logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड स्थित हसपुरा पंचायत और टाल पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) और मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया।

4 hrs ago
user_Prem Singh
Prem Singh
पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
4 hrs ago

औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड स्थित हसपुरा पंचायत और टाल पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) और मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • अरवल जिले के कलेर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में कम उम्र के बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महज 10 से 12 वर्ष की आयु के बच्चे भी सिगरेट और अन्य धूम्रपान उत्पादों का सेवन करते देखे जा रहे हैं। पहले जहां इस उम्र के बच्चे खेलकूद और पढ़ाई में समय बिताते थे, वहीं अब गलत संगति और आसानी से उपलब्ध तंबाकू उत्पादों के कारण बच्चे नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ रही है। शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि कम उम्र में धूम्रपान की यह आदत बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। इसके साथ ही पढ़ाई से दूरी, अनुशासनहीनता और अन्य सामाजिक समस्याओं का खतरा भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई, तो इसका असर आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर पड़ सकता है। इस बढ़ती समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूलों और गांवों के आसपास नाबालिगों को तंबाकू एवं सिगरेट की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही विशेष जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों और अभिभावकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाए। लोगों का मानना है कि परिवार, विद्यालय, समाज और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से ही इस समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
    1
    अरवल जिले के कलेर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में कम उम्र के बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महज 10 से 12 वर्ष की आयु के बच्चे भी सिगरेट और अन्य धूम्रपान उत्पादों का सेवन करते देखे जा रहे हैं। पहले जहां इस उम्र के बच्चे खेलकूद और पढ़ाई में समय बिताते थे, वहीं अब गलत संगति और आसानी से उपलब्ध तंबाकू उत्पादों के कारण बच्चे नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ रही है।

शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि कम उम्र में धूम्रपान की यह आदत बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। इसके साथ ही पढ़ाई से दूरी, अनुशासनहीनता और अन्य सामाजिक समस्याओं का खतरा भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई, तो इसका असर आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर पड़ सकता है।

इस बढ़ती समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूलों और गांवों के आसपास नाबालिगों को तंबाकू एवं सिगरेट की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही विशेष जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों और अभिभावकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाए। लोगों का मानना है कि परिवार, विद्यालय, समाज और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से ही इस समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
    user_अभिषेक कुमार
    अभिषेक कुमार
    Newspaper advertising department कलेर, अरवल, बिहार•
    34 min ago
  • औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड स्थित हसपुरा पंचायत और टाल पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) और मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया।
    1
    औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड स्थित हसपुरा पंचायत और टाल पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) और मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया।
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के घाटों गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 72 घंटे के भीतर चारों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि 19 जुलाई को घाटों गांव निवासी 65 वर्षीय किशोरी साव के साथ जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की गई थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को दबोच लिया।
    1
    औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के घाटों गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 72 घंटे के भीतर चारों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि 19 जुलाई को घाटों गांव निवासी 65 वर्षीय किशोरी साव के साथ जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की गई थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को दबोच लिया।
    user_Asutosh Mishra
    Asutosh Mishra
    Local News Reporter गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार के अरवल में शराब के नशे में धुत्त एक वनरक्षक का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। वनरक्षक द्वारा नशे की हालत में जमकर हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है।
    1
    बिहार के अरवल में शराब के नशे में धुत्त एक वनरक्षक का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। वनरक्षक द्वारा नशे की हालत में जमकर हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है।
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अरवल, अरवल, बिहार•
    1 hr ago
  • गया जिले के कोंच प्रखंड क्षेत्र की तिनेरी पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने नल-जल योजना की बदहाली और सड़क निर्माण की समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई। मंगलवार को आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। शिविर के दौरान कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश मामले नल-जल योजना और पेंशन से जुड़े हुए थे। शिविर में कस्तूरी खाप और खाटनी गांव के ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग द्वारा संचालित नल-जल योजना की बदहाल स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना है कि योजना का समुचित संचालन न होने के कारण उन्हें इस मौसम में गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। शिविर में इस बात पर भी नाराजगी दिखी कि इस महत्वपूर्ण समस्या के समाधान के लिए पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता (जेई) उपस्थित नहीं थे। इसके साथ ही, कस्तूरी खाप गांव के जाहिद अख्तर, पूर्व सरपंच नजम अख्तर, मनोज सिंह और शैलेंद्र चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने पंचायत भवन से गांव तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर बीडीओ चंदन कुमार को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया पर वार्ड संख्या 12 एवं 13 की लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाया, जिसके कारण लोग आज भी नाली, गली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस सहयोग शिविर में प्रभारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशांत कुमार चंचल, बीडीओ चंदन कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक कुमार, सीडीपीओ संजू कुमारी, कनीय विद्युत अभियंता विकास कुमार, आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव और मुखिया प्रतिनिधि इंतेशाब सहित कई विभागों के पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि परिवहन विभाग से संबंधित किसी भी समस्या का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। वहीं, बीडीओ चंदन कुमार ने शिविर में मिले नल-जल योजना और पेंशन से जुड़े सभी आवेदनों को 24 घंटे के भीतर निष्पादित करने का आश्वासन दिया।
    1
    गया जिले के कोंच प्रखंड क्षेत्र की तिनेरी पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने नल-जल योजना की बदहाली और सड़क निर्माण की समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई। मंगलवार को आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। शिविर के दौरान कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश मामले नल-जल योजना और पेंशन से जुड़े हुए थे।

