logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सदर थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फरार वारंटी गिरफ्तार शेखपुरा - सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगातार चल रहे अभियान के तहत दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई चकदीवान और महादेव नगर मोहल्ले में की गई। जानकारी के अनुसार, छापेमारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार और एसआई सुरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ किया। गुप्त सूचना के आधार पर चकदीवान में छापेमारी कर मारपीट मामले में लंबे समय से फरार सुखदेव यादव के पुत्र गजानंद यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं महादेव नगर में छापेमारी कर स्वर्गीय मसूदन यादव के पुत्र शंकर यादव को पकड़ा गया, जो इसी मामले में फरार था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

3 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
3 hrs ago

सदर थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फरार वारंटी गिरफ्तार शेखपुरा - सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगातार चल रहे अभियान के तहत दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई चकदीवान और महादेव नगर मोहल्ले में की गई। जानकारी के अनुसार, छापेमारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार और एसआई सुरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ किया। गुप्त सूचना के आधार पर चकदीवान में छापेमारी कर मारपीट मामले में लंबे समय से फरार सुखदेव यादव के पुत्र गजानंद यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं महादेव नगर में छापेमारी कर स्वर्गीय मसूदन यादव के पुत्र शंकर यादव को पकड़ा गया, जो इसी मामले में फरार था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • हनुमान जन्मोत्सव" के पावन अवसर पर मां मथुरासिनी मंदिर, ब्रह्मण टोला डगरपर बरबीघा में गुरुवार की रात्रि भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरी रात भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि करीब 9:00 बजे विधि-विधान के साथ हनुमान जी की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद स्थानीय एवं बाहर से आए भजन गायक मंडलियों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। “जय हनुमान ज्ञान गुन सागर” और “बजरंग बली की जय” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते और ताली बजाते दिखे। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। जागरण के दौरान महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की बड़ी भागीदारी देखी गई। कई श्रद्धालु रातभर जागकर भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया था, जिससे वातावरण और भी मनमोहक बन गया। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हनुमान जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और सुख-शांति की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    1
    हनुमान जन्मोत्सव" के पावन अवसर पर मां मथुरासिनी मंदिर, ब्रह्मण टोला डगरपर बरबीघा में गुरुवार की रात्रि भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरी रात भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।
कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि करीब 9:00 बजे विधि-विधान के साथ हनुमान जी की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद स्थानीय एवं बाहर से आए भजन गायक मंडलियों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। “जय हनुमान ज्ञान गुन सागर” और “बजरंग बली की जय” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमते और ताली बजाते दिखे। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।
जागरण के दौरान महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की बड़ी भागीदारी देखी गई। कई श्रद्धालु रातभर जागकर भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया था, जिससे वातावरण और भी मनमोहक बन गया।
आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हनुमान जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और सुख-शांति की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • शेखपुरा - सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगातार चल रहे अभियान के तहत दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई चकदीवान और महादेव नगर मोहल्ले में की गई। जानकारी के अनुसार, छापेमारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार और एसआई सुरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ किया। गुप्त सूचना के आधार पर चकदीवान में छापेमारी कर मारपीट मामले में लंबे समय से फरार सुखदेव यादव के पुत्र गजानंद यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं