Shuru
Apke Nagar Ki App…
टारना मंदिर में उप मुख्यमंत्री ने लियाआशीर्वाद मंडी।अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने टारना मंदिर पहुंचकर मंडी जनपद के आराध्य देव कमरूनाग का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने माता श्यामाकाली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने बाबा भूतनाथ मंदिर तथा भीमाकाली मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव में पधारे सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे तथा प्रदेश निरंतर उन्नति और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
Manish Rajput

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- रिपोर्ट -17फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। हिमाचल की पहली बेटी, जिसने भारतीय राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम में अपनी जगह बनाकर इतिहास रचा, रीतिका ठाकुर को उनके गृह क्षेत्र के लक्ष्मी क्लब, रैला द्वारा भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के दो माह बाद आयोजित इस विशेष समारोह में क्लब के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने रीतिका की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प को सलाम किया। मुख्य आकर्षण: भव्य स्वागत: रीतिका का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया। प्रेरणा का स्रोत: लक्ष्मी क्लब ने रीतिका को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें घाटी की अन्य बेटियों के लिए एक जीवंत मिसाल बताया। भविष्य की शुभकामनाएं: क्लब के पदाधिकारियों ने रीतिका के उज्ज्वल भविष्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने की कामना की। "जब बेटियां मैदान में उतरती हैं, तो पूरा पहाड़ गर्व से ऊंचा हो जाता है। रीतिका की यह उड़ान अभी बस शुरुआत है! मोहर सिंह नेगी, प्रधान लक्ष्मी क्लब, रैला।1
- हमीरपुर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च माह में शुरू होने वाली परीक्षाओं और स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन को बेहतरीन करने के उद्देश्य से हमीरपुर शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के द्वारा सभी स्कूल प्रधानाचार्य को अपने स्कूलों में कमजोरी तथा मेधावी छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रिमेडियल क्लासेस चलाने के निर्देश जारी किए हैं शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सरकारी स्कूलों के छात्रों के बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन के लगातार कार्य किया जा रहे हैं । हमीरपुर शिक्षा उपनिदेशक एलिमेंट्री कमल किशोर भारती ने बताया कि विभाग के द्वारा फरवरी माह में ही सभी स्कूल प्रधानाचार्य को इसकी गाइडलाइन भेज दी गई है ताकि परीक्षाओं से पहले छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाया जा सके और कमजोर छात्रों को परीक्षा के दौरान आने वाली दिक्कतों को कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रमुखों को कहा गया है कि छात्रों के अभिभावकों को भी अवगत करवा कर बच्चों का रिकॉर्ड रखा जाए । उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह करने से जहाँ छात्रों के परीक्षा परिणाम बेहतर होंगे वही सरकारी स्कूल के छात्र बोर्ड मेरिट में बेहतर स्थान प्राप्त करेंगे ।1
- सुजानपुर सुजानपुर होली मेला ग्राउंड की नीलामी के बाद अब भुगतान प्रक्रिया भी तेज़ी से आगे बढ़ रही है। नीलामी विजेता New Raju Tent House की ओर से होली मेला कमेटी के खाते में बोली की आधे से ज्यादा राशि जमा करवा दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू टेंट हाउस द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से करीब सवा करोड़ रुपये सीधे होली मेला कमेटी के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। यह राशि कुल नीलामी बोली का बड़ा हिस्सा बताई जा रही है। कमेटी सूत्रों का कहना है कि तय शर्तों के अनुसार भुगतान प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है और शेष राशि भी निर्धारित समय के भीतर जमा करवाई जाएगी। गौरतलब है कि होली मेले की तैयारियां ज़ोरों पर हैं और नीलामी राशि जमा होने के बाद अब ग्राउंड व्यवस्था, स्टॉल प्लानिंग और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेला कमेटी ने समय पर भुगतान के लिए राजू टेंट हाउस का आभार जताया है और कहा है कि इस सहयोग से होली मेले की तैयारियों को और गति मिलेगी।1
