उत्तर वन मंडल में बड़ी कार्यवाही पावर चेंसर के साथ देशी कट्टा लेकर जंगल से लकड़ियां लेकर आ रहे सात आरोपी पकड़े उत्तर वन मंडल में बड़ी कार्यवाही पावर चेंसर के साथ देशी कट्टा लेकर जंगल से लकड़ियां लेकर आ रहे सात आरोपी पकड़े बैतूल बाजार निवासी मुख्य आरोपी की छोटा हाथी गाड़ी में अवैध कटाई कर सागौन के 16 लठ्ठे लाये जा रहे थे देर रात दिया बड़ी कार्यवाही को अंजाम,आरोपियों से पूछताछ जारी,पाढर रोड पर पकड़ाई गाड़ी मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के उत्तर वन मंडल की बैतूल रेंज में वन विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पाढर रोड पर सागौन की अवैध कटाई कर लकड़ियां लेकर आ रहे सात आरोपियों को वन अमले ने धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 16 नग सागौन के लठ्ठे, अवैध कटाई में उपयोग की गई पावर चेनसॉ मशीन और एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाढर क्षेत्र के जंगल से अवैध रूप से सागौन की कटाई कर छोटा हाथी वाहन से लकड़ियां बैतूल लाई जा रही हैं। सूचना पर बैतूल रेंज की टीम ने पाढर रोड पर घेराबंदी की। देर रात एक छोटा हाथी गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें सागौन के 16 लट्ठे भरे हुए मिले। पूछताछ में वाहन में सवार लोगों के पास लकड़ी परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। मौके पर ही वाहन को जब्त कर 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से जंगल में कटाई के लिए उपयोग की जा रही पावर चेनसॉ मशीन और सुरक्षा के लिहाज से रखा गया एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि इस तस्करी का मुख्य आरोपी बैतूल बाजार का निवासी है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से इस क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई में सक्रिय था। वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जब्त की गई लकड़ी, वाहन, चेनसॉ और हथियार को वन विभाग के कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह द्वारा और कहां-कहां अवैध कटाई की गई है तथा लकड़ी कहां खपाई जाती थी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सागौन तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
उत्तर वन मंडल में बड़ी कार्यवाही पावर चेंसर के साथ देशी कट्टा लेकर जंगल से लकड़ियां लेकर आ रहे सात आरोपी पकड़े उत्तर वन मंडल में बड़ी कार्यवाही पावर चेंसर के साथ देशी कट्टा लेकर जंगल से लकड़ियां लेकर आ रहे सात आरोपी पकड़े बैतूल बाजार निवासी मुख्य आरोपी की छोटा हाथी गाड़ी में अवैध कटाई कर सागौन के 16 लठ्ठे लाये जा रहे थे देर रात दिया बड़ी कार्यवाही को अंजाम,आरोपियों से पूछताछ जारी,पाढर रोड पर पकड़ाई गाड़ी मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के उत्तर वन मंडल की बैतूल रेंज में वन विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पाढर रोड पर सागौन की अवैध कटाई कर लकड़ियां लेकर आ रहे सात आरोपियों को वन अमले ने धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 16 नग सागौन के लठ्ठे, अवैध कटाई में उपयोग की गई पावर चेनसॉ मशीन और एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाढर क्षेत्र के जंगल से अवैध रूप से सागौन की कटाई कर छोटा हाथी वाहन से लकड़ियां बैतूल लाई जा रही हैं। सूचना पर बैतूल रेंज की टीम ने पाढर रोड पर घेराबंदी की। देर रात एक छोटा हाथी गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें सागौन के 16 लट्ठे भरे हुए मिले। पूछताछ में वाहन में सवार लोगों के पास लकड़ी परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। मौके पर ही वाहन को जब्त कर 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से जंगल में कटाई के लिए उपयोग की जा रही पावर चेनसॉ मशीन और सुरक्षा के लिहाज से रखा गया एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि इस तस्करी का मुख्य आरोपी बैतूल बाजार का निवासी है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से इस क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई में सक्रिय था। वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जब्त की गई लकड़ी, वाहन, चेनसॉ और हथियार को वन विभाग के कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह द्वारा और कहां-कहां अवैध कटाई की गई है तथा लकड़ी कहां खपाई जाती थी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सागौन तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
