवैध एवं नियम विरुद्ध संचालित टेंपो के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने नियमों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे करीब दो दर्जन टेंपो को जब्त कर सीज किया। अचानक हुई कार्रवाई से टेंपो संचालकों में हड़कंप मच गया। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि कई टेंपो चालक नगर परिषद क्षेत्र की निर्धारित सीमा से बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में बिना वैध परमिट के वाहनों का संचालन कर रहे थे। इसके अलावा कई वाहनों में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले तथा क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने बताया कि जांच के दौरान टेंपो के परमिट, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, चालक लाइसेंस, बीमा सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। कई वाहनों में निर्धारित मानकों के विपरीत अल्टरेशन, प्रतिबंधित अथवा अनधिकृत ध्वनि यंत्र, क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने तथा खतरनाक तरीके से वाहन संचालन जैसी अनियमितताएं भी सामने आईं। बिना परमिट ग्रामीण मार्गों पर संचालन पर नजर परिवहन विभाग की ओर से ऐसे टेंपो पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जो परमिट की निर्धारित शर्तों का उल्लंघन कर ग्रामीण मार्गों पर संचालित हो रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना परमिट अथवा वैध दस्तावेजों के वाहन संचालित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ओवरलोड सवारी पर भी सख्ती अधिकारियों ने कहा कि टेंपो में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। तेज गति, लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे मामलों में परिवहन विभाग किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगा। विभाग ने टेंपो संचालकों से वाहन के सभी दस्तावेज वैध रखने, परमिट की शर्तों का पालन करने, निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि यात्री सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जांच एवं प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में भी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    4
    अवैध टेंपो संचालन पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो दर्जन वाहन जब्त
बिना परमिट ग्रामीण क्षेत्रों में संचालन, क्षमता से अधिक सवारी और अन्य नियमों की अनदेखी पर हुई कार्रवाई
धौलपुर। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने अवैध एवं नियम विरुद्ध संचालित टेंपो के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने नियमों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे करीब दो दर्जन टेंपो को जब्त कर सीज किया। अचानक हुई कार्रवाई से टेंपो संचालकों में हड़कंप मच गया।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि कई टेंपो चालक नगर परिषद क्षेत्र की निर्धारित सीमा से बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में बिना वैध परमिट के वाहनों का संचालन कर रहे थे। इसके अलावा कई वाहनों में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले तथा क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने बताया कि जांच के दौरान टेंपो के परमिट, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, चालक लाइसेंस, बीमा सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। कई वाहनों में निर्धारित मानकों के विपरीत अल्टरेशन, प्रतिबंधित अथवा अनधिकृत ध्वनि यंत्र, क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने तथा खतरनाक तरीके से वाहन संचालन जैसी अनियमितताएं भी सामने आईं।
बिना परमिट ग्रामीण मार्गों पर संचालन पर नजर
परिवहन विभाग की ओर से ऐसे टेंपो पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जो परमिट की निर्धारित शर्तों का उल्लंघन कर ग्रामीण मार्गों पर संचालित हो रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना परमिट अथवा वैध दस्तावेजों के वाहन संचालित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ओवरलोड सवारी पर भी सख्ती
अधिकारियों ने कहा कि टेंपो में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। तेज गति, लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे मामलों में परिवहन विभाग किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगा।
विभाग ने टेंपो संचालकों से वाहन के सभी दस्तावेज वैध रखने, परमिट की शर्तों का पालन करने, निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि यात्री सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जांच एवं प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में भी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • ग्वालियर वार्ड - 6 के निर्दलीय पार्षद दीपक मांझी की मौलिक निधि का पैसा अधिकारी और ठेकेदार ने मिलकर लगा दिया दूसरे वार्ड में अब पार्षद भटक रहे अपने क्षेत्र के विकास के लिए! ग्वालियर वार्ड - 6 के निर्दलीय पार्षद दीपक मांझी की मौलिक निधि का पैसा अधिकारी और ठेकेदार ने मिलकर लगा दिया दूसरे वार्ड में अब पार्षद भटक रहे अपने क्षेत्र के विकास के लिए!
