उमंग कार्यक्रम से विद्यालय में जागरूकता और सकारात्मक सोच का संचार, सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित भैंसदेही भैंसदेही ब्लॉक अंतर्गत आने वाले पीएमश्री विद्यालय सावलमेंढा में उमंग कार्यक्रम एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश शिवहरे,नेककुमार सावरकर,ओबीसी जिला मंत्री सागर शिवहरे,सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी तेजस्वनी बिहारे उपस्थित रहे। उमंग कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, जागरूकता, सुरक्षा-बोध, सकारात्मक सोच एवं जीवन-कौशल का विकास करना रहा।जिसमे विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं को बिना झिझक विश्वसनीय व्यक्ति के साथ साझा करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत संकुल स्तरीय भाषण,रंगोली,चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें प्रथम आने पर पुरुस्कृत किया गया इसके अतिरिक्त उमंग कार्यक्रम में पोस्टर, संवाद एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से उत्साहपूर्वक सहभागिता रही। इस अवसर पर प्राचार्य मंजुला बौरासी, उमंग व सेवा संकल्प अभियान हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर , शिक्षक ,शिक्षिकाए ,स्कूल स्टाफ ,ईपीईएस,सहित छात्र छात्राये मौजूद रहे।
उमंग कार्यक्रम से विद्यालय में जागरूकता और सकारात्मक सोच का संचार, सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित भैंसदेही भैंसदेही ब्लॉक अंतर्गत आने वाले पीएमश्री विद्यालय सावलमेंढा में उमंग कार्यक्रम एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश शिवहरे,नेककुमार सावरकर,ओबीसी जिला मंत्री सागर शिवहरे,सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी तेजस्वनी बिहारे उपस्थित रहे। उमंग कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, जागरूकता, सुरक्षा-बोध, सकारात्मक सोच एवं जीवन-कौशल का विकास करना रहा।जिसमे विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं को बिना झिझक विश्वसनीय व्यक्ति के साथ साझा करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत संकुल स्तरीय भाषण,रंगोली,चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें प्रथम आने पर पुरुस्कृत किया गया इसके अतिरिक्त उमंग कार्यक्रम में पोस्टर, संवाद एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से उत्साहपूर्वक सहभागिता रही। इस अवसर पर प्राचार्य मंजुला बौरासी, उमंग व सेवा संकल्प अभियान हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर , शिक्षक ,शिक्षिकाए ,स्कूल स्टाफ ,ईपीईएस,सहित छात्र छात्राये मौजूद रहे।
- उमंग कार्यक्रम से विद्यालय में जागरूकता और सकारात्मक सोच का संचार, सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित भैंसदेही भैंसदेही ब्लॉक अंतर्गत आने वाले पीएमश्री विद्यालय सावलमेंढा में उमंग कार्यक्रम एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश शिवहरे,नेककुमार सावरकर,ओबीसी जिला मंत्री सागर शिवहरे,सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी तेजस्वनी बिहारे उपस्थित रहे। उमंग कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, जागरूकता, सुरक्षा-बोध, सकारात्मक सोच एवं जीवन-कौशल का विकास करना रहा।जिसमे विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं को बिना झिझक विश्वसनीय व्यक्ति के साथ साझा करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत संकुल स्तरीय भाषण,रंगोली,चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें प्रथम आने पर पुरुस्कृत किया गया इसके अतिरिक्त उमंग कार्यक्रम में पोस्टर, संवाद एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से उत्साहपूर्वक सहभागिता रही। इस अवसर पर प्राचार्य मंजुला बौरासी, उमंग व सेवा संकल्प अभियान हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर , शिक्षक ,शिक्षिकाए ,स्कूल स्टाफ ,ईपीईएस,सहित छात्र छात्राये मौजूद रहे।1
- गुदगांव झल्लार रोड़ पातरा के पास गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक बाल बाल बचा भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के गुदगांव झल्लार रोड़ पातरा के पास एक बड़ा हादसा हो गया अचानक गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे खाई में पलट गया। ट्रक में भरा गेहूं जमीन पर बिखर गया। जिससे बढ़ा नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं चालक सुझबुझ से घटना के दौरान गाड़ी से कुद गया। घटना के दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।1
