logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुलंदशहर जिले की खुर्जा तहसील के धरारी गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण करंट लगने से एक किसान के पशु की मौत हो गई। यह घटना 24 जुलाई 2026 को सुबह करीब 6 बजे घटी, जब विकास नामक व्यक्ति का पशु घेर से खुलकर गली में खड़े बिजली के पोल के पास पहुंच गया। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली के तार पोल से सटे हुए हैं और पोल नीचे से टूटा हुआ है, जिससे उसमें लगातार करंट उतर रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में बिजली विभाग को कई बार शिकायतें की थीं और कई लोगों के मकानों के अंदर तक पोल खड़े हैं, लेकिन हर शिकायत अनसुनी कर दी गई। ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए बताया कि इस पोल के पास से प्रतिदिन 50 से अधिक छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं और 200 से अधिक महिला-पुरुष खेतों पर जाने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं, जिससे लगातार लोगों की जान पर भी खतरा बना हुआ है। मामले पर तेलिया घाट बिजली घर के जेई रजनेश सिंह ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में आया है और उन्होंने तत्काल एक टीम भेजकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उग्र धरने की चेतावनी दी। मौके पर राहुल सोलंकी, विकास सोलंकी, विकास कुमार, गौरव सोलंकी, आकाश सोलंकी, मोहरपाल गौर, सुभाष सोलंकी, लोकेश गिरी, निरंजन गिरी समेत कई ग्रामीण एकत्र रहे।

3 hrs ago
user_समाचार थर्टी लाईव
समाचार थर्टी लाईव
Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बुलंदशहर जिले की खुर्जा तहसील के धरारी गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण करंट लगने से एक किसान के पशु की मौत हो गई। यह घटना 24 जुलाई 2026 को सुबह करीब 6 बजे घटी, जब विकास नामक व्यक्ति का पशु घेर से खुलकर गली में खड़े बिजली के पोल के पास पहुंच गया। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली के तार पोल से सटे हुए हैं और पोल नीचे से टूटा हुआ है, जिससे उसमें लगातार करंट उतर रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में बिजली विभाग को कई बार शिकायतें की थीं और कई लोगों के मकानों के अंदर तक पोल खड़े हैं, लेकिन हर शिकायत अनसुनी कर दी गई। ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए बताया कि इस पोल के पास से प्रतिदिन 50 से अधिक छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं और 200 से अधिक महिला-पुरुष खेतों पर जाने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं, जिससे लगातार लोगों की जान पर भी खतरा बना हुआ है। मामले पर तेलिया घाट बिजली घर के जेई रजनेश सिंह ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में आया है और उन्होंने तत्काल एक टीम भेजकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उग्र धरने की चेतावनी दी। मौके पर राहुल सोलंकी, विकास सोलंकी, विकास कुमार, गौरव सोलंकी, आकाश सोलंकी, मोहरपाल गौर, सुभाष सोलंकी, लोकेश गिरी, निरंजन गिरी समेत कई ग्रामीण एकत्र रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बुलंदशहर जिले की खुर्जा तहसील के धरारी गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण करंट लगने से एक किसान के पशु की मौत हो गई। यह घटना 24 जुलाई 2026 को सुबह करीब 6 बजे घटी, जब विकास नामक व्यक्ति का पशु घेर से खुलकर गली में खड़े बिजली के पोल के पास पहुंच गया। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली के तार पोल से सटे हुए हैं और पोल नीचे से टूटा हुआ है, जिससे उसमें लगातार करंट उतर रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में बिजली विभाग को कई बार शिकायतें की थीं और कई लोगों के मकानों के अंदर तक पोल खड़े हैं, लेकिन हर शिकायत अनसुनी कर दी गई। ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए बताया कि इस पोल के पास से प्रतिदिन 50 से अधिक छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं और 200 से अधिक महिला-पुरुष खेतों पर जाने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं, जिससे लगातार लोगों की जान पर भी खतरा बना हुआ है। मामले पर तेलिया घाट बिजली घर के जेई रजनेश सिंह ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में आया है और उन्होंने तत्काल एक टीम भेजकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उग्र धरने की चेतावनी दी। मौके पर राहुल सोलंकी, विकास सोलंकी, विकास कुमार, गौरव सोलंकी, आकाश सोलंकी, मोहरपाल गौर, सुभाष सोलंकी, लोकेश गिरी, निरंजन गिरी समेत कई ग्रामीण एकत्र रहे।
    1
    बुलंदशहर जिले की खुर्जा तहसील के धरारी गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण करंट लगने से एक किसान के पशु की मौत हो गई। यह घटना 24 जुलाई 2026 को सुबह करीब 6 बजे घटी, जब विकास नामक व्यक्ति का पशु घेर से खुलकर गली में खड़े बिजली के पोल के पास पहुंच गया। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली के तार पोल से सटे हुए हैं और पोल नीचे से टूटा हुआ है, जिससे उसमें लगातार करंट उतर रहा था।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में बिजली विभाग को कई बार शिकायतें की थीं और कई लोगों के मकानों के अंदर तक पोल खड़े हैं, लेकिन हर शिकायत अनसुनी कर दी गई। ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए बताया कि इस पोल के पास से प्रतिदिन 50 से अधिक छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं और 200 से अधिक महिला-पुरुष खेतों पर जाने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं, जिससे लगातार लोगों की जान पर भी खतरा बना हुआ है।

