Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के लोधई गांव में घर के आंगन में सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति को तीन दबंग युवकों ने जमकर पीट दिया। पीड़ित का आरोप है कि 21 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे दबंगों ने गला दबाकर जान से मारने की नियत से हमला किया और उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित का कहना है कि गांव के यही दबंग इससे पहले भी कई बार उसके साथ मार-पिटाई कर चुके हैं, जिससे उसकी जान का खतरा लगातार बना हुआ है। इस मामले की सूचना पुलिस को देने के बावजूद दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
रीशू कुमार
बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के लोधई गांव में घर के आंगन में सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति को तीन दबंग युवकों ने जमकर पीट दिया। पीड़ित का आरोप है कि 21 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे दबंगों ने गला दबाकर जान से मारने की नियत से हमला किया और उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित का कहना है कि गांव के यही दबंग इससे पहले भी कई बार उसके साथ मार-पिटाई कर चुके हैं, जिससे उसकी जान का खतरा लगातार बना हुआ है। इस मामले की सूचना पुलिस को देने के बावजूद दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के लोधई गांव में घर के आंगन में सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति को तीन दबंग युवकों ने जमकर पीट दिया। पीड़ित का आरोप है कि 21 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे दबंगों ने गला दबाकर जान से मारने की नियत से हमला किया और उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित का कहना है कि गांव के यही दबंग इससे पहले भी कई बार उसके साथ मार-पिटाई कर चुके हैं, जिससे उसकी जान का खतरा लगातार बना हुआ है। इस मामले की सूचना पुलिस को देने के बावजूद दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।1
- बुलंदशहर के जहांगीरपुर में खुर्जा-जेवर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने रविवार को 'वीर जी मलाई चाप' रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। इस उद्घाटन समारोह में लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले कलाकार और सेलिब्रिटी बिंदा सिंह धारा ने विशेष रूप से पहुंचकर फीता काटा और प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि ग्राहकों को बेहतरीन स्वाद, स्वच्छता और उच्च गुणवत्ता की सेवा उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। समारोह में पहुंचे लोगों ने 'वीर जी मलाई चाप' के विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया और गुणवत्ता की सराहना की। यह उद्घाटन समारोह उत्साह और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ और क्षेत्रवासियों ने इसे जहांगीरपुर के लिए एक अच्छी पहल बताया।1
- नीट पेपर लीक मामले को लेकर इस समय चारों तरफ भारी हंगामा चल रहा है। इस पूरी स्थिति से लोग बेहद चिंतित और असंतोष में हैं। देश में बन रहे ऐसे हालातों पर निराशा व्यक्त करते हुए गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर हमारा देश किस दिशा में जा रहा है।1
- नई दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट (NEET) धांधली के खिलाफ अनशन का ऐलान करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके पर एक महिला ने सरेआम नीले रंग की स्याही फेंक दी। घटना उस वक्त हुई जब सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाने के बाद दीपके मीडिया और समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। अचानक भीड़ से आई एक महिला ने उन पर नीले रंग की स्याही फेंक दी, जिससे मौके पर भारी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी महिला को तुरंत हिरासत में लिया है, जबकि इस हमले के बाद जंतर मंतर पर तनाव और ज्यादा बढ़ गया है।1
- मास्टर श्यौराज ने सरकार को प्रशासनिक शक्तियों के इस्तेमाल को लेकर स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रशासनिक शक्ति का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए और इसके स्थान पर इसका सही व सकारात्मक उपयोग यानी सदुपयोग करना चाहिए।1
- पेड़ों की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले ट्री-गार्ड अब प्रशासन और वन विभाग की अनदेखी के कारण वृक्षों के लिए ही जानलेवा साबित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर चाई-4 में आदर्श बिहार सोसाइटी के पास एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक विशाल पीपल का पेड़ लोहे के मजबूत ट्री-गार्ड में बुरी तरह जकड़ चुका है। पौधे के बड़े हो जाने के बाद भी लोहे के जाल को नहीं हटाया गया, जिससे अब ट्री-गार्ड पेड़ के तने के अंदर तक धंस चुका है और इसका विकास रुक रहा है। समय पर ट्री-गार्ड न हटाए जाने से इस हरे-भरे पीपल के पेड़ के टूटने या सूखने का खतरा मंडरा रहा है। इस स्थिति से स्थानीय निवासी और पर्यावरण प्रेमी बेहद परेशान हैं, जिन्होंने संबंधित विभाग से तुरंत ट्री-गार्ड कटवाकर पेड़ को मुक्त कराने की गुहार लगाई है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश वन विभाग से अनुरोध किया गया है कि वे तत्काल संज्ञान लेकर इस जाल को कटवाएं और पूरे क्षेत्र में सर्वे कराकर ऐसे अन्य ट्री-गार्डों को भी हटाएं।1
- हाथरस के थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) से संबंधित कार्य किया गया है।1
- शिकारपुर नगर के मौहल्ला मुफ्तीवाड़ा स्थित दौज वाली पोखर की सफाई के दौरान हाल ही में जमीन से भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग प्रकट होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय निवासियों और सभासद की देखरेख में पोखर की सफाई के दौरान शिवलिंग निकलते ही भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर जल चढ़ाया और स्थान को सुरक्षित करने के लिए तिरपाल, लोहे का जाल, एलईडी लाइटें, डीजे लगाने के साथ ही प्रसाद व दानपेटी रख दी। हालांकि, बीती आधी रात को पुलिस और प्रशासनिक अमले की सख्त कार्रवाई से स्थानीय लोगों में गहरा रोष और दहशत फैल गई है। मौहल्लेवासियों का आरोप है कि तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल और भारी पुलिस बल ने अचानक मौके पर पहुंचकर पूरे अस्थायी ढांचे को हटा दिया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासनिक टीम अपने साथ शिवलिंग के ऊपर लगी तिरपाल, लोहे का जाल, डीजे, एलईडी लाइटें, प्रसाद और श्रद्धालुओं की दानपेटी तक उठाकर ले गई। इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और डर के साये में जी रहे लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर प्रशासन ने यह कदम दिन के बजाय आधी रात के अंधेरे में क्यों उठाया। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम पर नगर पालिका या तहसील प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।1