    1
    ग्वालियर वार्ड - 6 के निर्दलीय पार्षद दीपक मांझी की मौलिक निधि का पैसा अधिकारी और ठेकेदार ने मिलकर लगा दिया दूसरे वार्ड में अब पार्षद भटक रहे अपने क्षेत्र के विकास के लिए!
ग्वालियर वार्ड - 6 के निर्दलीय पार्षद दीपक मांझी की मौलिक निधि का पैसा अधिकारी और ठेकेदार ने मिलकर लगा दिया दूसरे वार्ड में अब पार्षद भटक रहे अपने क्षेत्र के विकास के लिए!
    user_एक देश एक आवाज़ NEWS
    एक देश एक आवाज़ NEWS
    न्यूज़ संपादक तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • चंबल की रेत पर एसपी की सीधी नजर, रात में नाकों पर पहुंचे धर्मराज मीणा मुरैना। चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर शिकंजा कसने के लिए मुरैना पुलिस अब रात के अंधेरे में निकलने वाले संदिग्ध वाहनों पर नजर रख रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने देर रात जिले के अलग-अलग रेत परिवहन मार्गों पर बनाए गए पुलिस नाकों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था की हकीकत परखी। एसपी के अचानक नाकों पर पहुंचने से पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मच गया। उन्होंने मृगपुरा, महदूपुर चौराहा, मैथाना और सराय का पुरा गार्ड क्षेत्र में पहुंचकर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी और रात्रिकालीन चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों से यह भी जानकारी ली कि चंबल के घाटों से निकलने वाले संभावित रेत परिवहन मार्गों पर किस तरह निगरानी की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रात के समय संदिग्ध वाहनों की जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। चंबल घाटों से निकलने वाले संभावित रास्तों पर लगातार पेट्रोलिंग और आकस्मिक चेकिंग की जाए तथा अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण की सूचना मिलने पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस जवानों को विशेष सतर्कता बरतने, आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। एसपी की रात्रिकालीन औचक कार्रवाई को चंबल की रेत के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन से जुड़े वाहनों तथा लोगों पर निगरानी लगातार जारी रहेगी।
    4
    चंबल की रेत पर एसपी की सीधी नजर, रात में नाकों पर पहुंचे धर्मराज मीणा
मुरैना। चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर शिकंजा कसने के लिए मुरैना पुलिस अब रात के अंधेरे में निकलने वाले संदिग्ध वाहनों पर नजर रख रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने देर रात जिले के अलग-अलग रेत परिवहन मार्गों पर बनाए गए पुलिस नाकों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था की हकीकत परखी।
एसपी के अचानक नाकों पर पहुंचने से पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मच गया। उन्होंने मृगपुरा, महदूपुर चौराहा, मैथाना और सराय का पुरा गार्ड क्षेत्र में पहुंचकर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी और रात्रिकालीन चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों से यह भी जानकारी ली कि चंबल के घाटों से निकलने वाले संभावित रेत परिवहन मार्गों पर किस तरह निगरानी की जा रही है।
एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रात के समय संदिग्ध वाहनों की जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। चंबल घाटों से निकलने वाले संभावित रास्तों पर लगातार पेट्रोलिंग और आकस्मिक चेकिंग की जाए तथा अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण की सूचना मिलने पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस जवानों को विशेष सतर्कता बरतने, आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
एसपी की रात्रिकालीन औचक कार्रवाई को चंबल की रेत के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन से जुड़े वाहनों तथा लोगों पर निगरानी लगातार जारी रहेगी।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गोहद नगर मंडल अध्यक्ष विवेक जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर लोगों का अभिवादन किया।तथा मिठाई वितरण कर खुशी मनाई।तथा आतिशबाजी की।
    1
    पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार 
पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गोहद नगर मंडल अध्यक्ष विवेक जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर लोगों का अभिवादन किया।तथा मिठाई वितरण कर खुशी मनाई।तथा आतिशबाजी की।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस का सघन अभियान, एडिशनल एसपी के नेतृत्व में वाहनों की जांच, बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस का सघन अभियान, एडिशनल एसपी के नेतृत्व में वाहनों की जांच, सैपऊ रोड गुमट चौकी और महाराज बाग सर्किल पर कार्रवाई, दुपहिया और चौपाइयां वाहनों की हुई जांच, 48 वाहनों के काटे गए चालान, एएसपी श्रवण कुमार,एसएचओ महेंद्र शर्मा और टीम की कार्यवाही।
    1
    बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस का सघन अभियान, एडिशनल एसपी के नेतृत्व में वाहनों की जांच,
बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस का सघन अभियान, एडिशनल एसपी के नेतृत्व में वाहनों की जांच,
सैपऊ रोड गुमट चौकी और महाराज बाग सर्किल पर कार्रवाई,
दुपहिया और चौपाइयां वाहनों की हुई जांच,
48 वाहनों के काटे गए चालान,
एएसपी श्रवण कुमार,एसएचओ महेंद्र शर्मा और टीम की कार्यवाही।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • विधायक पंकज उपाध्याय के अनशन का चौथा दिन न प्रशासन पहुंचा, न डॉक्टर स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे विधायक पंकज उपाध्याय के अनशन का चौथा दिन न प्रशासन पहुंचा, न डॉक्टर स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे कैलारस। किसानों के हक और कैलारस शक्कर कारखाने को पुनः शुरू कराने सहित कारखाने की संपत्तियों के हस्तांतरण के विरोध में विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन आज चौथे दिन भी जारी है। लगातार चार दिनों से विधायक श्री उपाध्याय केवल पानी ग्रहण कर अनशन पर बैठे हुए हैं। आमरण अनशन के चौथे दिन भी प्रशासन की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी विधायक का हालचाल जानने नहीं पहुंचा। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉक्टरों की टीम भी मौके पर नहीं पहुंची। आमरण अनशन के कारण विधायक के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए नियमित चिकित्सकीय जांच आवश्यक है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई गई है। आमरण अनशन के चौथे दिन जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक राघौगढ, बैजनाथ कुशवाह पूर्व विधायक सबलगढ़, हेबरन सिंह कंसाना,राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस, सुरेंद्र यादव, शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ग्वालियर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस, सोनू कुशवाह पार्षद ग्वालियर, रामकिंकर गुर्जर, राधेलाल बघेल पूर्व विधायक सेवढा, विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा, सबलगढ़ के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष त्रिलोक चौधरी, चिरौंजी लाल सिंघल वरिष्ठ कांग्रेस नेता, रामकिंकर गुर्जर पूर्व जिलाध्यक्ष दतिया कांग्रेस, जगन्नाथ तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष, सेवादल मुरैना, रामलाल धाकड़ वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मानवेंद्र सिंह गांधी कांग्रेस नेता, मधुराज सिंह तोमर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मुरैना, पूर्व विधायक दिमनी रवींद्र सिंह तोमर भिड़ौसा, मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर ,मधुराज सिंह तोमर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मुरैना और बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक अनशन स्थल पर पहुंचकर विधायक पंकज उपाध्याय के समर्थन में खड़े रहे और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर किसानों की मांगों का समाधान करने की मांग की। प्रदेश सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा किसानों और जनता का समर्थक से ही भाई पंकज उपाध्याय को शक्ति मिल रही है, यह आंदोलन निश्चित ही सफल होगा। सबलगढ़ के पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाह ने कहा पंकज उपाध्याय बीजेपी की अन्यायपूर्ण सरकार के विरुद्ध न्याय की लङाई लङ रहे है, जिसमें जीत न्याय की होगी। पूर्व विधायक करैरा प्रागीलाल जाटव ने कहा हम पंकज उपाध्याय के साथ हर कदम पर साथ खङे है। राधेलाल बघेल पूर्व विधायक सेवढा ने कहा कैलारस से उठे इस आंदोलन की गूँज पूरे प्रदेश में है,कैलारस के शक्कर कारखाने को चालू करने की किसानों की मांग के आगे सरकार को झुकना पड़ेगा। विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा ने कहा पंकज भैया के आंदोलन में हमारे क्षेत्र के हजारों किसान आएंगे, और समर्थन करेंगे प्रत्याशी ग्वालियर मध्य सुनील शर्मा ने कहा पंकज भैया ने जो बीड़ा उठाया है, उसमें दृढ़ संकल्पित होकर हम उनके साथ है, सरकार को निश्चित ही झुकना पड़ेगा। जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक राघौगढ ने कहा कैलारस शक्कर कारखाने को चलाने के लिए पंकज जी आमरण अनशन कर रहे हैं हम उनकी आवाज को मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के सामने रखेंगे। कैलारस और राघौगढ शक्कर कारखाने की संयुक्त लड़ाई हम पंकज भाई के साथ लड़ेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना के अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता भाई पंकज उपाध्याय के साथ उनके समर्थन में खड़ा है [8/18, 19:31] Upadhyay Dheeraj: पंकज उपाध्याय कि स्थित हुई गंभीर विधायक पंकज उपाध्याय के स्वास्थ्य की स्थिति गंभीर हुई उनका शुगर लेवल हुआ कम एवं ब्लड प्रेशर हुआ अधिक डॉक्टरों की टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण चार दिन बाद हुआ स्वास्थ परीक्षण
    1
    विधायक पंकज उपाध्याय के अनशन का चौथा दिन 
न प्रशासन पहुंचा, न डॉक्टर स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे 
विधायक पंकज उपाध्याय के अनशन का चौथा दिन 
न प्रशासन पहुंचा, न डॉक्टर स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे 
कैलारस। किसानों के हक और कैलारस शक्कर कारखाने को पुनः शुरू कराने सहित कारखाने की संपत्तियों के हस्तांतरण के विरोध में विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन आज चौथे दिन भी जारी है। लगातार चार दिनों से विधायक श्री उपाध्याय केवल पानी ग्रहण कर अनशन पर बैठे हुए हैं।
आमरण अनशन के चौथे दिन भी प्रशासन की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी विधायक का हालचाल जानने नहीं पहुंचा। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉक्टरों की टीम भी मौके पर नहीं पहुंची। आमरण अनशन के कारण विधायक के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए नियमित चिकित्सकीय जांच आवश्यक है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई गई है।
आमरण अनशन के चौथे दिन जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक राघौगढ,
बैजनाथ कुशवाह पूर्व विधायक सबलगढ़, हेबरन सिंह कंसाना,राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस, सुरेंद्र यादव, शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ग्वालियर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस, सोनू कुशवाह पार्षद ग्वालियर, रामकिंकर गुर्जर, राधेलाल बघेल पूर्व विधायक सेवढा, विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा, सबलगढ़ के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष त्रिलोक चौधरी, चिरौंजी लाल सिंघल वरिष्ठ कांग्रेस नेता, रामकिंकर गुर्जर पूर्व जिलाध्यक्ष दतिया कांग्रेस, जगन्नाथ तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष, सेवादल मुरैना, रामलाल धाकड़ वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मानवेंद्र सिंह गांधी कांग्रेस नेता, मधुराज सिंह तोमर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मुरैना, पूर्व विधायक दिमनी रवींद्र सिंह तोमर भिड़ौसा, मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर ,मधुराज सिंह तोमर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मुरैना और बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक अनशन स्थल पर पहुंचकर विधायक पंकज उपाध्याय के समर्थन में खड़े रहे और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर किसानों की मांगों का समाधान करने की मांग की।
