Shuru
Apke Nagar Ki App…
महुआडार प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित चिन्हित स्थानों पर आज मंगलवार को मनाया जाएगा करमा पर्व महोत्सव । जिसकी शुरुआत सोमवार की शाम 5:00 बजे प्रखंड में अवस्थित सरना भवन में करम पूर्व संध्या सम्मेलन बनाकर की जा चुकी है। इस मौके पर आदिवासी समुदाय की महिलाएं एवं युवती करम डलिया गाड़ कर अपने भाई की लंबी उम्र एवं सुरक्षा की कामना करती है ताकि उसका भाई जमीन से अनाज पैदा कर सके।
Manoj dutt dev
महुआडार प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित चिन्हित स्थानों पर आज मंगलवार को मनाया जाएगा करमा पर्व महोत्सव । जिसकी शुरुआत सोमवार की शाम 5:00 बजे प्रखंड में अवस्थित सरना भवन में करम पूर्व संध्या सम्मेलन बनाकर की जा चुकी है। इस मौके पर आदिवासी समुदाय की महिलाएं एवं युवती करम डलिया गाड़ कर अपने भाई की लंबी उम्र एवं सुरक्षा की कामना करती है ताकि उसका भाई जमीन से अनाज पैदा कर सके।
More news from झारखंड and nearby areas
- राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को आदिवासी परंपरा तऱीके से किया भव्य स्वागत लातेहार : मांदर की थाप, करमा गीत और पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से सोमवार को उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, जलता का परिसर पूरी तरह करमा पर्व के रंग में रंग गया। करमा पर्व की पूर्व संध्या पर विद्यालय परिवार की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करमा गीत, पारंपरिक नृत्य और झारखंड की लोक-संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। मांदर की थाप पर विद्यार्थियों के कदम थिरके तो पूरा विद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति से जुड़े करमा पर्व का संदेश भी दिया। मौके पर संबोधन में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही धर्म हमें सिखाता है। करमा पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी लोक-संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सांसद ने विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उनकी प्रतिभा को सामने लाने के लिए उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को सम्मानित किया गया और स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अन्य लोग उपस्थित थे।1
- संत जेवियर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया करम पर्व मांदर की थाप और करम गीतों से गूंजा कॉलेज परिसर अनुपम संदेश, महुआडांड़ [लातेहार] संत जेवियर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया करम पर्व मांदर की थाप और करम गीतों से गूंजा कॉलेज परिसर : संत जेवियर कॉलेज (ऑटोनॉमस), महुआडांड़ में प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का प्रतीक करम पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत करम राजा की स्थापना एवं पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद करम कथा प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में करम गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। मांदर की थाप और लोकगीतों से पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा। प्राचार्य डॉ. फादर एम.के. जोश ने कहा कि करम पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी संस्कृति एवं प्राकृतिक विरासत को संरक्षित रखने का आह्वान किया। प्रो. डॉ. प्यारी कुजूर ने भी करम पर्व के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन उपासना मिंज ने किया। अंत में पारंपरिक रीति-रिवाज से करम राजा का विसर्जन किया गया।2
- क्या बंद होने वाला है माईयां सम्मान योजना।जानिए पूरा सच्चाई। jmm जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंहा ने bjp पे mmdr संशोधन बिल पे साधा निशाना1
- करम पर्व केवल पूजा-पाठ और उत्सव का पर्व नहीं है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। केंद्रीय सरना समिति सिसई के द्वारा केंद्रीय अखाड़ा में करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न गांवों से भारी संख्या में खोड़हा पहुंचे थे जी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में अपने वाद्ययंत्रों के साथ प्रस्तुति दिए। निर्णायक मंडली के द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयन कर सम्मानित किया गया। समाज के वक्ताओं ने कहा करम पर्व केवल पूजा-पाठ और उत्सव का पर्व नहीं है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। करम देव की पूजा के माध्यम से हम प्रकृति के प्रति सम्मान, परिवार के प्रति प्रेम और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश प्राप्त करते हैं। हमारी पहचान हमारी संस्कृति से है। आज के आधुनिक दौर में जब हमारी नई पीढ़ी तेजी से बदलती दुनिया की ओर बढ़ रही है, ऐसे समय में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने बच्चों और युवाओं को अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों से जोड़कर रखें। हमारा समाज तभी मजबूत होगा, जब हम सभी आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। हमें शिक्षा को प्राथमिकता देनी है, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है, समाज की बेटियों को आगे बढ़ाना है और जरूरतमंद परिवारों का सहयोग करना है। आज का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सुंदर प्रयास है।1