- User9733Betul Nagar, Madhya Pradesh🙏35 min ago
- नदी की खाइयों में पुलिस की कार्रवाई, 20 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट प्रभात पट्टन। बैतूल जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने वर्धा नदी की खाइयों में कार्रवाई करते हुए करीब 20 क्विंटल अवैध महुआ लाहन नष्ट किया। पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के अड्डों को भी नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं मुलताई एसडीओपी एस.के. सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में 22 सितंबर को पुलिस सहायता केंद्र प्रभात पट्टन के स्टाफ ने वर्धा नदी की दुर्गम खाइयों में उतरकर यह कार्रवाई की। कार्रवाई में चौकी प्रभात पट्टन के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- उत्तर वन मंडल में बड़ी कार्यवाही पावर चेंसर के साथ देशी कट्टा लेकर जंगल से लकड़ियां लेकर आ रहे सात आरोपी पकड़े उत्तर वन मंडल में बड़ी कार्यवाही पावर चेंसर के साथ देशी कट्टा लेकर जंगल से लकड़ियां लेकर आ रहे सात आरोपी पकड़े बैतूल बाजार निवासी मुख्य आरोपी की छोटा हाथी गाड़ी में अवैध कटाई कर सागौन के 16 लठ्ठे लाये जा रहे थे देर रात दिया बड़ी कार्यवाही को अंजाम,आरोपियों से पूछताछ जारी,पाढर रोड पर पकड़ाई गाड़ी मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के उत्तर वन मंडल की बैतूल रेंज में वन विभाग ने देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पाढर रोड पर सागौन की अवैध कटाई कर लकड़ियां लेकर आ रहे सात आरोपियों को वन अमले ने धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 16 नग सागौन के लठ्ठे, अवैध कटाई में उपयोग की गई पावर चेनसॉ मशीन और एक देशी कट्टा बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाढर क्षेत्र के जंगल से अवैध रूप से सागौन की कटाई कर छोटा हाथी वाहन से लकड़ियां बैतूल लाई जा रही हैं। सूचना पर बैतूल रेंज की टीम ने पाढर रोड पर घेराबंदी की। देर रात एक छोटा हाथी गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें सागौन के 16 लट्ठे भरे हुए मिले। पूछताछ में वाहन में सवार लोगों के पास लकड़ी परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। मौके पर ही वाहन को जब्त कर 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से जंगल में कटाई के लिए उपयोग की जा रही पावर चेनसॉ मशीन और सुरक्षा के लिहाज से रखा गया एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि इस तस्करी का मुख्य आरोपी बैतूल बाजार का निवासी है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से इस क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई में सक्रिय था। वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जब्त की गई लकड़ी, वाहन, चेनसॉ और हथियार को वन विभाग के कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह द्वारा और कहां-कहां अवैध कटाई की गई है तथा लकड़ी कहां खपाई जाती थी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सागौन तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- गुदगांव झल्लार रोड़ पातरा के पास गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक बाल बाल बचा भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के गुदगांव झल्लार रोड़ पातरा के पास एक बड़ा हादसा हो गया अचानक गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर रोड़ किनारे खाई में पलट गया। ट्रक में भरा गेहूं जमीन पर बिखर गया। जिससे बढ़ा नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं चालक सुझबुझ से घटना के दौरान गाड़ी से कुद गया। घटना के दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।1
