logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इटावा के बलरई थाना क्षेत्र स्थित राजपुर गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक कार नहर में जा गिरी। सभी श्रद्धालु ब्राह्मणी देवी मंदिर से झंडा चढ़ाकर वापस लौट रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार का शीशा तोड़ा और उसमें सवार सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया। हादसे में सभी श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं और एक बड़ा हादसा टल गया।

9 hrs ago
user_Ankur Tripathi
Ankur Tripathi
Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

इटावा के बलरई थाना क्षेत्र स्थित राजपुर गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक कार नहर में जा गिरी। सभी श्रद्धालु ब्राह्मणी देवी मंदिर से झंडा चढ़ाकर वापस लौट रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार का शीशा तोड़ा और उसमें सवार सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया। हादसे में सभी श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं और एक बड़ा हादसा टल गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इटावा कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता और अपर आयुक्त ग्रेड वन एच पी राव दीक्षित की उपस्थिति में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापारियों ने जलकर की वसूली, बिजली कटौती और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने बैठक में कहा कि व्यापारियों और उपभोक्ताओं के सामने जलकर की मनमानी वसूली गंभीर समस्या बन गई है। बंद भवनों और निष्क्रिय जल कनेक्शनों पर भी जलकर लगाया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला प्रवक्ता इक़रार अहमद ने बार-बार हो रही बिजली कटौती पर नाराजगी जताई। उन्होंने लखनऊ आगजनी जैसी घटनाओं से सबक लेते हुए कोचिंग संस्थानों में छात्रों की संख्या सीमित करने, चेहल्लुम, स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन पर विशेष सतर्कता बरतने की मांग की। साथ ही सड़कों के कूड़ा प्वाइंट्स को हटाकर पुनः सेल्फी प्वाइंट बनाने, टी टी चौराहे को ब्लैक स्पॉट घोषित करने, कहारनपुल को जल्द खोलने और पक्का तालाब विक्टोरिया मेमोरियल के पास जमीन पर पड़े बिजली तारों व झुके खंभे को ठीक कराने का मुद्दा उठाया। बैठक में जलभराव और सफाई की समस्याएं भी गूंजीं। महिला जिलाध्यक्ष ने रामनगर शिव कॉलोनी की गलियों में भरे नाली के गंदे पानी को निकालने की मांग रखी, जबकि युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा ने पक्का बाग मानिकपुर मोड़ के पास सड़क पर जमा बरसात के पानी से हो रही परेशानी का शीघ्र समाधान करने को कहा। इसके अतिरिक्त बस स्टैंड परिसर से ही सवारियां भरने, सुंदरपुर फीडर के पास नाली सफाई कराने और आबादी के बीच से गुजरने वाले बड़े नालों की बरसात के मद्देनजर सुरक्षा जांच कराने की मांग की गई। बैठक में धर्मेंद्र कुमार जैन, रंजीत कुशवाहा, इक़रार अहमद, हरि शंकर पटेल, मोहम्मद उवैस, लल्लू वारसी, संतोष वर्मा, सुनील कुमार, सतेंद्र कुशवाहा, अर्चना कुशवाहा और अंजू यादव सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
    2
    इटावा कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता और अपर आयुक्त ग्रेड वन एच पी राव दीक्षित की उपस्थिति में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापारियों ने जलकर की वसूली, बिजली कटौती और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने बैठक में कहा कि व्यापारियों और उपभोक्ताओं के सामने जलकर की मनमानी वसूली गंभीर समस्या बन गई है। बंद भवनों और निष्क्रिय जल कनेक्शनों पर भी जलकर लगाया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला प्रवक्ता इक़रार अहमद ने बार-बार हो रही बिजली कटौती पर नाराजगी जताई। उन्होंने लखनऊ आगजनी जैसी घटनाओं से सबक लेते हुए कोचिंग संस्थानों में छात्रों की संख्या सीमित करने, चेहल्लुम, स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन पर विशेष सतर्कता बरतने की मांग की। साथ ही सड़कों के कूड़ा प्वाइंट्स को हटाकर पुनः सेल्फी प्वाइंट बनाने, टी टी चौराहे को ब्लैक स्पॉट घोषित करने, कहारनपुल को जल्द खोलने और पक्का तालाब विक्टोरिया मेमोरियल के पास जमीन पर पड़े बिजली तारों व झुके खंभे को ठीक कराने का मुद्दा उठाया।

बैठक में जलभराव और सफाई की समस्याएं भी गूंजीं। महिला जिलाध्यक्ष ने रामनगर शिव कॉलोनी की गलियों में भरे नाली के गंदे पानी को निकालने की मांग रखी, जबकि युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा ने पक्का बाग मानिकपुर मोड़ के पास सड़क पर जमा बरसात के पानी से हो रही परेशानी का शीघ्र समाधान करने को कहा। इसके अतिरिक्त बस स्टैंड परिसर से ही सवारियां भरने, सुंदरपुर फीडर के पास नाली सफाई कराने और आबादी के बीच से गुजरने वाले बड़े नालों की बरसात के मद्देनजर सुरक्षा जांच कराने की मांग की गई। बैठक में धर्मेंद्र कुमार जैन, रंजीत कुशवाहा, इक़रार अहमद, हरि शंकर पटेल, मोहम्मद उवैस, लल्लू वारसी, संतोष वर्मा, सुनील कुमार, सतेंद्र कुशवाहा, अर्चना कुशवाहा और अंजू यादव सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
    user_गौतम सिंह  पत्रकार  इटावा
    गौतम सिंह पत्रकार इटावा
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि इसे 'काला दिवस' के रूप में याद किया जाएगा।
    1
    औरैया में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि इसे 'काला दिवस' के रूप में याद किया जाएगा।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशभर में पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए मंत्रियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के कारण देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है, इसलिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। इसके साथ ही छात्रों पर हुई लाठीचार्ज की कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री से जवाब मांगा गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इतने गंभीर मामलों के सामने आने के बाद संबंधित मंत्रियों से जवाब मांगा जाना चाहिए था। यदि शिक्षा मंत्री और गृहमंत्री से जवाब नहीं लिया जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री को खुद स्पष्ट करनी चाहिए। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार देश के युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों को लेकर संवेदनशील नहीं है।
    1
    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशभर में पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए मंत्रियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के कारण देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है, इसलिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। इसके साथ ही छात्रों पर हुई लाठीचार्ज की कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री से जवाब मांगा गया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि इतने गंभीर मामलों के सामने आने के बाद संबंधित मंत्रियों से जवाब मांगा जाना चाहिए था। यदि शिक्षा मंत्री और गृहमंत्री से जवाब नहीं लिया जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री को खुद स्पष्ट करनी चाहिए। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार देश के युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों को लेकर संवेदनशील नहीं है।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इटावा के बलरई थाना क्षेत्र स्थित राजपुर गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक कार नहर में जा गिरी। सभी श्रद्धालु ब्राह्मणी देवी मंदिर से झंडा चढ़ाकर वापस लौट रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार का शीशा तोड़ा और उसमें सवार सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया। हादसे में सभी श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं और एक बड़ा हादसा टल गया।
    1
    इटावा के बलरई थाना क्षेत्र स्थित राजपुर गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक कार नहर में जा गिरी। सभी श्रद्धालु ब्राह्मणी देवी मंदिर से झंडा चढ़ाकर वापस लौट रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार का शीशा तोड़ा और उसमें सवार सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया। हादसे में सभी श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं और एक बड़ा हादसा टल गया।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.