उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पहुँचे देवास दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा की कार्यकारिणी भंग करने के सवाल में बोले जगदीश देवड़ा चुनाव में हार जीत होती है,प्रजातंत्र है,जनता जो निर्णय देती है, उसको शिरोधार करना चाहिए, भाजपा ने उसे स्वीकार किया है.... इस बार तो पहले से कम वोटो से हार हुई है,जनता ने जो निर्णय दिया उसको हमने स्वीकार किया,समीक्षा करना हर दल का कार्य है,भाजपा को यदि सीट नहीं मिली तो पार्टी अपने स्तर पर हर पहलू पर समीक्षा करती है कांग्रेस के बयान कि दतिया चुनाव में भाजपा का घमंड टूटा है,पर जगदीश देवड़ा ने किया पलटवार बोले - जो बहुत बहुत बड़ी बातें कांग्रेस के जो नेता कर रहे है,वो अपने गिरेबा में झाककर देखे कि वो कितने वोटो से हारे,वो कांग्रेस के अच्छे पद पर बैठे है,और जो बहुत भाषण दे रहे है, वो अपने गिरेबा में झांककर देखे,कि वो कितने वोटो से चुनाव हारे लिए,घमंड किसमें था,ये अपना आंकलन करें...अभी तो प्रचण्ड बहुमत की सरकार है,पार्टी 2028 में फिर मेहनत करेगी,और फिर चुनाव जितने के लिए प्रयास करेंगे....
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पहुँचे देवास दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा की कार्यकारिणी भंग करने के सवाल में बोले जगदीश देवड़ा चुनाव में हार जीत होती है,प्रजातंत्र है,जनता जो निर्णय देती है, उसको शिरोधार करना चाहिए, भाजपा ने उसे स्वीकार किया है.... इस बार तो पहले से कम वोटो से हार हुई है,जनता ने जो निर्णय दिया उसको
हमने स्वीकार किया,समीक्षा करना हर दल का कार्य है,भाजपा को यदि सीट नहीं मिली तो पार्टी अपने स्तर पर हर पहलू पर समीक्षा करती है कांग्रेस के बयान कि दतिया चुनाव में भाजपा का घमंड टूटा है,पर जगदीश देवड़ा ने किया पलटवार बोले - जो बहुत बहुत बड़ी बातें कांग्रेस के जो नेता कर रहे है,वो अपने गिरेबा
में झाककर देखे कि वो कितने वोटो से हारे,वो कांग्रेस के अच्छे पद पर बैठे है,और जो बहुत भाषण दे रहे है, वो अपने गिरेबा में झांककर देखे,कि वो कितने वोटो से चुनाव हारे लिए,घमंड किसमें था,ये अपना आंकलन करें...अभी तो प्रचण्ड बहुमत की सरकार है,पार्टी 2028 में फिर मेहनत करेगी,और फिर चुनाव जितने के लिए प्रयास करेंगे....
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फेसबुक पेज पर किया वीडियो जारी आइए भारत की हथकरघा कला की विविधता को लोकप्रिय बनाएं। अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों के वीडियो साझा करें, जिनमें GRWM वीडियो भी शामिल हैं।1
- पुलिस कार्यवाही से परेशान स्कूली वाहन चालकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन पुलिस कार्यवाही से परेशान स्कूली वाहन चालकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन हरदा/टिमरनी-पुलिसिया कार्रवाई और चालान से आर्थिक तंगी का वाहन चालकों ने लगाया आरोप। नगर व आसपास क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को ऑटो, मैजिक और अन्य पर्सनल वाहनों से स्कूल लाने-ले 9लालLजाने का काम करने वाले वाहन चालकों ने अनुविभागीय अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा । चालकों का कहना है कि यही कार्य उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन है। चालकों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन द्वारा आए दिन बिना उनका पक्ष सुने जबरन चालानी कार्रवाई की जा रही है। उनके वाहनों पर 20,000 से 40,000 रुपये तक के भारी-भरकम चालान बनाए गए हैं और कई गाड़ियां जब्त कर ली गई हैं, जिससे वे मानसिक और आर्थिक रूप से बेहद परेशान हैं। चालकों के मुताबिक, स्कूल संचालकों को यह जानकारी है कि बच्चे ऑटो और मैजिक से आते हैं, लेकिन वे इसके लिए कोई लिखित अनुमति या अधिकृत पत्र नहीं देते हैं। लिखित अनुमति न होने के कारण उनके स्पेशल परमिट भी नहीं बन पा रहे हैं। ज्ञापन में लिखा गया कि जिले में लगभग 200 से 300 स्कूली वाहन चालक हैं, जिन पर लगातार हो रही कार्रवाई के कारण उनके रोजगार पर बड़ा संकट आ खड़ा हुआ है। पुलिस के डर से उन्हें गलियों से गाड़ियां निकालनी पड़ रही हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहनों के जब्त होने और चालान कटने के कारण वे समय पर बच्चों को स्कूल नहीं छोड़ पा रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और पालकों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि चालकों की समस्या का जल्द से जल्द उचित निराकरण करते हुए स्कूल प्रबंधकों को निर्देशित किया जाए कि वे स्कूली बच्चों की सवारी वाले वाहन चालकों के साथ बैठक कर उन्हें लिखित अनुमति प्रदान करें, ताकि वे अपने वाहनों के वैध परमिट बनवा सकें।4
- "बोल बम" के जयघोष के साथ बेड़ियाखाल से ओंकारेश्वर की पावन कावड़ यात्रा। बेड़ियाखाल से ओंकारेश्वर के लिए कावड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना। सैकड़ों शिवभक्तों ने "हर हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु भगवान ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन एवं जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।1