- उमंग कार्यक्रम से विद्यालय में जागरूकता और सकारात्मक सोच का संचार, सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित भैंसदेही भैंसदेही ब्लॉक अंतर्गत आने वाले पीएमश्री विद्यालय सावलमेंढा में उमंग कार्यक्रम एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश शिवहरे,नेककुमार सावरकर,ओबीसी जिला मंत्री सागर शिवहरे,सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी तेजस्वनी बिहारे उपस्थित रहे। उमंग कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, जागरूकता, सुरक्षा-बोध, सकारात्मक सोच एवं जीवन-कौशल का विकास करना रहा।जिसमे विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं को बिना झिझक विश्वसनीय व्यक्ति के साथ साझा करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत संकुल स्तरीय भाषण,रंगोली,चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें प्रथम आने पर पुरुस्कृत किया गया इसके अतिरिक्त उमंग कार्यक्रम में पोस्टर, संवाद एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से उत्साहपूर्वक सहभागिता रही। इस अवसर पर प्राचार्य मंजुला बौरासी, उमंग व सेवा संकल्प अभियान हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर , शिक्षक ,शिक्षिकाए ,स्कूल स्टाफ ,ईपीईएस,सहित छात्र छात्राये मौजूद रहे।1
- खाद्य सुरक्षा और राजस्व दल ने की होटल ढाबो की जांच दुकानदारों को लाइसेंस बनाने का दिया निर्देश ** तामिया - स्थानीय नगर में खाद सुरक्षा अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम ने नगर में खाद्य पदार्थो और स्वच्छता की जांच की । इस जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संध्या मार्को,तामिया नायब तहसीलदार आशुतोष रामटेके,राजस्व निरीक्षक हरवंश ठाकुर,पटवारी शत्रुघ्न कुमरे शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संध्या मार्को ने बताया कि मुख्य मार्ग स्थित प्रशांत ढाबा में खड़ी लाल मिर्च खराब मिली ,चॉकलेट खराब मिली ,छोले 1 किलो खराब मिले इसी के पास जय भोले ढाबा में फफूंद लगा नमकीन खराब मिला ,पनीर खराब मिला ,खी दूध सहित अन्य फूड सामग्री खराब मिली खाद विभाग ने कार्यवाही की।अंकिता रेस्टोरेंट में जांच के दौरान कोई कमियां नहीं मिली बस स्टैंड तामिया में शेख़ रमजान की होटल में भारी गंदगी मिली जिसको लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने 3 दिन होटल बंद कर सफाई करने के बाद होटल खोलने के निर्देश दिए वही राजा स्वीट मार्ट ओर गुप्ता होटल में साफ सफाई मिली इसी तरह साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। गुपचुप वालो ,अंडे वालो को दुकान में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए ओर रद्दी पेपर का उपयोग नहीं करने के बारे में बताया सभी ठेले वाले ,फल वाले,नाश्ते वाले,अंडे वालो को बताया कि किसी भी आनलाइन वाले के पास जाकर फूड लाइसेंस बना ले जो कि निशुल्क बनता है1
- छिंदवाड़ा की जड़ी बूटी से विदेश में कर रहे इलाज डॉक्टर प्रकाश टाटा 8 दिनों में 15 देश में किया इलाज बनाया रिकॉर्ड छिंदवाड़ा के विश्व प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर प्रकाश टाटा ने आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा के लिए एक अनोखा सफर पूरा किया है। पातालकोट की जड़ी-बूटियों और आयुर्वेदिक चिकित्सा को दुनिया के अलग-अलग देशों तक पहुंचाने का उनका यह प्रयास चर्चा में है। छिंदवाड़ा के पातालकोट की औषधीय जड़ी-बूटियों को लेकर आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर प्रकाश टाटा ने महज 8 दिनों में 15 देशों की यात्रा पूरी की। पुर्तगाल, स्पेन, फ्रांस, लक्जमबर्ग, बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी समेत कई देशों के इस दौरे का मकसद सिर्फ यात्रा करना नहीं, बल्कि वहां रह रहे मरीजों को आयुर्वेदिक उपचार और परामर्श देना था। डॉक्टर प्रकाश टाटा के मुताबिक, इस चुनौतीपूर्ण यात्रा के दौरान उन्होंने अलग-अलग देशों में मरीजों से मुलाकात की, उनकी नब्ज देखी, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और जरूरत के अनुसार आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध कराईं। खास बात यह रही कि व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद डॉक्टर टाटा मरीजों के साथ समय बिताते रहे। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और उन्हें मानसिक रूप से भी संबल देने का प्रयास किया। डॉक्टर प्रकाश टाटा इससे पहले भी कई देशों का दौरा कर चुके हैं और विदेशों में रहने वाले मरीजों को आयुर्वेदिक चिकित्सा और परामर्श देते रहे हैं। उनका कहना है कि मरीजों की सेवा और उनके साथ समय बिताना उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि कम समय में अधिक देशों की यात्रा के बावजूद उन्होंने उपचार और मरीजों से संवाद को प्राथमिकता दी।4