- नदी की खाइयों में पुलिस की कार्रवाई, 20 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट प्रभात पट्टन। बैतूल जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने वर्धा नदी की खाइयों में कार्रवाई करते हुए करीब 20 क्विंटल अवैध महुआ लाहन नष्ट किया। पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के अड्डों को भी नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं मुलताई एसडीओपी एस.के. सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में 22 सितंबर को पुलिस सहायता केंद्र प्रभात पट्टन के स्टाफ ने वर्धा नदी की दुर्गम खाइयों में उतरकर यह कार्रवाई की। कार्रवाई में चौकी प्रभात पट्टन के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- उत्तर वन मंडल में बड़ी कार्यवाही पावर चेंसर के साथ देशी कट्टा लेकर जंगल से लकड़ियां लेकर आ रहे सात आरोपी पकड़े उत्तर वन मंडल में बड़ी कार्यवाही पावर चेंसर के साथ देशी कट्टा लेकर जंगल से लकड़ियां लेकर आ रहे सात आरोपी पकड़े बैतूल बाजार निवासी मुख्य आरोपी की छोटा हाथी गाड़ी में अवैध कटाई कर सागौन के 16 लठ्ठे लाये जा रहे थे देर रात दिया बड़ी कार्यवाही को अंजाम,आरोपियों से पूछताछ जारी,पाढर रोड पर पकड़ाई गाड़ी मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के उत्तर वन मंडल की बैतूल रेंज में वन विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पाढर रोड पर सागौन की अवैध कटाई कर लकड़ियां लेकर आ रहे सात आरोपियों को वन अमले ने धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 16 नग सागौन के लठ्ठे, अवैध कटाई में उपयोग की गई पावर चेनसॉ मशीन और एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाढर क्षेत्र के जंगल से अवैध रूप से सागौन की कटाई कर छोटा हाथी वाहन से लकड़ियां बैतूल लाई जा रही हैं। सूचना पर बैतूल रेंज की टीम ने पाढर रोड पर घेराबंदी की। देर रात एक छोटा हाथी गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें सागौन के 16 लट्ठे भरे हुए मिले। पूछताछ में वाहन में सवार लोगों के पास लकड़ी परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। मौके पर ही वाहन को जब्त कर 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से जंगल में कटाई के लिए उपयोग की जा रही पावर चेनसॉ मशीन और सुरक्षा के लिहाज से रखा गया एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि इस तस्करी का मुख्य आरोपी बैतूल बाजार का निवासी है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से इस क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई में सक्रिय था। वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जब्त की गई लकड़ी, वाहन, चेनसॉ और हथियार को वन विभाग के कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह द्वारा और कहां-कहां अवैध कटाई की गई है तथा लकड़ी कहां खपाई जाती थी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सागौन तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- जैन पर्युषण पर्व पर समाज में उत्साह,हो रहे धार्मिक कार्यक्रम जैन पर्युषण पर्व पर समाज में उत्साह,हो रहे धार्मिक कार्यक्रम हरदा/टिमरनी -जैन धर्म के दशलक्षण पर्व पर समाज बंधुओं, महिलाओं एवं बच्चों में पूर्ण उत्साह देखा जा रहा है। सभी समाजबंधु, महिलाएं पूर्ण श्रद्धा भावपूर्वक प्रतिदिन प्रातः5 बजे ध्यान साधना, 8 बजे देव, गुरु शास्त्र, धर्म पूजा पाठ मंदिर विधि ,आरती स्तुति हो रही है। प्रात:8:30 बजे चैतन्य रत्नाकर बाल ब्रह्मचारी संत वैराग्यानंद जी द्वारा आत्मकल्याण के मार्ग पर अपने मुखारविन्द वाणी से उपदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्राणी भगवान स्वरूप है, हमारी आत्मा स्वभाव अनंत गुणों से अलंकृत है। हम अपनी साधना करके, इच्छा अनुसार धर्म मार्ग में लगाएं, निश्चित आप भी सिद्ध भगवान बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आकिंचन, ब्रह्मचर्य इन दस गुणों को प्रकट करना ही वीतरागता है। श्री जिनेन्द्र के वचनों को सद्गुरु तारण स्वामी ने अपने 14 ग्रंथों में आत्म स्वरूप दर्शाया है। अध्यात्म की गंगा में संसार में रहने वाला प्राणी, मिथ्या, मोह, माया, राग-द्वेष, क्रोध में लिप्त है, किंतु हमारी आत्मा के गुण सहज, निर्मल और शुद्ध हैं। प्रतिदिन 9:30 बजे से मंदिर विधि, मंगल आरती, प्रभावना होती है। एवं सायं काल को धर्म विस्तार उपदेश एवं बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं।3
