Shuru
Apke Nagar Ki App…
NIT हमीरपुर (अणु ) मे कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल , हमीरपुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के पास कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई है। बाइक सवार व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार व्यक्ति राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में सफाई के पद पर तैनात है, लेकिन मंगलवार शाम के समय कर और बाइक में जोरदार टक्कर होगी है जिसके चलते बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया है और वहां पर उसका उपचार चल रहा है वही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
खबरी लाल
NIT हमीरपुर (अणु ) मे कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल , हमीरपुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के पास कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई है। बाइक सवार व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार व्यक्ति राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में सफाई के पद पर तैनात है, लेकिन मंगलवार शाम के समय कर और बाइक में जोरदार टक्कर होगी है जिसके चलते बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया है और वहां पर उसका उपचार चल रहा है वही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- सुजानपुर सुजानपुर होली मेला ग्राउंड की नीलामी के बाद अब भुगतान प्रक्रिया भी तेज़ी से आगे बढ़ रही है। नीलामी विजेता New Raju Tent House की ओर से होली मेला कमेटी के खाते में बोली की आधे से ज्यादा राशि जमा करवा दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू टेंट हाउस द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से करीब सवा करोड़ रुपये सीधे होली मेला कमेटी के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। यह राशि कुल नीलामी बोली का बड़ा हिस्सा बताई जा रही है। कमेटी सूत्रों का कहना है कि तय शर्तों के अनुसार भुगतान प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है और शेष राशि भी निर्धारित समय के भीतर जमा करवाई जाएगी। गौरतलब है कि होली मेले की तैयारियां ज़ोरों पर हैं और नीलामी राशि जमा होने के बाद अब ग्राउंड व्यवस्था, स्टॉल प्लानिंग और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेला कमेटी ने समय पर भुगतान के लिए राजू टेंट हाउस का आभार जताया है और कहा है कि इस सहयोग से होली मेले की तैयारियों को और गति मिलेगी।1
- चौकी मन्यार स्कूल में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार स्कूल में आर.ए.ए. (RAA) के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन बड़े उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव रांगडा की अध्यक्षता में प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने आर.ए.ए. के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों द्वारा गणित एवं विज्ञान विषय के माडल एवं चार्ट बनाने की प्रतियोंगिता के साथ साथ गणित ओलंपियाड एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन करवाया गया। बहीं पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव रांगडा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सहयोग और समाज सेवा के महत्व के साथ विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को बाद में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव रांगडा, कार्यक्रम के अध्यक्ष संजीव कुमार,अशोक कुमार,सीमा देवी विजय शर्मा,अजय शर्मा सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।2
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में रंगारंग फेयरवेल पार्टी, मृदुल बने मिस्टर और शगुन बनीं मिस फेयरवेल खबर: ऊना जिले के भरवाईं स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में मंगलवार को 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य एवं रंगारंग फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, उमंग और भावनात्मक विदाई के रंगों से सराबोर रहा। फेयरवेल समारोह में छात्राओं ने हिमाचल की पारंपरिक वेशभूषा साड़ी पहनकर आकर्षक कैटवॉक प्रस्तुत किया, वहीं छात्रों ने भी मॉडल परिधान में मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रैंप वॉक ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।स्कूल के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस कार्यक्रम में 75 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कला, आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसके लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत और अनुशासन बनाए रखने की प्रेरणा दी। समारोह के दौरान मृदुल को मिस्टर फेयरवेल तथा शगुन को मिस फेयरवेल के ताज से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।3
