logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज जिले के जमुनापार में अपना दल (कमेरवादी) की रणनीतिक बैठक, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को मिली नई जमुनापार में अपना दल (कमेरवादी) की जिला इकाई की मासिक बैठक उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। बैठक का आयोजन घूरपुर-करमा रोड स्थित श्री मंगला गेस्ट हाउस, रामसेवक नगर में किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट रमेश चन्द्र पटेल ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव नंदलाल पटेल ने किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 22 फरवरी को जमुनापार इकाई की विशेष मासिक बैठक राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में सक्रियता और जवाबदेही सर्वोपरि है। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के स्थान पर कर्मठ एवं जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा। उन्होंने हर माह नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया। बैठक के दौरान यूजीसी रेगुलेशन बिल 2026 को लेकर लखनऊ में सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल के साथ हुए पुलिसिया व्यवहार की कड़ी निंदा की गई और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया गया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के नेतृत्व को और मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा का प्रचार-प्रसार करें। साथ ही प्रत्येक बूथ और सेक्टर पर संगठन गठन का लक्ष्य तय करते हुए सदस्यता अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया। बैठक में युवा, महिला और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और संगठन विस्तार के लिए ठोस रणनीति प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युवा मंच अभय पटेल, जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक मंच प्रेमचंद पटेल, जिलाध्यक्ष महिला मंच दुर्बेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष मेजा हीरालाल पटेल, विधानसभा अध्यक्ष महिला मंच रेशमा बिन्द, महासचिव अंगूरा देवी, भूषण सिंह, श्यामबाबू पटेल, सचिन भाई पटेल, राजाबाबू जयसवाल, कुसुम कली, एडवोकेट इन्द्रजीत पटेल, माधुरी पटेल, पूजा पटेल, विजय लक्ष्मी, उषा देवी, निर्मला देवी, मंगला प्रसाद पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन जमुनापार में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के संकल्प के

2 hrs ago
user_RAMBABU PATEL
RAMBABU PATEL
Journalist बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

प्रयागराज जिले के जमुनापार में अपना दल (कमेरवादी) की रणनीतिक बैठक, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को मिली नई जमुनापार में अपना दल (कमेरवादी) की जिला इकाई की मासिक बैठक उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। बैठक का आयोजन घूरपुर-करमा रोड स्थित श्री मंगला गेस्ट हाउस, रामसेवक नगर में किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट रमेश चन्द्र पटेल ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव नंदलाल पटेल ने किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 22 फरवरी को जमुनापार इकाई की विशेष मासिक बैठक राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में सक्रियता और जवाबदेही सर्वोपरि है। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के स्थान पर कर्मठ एवं जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा। उन्होंने हर माह नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया। बैठक के दौरान यूजीसी रेगुलेशन बिल 2026 को लेकर लखनऊ में सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल के साथ हुए पुलिसिया व्यवहार की कड़ी निंदा की गई और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया गया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के नेतृत्व को और मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा का प्रचार-प्रसार करें। साथ ही प्रत्येक बूथ और सेक्टर पर संगठन गठन का लक्ष्य तय करते हुए सदस्यता अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया। बैठक में युवा, महिला और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और संगठन विस्तार के लिए ठोस रणनीति प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युवा मंच अभय पटेल, जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक मंच प्रेमचंद पटेल, जिलाध्यक्ष महिला मंच दुर्बेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष मेजा हीरालाल पटेल, विधानसभा अध्यक्ष महिला मंच रेशमा बिन्द, महासचिव अंगूरा देवी, भूषण सिंह, श्यामबाबू पटेल, सचिन भाई पटेल, राजाबाबू जयसवाल, कुसुम कली, एडवोकेट इन्द्रजीत पटेल, माधुरी पटेल, पूजा पटेल, विजय लक्ष्मी, उषा देवी, निर्मला देवी, मंगला प्रसाद पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन जमुनापार में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के संकल्प के

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज जिले के जमुनापार में अपना दल (कमेरवादी) की रणनीतिक बैठक, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को मिली नई जमुनापार में अपना दल (कमेरवादी) की जिला इकाई की मासिक बैठक उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। बैठक का आयोजन घूरपुर-करमा रोड स्थित श्री मंगला गेस्ट हाउस, रामसेवक नगर में किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट रमेश चन्द्र पटेल ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव नंदलाल पटेल ने किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 22 फरवरी को जमुनापार इकाई की विशेष मासिक बैठक राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में सक्रियता और जवाबदेही सर्वोपरि है। