मोकामा में आयोजित तीन दिवसीय बाबा चौहरमल राष्ट्रीय महोत्सव श्रद्धा, आस्था और उत्साह के माहौल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। 31 मार्च से शुरू हुए इस महोत्सव का मुख्य आयोजन चैत पूर्णिमा के पावन अवसर पर किया गया, जिसे लोकनायक बाबा चौहरमल की जन्म जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा चौहरमल का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव के सफल आयोजन में संयोजक अनामिका पासवान की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व, सक्रिय समन्वय और प्रयासों से कार्यक्रम को भव्य स्वरूप मिला तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था की अनूठी झलक देखने को मिली। जन्म जयंती समारोह में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शामिल हुए। उन्होंने बाबा चौहरमल को नमन करते हुए समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान, विधायक कृष्णनंदन पासवान, विधायक सुजीत पासवान, विधायक मुरारी पासवान तथा जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी स्तुति सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद ब्रह्मदेवानंद पासवान ने की। यह महोत्सव अपने 46वें वर्ष में आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत पूर्व सांसद ब्रह्मदेवानंद पासवान द्वारा की गई थी। समारोह के दौरान संयोजक अनामिका पासवान ने बताया कि मंत्री लखेंद्र पासवान द्वारा क्षेत्रीय विकास को लेकर 68 लाख रुपये की लागत से कन्या विवाह भवन निर्माण की घोषणा की गई है। साथ ही बाबा चौहरमल स्मारक भवन, सामुदायिक भवन तथा घोसवारी प्रखंड में डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय की स्थापना की मांग सरकार के समक्ष रखी गई। आयोजन के दौरान मेला क्षेत्र के शीघ्र सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया गया, ताकि भविष्य में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। पूरे महोत्सव में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने लायक रही, जिससे मोकामा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवी माहौल में सराबोर रहा।

- नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई मौतों की जिम्मेदार पूरी तरह सरकार है!1
- मोकामा में आयोजित तीन दिवसीय बाबा चौहरमल राष्ट्रीय महोत्सव श्रद्धा, आस्था और उत्साह के माहौल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। 31 मार्च से शुरू हुए इस महोत्सव का मुख्य आयोजन चैत पूर्णिमा के पावन अवसर पर किया गया, जिसे लोकनायक बाबा चौहरमल की जन्म जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा चौहरमल का दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव के सफल आयोजन में संयोजक अनामिका पासवान की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व, सक्रिय समन्वय और प्रयासों से कार्यक्रम को भव्य स्वरूप मिला तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था की अनूठी झलक देखने को मिली। जन्म जयंती समारोह में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शामिल हुए। उन्होंने बाबा चौहरमल को नमन करते हुए समाज में एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान, विधायक कृष्णनंदन पासवान, विधायक सुजीत पासवान, विधायक मुरारी पासवान तथा जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी स्तुति सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद ब्रह्मदेवानंद पासवान ने की। यह महोत्सव अपने 46वें वर्ष में आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत पूर्व सांसद ब्रह्मदेवानंद पासवान द्वारा की गई थी। समारोह के दौरान संयोजक अनामिका पासवान ने बताया कि मंत्री लखेंद्र पासवान द्वारा क्षेत्रीय विकास को लेकर 68 लाख रुपये की लागत से कन्या विवाह भवन निर्माण की घोषणा की गई है। साथ ही बाबा चौहरमल स्मारक भवन, सामुदायिक भवन तथा घोसवारी प्रखंड में डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय की स्थापना की मांग सरकार के समक्ष रखी गई। आयोजन के दौरान मेला क्षेत्र के शीघ्र सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया गया, ताकि भविष्य में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। पूरे महोत्सव में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने लायक रही, जिससे मोकामा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवी माहौल में सराबोर रहा।1
- अनंतसिंह ने फिर दिया अपने पुराने अंदाज में जवाब🫣 आइए सुनते हैं क्या कुछ कहा anantsingh ने मोकामा के वर्तमान विधायकअनंत सिंह सेजब पूछा गयाकि उनका जो पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाया गया है तो इस पर उनका क्या कैसे विचार है और इस पर क्या कुछ कहना चाहते हैं तो इसका उन्होंने अपने पुराने अंदाज में जवाब दिया सुनते हैं क्या कुछ कहा1
- शेखपुरा - सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगातार चल रहे अभियान के तहत दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई चकदीवान और महादेव नगर मोहल्ले में की गई। जानकारी के अनुसार, छापेमारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार और एसआई सुरेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ किया। गुप्त सूचना के आधार पर चकदीवान में छापेमारी कर मारपीट मामले में लंबे समय से फरार सुखदेव यादव के पुत्र गजानंद यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं महादेव नगर में छापेमारी कर स्वर्गीय मसूदन यादव के पुत्र शंकर यादव को पकड़ा गया, जो इसी मामले में फरार था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- Post by Dheeraj Kumar1
- Post by JMBNEWS1
- दिल्ली मरघट वाले हनुमान जी के दर्शन के लिए हनुमान जयंती पर उमड़ी भक्तों की भीड़, पांच बजे मंगला आरती से ही लग गईं थीं श्रद्धालुओं की लाईनें , मुख्य पुजारी पंडित वैभव शर्मा जी ने बताया मंदिर में चौबीस घंटे प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर.....1
- नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई मौतों की जिम्मेदार पूरी तरह सरकार है!1