महादेव नगर में छापेमारी कर स्वर्गीय मसूदन यादव के पुत्र शंकर यादव को पकड़ा गया, जो इसी मामले में फरार था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    शेखपुरा - सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगातार चल रहे अभियान के तहत दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई चकदीवान और महादेव नगर मोहल्ले में की गई। जानकारी के अनुसार, छापेमारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार और एसआई सुरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ किया। गुप्त सूचना के आधार पर चकदीवान में छापेमारी कर मारपीट मामले में लंबे समय से फरार सुखदेव यादव के पुत्र गजानंद यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं महादेव नगर में छापेमारी कर स्वर्गीय मसूदन यादव के पुत्र शंकर यादव को पकड़ा गया, जो इसी मामले में फरार था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • #आम_आदमी_पार्टी ने नेता #राघव_चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के (उपनेता) के #पद_से_हटा-दिया है। @sauravjbt
    1
    #आम_आदमी_पार्टी  ने  नेता 
#राघव_चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के (उपनेता) के #पद_से_हटा-दिया है।
@sauravjbt
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Chef चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • बिहारसीएम #cmbihar #बिजयसिन्हा #cmbihar #newsbihar
    1
    बिहारसीएम #cmbihar #बिजयसिन्हा #cmbihar #newsbihar
    user_S.K SINGH
    S.K SINGH
    Doctor शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी किसान का 25 कट्ठा खेत में लगा गेहूं का फसल जलकर हुआ राख। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत औरे के गरसंडा गांव में शुक्रवार को गांव से दक्षिण पश्चिम बहियार में लगे गेहूं के फसल खेत में लगा ट्रांसफार्मर से चिंगारी उत्पन्न होने के उपरांत गेहूं के फसल में आग लग गई जिससे 25 कट्ठा खेत में लगा गेहूं का फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गया आज का धुआं देखकर दर्जनों ग्रामीण किसान दौड़े किसी तरह से आग पर काबू पाया गया अगर समय रहते ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आज डकरा के किसानों के खेत में भी लग सकता था जिन किसान के खेत में आग लगी थी वह गरसंडा गांव निवासी स्वर्गीय अर्जुन सिंह के पुत्र सुधीर सिंह एवं उनके खेत के बगल में डकरा गांव निवासी रामदेव सिंह के पुत्र नेपाल सिंह के खेत था सूचना मिलते ही घटनास्थल पर रामगढ़ चौक प्रखंड राजस्व पदाधिकारी सह आंचल प्रभारी दीपक कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रप्रकाश मिश्रा कृषि समन्वयक जितेंद्र मिश्रा ग्रामीण भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह महेंद्र सिंह आदि दर्जनों किसान उपस्थित थे प्रखंड राजस्व पदाधिकारी सह प्रभारी आंचल अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसान के खेत में लगे पक्के गेहूं के फसल में आग लग गया उसकी जांच पड़ताल कर ली गई है उनकी क्षतिपूर्ति मुआवजा की राशि हेतु जिला को लिखकर पत्र अग्रसारित किया जाएगा।
    1
    ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी किसान का 25 कट्ठा खेत में लगा गेहूं का फसल जलकर हुआ राख।
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत औरे के गरसंडा गांव में शुक्रवार को गांव से दक्षिण पश्चिम बहियार में लगे गेहूं के फसल खेत में लगा ट्रांसफार्मर से चिंगारी उत्पन्न होने के उपरांत गेहूं के फसल में आग लग गई जिससे 25 कट्ठा खेत में लगा गेहूं का फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गया आज का धुआं देखकर दर्जनों ग्रामीण किसान दौड़े किसी तरह से आग पर काबू पाया गया अगर समय रहते ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आज डकरा के किसानों के खेत में भी लग सकता था जिन किसान के खेत में आग लगी थी वह गरसंडा गांव निवासी स्वर्गीय अर्जुन सिंह के पुत्र सुधीर सिंह एवं उनके खेत के बगल में डकरा गांव निवासी रामदेव सिंह के पुत्र नेपाल सिंह के खेत था सूचना मिलते ही घटनास्थल पर रामगढ़ चौक प्रखंड राजस्व पदाधिकारी सह आंचल प्रभारी दीपक कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रप्रकाश मिश्रा कृषि समन्वयक जितेंद्र मिश्रा ग्रामीण भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह महेंद्र सिंह आदि दर्जनों किसान उपस्थित थे प्रखंड राजस्व पदाधिकारी सह प्रभारी आंचल अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसान के खेत में लगे पक्के गेहूं के फसल में आग लग गया उसकी जांच पड़ताल कर ली गई है उनकी क्षतिपूर्ति मुआवजा की राशि हेतु जिला को लिखकर पत्र अग्रसारित किया जाएगा।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई मौतों की जिम्मेदार पूरी तरह सरकार है!