- कोराबार मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, चिरौंदी बनी विजेता विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया पुरस्कार वितरण, बोले—अगले साल इसी मैदान में होगा स्टेडियम बुढ़मू। युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में सोमवार को कोराबार मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। फाइनल मैच में चिरौंदी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चटवल की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल से युवाओं में अनुशासन, शारीरिक क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि कोराबार मैदान में अगले वर्ष तक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले साल इसी मैदान में बनने वाले नए स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच में पुरस्कार वितरण करने के लिए वह पुनः आएंगे। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, जिला परिषद सदस्य मनोज बाजपेई, शमीम बड़ेहार, पार्वती देवी, संजय पटेल, एहसान अंसारी, राजकुमार महतो, ललित महतो, संजय महतो, रंथेश्वर गिरी, अंसारूल हक, कुदुस अंसारी, अरशद आलम, हाफिज राजा, मदन महतो सहित सैकड़ों खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।1
- महुआडार प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित चिन्हित स्थानों पर आज मंगलवार को मनाया जाएगा करमा पर्व महोत्सव । जिसकी शुरुआत सोमवार की शाम 5:00 बजे प्रखंड में अवस्थित सरना भवन में करम पूर्व संध्या सम्मेलन बनाकर की जा चुकी है। इस मौके पर आदिवासी समुदाय की महिलाएं एवं युवती करम डलिया गाड़ कर अपने भाई की लंबी उम्र एवं सुरक्षा की कामना करती है ताकि उसका भाई जमीन से अनाज पैदा कर सके।1
- लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने करम पर्व की पूर्व संध्या पर जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं लातेहार : उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार ने करम पर्व की पूर्व संध्या पर जिले के सभी वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि करम पर्व प्रकृति का पर्व है। विशेषकर यह हमारी बहन-बेटियों और भाई-बहन के बीच अटूट बंधन तथा प्रकृति के प्रति सम्मान का पर्व है। आइए, इस पर्व को हम सभी हर्षोल्लास के साथ मनाएं।1
- करम पर्व पर डीसी संदीप कुमार ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं अनुपम संदेश, लातेहार : : करम पर्व की पूर्व संध्या पर लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करम पर्व प्रकृति, भाई-बहन के अटूट प्रेम और आपसी भाईचारे का पर्व है। उन्होंने लोगों से पर्व को प्रेम, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और सुरक्षा व्यवस्था में जिला प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।1
- लेस्लीगंज के गोपालगंज मे पिस्टल के दम पर ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र लूटने पहुंचे दो लुटेरे पकड़े गए लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में सोमवार को पिस्टल के दम पर लूट की कोशिश करने पहुंचे दो बदमाशों को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया। घटना के दौरान संचालक की सूझबूझ से बड़ी वारदात टल गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पिस्टल लेकर ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे और पैसे लेकर बाहर निकले। बाइक पर बैठकर भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों के पीछे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने साहस दिखाते हुए बाइक पर छलांग लगा दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और दोनों युवकों को पकड़ लिया। मौके से पल्सर बाइक और फायरिंग में इस्तेमाल गोली का खोखा बरामद किया गया है। सूचना मिलने पर लेस्लीगंज एएसआई हरेंद्र पासवान, सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और लेस्लीगंज-पांकी एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि जिस पल्सर बाइक से दोनों युवक ग्राहक सेवा केंद्र में लूट के लिए पहुंचे थे, वह बाइक आज सुबह में ही दुबियाखाड़ में हुई लूट कि पल्सर बाइक है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1