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के स्थान पर कर्मठ एवं जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा। उन्होंने हर माह नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया। बैठक के दौरान यूजीसी रेगुलेशन बिल 2026 को लेकर लखनऊ में सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल के साथ हुए पुलिसिया व्यवहार की कड़ी निंदा की गई और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया गया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के नेतृत्व को और मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा का प्रचार-प्रसार करें। साथ ही प्रत्येक बूथ और सेक्टर पर संगठन गठन का लक्ष्य तय करते हुए सदस्यता अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया। बैठक में युवा, महिला और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और संगठन विस्तार के लिए ठोस रणनीति प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युवा मंच अभय पटेल, जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक मंच प्रेमचंद पटेल, जिलाध्यक्ष महिला मंच दुर्बेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष मेजा हीरालाल पटेल, विधानसभा अध्यक्ष महिला मंच रेशमा बिन्द, महासचिव अंगूरा देवी, भूषण सिंह, श्यामबाबू पटेल, सचिन भाई पटेल, राजाबाबू जयसवाल, कुसुम कली, एडवोकेट इन्द्रजीत पटेल, माधुरी पटेल, पूजा पटेल, विजय लक्ष्मी, उषा देवी, निर्मला देवी, मंगला प्रसाद पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन जमुनापार में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के संकल्प के
    1
    प्रयागराज जिले के जमुनापार में अपना दल (कमेरवादी) की रणनीतिक बैठक, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को मिली नई 
जमुनापार में अपना दल (कमेरवादी) की जिला इकाई की मासिक बैठक उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। बैठक का आयोजन घूरपुर-करमा रोड स्थित श्री मंगला गेस्ट हाउस, रामसेवक नगर में किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट रमेश चन्द्र पटेल ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव नंदलाल पटेल ने किया।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 22 फरवरी को जमुनापार इकाई की विशेष मासिक बैठक राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में सक्रियता और जवाबदेही सर्वोपरि है। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के स्थान पर कर्मठ एवं जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा। उन्होंने हर माह नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
बैठक के दौरान यूजीसी रेगुलेशन बिल 2026 को लेकर लखनऊ में सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल के साथ हुए पुलिसिया व्यवहार की कड़ी निंदा की गई और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया गया।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के नेतृत्व को और मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा का प्रचार-प्रसार करें। साथ ही प्रत्येक बूथ और सेक्टर पर संगठन गठन का लक्ष्य तय करते हुए सदस्यता अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया।
बैठक में युवा, महिला और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और संगठन विस्तार के लिए ठोस रणनीति प्रस्तुत की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युवा मंच अभय पटेल, जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक मंच प्रेमचंद पटेल, जिलाध्यक्ष महिला मंच दुर्बेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष मेजा हीरालाल पटेल, विधानसभा अध्यक्ष महिला मंच रेशमा बिन्द, महासचिव अंगूरा देवी, भूषण सिंह, श्यामबाबू पटेल, सचिन भाई पटेल, राजाबाबू जयसवाल, कुसुम कली, एडवोकेट इन्द्रजीत पटेल, माधुरी पटेल, पूजा पटेल, विजय लक्ष्मी, उषा देवी, निर्मला देवी, मंगला प्रसाद पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन जमुनापार में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के संकल्प के
    user_RAMBABU PATEL
    RAMBABU PATEL
    Journalist बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • घूरपुर क्षेत्र के देवरिया स्थित पावन धाम सुझावन देव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही दूर-दराज के गांवों और शहरों से भक्तों का आगमन शुरू हो गया। श्रद्धालु पहले यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाकर मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव के शिवलिंग का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना करते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर के महंत राजीव गिरी ने बताया कि ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। मंदिर समिति द्वारा दर्शन-पूजन की बेहतर व्यवस्था की गई, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया
    1
    घूरपुर क्षेत्र के देवरिया स्थित पावन धाम सुझावन देव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही दूर-दराज के गांवों और शहरों से भक्तों का आगमन शुरू हो गया। श्रद्धालु पहले यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाकर मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव के शिवलिंग का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना करते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा।
मंदिर के महंत राजीव गिरी ने बताया कि ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। मंदिर समिति द्वारा दर्शन-पूजन की बेहतर व्यवस्था की गई, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुहागरात पर दुल्हन बोली-छुआ तो जिंदगी से हाथ धो बैठोगे: कानपुर में कहा- मैं किसी और की, बॉयफ्रेंड के पास भेज दो कानपुर में सुहागरात वाले दिन दुल्हन ने पति को धमकी दी। कहा- मुझसे दूर रहना। मुझे छूना मत। मैं किसी और की हूं। अगर तुमने मुझे छुआ तो तुम अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठोगे। अगर तुम अपनी भलाई चाहते हो तो मुझे मेरे बॉयफ्रेंड के पास भेज दो। 2 महीने तक लड़का दुल्हन को मनाता रहा। मगर वह नहीं मानी। एक दिन दुल्हन ने अपने गले में फांसी का फंदा डाल लिया। युवक ने उसे किसी तरह बचाया। इसके बाद फिर दुल्हन ने उसे धमकी दी। शादी के ढ़ाई महीने बाद धमकी से डरा युवक थाने पहुंचा।
