Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड सितारों के जंतर-मंतर पहुंचने का दावा किया गया है। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है और यह सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई बॉलीवुड सितारे जंतर-मंतर पहुंचे हैं।
Mohammad Afzal
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड सितारों के जंतर-मंतर पहुंचने का दावा किया गया है। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है और यह सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई बॉलीवुड सितारे जंतर-मंतर पहुंचे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने सरकार के नाम एक बड़ा बयान और भावुक संदेश जारी किया है। अस्पताल से ही उन्होंने सरकार से एक बड़ी अपील की है।1
- प्रयागराज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्थर गिरजा के पास एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया।1
- प्रयागराज पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए एसीपी निकिता श्रीवास्तव खुद ग्राउंड जीरो पर उतरीं। उन्होंने आज देर शाम शहर के मिश्रा भवन चौराहे के पास स्वयं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का चालान किया गया और कई वाहनों को सीज भी किया गया। चेकिंग के दौरान एसीपी निकिता श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी लोग हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन करें।2
- 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन पर पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज कर दिया था। इस लाठीचार्ज के विरोध में अब प्रयागराज के लोगों और छात्रों में घोर आक्रोश देखने को मिल रहा है। जंतर मंतर पर छात्रों पर हुई इस कार्रवाई के खिलाफ प्रयागराज में छात्रों ने एकजुट होकर आंदोलन शुरू कर दिया है।1
- प्रयागराज के करछना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मेडरा में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) करछना ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष उपस्थित होकर ग्राम पंचायत की विभिन्न समस्याओं को रखा और ग्राम प्रधान पर अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कई मकान आज भी अधूरे पड़े हैं, जिसके कारण पात्र लाभार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक द्वारा विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गई हैं। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि रोजगार सेवक स्वयं प्रधान का पुत्र है, जिसके चलते पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती गई। इसके अलावा आशा बहन के लिए उपलब्ध कराई गई कुर्सी, मेज एवं अन्य आवश्यक सामग्री का भी सही उपयोग नहीं किया गया और उसमें भी अनियमितता बरती गई है। ग्रामीणों की तमाम शिकायतों को सुनने के बाद एसडीएम ने संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण धीरज कुमार पांडेय सहित अन्य ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।1
- नीट यूजी पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में अब किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी बात रखी है और धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों का पूरा समर्थन किया है। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने जंतर-मंतर पर नीट यूजी पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। अपने वीडियो संदेश में महामंडलेश्वर ने कहा कि वे छात्रों के साथ की गई इस बर्बरता के खिलाफ मजबूती से खड़ी हैं।1
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड सितारों के जंतर-मंतर पहुंचने का दावा किया गया है। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है और यह सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई बॉलीवुड सितारे जंतर-मंतर पहुंचे हैं।1
- कौशाम्बी के कोखराज में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 100 किलो गांजा जब्त किया है। गांजे को कार के भीतर छिपाकर लाया जा रहा था, जिसे पुलिस की टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया।1