मामले पर तेलिया घाट बिजली घर के जेई रजनेश सिंह ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में आया है और उन्होंने तत्काल एक टीम भेजकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उग्र धरने की चेतावनी दी। मौके पर राहुल सोलंकी, विकास सोलंकी, विकास कुमार, गौरव सोलंकी, आकाश सोलंकी, मोहरपाल गौर, सुभाष सोलंकी, लोकेश गिरी, निरंजन गिरी समेत कई ग्रामीण एकत्र रहे।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पेड़ों की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले ट्री-गार्ड अब प्रशासन और वन विभाग की अनदेखी के कारण वृक्षों के लिए ही जानलेवा साबित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर चाई-4 में आदर्श बिहार सोसाइटी के पास एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक विशाल पीपल का पेड़ लोहे के मजबूत ट्री-गार्ड में बुरी तरह जकड़ चुका है। पौधे के बड़े हो जाने के बाद भी लोहे के जाल को नहीं हटाया गया, जिससे अब ट्री-गार्ड पेड़ के तने के अंदर तक धंस चुका है और इसका विकास रुक रहा है। समय पर ट्री-गार्ड न हटाए जाने से इस हरे-भरे पीपल के पेड़ के टूटने या सूखने का खतरा मंडरा रहा है। इस स्थिति से स्थानीय निवासी और पर्यावरण प्रेमी बेहद परेशान हैं, जिन्होंने संबंधित विभाग से तुरंत ट्री-गार्ड कटवाकर पेड़ को मुक्त कराने की गुहार लगाई है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश वन विभाग से अनुरोध किया गया है कि वे तत्काल संज्ञान लेकर इस जाल को कटवाएं और पूरे क्षेत्र में सर्वे कराकर ऐसे अन्य ट्री-गार्डों को भी हटाएं।
    1
    पेड़ों की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले ट्री-गार्ड अब प्रशासन और वन विभाग की अनदेखी के कारण वृक्षों के लिए ही जानलेवा साबित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर चाई-4 में आदर्श बिहार सोसाइटी के पास एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक विशाल पीपल का पेड़ लोहे के मजबूत ट्री-गार्ड में बुरी तरह जकड़ चुका है। पौधे के बड़े हो जाने के बाद भी लोहे के जाल को नहीं हटाया गया, जिससे अब ट्री-गार्ड पेड़ के तने के अंदर तक धंस चुका है और इसका विकास रुक रहा है।

समय पर ट्री-गार्ड न हटाए जाने से इस हरे-भरे पीपल के पेड़ के टूटने या सूखने का खतरा मंडरा रहा है। इस स्थिति से स्थानीय निवासी और पर्यावरण प्रेमी बेहद परेशान हैं, जिन्होंने संबंधित विभाग से तुरंत ट्री-गार्ड कटवाकर पेड़ को मुक्त कराने की गुहार लगाई है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश वन विभाग से अनुरोध किया गया है कि वे तत्काल संज्ञान लेकर इस जाल को कटवाएं और पूरे क्षेत्र में सर्वे कराकर ऐसे अन्य ट्री-गार्डों को भी हटाएं।
    user_PANKAJ KUMAR
    PANKAJ KUMAR
    Journalist Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के लोधई गांव में घर के आंगन में सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति को तीन दबंग युवकों ने जमकर पीट दिया। पीड़ित का आरोप है कि 21 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे दबंगों ने गला दबाकर जान से मारने की नियत से हमला किया और उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित का कहना है कि गांव के यही दबंग इससे पहले भी कई बार उसके साथ मार-पिटाई कर चुके हैं, जिससे उसकी जान का खतरा लगातार बना हुआ है। इस मामले की सूचना पुलिस को देने के बावजूद दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
    1
    बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के लोधई गांव में घर के आंगन में सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति को तीन दबंग युवकों ने जमकर पीट दिया। पीड़ित का आरोप है कि 21 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे दबंगों ने गला दबाकर जान से मारने की नियत से हमला किया और उसे लहूलुहान कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि गांव के यही दबंग इससे पहले भी कई बार उसके साथ मार-पिटाई कर चुके हैं, जिससे उसकी जान का खतरा लगातार बना हुआ है। इस मामले की सूचना पुलिस को देने के बावजूद दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक मुस्लिम व्यक्ति ने 'जय श्री राम' और 'अल्लाहू अकबर' के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आपसी भाईचारे का संदेश देने के लिए ये नारे बुलंद किए।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक मुस्लिम व्यक्ति ने 'जय श्री राम' और 'अल्लाहू अकबर' के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आपसी भाईचारे का संदेश देने के लिए ये नारे बुलंद किए।
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • हापुड़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने 72 घंटे से अधिक समय तक खुद को हाउस अरेस्ट किए जाने पर भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। लगातार तीन दिनों से अधिक समय तक नजरबंद रखे जाने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सरकार व प्रशासनिक रवैये पर गंभीर सवाल उठाते हुए बड़े आरोप लगाए हैं। अपने बयान में राकेश त्यागी ने जंतर-मंतर पर चल रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का पक्ष रखा। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से जुड़े विवादों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बसपा व ओवैसी को लेकर भी खुलकर अपनी बात कही।
    1
    हापुड़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने 72 घंटे से अधिक समय तक खुद को हाउस अरेस्ट किए जाने पर भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। लगातार तीन दिनों से अधिक समय तक नजरबंद रखे जाने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सरकार व प्रशासनिक रवैये पर गंभीर सवाल उठाते हुए बड़े आरोप लगाए हैं।