- छिंदवाड़ा में तेज बारिश और तूफान से फसल बर्बाद: खड़ी मक्के की फसल तेज हवा से जमीन में बिछी, किसानों ने की सर्वे और मुआवजे की मांग छिंदवाड़ा। जिले में मौसम की मार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शिकारपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के साथ आए आंधी-तूफान के कारण खेतों में खड़ी मक्के की फसल जमीन पर लेट गई। किसानों का दावा है कि बड़ी मात्रा में फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ खेतों में करीब 70 से 80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है, जबकि किसान पप्पू मोहरे ने 80 से 90 प्रतिशत तक फसल नुकसान का अनुमान बताया है। आंधी-तूफान में खेतों में लेट गई मक्के की फसल शिकारपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान का असर किसानों की मक्के की फसल पर पड़ा है। खेतों में खड़ी फसल तेज हवा के कारण जमीन पर गिर गई। किसानों का कहना है कि फसल के इस तरह गिर जाने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। 70 से 80 फीसदी फसल नुकसान का दावा ग्रामीणों का कहना है कि कई खेतों में मक्के की फसल बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई है। किसानों के मुताबिक करीब 70 से 80 प्रतिशत तक फसल बर्बाद होने की स्थिति में है। वहीं किसान पप्पू मोहरे ने मीडिया से चर्चा में बताया कि उनके क्षेत्र में आंधी-तूफान के कारण करीब 80 से 90 प्रतिशत तक फसल नुकसान का अनुमान है। छिंदवाड़ा में तेज बारिश और तूफान से फसल बर्बाद: खड़ी मक्के की फसल तेज हवा से जमीन में बिछी, किसानों ने की सर्वे और मुआवजे की मांग छिंदवाड़ा। जिले में मौसम की मार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शिकारपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के साथ आए आंधी-तूफान के कारण खेतों में खड़ी मक्के की फसल जमीन पर लेट गई। किसानों का दावा है कि बड़ी मात्रा में फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ खेतों में करीब 70 से 80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है, जबकि किसान पप्पू मोहरे ने 80 से 90 प्रतिशत तक फसल नुकसान का अनुमान बताया है। आंधी-तूफान में खेतों में लेट गई मक्के की फसल शिकारपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान का असर किसानों की मक्के की फसल पर पड़ा है। खेतों में खड़ी फसल तेज हवा के कारण जमीन पर गिर गई। किसानों का कहना है कि फसल के इस तरह गिर जाने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। 70 से 80 फीसदी फसल नुकसान का दावा ग्रामीणों का कहना है कि कई खेतों में मक्के की फसल बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई है। किसानों के मुताबिक करीब 70 से 80 प्रतिशत तक फसल बर्बाद होने की स्थिति में है। वहीं किसान पप्पू मोहरे ने मीडिया से चर्चा में बताया कि उनके क्षेत्र में आंधी-तूफान के कारण करीब 80 से 90 प्रतिशत तक फसल नुकसान का अनुमान है।1
- मुलताई में रंग जमाने को तैयार ‘रंगतापी’ गरबा महोत्सव, 14-15 अक्टूबर को होगा आयोजन मुलताई में रंग जमाने को तैयार ‘रंगतापी’ गरबा महोत्सव, 14-15 अक्टूबर को होगा आयोजन मुलताई। नवरात्रि के अवसर पर मुलताई में गरबा प्रेमियों के लिए ‘रंगतापी गरबा महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। कुंनाल डांस स्टूडियो की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में इस वर्ष नए गरबा स्टेप्स और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजकों के अनुसार गरबा की तैयारियों के लिए 10 सितंबर से दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक प्रैक्टिस शुरू की गई है। मुख्य गरबा महोत्सव 14 एवं 15 अक्टूबर को आयोजित होगा। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पोस्टर के अनुसार कार्यक्रम की रजिस्ट्रेशन फीस 700 रुपये रखी गई है। इच्छुक प्रतिभागी दिए गए संपर्क नंबर 9340048737 पर जानकारी लेकर पंजीयन करा सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन सांवरिया लॉन, स्टेशन रोड, मुलताई में किया जाएगा। आयोजन में परंपरा, संगीत और गरबा नृत्य का संगम देखने को मिलेगा। लोकेश गेडकर कोऑपरेटर टीम में शामिल हैं, जबकि आयोजन कुंनाल डांस स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।1