- गोवंश को मार्गों से हटाकर गौशालाओं में शिफ्ट करें .... वाहनों की नियमित जांच के निर्देश, नियमों के उल्लंघन पर होगी ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई ---------- मुख्य मार्गों पर अवैध कट पॉइंट बनाने वालों पर कार्रवाई करें – कलेक्टर श्री सिंह कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित ---------- देवास, 06 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने यातायात व्यवस्था, महिला अपराध रोकथाम, एसटी/एससी अपराध, नशा मुक्ति, चिन्हित अपराध, गबन धोखाधड़ी और अवैध खनन संबंधी विषयों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन सहित जिला अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी एवं जिला सडक सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग स्कूल बसों एवं यात्री बसों एवं अन्य वाहनों के फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (पीयूसी), बीमा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण करे तथा क्षमता से अधिक यात्री बैठाने वाले वाहन संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि गंभीर यातायात नियम उल्लंघन के मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट का शॉर्ट टर्म एवं लॉन्ग टर्म प्लान बनाकर कार्य शीघ्र कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने देवास-भोपाल मार्ग पर सभी अवैध कट पॉइंट बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंद किए गए कट पॉइंट यदि दोबारा खोले जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही टीआई भौंरासा एवं टीआई सोनकच्छ को भी अवैध कट पॉइंट खोलने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। राहवीर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में चयनित 5 राहवीरों में से 4 को प्रोत्साहन राशि स्वीकृत हो चुकी है।कलेक्टर श्री सिंह ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं पात्र व्यक्तियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने आरटीओ एवं यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि सभी बसें केवल निर्धारित बस स्टॉप पर ही रुकें। मार्ग में कहीं भी बस रोककर सवारी बैठाने वाले बस संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नियमित मॉनिटरिंग करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी बस निर्धारित स्टॉप की बजाय अन्य स्थानों पर यात्रियों को न बैठाए। बैठक में स्मार्ट बस डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट एप्लिकेशन के संबंध में प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। एप्लिकेशन के माध्यम से ड्रंक एवं ड्राइव जांच एवं बस की मॉनिटिंग की जा सकेगी। कलेक्टर श्री सिंह ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिले की कुछ बसों में लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस स्टॉप को भी इस प्रणाली में शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि यह निगरानी की जा सके कि बसें निर्धारित स्टॉप पर रुक रही हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर इस व्यवस्था को पूरे जिले में लागू किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने बरसात में गोवंश प्रबंधन की समीक्षा कर निर्देश दिए कि इस बात का विशेष ध्यान रखें की गोवंश मुख्य मार्गों पर नहीं बैठे। गोवंश मार्ग पर बैठते पाये जाये तो संबंधितों पर चालानी कार्यवाही करें। गोवंश को मार्गों से हटाकर गौशालाओं में शिफ्ट करने का कार्य करें। देवास-भोपाल, देवास-इंदौर और देवास-उज्जैन मार्ग पर एमपीआरडीसी और एनएच की गाडियां लगातार पेट्रोलिंग करती रहें। बैठक में पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण की भी समीक्षा की गई तथा लंबित बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।2
- पुनासा/मूंदी कार्यालय में विधायक नारायण पटेल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश मूंदी। मांधाता विधायक नारायण पटेल ने बुधवार को अपने मूंदी स्थित कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर विधायक कार्यालय पहुंचे। विधायक श्री पटेल ने प्रत्येक ग्रामीण की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का शीघ्र, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक श्री पटेल ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान उनकी प्राथमिकता है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।1
- खातेगॉव पुलिस के द्वारा काम्बिंग गश्त के दौरान वर्षों से फरार चल रहे कुल 5 स्थायी वारण्टियों को आपरेशन हवालात के तहत गिरफ्तार2
- पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने कहादिन भर राम, राम, राम और शाम को चढ़ावा पार" पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने कहा- "दिन भर राम, राम, राम और शाम को चढ़ावा पार"1
- पीपल रावा वार्ड क्रमांक 4 में पूजा अर्चना कर सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू किया और वार्ड क्रमांक 11 में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया1
- मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से रिपोर्टर देवेंद्र सिंह मीना1