logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री नयना देवी जी मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। यह बात आज मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी के कमिश्नर ब जिलाधीश बिलासपुर राहुल कुमार ने पावन अष्टमी के दिन माता नयना देवी जी के दर्शनों के उपरांत पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही कही। आगे उन्होंने कहा कि आज अष्टमी के शुभ अवसर पर मुझे माता श्री नयना देवी जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है ।और हमारे चैत्र नवरात्र के सफल आयोजन होने पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं भी देता हूं। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमने एकीकृत कमान एवं नियंत्रण के माध्यम से पूरा मैनेज किया है। तथा माता के दर्शनों के लिए जो श्रद्धालु यहां आते हैं ।उनको कोई किसी प्रकार की दिक्कत ना आए। कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाई गई है ।इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए रैंप व्यवस्था भी की गई है। देखा गया है कि अक्सर हमारे बहुत सारे श्रद्धालुओं को माता जी के दर्शनों के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था । और विकासात्मक कार्यों पर आगे बोलते हुए जिलाधीश बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा ।कि इस बार मंदिर न्यास द्वारा बायोगैस प्लांट भी तैयार किया जा चुका है। जिसमें 20 किलो के करीब बायोगैस बन रही है। तथा सुगम दर्शन हेतु रैंप बन कर बिल्कुल तैयार हो चुका है । जो बुजुर्गों के जाने लिए काफीसुगम है और लिफ्ट का भी विशेष प्रबंध किया जा रहा है ।उसका भी कार्य जल्द से जल्द शुरूकिया जाएगा मंदिर न्यास के द्वारा संचालित सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सीबीएसई बोर्ड के प्रपोजल के लिए भेजा गया है। हमारे श्री नयना देवी जी के क्षेत्र के बच्चों के लिए लाइब्रेरी का भी प्रबंध किया गया है। पैटर्न ऑफ द टेंपल स्कीम भी आज लॉन्च की है।काफी हमारे पेटर्न्स हिमाचल और भारतवर्ष तथा विदेशों में भी है ।उनके लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी ।उनको अलग से विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएगी ।इस बार श्रद्धालुओं कीविशेष मांग पर नवरात्रों के दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है ।और मंदिर न्यास का श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ विकास कार्यों पर भी जोर दिया जा रहा है ।मंदिर न्यास के जो पहले से जुड़े हुए लोग थे उनको स्थापना दिवस के उपलक्ष पर यहां पर बुलाया गया था। मातृ आंचल भवन के विकास कार्य के लिए भी मंदिर न्यास प्रयासरत है ।उसका भी प्रपोजल भेज दिया गया है। तथा लाइब्रेरी का भी विस्तारीकरण किया जाएगा। ताकि क्षेत्र के बच्चों को और अधिक सुविधाएं प्रदान की जा सके। बस स्टैंड से ट्रैफिक की समस्या आती थी। इसलिए सड़क का चौड़ाकरण का भी विशेष कार्य किया गया है। मंदिर के सौंदर्य करण पर भी ध्यान दिया गया है ।आगे उन्होंने कहा हम प्रयास कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं के बैठने एवं खाने-पीने के लिए सोलर कैफे की व्यवस्था भी हो रैंप की व्यवस्था हो कुल मिलाकर मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी श्रद्धालुओं को प्रयाप्त सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर राहुल कुमार ने रामनवमी पर श्रद्धालुओं के साथ-साथ सभी को अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एडीसी बिलासपुर ओम कांत एसडीम मंदिर न्यास अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी उपस्थित रहे।

11 hrs ago
user_Himachal Ab Tak
Himachal Ab Tak
Welder चाच्योट, मंडी, हिमाचल प्रदेश•

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • Post by Himachal Ab Tak
    1
    Post by Himachal Ab Tak
    user_Himachal Ab Tak
    Himachal Ab Tak
    Welder चाच्योट, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कुठेड़ा के ओहिल इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। 🌟 रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नन्हे-मुन्नों की शानदार झलकियों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया। 🏆👏 मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते इन होनहार बच्चों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भविष्य सुरक्षित हाथों में है। 💫 📍 अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और बच्चों के चेहरे पर खुशी—यही इस समारोह की सबसे बड़ी सफलता रही। 👉 ऐसे ही सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रमों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।
    1
    कुठेड़ा के ओहिल इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। 🌟
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नन्हे-मुन्नों की शानदार झलकियों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया। 🏆👏
मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते इन होनहार बच्चों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भविष्य सुरक्षित हाथों में है। 💫
📍 अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और बच्चों के चेहरे पर खुशी—यही इस समारोह की सबसे बड़ी सफलता रही।
👉 ऐसे ही सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रमों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • रिपोर्ट 27 मार्च,बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को देवभूमि के विभिन्न मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा इस कड़ी में कुल्लू के मशहूर रघुनाथ मंदिर में भी रामनवमी के अवसर पर भक्तों ने श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना कर माहौल को भक्ति मय कर दिया
    1
    रिपोर्ट  27 मार्च,बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
राम नवमी  के अवसर पर शुक्रवार को देवभूमि के विभिन्न मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा इस कड़ी में कुल्लू के मशहूर रघुनाथ मंदिर में भी रामनवमी के अवसर पर भक्तों ने श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना कर माहौल को भक्ति मय कर दिया
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    4 hrs ago
