Shuru
Apke Nagar Ki App…
रानीगंज पुलिस ने गम्भीरपुर में फायरिंग के मामले में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गम्भीरपुर (मेढौली) के पास हुई फायरिंग की घटना के संबंध में थाना रानीगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने क्या कहा देखें।
VBed Vyas
रानीगंज पुलिस ने गम्भीरपुर में फायरिंग के मामले में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गम्भीरपुर (मेढौली) के पास हुई फायरिंग की घटना के संबंध में थाना रानीगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने क्या कहा देखें।
More news from Rae Bareli and nearby areas
- रायबरेली जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा ने बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि हज-2026 की यात्रा के सम्बन्ध में हज कमेटी ऑफ इण्डिया की ओर से कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। जिसके अनुसार हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा तीसरी एवं अंतिम किस्त के रूप में जमा की जानी वाली धनराशि की घोषणा 15 मार्च 2026 तक कर दी जायेगी, परन्तु इस धनराशि में कैटरिंग की धनराशि सम्मिलित नहीं होगी। जो हज यात्रियों को बाद में जमा करनी होगी। हज-2026 में मक्के में स्वयं बिल्डिंग में किचन व्यवस्था समाप्त कर दी गयी है सभी हज यात्रियों को कैटरिंग व्यवस्था के अन्तर्गत खान-पान उपलब्ध कराया जायेगा, भारत में अनेक प्रांत हैं जहां लोग अपनी सुविधानुसार प्रान्तीय खान-पान का सेवन करते हैं, परन्तु हज में ऐसा संभव नहीं है। इसलिए हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई एक कॉमन फूड का चयन कैटरिंग सेवा हेतु विचार किया जा रहा है। हज-2026 में जाने वाले प्रत्येक हज यात्री को उड़ान स्थल पर बुकिंग उपरान्त प्रपत्रों के वितरण के समय एक स्मार्टवाच भी उपलब्ध करायी जायेगी। यह स्मार्टवाच डाटा केबिल से रिचार्ज होगी। जिसे हज यात्रा हेतु प्रस्थान करने उपरान्त प्रत्येक हज यात्री को अपनी कलाई पर पहनना आवश्यक होगा, इस स्मार्टवाच में यात्री के यात्रा से सम्बन्धित सम्पूर्ण विवरण उपलब्ध होगा। स्मार्टवाच इण्डिया में काम नहीं करेगी सऊदी अरब पहुंचने उपरान्त ही स्वतः एक्टिवेट हो जायेगी। यह स्मार्टवाच जी०पी०एस० से कनेक्ट होगी जिससे यात्री के बिछड़ जाने अथवा किसी अन्य समस्या होने पर इसमें लगे बटन को यात्री द्वारा दबाते ही सीधे कन्ट्रोल रूम में सिगनल पहुंच जायेगा। जिससे यात्री की सही लोकेशन पता लगाने उपरान्त उसकी समस्या निवारण किया जाना सम्भव हो सकेगा। हज यात्री अपनी स्मार्टवाच की चार्जिंग पूर्ण रखें अन्यथा डिस्चार्ज होने पर यह कार्य नहीं करेगी, जिससे यात्री को आवश्यकता पड़ने पर असुविधा होगी। सभी हज यात्रियों को उड़ान तिथि आवंटित हो चुकी है। यात्रियों को उड़ान तिथि से दो दिवस पूर्व निर्धारित उड़ान स्थल पर पहुंचकर अपनी फ्लाइट की बुकिंग कम्फर्म कराना आवश्यक होगा। बुकिंग कन्फर्मनेशन हेतु यात्री अपने सगे-सम्बन्धी को भेजकर भी करा सकते हैं परन्तु उड़ान तिथि से 24 घण्टे पूर्ण यात्री को उड़ान स्थल पहुंचना होगा। यात्रा से सम्बन्धित प्रपत्र सम्बन्धित प्रपत्र सम्बन्धित यात्री को उपलब्ध कराये जायेंगे। हज-2026 हेतु चयनित हज यात्रियों से पासपोर्ट पहले से जमा नहीं कराये गये हैं बुकिंग के समय प्रत्येक हज यात्री को अपना पासपोर्ट लाना आवश्यक होगा। यात्रियों को स्वयं यह भी सुनिश्चित किया जाना है कि उनका पासपोर्ट डैमेज श्रेणी के अन्तर्गत न हों अन्यथा यात्रा बाधित हो जायेगी। जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित हज यात्री का ही होगा। प्रत्येक हज यात्री को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर हज सुविधा एप एवं नुसुक एप डाउनलोड करना अनिवार्य है बिना नुसुक एप के मदीने में रियाजु जन्नाह हेतु पंजीकरण संभव नहीं होगा। जिन हज यात्रियों ने अपने नम्बर के स्थान पर किसी अन्य सगे-सम्बन्धी/एजेंट का नम्बर अंकित कर रखा है उनसे अनुरोध है कि उनके स्थान पर अपना नम्बर रजिस्टर्ड करा लें अन्यथा हज यात्री को हज यात्रा के दौरान असुविधा होगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा ने बताया कि उक्त क्रम में जनपद रायबरेली में हज-2026 हेतु चयनित हज यात्रियों के लिये उक्त दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें, ताकि हज-2026 की यात्रा सुरक्षित एवं सुगम हो सके।1
- थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गम्भीरपुर (मेढौली) के पास हुई फायरिंग की घटना के संबंध में थाना रानीगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने क्या कहा देखें।1