    1
    नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई मौतों की जिम्मेदार पूरी तरह सरकार है!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    4 hrs ago
  • मोकामा में आयोजित तीन दिवसीय बाबा चौहरमल राष्ट्रीय महोत्सव श्रद्धा, आस्था और उत्साह के माहौल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। 31 मार्च से शुरू हुए इस महोत्सव का मुख्य आयोजन चैत पूर्णिमा के पावन अवसर पर किया गया, जिसे लोकनायक बाबा चौहरमल की जन्म जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा चौहरमल का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव के सफल आयोजन में संयोजक अनामिका पासवान की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व, सक्रिय समन्वय और प्रयासों से कार्यक्रम को भव्य स्वरूप मिला तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था की अनूठी झलक देखने को मिली। जन्म जयंती समारोह में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शामिल हुए। उन्होंने बाबा चौहरमल को नमन करते हुए समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान, विधायक कृष्णनंदन पासवान, विधायक सुजीत पासवान, विधायक मुरारी पासवान तथा जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी स्तुति सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद ब्रह्मदेवानंद पासवान ने की। यह महोत्सव अपने 46वें वर्ष में आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत पूर्व सांसद ब्रह्मदेवानंद पासवान द्वारा की गई थी। समारोह के दौरान संयोजक अनामिका पासवान ने बताया कि मंत्री लखेंद्र पासवान द्वारा क्षेत्रीय विकास को लेकर 68 लाख रुपये की लागत से कन्या विवाह भवन निर्माण की घोषणा की गई है। साथ ही बाबा चौहरमल स्मारक भवन, सामुदायिक भवन तथा घोसवारी प्रखंड में डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय की स्थापना की मांग सरकार के समक्ष रखी गई। आयोजन के दौरान मेला क्षेत्र के शीघ्र सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया गया, ताकि भविष्य में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। पूरे महोत्सव में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने लायक रही, जिससे मोकामा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवी माहौल में सराबोर रहा।
    1
    मोकामा में आयोजित तीन दिवसीय बाबा चौहरमल राष्ट्रीय महोत्सव श्रद्धा, आस्था और उत्साह के माहौल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। 31 मार्च से शुरू हुए इस महोत्सव का मुख्य आयोजन चैत पूर्णिमा के पावन अवसर पर किया गया, जिसे लोकनायक बाबा चौहरमल की जन्म जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा चौहरमल का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
महोत्सव के सफल आयोजन में संयोजक अनामिका पासवान की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व, सक्रिय समन्वय और प्रयासों से कार्यक्रम को भव्य स्वरूप मिला तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था की अनूठी झलक देखने को मिली।
जन्म जयंती समारोह में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शामिल हुए। उन्होंने बाबा चौहरमल को नमन करते हुए समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान, विधायक कृष्णनंदन पासवान, विधायक सुजीत पासवान, विधायक मुरारी पासवान तथा जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी स्तुति सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद ब्रह्मदेवानंद पासवान ने की।
यह महोत्सव अपने 46वें वर्ष में आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत पूर्व सांसद ब्रह्मदेवानंद पासवान द्वारा की गई थी। समारोह के दौरान संयोजक अनामिका पासवान ने बताया कि मंत्री लखेंद्र पासवान द्वारा क्षेत्रीय विकास को लेकर 68 लाख रुपये की लागत से कन्या विवाह भवन निर्माण की घोषणा की गई है। साथ ही बाबा चौहरमल स्मारक भवन, सामुदायिक भवन तथा घोसवारी प्रखंड में डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय की स्थापना की मांग सरकार के समक्ष रखी गई।
आयोजन के दौरान मेला क्षेत्र के शीघ्र सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया गया, ताकि भविष्य में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। पूरे महोत्सव में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने लायक रही, जिससे मोकामा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवी माहौल में सराबोर रहा।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • शेखपुरा - अरियरी प्रखंड क्षेत्र के जेखौर गांव में अचानक नेवारी के एक पुंज में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार किसान मिथिलेश पासवान के लगभग 6 हजार रुपये मूल्य के नेवारी के पुंज में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग तेजी से फैलती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते लोगों ने सजगता दिखाते हुए पम्प सेट और अन्य साधनों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में अग्निशमन दल के पहुंचने पर आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। इस घटना में करीब 8 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद पंचायत के मुखिया आजाद कपूर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया तथा प्रशासन से सहायता की मांग की।
    1
    शेखपुरा - अरियरी प्रखंड क्षेत्र के जेखौर गांव में अचानक नेवारी के एक पुंज में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार किसान मिथिलेश पासवान के लगभग 6 हजार रुपये मूल्य के नेवारी के पुंज में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग तेजी से फैलती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते लोगों ने सजगता दिखाते हुए पम्प सेट और अन्य साधनों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में अग्निशमन दल के पहुंचने पर आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। इस घटना में करीब 8 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद पंचायत के मुखिया आजाद कपूर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया तथा प्रशासन से सहायता की मांग की।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.