  • घुमारवी वैश्विक तनाव के दौर में आम जनता को राहत, पेट्रोल पर सीमा शुल्क घटा और डीजल से पूरी तरह समाप्त; घुमारवीं। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव से उत्पन्न वैश्विक संकट के बीच केंद्र सरकार के फैसले को ऐतिहासिक और दूरदर्शी करार दिया है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, ऐसे समय में भारत सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर सीमा शुल्क 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दिया है, जबकि डीजल पर लगने वाला 10 रुपये का सीमा शुल्क पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सीधे तौर पर देश के करोड़ों लोगों को राहत देने वाला है और महंगाई पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने तेल आपूर्ति को लेकर भी ठोस रणनीति बनाई है, जिससे यदि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिति और गंभीर होती है, तब भी भारत में तेल की कोई कमी नहीं होगी। यह सरकार की दूरदर्शिता और मजबूत आर्थिक प्रबंधन का उदाहरण है। गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए फैसले लिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी दल केवल आलोचना की राजनीति में लगे रहते हैं, जबकि ऐसे ठोस निर्णय यह साबित करते हैं कि वास्तविक नेतृत्व वही होता है जो कठिन परिस्थितियों में देशहित में निर्णायक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि सभी दल राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में लिए गए फैसलों का समर्थन करें, ताकि वैश्विक संकट के इस दौर में देश मजबूती से आगे बढ़ सके।
    1
    घुमारवी
वैश्विक तनाव के दौर में आम जनता को राहत, पेट्रोल पर सीमा शुल्क घटा और डीजल से पूरी तरह समाप्त; 
घुमारवीं।
पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव से उत्पन्न वैश्विक संकट के बीच केंद्र सरकार के फैसले को ऐतिहासिक और दूरदर्शी करार दिया है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, ऐसे समय में भारत सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है।
गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर सीमा शुल्क 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दिया है, जबकि डीजल पर लगने वाला 10 रुपये का सीमा शुल्क पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सीधे तौर पर देश के करोड़ों लोगों को राहत देने वाला है और महंगाई पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
उन्होंने कहा कि वैश्विक हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने तेल आपूर्ति को लेकर भी ठोस रणनीति बनाई है, जिससे यदि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिति और गंभीर होती है, तब भी भारत में तेल की कोई कमी नहीं होगी। यह सरकार की दूरदर्शिता और मजबूत आर्थिक प्रबंधन का उदाहरण है।
गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए फैसले लिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी दल केवल आलोचना की राजनीति में लगे रहते हैं, जबकि ऐसे ठोस निर्णय यह साबित करते हैं कि वास्तविक नेतृत्व वही होता है जो कठिन परिस्थितियों में देशहित में निर्णायक कदम उठाए।
उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि सभी दल राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में लिए गए फैसलों का समर्थन करें, ताकि वैश्विक संकट के इस दौर में देश मजबूती से आगे बढ़ सके।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Himachal Update 24 News
    1
    Post by Himachal Update 24 News
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दो दिवसीय मां शारदा मेला भालारिहड़ा का वीरवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विकास खंड चौंतडा के खंड विकास अधिकारी अनुभव तनवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि अनुभव तनवर सबसे पहले देव पशाकोट कुट खेतडू की भव्य जलेब में शामिल हुए और देव पशाकोट के चरणों में शीश नवाया। उसके बाद माता शारदा के मंदिर में माथा टेका। मेला कमेटी के प्रधान संजय जमवाल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मेले के दौरान स्थानीय बच्चों ने विभिन्न गायन व नृत्य कार्यक्रम पेश किए गए। वहीं, महिला मंडल हराबाग की महिलाओं ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर समा बांधा। इसके अलावा मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर और रस्साकसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला पट्ट ने बाजी मारी। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में महिला मंडल आहडू प्रथम व महिला मंडल गदयाडा दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, रस्साकसी में महिला मंडल हराबाग ने विजयी रहा। इस मौके पर मुख्यातिथि अनुभव तनवर ने कहा कि ऐसे मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के जीवंत प्रतीक हैं, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। आज के दौर में जब लोग अपनी परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे आयोजन हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सौहार्द, सहयोग और एकता की भावना और अधिक मजबूत होती है।
    1
    दो दिवसीय मां शारदा मेला भालारिहड़ा का वीरवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विकास खंड चौंतडा के खंड विकास अधिकारी अनुभव तनवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि अनुभव तनवर सबसे पहले देव पशाकोट कुट खेतडू की भव्य जलेब में शामिल हुए और देव पशाकोट के चरणों में शीश नवाया। उसके बाद माता शारदा के मंदिर में माथा टेका।
मेला कमेटी के प्रधान संजय जमवाल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मेले के दौरान स्थानीय बच्चों ने विभिन्न गायन व नृत्य कार्यक्रम पेश किए गए। वहीं, महिला मंडल हराबाग की महिलाओं ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर समा बांधा। इसके अलावा मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर और रस्साकसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला पट्ट ने बाजी मारी। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में महिला मंडल आहडू प्रथम व महिला मंडल गदयाडा दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, रस्साकसी में महिला मंडल हराबाग ने विजयी रहा।
इस मौके पर मुख्यातिथि अनुभव तनवर ने कहा कि ऐसे मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के जीवंत प्रतीक हैं, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। आज के दौर में जब लोग अपनी परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे आयोजन हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सौहार्द, सहयोग और एकता की भावना और अधिक मजबूत होती है।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मंडी में 2100 दीपों से महाआरती | सिद्ध काली मंदिर में भव्य नवरात्र समापन | Ram Navami 2026
    1
    मंडी में 2100 दीपों से महाआरती | सिद्ध काली मंदिर में भव्य नवरात्र समापन | Ram Navami 2026
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.