- । 🔥 सनातनी योद्धा रूमित सिंह ठाकुर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🔥 आपने सनातन समाज की आवाज़ को न केवल प्रदेश में, बल्कि देशभर में एक नई दिशा देने का कार्य किया है। आपके नेतृत्व, साहस और स्पष्ट विचारधारा ने समाज को संगठित होने की प्रेरणा दी है। माँ भवानी से प्रार्थना है कि आपको अटूट शक्ति, साहस और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि सनातन समाज की आवाज़ हर विधानसभा और देश की लोकसभा तक मजबूती से पहुँचे। आपका संघर्ष, समर्पण और संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने। जय माँ भवानी! 🚩 जय देवभूमि! ✊ #देवभुमि_क्षत्रिय_संगठन_एवम_सवर्ण_मोर्चा #राष्ट्रीय_देवभूमि_पार्टी — ब्यास ठाकुर देवभूमि क्षत्रिय संगठन उपाध्यक्ष जिला मण्डी1
- जिला बिलासपुर के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा विभाग का प्लान कारगर साबित हुआ है। शिक्षा विभाग बिलासपुर द्वारा कमजोर बच्चों को पढ़ाई में मजबूत करने को लेकर एक प्लान तैयार किया था, जिसके साकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। इस प्लान के तहत 18 जनवरी से 18 फरवरी तक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई गई हैं, इसका लाभ इन बच्चों को मिला है। इस नए प्लान को तैयार करने को लेकर उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर की उप निदेशक रेणू कौशल की ओर से किए गए प्रयास सराहनीय रहे हैं। वहीं, अब जल्द ही अचीवर बच्चों पर भी फोकस किया जाएगा। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा बेहतर प्रयासा किए गए हैं। उधर, इस बारे में उच्च शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर रेणु कौशल ने यह जानकारी दी।1
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया । मृदुल मिस्टर व शगुन मिस फेयरवेल बने । भरवाईं ,अकी रतन ऊना,हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में मंगलवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। फेयरवेल में छात्राओं ने हिमाचल की खूबसूरत पारंपरिक परिधान साड़ी में सजधज कर कैटवॉक किया तथा छात्रों ने भी मॉडल की वेशभूषा में अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूल के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने बतौर मुख्यातिथी शिरकत कर विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से 3 बजे तक चले इस कार्यक्रम में 11वीं व 12वीं कक्षा के पचहत्तर से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपने हुनर को दर्शाया । अपने संबोधन में स्कूल प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों को गुणवतावान पढ़ाई दिलाने के अलावा अन्य मंचों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल में किया जाता है तथा विद्यार्थियों को उनके निर्धारित लक्ष्य पर कड़ी मेहनत करने पर प्रोत्साहित किया। समारोह के दौरान मृदुल को मिस्टर फेयरवैल और शगुन मिस फेयरवैल के ताज से सम्मानित हुई।इस अवसर पर स्कूल के समस्त अध्यापक मौजूद रहे।6
- , हमीरपुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के पास कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई है। बाइक सवार व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार व्यक्ति राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में सफाई के पद पर तैनात है, लेकिन मंगलवार शाम के समय कर और बाइक में जोरदार टक्कर होगी है जिसके चलते बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया है और वहां पर उसका उपचार चल रहा है वही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- *स्मार्ट मीटरों का बढ़ा विरोध: भंरवाई कोटली की महिलाओं ने विभाग को सौंपा ज्ञापन*विद्युत स्मार्ट मीटरों के खिलाफ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोष पनपने लगा है। मंगलवार को संगठित महिला शक्ति भंरवाई कोटली गांव की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया के विरोध में विद्युत उपमंडल भंरवाई के एसडीओ त्रिलोक शर्मा को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। अत्यधिक बिलों का सता रहा डर अनीता देवी, अंजू बाला, संजना शर्मा, सीमा देवी, मोनिका देवी और पवन कुमारी के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं ने दोटूक शब्दों में कहा कि उनके घरों में स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। महिलाओं का आरोप है कि जिन क्षेत्रों में ये मीटर लगे हैं, वहां उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिलों का सामना करना पड़ रहा है, जो आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ है। पुरुषों का भी मिला समर्थन इस विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ पुरुष सदस्य राजदीप शर्मा, उपेंद्र शर्मा, साहिल शर्मा और मोहित शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया और जबरन मीटर थोपे गए, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। एसडीओ का आश्वासन एसडीओ त्रिलोक शर्मा ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और ज्ञापन स्वीकार करते हुए कहा कि उच्च अधिकारियों से इस मामले में बातचीत की जाएगी।1
- Step into luxury with these stunning dressing room designs ✨ From smart storage to elegant finishes, your dream space starts here. Which style is your favorite? For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181