Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत के कलीनगर नहर पुल पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी माधोटांडा भिजवाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।
Sheeraz Malik
पीलीभीत के कलीनगर नहर पुल पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी माधोटांडा भिजवाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पीलीभीत जिले के बरखेड़ा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 से इलाहावांस देवल के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य पैदल झंडी यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा के प्रारंभ में नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने विधि-विधान से झंडी का पूजन किया और श्रद्धालुओं को विदा करते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। झंडी पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने जयकारों और भक्ति गीतों के बीच यात्रा शुरू की, जिससे पूरा नगर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। इस धार्मिक यात्रा में नगर के सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर नामित सभासद लक्ष्मीकांत भोजवाल, जगदीश भोजवाल, प्रदीप भोजवाल, कमलेश गंगवार, रोशन लाल गंगवार, यशपाल भोजवाल, भगवान दास भोजवाल, अमन भोजवाल तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं की सकुशल वापसी की कामना करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।4
- उत्तराखंड के सितारगंज स्थित राधे गिफ्ट एंड टॉयज हाउस में हर उम्र के लोगों के लिए उपहारों और खिलौनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। इस दुकान पर बर्थडे गिफ्ट्स, सॉफ्ट टॉयज, टेडी बियर, बच्चों के खिलौने, रिमोट कंट्रोल कार, घड़ियां, फोटो फ्रेम, होम डेकोरेशन और बर्थडे डेकोरेशन का सामान मिलता है। इसके अलावा यहां लड्डू गोपाल की ड्रेसेस व एक्सेसरीज तथा गिफ्ट पैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। दुकान की ओर से ग्राहकों को बेस्ट क्वालिटी, वाजिब दाम और फ्रेंडली सर्विस देने का भरोसा दिया गया है।1
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस दौरान लोगों का आक्रोश इस कदर देखने को मिल रहा है कि माहौल 'हर-हर मोदी' से बदलकर 'हाय-हाय मोदी' के नारों तक पहुँच गया है। पूरे देश में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर लगातार विरोध दर्ज कराया जा रहा है।1
- दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के व्यवहार के विरोध में बुधवार को उधम सिंह नगर के शक्तिफार्म में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहां से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लिए कार्यकर्ता पूरे मार्ग में नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे और केंद्र का पुतला फूंका। सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम आचार्य ने कहा कि देश का युवा आज शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार दमनकारी रवैया अपना रही है। उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि युवाओं की आवाज दबाने पर कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। वहीं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बलवंत बोहरा ने राहुल गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के कथित दुर्व्यवहार को लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया और छात्रों के आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने के प्रयास पर चिंता जताते हुए शिक्षा मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की। इस प्रदर्शन में सुमिंदर यादव, श्रीकांत मिस्त्री, नारायण सरकार, मनोज सुतार, भवतोष आचार्य, निरपेन अधिकारी, किशोर वाला, सपना ओझा, गुड़िया अधिकारी, उर्मिला, बलकार सिंह और पांचू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदर्शन किया गया है।1
- उत्तर प्रदेश के 1.86 लाख शिक्षकों को अब TET परीक्षा पास करनी ही होगी। केंद्र सरकार ने नियमों में ढील देने की मांग को पूरी तरह से ठुकरा दिया है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दोटूक कहा कि नियमों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जूनियर हाईस्कूल तक के सभी शिक्षकों के लिए TET पास करना एक अनिवार्य न्यूनतम योग्यता है, इसलिए इसमें कोई छूट देना संभव नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2025 के अपने आदेश में साफ किया था कि RTE अधिनियम 2009 की धारा 23 के तहत TET पास करना अनिवार्य है। हालांकि, बाद में अदालत ने राहत देते हुए इस परीक्षा को पास करने की अंतिम समय-सीमा को 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दिया है।1
- उत्तर प्रदेश में बीसलपुर-बरेली हाईवे के भड़रिया मोड़ पर जलभराव के कारण टूटी सड़क को सही कराने के लिए क्रांतिकारी विचार मंच के प्रांतीय संरक्षक व किसान नेता देव स्वरूप पटेल देर रात मौके पर पहुंचे। उन्होंने मंडरा सुमन के ग्राम प्रधान श्री अजय सिंह गंगवार के सहयोग और संगठन के साथियों के साथ मिलकर भट्टे से ईंट, रोड़ा और राबिश मंगवाकर ट्रैक्टर-ट्राली के जरिए पटान कराया और सड़क की मरम्मत कराई। भड़रिया मोड़ पर पानी की निकासी न होने से हाईवे पर बार-बार गड्ढे हो रहे थे, जिससे आम जनता को निकलने में दिक्कत और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष जलभराव से निपटने के लिए जो नाला खुदवाया गया था, उसका आधा हिस्सा नूरी भट्टे वाले ने पाट दिया है। किसान नेता पटेल ने बताया कि बीसलपुर-खुदागंज हाईवे का निर्माण होने से सड़क ऊंची हो गई है और लोक निर्माण विभाग एनएच खंड की जगह खाली रहने से बरसात में जलभराव होता है। उन्होंने नाला पाटने को गैरकानूनी व असामाजिक कार्य बताया। उप जिलाधिकारी बीसलपुर से फोन पर संपर्क न हो पाने पर उन्होंने जिलाधिकारी पीलीभीत और पीडब्ल्यूडी बरेली के मुख्य अभियंता से वार्ता कर नाला खुदवाने और कार्रवाई की मांग की। किसान नेता ने कहा कि यह मार्ग बीसलपुर से बरेली और लखीमपुर तक जाने वाला मुख्य हाईवे है, जिस पर दिन-रात अत्यधिक संख्या में वाहन गुजरते हैं। आगामी सावन महीने में प्रतिदिन हजारों कांवड़िए कछला व बरेली होते हुए बाबा गुलेश्वरनाथ बीसलपुर और छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए इसी रास्ते से निकलेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि नाले की अभिलंब खुदाई और सड़क मरम्मत जनहित में आवश्यक है; यदि इसमें विलंब हुआ और कोई दुर्घटना हुई तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।3
- चित्रकूट की प्रसिद्ध देवांगना घाटी और हवाई पट्टी के पास घूमने आई एक NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक वारदात सामने आई है। मध्य प्रदेश के सतना इलाके की रहने वाली पीड़िता अपने 17 वर्षीय किशोर दोस्त (जो देवरिया का रहने वाला है) के साथ बाइक से यहाँ घूमने आई थी। जब दोनों एयरपोर्ट के पीछे एक पहाड़ी पर स्थित चट्टान पर बैठे थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन अज्ञात युवक वहाँ आ धमके। आरोपियों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर जंगल में आने की बात पर उन्हें बुरी तरह डराना-धमकाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दरिंदों ने छात्रा के दोस्त को बेल्ट से पीटा और उसके हाथ-पैर गमछे से बांधकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद दो आरोपियों ने बंधक दोस्त के सामने ही छात्रा को जबरन झाड़ियों में खींचकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया, जबकि तीसरा आरोपी मौके पर निगरानी करते हुए लगातार जान से मारने की धमकी देता रहा।1