Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के अरवल में शराब के नशे में धुत्त एक वनरक्षक का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। वनरक्षक द्वारा नशे की हालत में जमकर हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है।
भीमकुंड न्यूज़ 24
बिहार के अरवल में शराब के नशे में धुत्त एक वनरक्षक का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। वनरक्षक द्वारा नशे की हालत में जमकर हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के अरवल में शराब के नशे में धुत्त एक वनरक्षक का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। वनरक्षक द्वारा नशे की हालत में जमकर हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है।1
- भोजपुर के सहार अंचल कार्यालय में तैनात अंचलाधिकारी की सरकारी सूमो गाड़ी पिछले कई दिनों से खराब पड़ी है। वर्ष 2012 मॉडल की इस गाड़ी में लगातार आ रही तकनीकी गड़बड़ियों के कारण सरकारी कार्यों के निष्पादन में बाधा आ रही है। अंचलाधिकारी ने बताया कि इस वाहन को कंडम घोषित करने के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। गाड़ी पुरानी होने के कारण इसे बार-बार मरम्मत कराना पड़ता है। ऐसे में अब यह सवाल बना हुआ है कि सरकारी कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए आखिर नई गाड़ी कब तक उपलब्ध कराई जाएगी।1
- अरवल जिले के कलेर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में कम उम्र के बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महज 10 से 12 वर्ष की आयु के बच्चे भी सिगरेट और अन्य धूम्रपान उत्पादों का सेवन करते देखे जा रहे हैं। पहले जहां इस उम्र के बच्चे खेलकूद और पढ़ाई में समय बिताते थे, वहीं अब गलत संगति और आसानी से उपलब्ध तंबाकू उत्पादों के कारण बच्चे नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ रही है। शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि कम उम्र में धूम्रपान की यह आदत बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। इसके साथ ही पढ़ाई से दूरी, अनुशासनहीनता और अन्य सामाजिक समस्याओं का खतरा भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई, तो इसका असर आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर पड़ सकता है। इस बढ़ती समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूलों और गांवों के आसपास नाबालिगों को तंबाकू एवं सिगरेट की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही विशेष जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों और अभिभावकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाए। लोगों का मानना है कि परिवार, विद्यालय, समाज और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से ही इस समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।1
- औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड स्थित हसपुरा पंचायत और टाल पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) और मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया।1
- औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के घाटों गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 72 घंटे के भीतर चारों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि 19 जुलाई को घाटों गांव निवासी 65 वर्षीय किशोरी साव के साथ जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की गई थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को दबोच लिया।1
- Post by CHANDAN KUMAR1
- बिहार के अरवल जिला अंतर्गत जनकपुर धाम में वर्षों से चल रहा देह व्यापार का धंधा बंद कर दिया गया है। इस इलाके में पिछले कई वर्षों से लगातार सेक्स का धंधा चलाया जा रहा था, जिस पर अब पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।1