शिविर में कस्तूरी खाप और खाटनी गांव के ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग द्वारा संचालित नल-जल योजना की बदहाल स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना है कि योजना का समुचित संचालन न होने के कारण उन्हें इस मौसम में गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। शिविर में इस बात पर भी नाराजगी दिखी कि इस महत्वपूर्ण समस्या के समाधान के लिए पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता (जेई) उपस्थित नहीं थे। इसके साथ ही, कस्तूरी खाप गांव के जाहिद अख्तर, पूर्व सरपंच नजम अख्तर, मनोज सिंह और शैलेंद्र चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने पंचायत भवन से गांव तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर बीडीओ चंदन कुमार को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया पर वार्ड संख्या 12 एवं 13 की लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाया, जिसके कारण लोग आज भी नाली, गली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

इस सहयोग शिविर में प्रभारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशांत कुमार चंचल, बीडीओ चंदन कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अभिषेक कुमार, सीडीपीओ संजू कुमारी, कनीय विद्युत अभियंता विकास कुमार, आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव और मुखिया प्रतिनिधि इंतेशाब सहित कई विभागों के पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि परिवहन विभाग से संबंधित किसी भी समस्या का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। वहीं, बीडीओ चंदन कुमार ने शिविर में मिले नल-जल योजना और पेंशन से जुड़े सभी आवेदनों को 24 घंटे के भीतर निष्पादित करने का आश्वासन दिया।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    6 hrs ago
  • जंतर-मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर बर्बर ज़ुल्म ढाए जा रहे हैं। यहाँ बीजेपी की पुलिस द्वारा बच्चों पर इस तरह का घोर अत्याचार किया जा रहा है।
    1
    जंतर-मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर बर्बर ज़ुल्म ढाए जा रहे हैं। यहाँ बीजेपी की पुलिस द्वारा बच्चों पर इस तरह का घोर अत्याचार किया जा रहा है।
    user_CKS CHANDRAMA
    CKS CHANDRAMA
    Newspaper publisher Obra, Aurangabad•
    10 hrs ago
  • भोजपुर के सहार अंचल कार्यालय में तैनात अंचलाधिकारी की सरकारी सूमो गाड़ी पिछले कई दिनों से खराब पड़ी है। वर्ष 2012 मॉडल की इस गाड़ी में लगातार आ रही तकनीकी गड़बड़ियों के कारण सरकारी कार्यों के निष्पादन में बाधा आ रही है। अंचलाधिकारी ने बताया कि इस वाहन को कंडम घोषित करने के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। गाड़ी पुरानी होने के कारण इसे बार-बार मरम्मत कराना पड़ता है। ऐसे में अब यह सवाल बना हुआ है कि सरकारी कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए आखिर नई गाड़ी कब तक उपलब्ध कराई जाएगी।
    1
    भोजपुर के सहार अंचल कार्यालय में तैनात अंचलाधिकारी की सरकारी सूमो गाड़ी पिछले कई दिनों से खराब पड़ी है। वर्ष 2012 मॉडल की इस गाड़ी में लगातार आ रही तकनीकी गड़बड़ियों के कारण सरकारी कार्यों के निष्पादन में बाधा आ रही है।