- जिला बिलासपुर के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा विभाग का प्लान कारगर साबित हुआ है। शिक्षा विभाग बिलासपुर द्वारा कमजोर बच्चों को पढ़ाई में मजबूत करने को लेकर एक प्लान तैयार किया था, जिसके साकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। इस प्लान के तहत 18 जनवरी से 18 फरवरी तक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई गई हैं, इसका लाभ इन बच्चों को मिला है। इस नए प्लान को तैयार करने को लेकर उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर की उप निदेशक रेणू कौशल की ओर से किए गए प्रयास सराहनीय रहे हैं। वहीं, अब जल्द ही अचीवर बच्चों पर भी फोकस किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा बेहतर प्रयासा किए गए हैं। उधर, इस बारे में उच्च शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर रेणु कौशल ने यह जानकारी दी।1
- चौकी मन्यार स्कूल में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार स्कूल में आर.ए.ए. (RAA) के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन बड़े उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव रांगडा की अध्यक्षता में प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने आर.ए.ए. के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों द्वारा गणित एवं विज्ञान विषय के माडल एवं चार्ट बनाने की प्रतियोंगिता के साथ साथ गणित ओलंपियाड एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन करवाया गया। बहीं पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव रांगडा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सहयोग और समाज सेवा के महत्व के साथ विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को बाद में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव रांगडा, कार्यक्रम के अध्यक्ष संजीव कुमार,अशोक कुमार,सीमा देवी विजय शर्मा,अजय शर्मा सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।2
- हिमाचल प्रदेश में रिवेन्यू डिफिसिट ग्रांट (आरडीजी) को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच वित्तीय अधिकारों को लेकर चल रही खींचतान अब नेताओं के तीखे बयानों तक पहुंच गई है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने मंगलवार को ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर पर सीधा हमला बोला। रायजादा ने आरोप लगाया कि हिमाचल के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भाजपा नेता चुप्पी साधे हुए हैं और जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से आरडीजी बंद करने संबंधी कथित दावों पर सवाल उठाते हुए प्रमाण सार्वजनिक करने की मांग की। बयानबाजी के इस दौर ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है, जहां वित्तीय सहयोग और राज्य के अधिकारों को लेकर राजनीतिक दल आमने-सामने नजर आ रहे हैं।1
- 🔥 धर्मपुर 2027 — अबकी बार सीधी टक्कर! 🔥 🚩 मुख्य नारा “भाजपा–कांग्रेस दोनों साफ, अबकी बार तीसरा विकल्प माफ़ नहीं — मजबूत जवाब!” ✊ जनसभा के लिए दमदार नारे 1️⃣ नेताओं की पेंशन बंद करो! जनता का पैसा जनता को दो! 2️⃣ भर्ती में खेल बंद करो! युवाओं से अन्याय बंद करो! 3️⃣ ना परिवारवाद चलेगा! ना भाई-भतीजावाद चलेगा! 4️⃣ जो धर्मपुर का हक दबाएगा — वो कुर्सी से हटाया जाएगा! 5️⃣ दारता से कमलाह तक — एक ही आवाज़, बदलाव पक्का! 6️⃣ सधोल बोले — अबकी बार! सिद्धूपुर बोले — RDP सरकार! 7️⃣ खहलो की ये ललकार — अबकी बार परिवर्तन सरकार! 🔥 स्टेज कॉल-एंड-रिस्पॉन्स नारा नेता पूछे: “धर्मपुर क्या चाहता है?” भीड़ बोले: “बदलाव! बदलाव!” नेता: “किससे मुक्ति चाहिए?” भीड़: “भाजपा–कांग्रेस से!” नेता: “कौन लाएगा नई नीति?” भीड़: “देवभूमि की अपनी पार्टी!” 🚩 अंतिम पंचलाइन 2027 में धर्मपुर सिर्फ वोट नहीं देगा — धर्मपुर हिसाब देगा! जो वर्षों से लूट रहे थे, अब जनता उन्हें छूट नहीं देगी!1
- , हमीरपुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के पास कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई है। बाइक सवार व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार व्यक्ति राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में सफाई के पद पर तैनात है, लेकिन मंगलवार शाम के समय कर और बाइक में जोरदार टक्कर होगी है जिसके चलते बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया है और वहां पर उसका उपचार चल रहा है वही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1