प्रदेश सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा किसानों और जनता का समर्थक से ही भाई पंकज उपाध्याय को शक्ति मिल रही है, यह आंदोलन निश्चित ही सफल होगा।
सबलगढ़ के पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाह ने कहा पंकज उपाध्याय बीजेपी की अन्यायपूर्ण सरकार के विरुद्ध न्याय की लङाई लङ रहे है, जिसमें जीत न्याय की होगी।
पूर्व विधायक करैरा प्रागीलाल जाटव ने कहा हम पंकज उपाध्याय के साथ हर कदम पर साथ खङे है।
राधेलाल बघेल पूर्व विधायक सेवढा ने कहा कैलारस से उठे इस आंदोलन की गूँज पूरे प्रदेश में है,कैलारस के शक्कर कारखाने को चालू करने की किसानों की मांग के आगे सरकार को झुकना पड़ेगा।
विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा ने कहा पंकज भैया के आंदोलन में हमारे क्षेत्र के हजारों किसान आएंगे, और समर्थन करेंगे
प्रत्याशी ग्वालियर मध्य सुनील शर्मा ने कहा पंकज भैया ने जो बीड़ा उठाया है, उसमें दृढ़ संकल्पित होकर हम उनके साथ है, सरकार को निश्चित ही झुकना पड़ेगा।
जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक राघौगढ ने कहा कैलारस शक्कर कारखाने को चलाने के लिए पंकज जी आमरण अनशन कर रहे हैं हम उनकी आवाज को मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के सामने रखेंगे। कैलारस और राघौगढ शक्कर कारखाने की संयुक्त लड़ाई हम पंकज भाई के साथ लड़ेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना के अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता भाई पंकज उपाध्याय के साथ उनके समर्थन में खड़ा है
[8/18, 19:31] Upadhyay Dheeraj: पंकज उपाध्याय कि स्थित हुई गंभीर 
विधायक पंकज उपाध्याय के स्वास्थ्य की स्थिति गंभीर हुई उनका शुगर लेवल हुआ कम एवं ब्लड प्रेशर हुआ अधिक 
डॉक्टरों की टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
चार दिन बाद हुआ स्वास्थ परीक्षण
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बसेड़ी में धर्म जागरण शिव यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा कस्बा बसेड़ी। सनातन हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में धौलपुर जिले में निकाली जा रही चार दिवसीय धर्म जागरण भगवान भोलेनाथ शिव यात्रा का मंगलवार को बसेड़ी कस्बे में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के कस्बे में प्रवेश करते ही जगह-जगह श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों ने पुष्पवर्षा कर संतों एवं यात्रियों का अभिनंदन किया। हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से पूरा कस्बा शिवमय नजर आया। शिव यात्रा का शुभारंभ बयाना मोड़ से हुआ। इसके बाद यात्रा भारद्वाज मार्केट, हवेली थोक, मुख्य चौराहा और संस्कृत विद्यालय होते हुए गांधी तिराहे पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं धर्मप्रेमियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर संतों एवं यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का माला व पट्टिका पहनाकर अभिनंदन भी किया गया। यात्रा में भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के दर्शन के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सामूहिक प्रयासों से हुआ भव्य स्वागत यात्रा संयोजक कवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि शिव यात्रा के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं और धर्मप्रेमियों में शुरुआत से ही उत्साह था। सभी के सामूहिक प्रयासों से बसेड़ी में यात्रा का भव्य स्वागत संभव हुआ। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। पूर्व यात्रा संयोजक नितिन कुशवाह ने कहा कि धार्मिक यात्राएं सनातन परंपरा और संस्कृति को मजबूत करने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देती हैं। शिव यात्रा में लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता सराहनीय रही। जिला संयोजक अंजनी पाराशर ने कहा कि धर्म जागरण शिव यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। बसेड़ी में जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ लोगों ने यात्रा का स्वागत किया, वह क्षेत्रवासियों की धार्मिक आस्था को दर्शाता है। इस अवसर पर यात्रा संयोजक कवेन्द्र सिंह परमार, पूर्व संयोजक नितिन कुशवाह, संरक्षक महेन्द्र कोली, भागवेंद्र परमार, निरंजन परमार, सह संयोजक सीताराम कुशवाह, गौरव सोनी, भानुप्रताप सिंह, ब्रजराज परमार, ओंकार कटारा, पिंटू सरपंच, भानु परमार, रघु परमार, सुरेश बाबा, प्रदीप महेरे, लोकेश सोनी, चिंटू परमार, सुशील गोस्वामी, पीयूष शर्मा, रामनरेश कुशवाह, सत्यवीर चौहान, लोकेंद्र सिंह घड़ी, रामवीर कोली, नाहर सिंह कोली, भीकम कोली, मनोज परमार, संजू शर्मा, रघुवंश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
    2
    बसेड़ी में धर्म जागरण शिव यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा कस्बा
बसेड़ी। सनातन हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में धौलपुर जिले में निकाली जा रही चार दिवसीय धर्म जागरण भगवान भोलेनाथ शिव यात्रा का मंगलवार को बसेड़ी कस्बे में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के कस्बे में प्रवेश करते ही जगह-जगह श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों ने पुष्पवर्षा कर संतों एवं यात्रियों का अभिनंदन किया। हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से पूरा कस्बा शिवमय नजर आया।
शिव यात्रा का शुभारंभ बयाना मोड़ से हुआ। इसके बाद यात्रा भारद्वाज मार्केट, हवेली थोक, मुख्य चौराहा और संस्कृत विद्यालय होते हुए गांधी तिराहे पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं धर्मप्रेमियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर संतों एवं यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का माला व पट्टिका पहनाकर अभिनंदन भी किया गया।
यात्रा में भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के दर्शन के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
सामूहिक प्रयासों से हुआ भव्य स्वागत
यात्रा संयोजक कवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि शिव यात्रा के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं और धर्मप्रेमियों में शुरुआत से ही उत्साह था। सभी के सामूहिक प्रयासों से बसेड़ी में यात्रा का भव्य स्वागत संभव हुआ। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
पूर्व यात्रा संयोजक नितिन कुशवाह ने कहा कि धार्मिक यात्राएं सनातन परंपरा और संस्कृति को मजबूत करने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देती हैं। शिव यात्रा में लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता सराहनीय रही।
जिला संयोजक अंजनी पाराशर ने कहा कि धर्म जागरण शिव यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। बसेड़ी में जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ लोगों ने यात्रा का स्वागत किया, वह क्षेत्रवासियों की धार्मिक आस्था को दर्शाता है।
इस अवसर पर यात्रा संयोजक कवेन्द्र सिंह परमार, पूर्व संयोजक नितिन कुशवाह, संरक्षक महेन्द्र कोली, भागवेंद्र परमार, निरंजन परमार, सह संयोजक सीताराम कुशवाह, गौरव सोनी, भानुप्रताप सिंह, ब्रजराज परमार, ओंकार कटारा, पिंटू सरपंच, भानु परमार, रघु परमार, सुरेश बाबा, प्रदीप महेरे, लोकेश सोनी, चिंटू परमार, सुशील गोस्वामी, पीयूष शर्मा, रामनरेश कुशवाह, सत्यवीर चौहान, लोकेंद्र सिंह घड़ी, रामवीर कोली, नाहर सिंह कोली, भीकम कोली, मनोज परमार, संजू शर्मा, रघुवंश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने संत रविदास जयंती के अवसर चल रहे कलश यात्रा को लेकर दिया बयान पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने संत रविदास जयंती के अवसर पर देशभर में चल रहे कलश यात्रा को लेकर बयान जारी किया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
    1
    पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने संत रविदास जयंती के अवसर चल रहे कलश यात्रा को लेकर दिया बयान
पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने संत रविदास जयंती के अवसर पर देशभर में चल रहे कलश यात्रा को लेकर बयान जारी किया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.