अंचलाधिकारी ने बताया कि इस वाहन को कंडम घोषित करने के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। गाड़ी पुरानी होने के कारण इसे बार-बार मरम्मत कराना पड़ता है। ऐसे में अब यह सवाल बना हुआ है कि सरकारी कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए आखिर नई गाड़ी कब तक उपलब्ध कराई जाएगी।
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    14 hrs ago
  • औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना क्षेत्र के खैरी इटवा गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों के एक गैंग ने कई घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और आभूषण चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली तो घरों के दरवाजे खुले और खिड़कियां टूटी मिलीं, जबकि अंदर अलमारी व बक्से तोड़कर जेवरात और नगदी गायब कर दिए गए थे। पहली बार गांव में एक साथ कई घरों में हुई इस बड़ी चोरी की घटना से ग्रामीणों के बीच डर और हड़कंप का माहौल व्याप्त है। पीड़ितों में गनौरी यादव के घर से ₹1.75 लाख नकद, लाला यादव के घर से ₹15 हजार नकद और करीब ₹30 हजार के आभूषण, धर्मेंद्र यादव के घर से ₹20 हजार नकद व करीब ₹3 लाख के जेवरात, मणि यादव के घर से ₹34 हजार नकद व ₹1 लाख के जेवरात, तथा रविंद्र यादव के घर से ₹22 हजार नकद व लगभग ₹1.70 लाख के आभूषण चोरी हुए हैं। इसके अलावा यदुनंदन यादव के घर से ₹30 हजार नकद और रिशु चंद्रवंशी के घर से करीब ₹4 लाख मूल्य के जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है। वारदात की सूचना मिलते ही कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्णा और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के गैंग ने पांच घरों में स्प्रे का छिड़काव कर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    1
    औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना क्षेत्र के खैरी इटवा गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों के एक गैंग ने कई घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और आभूषण चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली तो घरों के दरवाजे खुले और खिड़कियां टूटी मिलीं, जबकि अंदर अलमारी व बक्से तोड़कर जेवरात और नगदी गायब कर दिए गए थे। पहली बार गांव में एक साथ कई घरों में हुई इस बड़ी चोरी की घटना से ग्रामीणों के बीच डर और हड़कंप का माहौल व्याप्त है।

पीड़ितों में गनौरी यादव के घर से ₹1.75 लाख नकद, लाला यादव के घर से ₹15 हजार नकद और करीब ₹30 हजार के आभूषण, धर्मेंद्र यादव के घर से ₹20 हजार नकद व करीब ₹3 लाख के जेवरात, मणि यादव के घर से ₹34 हजार नकद व ₹1 लाख के जेवरात, तथा रविंद्र यादव के घर से ₹22 हजार नकद व लगभग ₹1.70 लाख के आभूषण चोरी हुए हैं। इसके अलावा यदुनंदन यादव के घर से ₹30 हजार नकद और रिशु चंद्रवंशी के घर से करीब ₹4 लाख मूल्य के जेवरात चोरी होने की बात सामने आई है।

वारदात की सूचना मिलते ही कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्णा और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के गैंग ने पांच घरों में स्प्रे का छिड़काव कर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.