    1
    सुहागरात पर दुल्हन बोली-छुआ तो जिंदगी से हाथ धो बैठोगे: कानपुर में कहा- मैं किसी और की, बॉयफ्रेंड के पास भेज दो
कानपुर में सुहागरात वाले दिन दुल्हन ने पति को धमकी दी। कहा- मुझसे दूर रहना। मुझे छूना मत। मैं किसी और की हूं। अगर तुमने मुझे छुआ तो तुम अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठोगे। अगर तुम अपनी भलाई चाहते हो तो मुझे मेरे बॉयफ्रेंड के पास भेज दो।
2 महीने तक लड़का दुल्हन को मनाता रहा। मगर वह नहीं मानी। एक दिन दुल्हन ने अपने गले में फांसी का फंदा डाल लिया। युवक ने उसे किसी तरह बचाया। इसके बाद फिर दुल्हन ने उसे धमकी दी। शादी के ढ़ाई महीने बाद धमकी से डरा युवक थाने पहुंचा।
    user_Simran gupta
    Simran gupta
    Glowing products Koraon, Prayagraj•
    12 hrs ago
  • हमारे सिरसा घाट का है श्रीनाथ पर शिवरात्रि मनाई जाती है
    3
    हमारे सिरसा घाट का है श्रीनाथ पर शिवरात्रि मनाई जाती है
    user_Sanjay nishad
    Sanjay nishad
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • Post by Dhananjay Prajapati
    1
    Post by Dhananjay Prajapati
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • मेजा, प्रयागराज। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को नगर पंचायत सिरसा में शिव सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य शिव बारात निकाली गई। भगवान शिव की आकर्षक झांकियों, ढोल-नगाड़ों की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शिव बारात निकलने से पूर्व समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण जायसवाल ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत शिव बारात का शुभारंभ श्रीनाथ बाबा मंदिर से किया गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए समूचे बाजार का भ्रमण करती रही, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बारात में महिला-पुरुषों के साथ युवा भक्तों की भी भारी भागीदारी रही। भक्ति संगीत और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शिव बारात का भव्य स्वागत किया गया। आयोजन को लेकर नगर में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। शिव बारात में शामिल श्रद्धालुओं का कहना था कि भगवान शिव की बारात में सम्मिलित होना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    1
    मेजा, प्रयागराज।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को नगर पंचायत सिरसा में शिव सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य शिव बारात निकाली गई। भगवान शिव की आकर्षक झांकियों, ढोल-नगाड़ों की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
शिव बारात निकलने से पूर्व समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण जायसवाल ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत शिव बारात का शुभारंभ श्रीनाथ बाबा मंदिर से किया गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए समूचे बाजार का भ्रमण करती रही, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
बारात में महिला-पुरुषों के साथ युवा भक्तों की भी भारी भागीदारी रही। भक्ति संगीत और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शिव बारात का भव्य स्वागत किया गया। आयोजन को लेकर नगर में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
शिव बारात में शामिल श्रद्धालुओं का कहना था कि भगवान शिव की बारात में सम्मिलित होना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज जनपद के मेजा क्षेत्र स्थित सिरसा गंगा घाट पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हज़ारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे। “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद पास स्थित श्री श्री नाथ बाबा मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर में लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। घाट पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती के चलते श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। महाशिवरात्रि के अवसर पर सिरसा गंगा घाट का नज़ारा श्रद्धा, आस्था और भक्ति से सराबोर दिखाई दिया।
    1
    प्रयागराज जनपद के मेजा क्षेत्र स्थित सिरसा गंगा घाट पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हज़ारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे। “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद पास स्थित श्री श्री नाथ बाबा मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन किया। मंदिर परिसर में लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। घाट पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती के चलते श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
महाशिवरात्रि के अवसर पर सिरसा गंगा घाट का नज़ारा श्रद्धा, आस्था और भक्ति से सराबोर दिखाई दिया।
    user_Akhilesh Yadav Patrakaar Allah
    Akhilesh Yadav Patrakaar Allah
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लालापुर क्षेत्र स्थित मनकामेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस टीम तैनात रही तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करती रही। स्वयंसेवकों ने भी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में सहयोग किया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
    3
    लालापुर क्षेत्र स्थित मनकामेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस टीम तैनात रही तथा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करती रही। स्वयंसेवकों ने भी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में सहयोग किया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.