अपने बयान में राकेश त्यागी ने जंतर-मंतर पर चल रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का पक्ष रखा। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से जुड़े विवादों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बसपा व ओवैसी को लेकर भी खुलकर अपनी बात कही।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सोनम वांगचुक जी ने अपना अनशन तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल में कुछ नेताओं ने उन्हें कुछ आश्वासन दिया है, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। उनके अनशन खत्म करने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि इससे प्रोटेस्ट पर कोई असर पड़ेगा या नहीं।
    1
    सोनम वांगचुक जी ने अपना अनशन तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल में कुछ नेताओं ने उन्हें कुछ आश्वासन दिया है, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। उनके अनशन खत्म करने के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि इससे प्रोटेस्ट पर कोई असर पड़ेगा या नहीं।
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी पुलिस और ग्रेटर नोएडा एसओजी टीम की घोड़ी बछेड़ा से हजरतपुर नहर बंबा के पास चेकिंग के दौरान बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। संदिग्ध R-15 मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को जब पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, तो वे तेजी से भागने लगे। पीछा किए जाने पर उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई और भागने के प्रयास में बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि कांबिंग के दौरान दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान बुलंदशहर के गुलावठी (मोहल्ला रामनगर) निवासी 21 वर्षीय आलम पुत्र नबीदाद के रूप में हुई है, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए दो अन्य अभियुक्तों की पहचान बुलंदशहर के गुलावठी निवासी 20 वर्षीय सद्दाम पुत्र नज्जू और 20 वर्षीय जिसान पुत्र नौसाद के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने एक महिला के गले से पीली धातु की चेन का लोकेट स्नैच किया था, जिसके संबंध में थाना दादरी में मु0अ0सं0 343/2026 धारा 304 बीएनएस दर्ज है। इसके अलावा, लगभग 15 दिन पूर्व म्यू-1 में एक बंद पड़े मकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इन अभियुक्तों पर थाना दादरी कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में मु0अ0सं0 343/2026 और 316/2026 (धारा 304/317(2) बीएनएस) पंजीकृत हैं। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर (मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस), दो अवैध चाकू, स्नैच किया हुआ पीली धातु का एक लोकेट, चोरी की 04 जोड़ी सफेद धातु की बिछिया, 02 सफेद धातु के सिक्के, चोरी के आभूषण बेचकर प्राप्त ₹40,000 नगद और घटना में प्रयुक्त R-15 मोटरसाइकिल (UP16 EB3518) बरामद की है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
    3
    गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी पुलिस और ग्रेटर नोएडा एसओजी टीम की घोड़ी बछेड़ा से हजरतपुर नहर बंबा के पास चेकिंग के दौरान बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। संदिग्ध R-15 मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को जब पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, तो वे तेजी से भागने लगे। पीछा किए जाने पर उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई और भागने के प्रयास में बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि कांबिंग के दौरान दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल बदमाश की पहचान बुलंदशहर के गुलावठी (मोहल्ला रामनगर) निवासी 21 वर्षीय आलम पुत्र नबीदाद के रूप में हुई है, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए दो अन्य अभियुक्तों की पहचान बुलंदशहर के गुलावठी निवासी 20 वर्षीय सद्दाम पुत्र नज्जू और 20 वर्षीय जिसान पुत्र नौसाद के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने एक महिला के गले से पीली धातु की चेन का लोकेट स्नैच किया था, जिसके संबंध में थाना दादरी में मु0अ0सं0 343/2026 धारा 304 बीएनएस दर्ज है। इसके अलावा, लगभग 15 दिन पूर्व म्यू-1 में एक बंद पड़े मकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इन अभियुक्तों पर थाना दादरी कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में मु0अ0सं0 343/2026 और 316/2026 (धारा 304/317(2) बीएनएस) पंजीकृत हैं।

पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर (मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस), दो अवैध चाकू, स्नैच किया हुआ पीली धातु का एक लोकेट, चोरी की 04 जोड़ी सफेद धातु की बिछिया, 02 सफेद धातु के सिक्के, चोरी के आभूषण बेचकर प्राप्त ₹40,000 नगद और घटना में प्रयुक्त R-15 मोटरसाइकिल (UP16 EB3518) बरामद की है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
    user_मोहम्मद आसिफ सैफी
    मोहम्मद आसिफ सैफी
    गौतम बुद्ध नगर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.