- This archive presents a collection of scientific and philosophical research models developed by Sanjay Soni (2026). The work explores fundamental questions related to cosmic origin, stellar formation, consciousness, and universal processes. The models combine observational reasoning, philosophical inquiry, and conceptual scientific frameworks to explain natural phenomena. Topics covered in this research archive include: • Cosmic Origin Model • Unified Cosmic Process Theory (SS-UCPT) • Cosmic Process Model (SS-CPM) • Micro-Action Brahm Model (SS-MABM) • Sun and Sun-Like Stars Concept • Consciousness and Biological Structure Model The objective of this archive is to present conceptual frameworks that connect cosmic structure, natural laws, and consciousness. All models are authored and compiled by Sanjay Soni and are publicly available through GitHub repositories linked with Zenodo DOI for permanent scientific record and accessibility. Author: Sanjay Soni Year: 20261
- ...प्रतापगढ़ के रानीगंज तहसील के फतनपुर थाना क्षेत्र के हरिपालमऊ गांव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें नीलमणि यादव, संजय, रमाकांत और रमेशचंद्र शामिल हैं। घटना के अनुसार, चल रहे जमीनी विवाद ने रविवार देर शाम हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने लाठी ईट,पत्थर चलने लगे , जिससे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा भेजा, जहां से नीलमणि यादव और संजय को मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर किया गया। नीलमणि के सर में चोट आई है, जबकि संजय के हाथ में चोट लगी है। रमाकांत और रमेशचंद्र का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है1
- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 22 वर्षीय रिंकू शर्मा अपने प्रेमी ऋतिक यादव से मिलने के लिए राजस्थान से आई। दोनों करीब दो साल से रिश्ते में थे। जब परिवार को पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया, लेकिन रिंकू ने अपने प्रेमी के साथ रहने और शादी करने की जिद जारी रखी। अंततः उसके परिजन उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।1
- प्रतापगढ़ से कंधई थाने के S H O होली खेलते हुए कंधई के सभी ग्राम वासियों को कहते है कि तुम होली खेलने लायक नहीं हो ।जिसमे थाना प्रभारी श्री सत्येंद्र सिंह भदौरिया S I असलम खान लाठी और पुलिस का खौफ दिखाते हुऐ सभी लोगों को कहते रहे तुम होली खेलने लायक नहीं हो । और पूरी बाजार मैं परेड कराते हुऐ।1
- उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा की पहली पाली में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर अमेठी में विवाद खड़ा हो गया है। तहसील क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने प्रश्न में ‘पंडित’ शब्द के प्रयोग पर आपत्ति जताते हुए राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। एडवोकेट राजेश मिश्र की अगुवाई में बुद्धिजीवियों का एक प्रतिनिधिमंडल तहसील पहुंचा और उपजिलाधिकारी आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 14 मार्च 2026 को आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में एक प्रश्न में ‘अवसर के अनुसार बदल जाने’ जैसे अर्थ के विकल्प के रूप में ‘पंडित’ शब्द का प्रयोग किया गया, जो आपत्तिजनक है। ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय परंपरा में ‘पंडित’ शब्द का प्रयोग विद्वान, ज्ञानी और सम्मानित व्यक्ति के लिए किया जाता है। इसे अवसरवादिता जैसे नकारात्मक अर्थ से जोड़ना न केवल भाषाई दृष्टि से गलत है, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी अनुचित है। इससे समाज में गलत संदेश जाने के साथ ही अनावश्यक जातीय तनाव उत्पन्न होने की आशंका भी है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि संबंधित प्रश्न को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए तथा प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध विभागीय जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को उच्च अधिकारियों तक भेजने का आश्वासन दिया। इस संबंध में एडवोकेट राजेश मिश्र ने कहा कि ‘पंडित’ शब्द भारतीय संस्कृति में विद्वता और सम्मान का प्रतीक है। इसे नकारात्मक अर्थ से जोड़ना उचित नहीं है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। उन्होंने प्रश्न को निरस्त करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। राजीव शुक्ल ने कहा कि इस तरह के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हैं। यदि समय रहते उचित निर्णय नहीं लिया गया तो समाज में आक्रोश बढ़ सकता है। वहीं दिनेश तिवारी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में ऐसे शब्दों का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे अभ्यर्थियों व समाज की भावनाएं आहत होती हैं। समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘पंडित’ शब्द सम्मान और विद्वता का प्रतीक है। इसे नकारात्मक अर्थ से जोड़ना समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने शासन से संबंधित प्रश्न को तत्काल निरस्त करने और भविष्य में ऐसी त्रुटियां न होने देने की मांग की। इस दौरान राजीव शुक्ल, दिनेश तिवारी, रसिक तिवारी, रोहित तिवारी, शुभम शुक्ल, विकास शुक्ल, विभव तिवारी, कैलाश शुक्ल सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के अंतर्गत पारा हमीदपुर गांव में जघन्य हत्या पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने की दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दिलाया भरोसा आगे क्या कुछ कहा देखें1