- प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण सड़क के अंतर्गत सभी कर्मचारी और प्रधानमंत्री सड़क उत्तर ग्रामीण में बहुत खराब करने के कारण जिला अधिकारी लोक निर्माण विभाग प्रधानमंत्री सड़क योजना हरदा जिले में ग्राम खेड़ा से रत तले रोड 3 साल से अधूरा पड़ा है आज तक रोड का काम नहीं सभी सभी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं एसडीएम जिला अधिकारी लोक निर्माण विभाग ध्यान दें जिसके कारण अधूरा पड़ा रोड सभी अधिकारी अपने अपने साथ लगे हुए @jays harda #1
- UGC को लेकर सौंपा ज्ञापन साथ ही करनी सेना ओर सवर्ण समाज सिवनी मालवा में उठी महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना और यूसीजी कानून की समीक्षा की मांग; करणी सेना सवर्ण समाज ने सौंपे ज्ञापन नमस्कार आप देख रहे हैं दैनिक सत्याग्रह न्यूज़। स्थानीय नगर में सामाजिक और वैचारिक मुद्दों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। शिवनी मालवा में करणी सेना परिवार एवं सवर्ण समाज द्वारा दो अलग-अलग महत्वपूर्ण विषयों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए हैं। एक ओर जहां शहर के मुख्य चौराहे पर महान योद्धा महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई है, वहीं दूसरी ओर विवादास्पद यूसीजी कानून के प्रावधानों की पुनः समीक्षा करने की पुरजोर मांग उठाई गई है। पहले ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि सिवनी मालवा नगर के मुख्य चौराहे के समीप मेन रोड पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा स्थापित की जाए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के महान वीर, योद्धा एवं स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से नगरवासियों एवं आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी। दूसरा ज्ञापन माननीय राज्यपाल महोदय, मध्य प्रदेश शासन (भोपाल) के नाम अनुविभागीय अधिकारी विजय राय सिवनी मालवा को सौंपा गया है। इस आवेदन का विषय यूसीजी कानून के प्रावधानों की समीक्षा एवं आवश्यक सुधार हेतु ज्ञापन है। करणी सेना परिवार एवं सवर्ण समाज, सिवनी मालवा के प्रतिनिधियों का कहना है कि वर्तमान में विभिन्न वर्गों और समाजों को लेकर कुछ प्रावधानों से असंतोष की स्थिति है। संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत कानून के समक्ष समानता और समान अवसर का अधिकार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि कानून के विवादास्पद प्रावधानों की पुनः समीक्षा की जाए, विद्यार्थियों एवं युवाओं के हितों का ध्यान रखा जाए तथा जनहित में उचित निर्णय लिया जाए। करणी सेना परिवार एवं समस्त सवर्ण समाज ने प्रशासन से इन दोनों ही मामलों में जल्द से जल्द उचित एवं सकारात्मक कदम उठाने की अपील की है।1
- मुलताई में रंग जमाने को तैयार ‘रंगतापी’ गरबा महोत्सव, 14-15 अक्टूबर को होगा आयोजन मुलताई में रंग जमाने को तैयार ‘रंगतापी’ गरबा महोत्सव, 14-15 अक्टूबर को होगा आयोजन मुलताई। नवरात्रि के अवसर पर मुलताई में गरबा प्रेमियों के लिए ‘रंगतापी गरबा महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। कुंनाल डांस स्टूडियो की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में इस वर्ष नए गरबा स्टेप्स और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजकों के अनुसार गरबा की तैयारियों के लिए 10 सितंबर से दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक प्रैक्टिस शुरू की गई है। मुख्य गरबा महोत्सव 14 एवं 15 अक्टूबर को आयोजित होगा। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पोस्टर के अनुसार कार्यक्रम की रजिस्ट्रेशन फीस 700 रुपये रखी गई है। इच्छुक प्रतिभागी दिए गए संपर्क नंबर 9340048737 पर जानकारी लेकर पंजीयन करा सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन सांवरिया लॉन, स्टेशन रोड, मुलताई में किया जाएगा। आयोजन में परंपरा, संगीत और गरबा नृत्य का संगम देखने को मिलेगा। लोकेश गेडकर कोऑपरेटर टीम में शामिल हैं, जबकि आयोजन कुंनाल डांस स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।1