Shuru
Apke Nagar Ki App…
झालावाड़ IPS अमित कुमार बुडानिया जी अपने पिता का पार्थिव शरीर देखकर भावुक हुए अंतिम दर्शन के दौरान छलक पड़े आंसु झालावाड़ IPS अमित कुमार बुडानिया जी अपने पिता का पार्थिव शरीर देखकर भावुक हुए अंतिम दर्शन के दौरान छलक पड़े आंसु
📡 Express News✍️
झालावाड़ IPS अमित कुमार बुडानिया जी अपने पिता का पार्थिव शरीर देखकर भावुक हुए अंतिम दर्शन के दौरान छलक पड़े आंसु झालावाड़ IPS अमित कुमार बुडानिया जी अपने पिता का पार्थिव शरीर देखकर भावुक हुए अंतिम दर्शन के दौरान छलक पड़े आंसु
More news from राजस्थान and nearby areas
- धाकड़ समाज के आराध्य देव श्री धरणीधर भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया खानपुर,धाकड़ समाज के आराध्य देव श्री धरणीधर भगवान का जन्मोत्सव आज पूरे क्षेत्र में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रास्ते में जगह जगह पुश वर्षा और समाजजनों द्वारा बधाई पोस्टर लगाए गए हैं।2
- झालावाड़ IPS अमित कुमार बुडानिया जी अपने पिता का पार्थिव शरीर देखकर भावुक हुए अंतिम दर्शन के दौरान छलक पड़े आंसु झालावाड़ IPS अमित कुमार बुडानिया जी अपने पिता का पार्थिव शरीर देखकर भावुक हुए अंतिम दर्शन के दौरान छलक पड़े आंसु1
- जयकारों और पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य शोभायात्रा, शांति कुंज में हुआ समापन,धाकड़ समाज ने मनाया धरणीधर जन्मोत्सव, डीजे-ढोल की थाप पर झूमे श्रद्धालु जयकारों और पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य शोभायात्रा, शांति कुंज में हुआ समापन,धाकड़ समाज ने मनाया धरणीधर जन्मोत्सव, डीजे-ढोल की थाप पर झूमे श्रद्धालु छीपाबड़ौद / बारां छीपाबड़ौद धाकड़ समाज द्वारा आराध्य देव भगवान श्री धरणीधर का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर कस्बे में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। डीजे, ढोल-नगाड़ों की थाप और भगवान धरणीधर के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र दिनभर भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा दोपहर 1 बजे *धानमंडी प्रांगण* से विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुई। मार्ग में पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों का भारी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा के मुख्य मार्गों से गुजरने के दौरान कस्बेवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं तोरण द्वार सजाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा में सजी भगवान धरणीधर की आकर्षक एवं दिव्य झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभायात्रा *ढोलम चौराहा स्थित शांति कुंज* पहुंचकर संपन्न हुई, जहाँ एक गरिमामयी समापन सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा भगवान श्री धरणीधर के चित्र पर तिलक-वंदन और माल्यार्पण के साथ हुई। धरणीधर सेवा समिति के अध्यक्ष *सत्यनारायण मालव* एवं पूर्व प्रधान *चौथमल धाकड़*, ग्राम सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन *मुरारी लाल धाकड़*, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष *रामप्रसाद नागर*, सरपंच बमोरीघाटा *प्रियंका नागर*, धाकड़ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष *जीतेन्द्र नागर*, पंचायत समिति सदस्य *मूलचंद मालव*, *प्रदीप नागर* मंचासीन रहे। वक्ताओं ने समाज को संगठित रहने और भगवान धरणीधर के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। आयोजन समिति के प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के मुस्तैद सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अंत में महा आरती का आयोजन किया गया एवं सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। मंच का संचालन *अशोक नागर* ने किया।4
- छीपाबड़ौद में अतिक्रमण पर प्रशासन का सख्त रुख, चेतवानी के बाद कार्रवाई की तैयारी छीपाबड़ौद-(इंसाफ अली) कस्बे में रोजाना लगने वाले जाम की समस्या लंबे समय से आमजन को झेलनी पड़ रही थी। इस पर प्रशासन ने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को पुलिस निरीक्षक गंभीर सिंह कसाना ने बस स्टैंड,हाट चौक और हनुमान चौराहा से लेकर अकलेरा नाके तक अतिक्रमण करने वालों को अंतिम चेतावनी दी। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया है, पुलिस अधिकारियो के साथ भारी संख्या में पुलिस बल देख अतिक्रमणकारियों में घंटों अफरा-तफरी मची रही। चेतावनी के बाद अधिकांश दुकानदारों ने स्वयं ही दुकानों के सामने से समान हटा लिया । कस्बे में लगातार जाम की समस्या पर पुलिस प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई हो रही है, जिससे आमजन को जाम से राहत मिलेगी। प्रमुख बाजारों और चौराहों पर फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है । साथ ही मुख्य बाजार इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को अंतिम चेतावनी दी गई। साथ ही एक-एक दुकानदारों से बात भी की गई। वहीं निर्धारित स्थान पर फल विक्रेता को सड़क किनारे व सब्जी बेचने वालों को सब्जी मंडी में दुकान लगाने को कहा गया, ताकि आमजन को आवागमन में राहत मिल सके। इधर पुलिस निरीक्षक गंभीर सिंह कसाना ने कहा कि कस्बे में चेतावनी के बावजूद भी अगर दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया जाएगा सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।2
- झालावाड _दुग्ध विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन, मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट पर की नारेबाजी,दूध की खरीद 12 रूपये फैट से करने की मांग,दूध की दुकानो पर भी 10 रूपये प्रति लीटर बढाये दाम,आज से बढी हुई कीमते लागू करने की दी सूचना,कम कीमत पर दूध बेचने वाले विक्रेता पर दुग्ध विक्रेता संघ लगाएगा जुर्माना,कहा पशु आहार सहित अन्य बढ़ते खर्च के चलते बढ़ानी पड़ रही है कीमतें । झालावाड़-जिले मे आज पशुपालको और किसान संघ ने दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और पशुपालक शहर के खंडिया क्षेत्र में इकट्ठा हुए और रैली के रूप में मिनी सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और दूध के दामों में बढ़ोतरी के आदेश जारी करने की मांग की। पशुपालकों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कल से वे दूध का वितरण बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि सभी पशुपालक और किसान संघ धरने पर बैठेंगे, जिससे आम लोगों को परेशानी हो सकती है। दूध विक्रेता पशुपालक संघ ने ज्ञापन में बताया कि पशुपालन अब लगातार मुश्किल और महंगा होता जा रहा है। चारे की बढ़ती कीमतों ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। सूखा और हरा चारा, खल, चुनी और दाने जैसे पशु आहार के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसके अलावा पशुओं की चिकित्सा, डॉक्टर की फीस और रखरखाव का खर्च भी बढ़ गया है। ऐसे में पुराने दामों पर दूध बेचने से उन्हें लागत भी नहीं मिल पा रही है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। पशुपालकों ने सरकार से मांग की है कि उनके हितों को देखते हुए दूध और दुग्ध उत्पादों के नए और सही दाम तय किए जाएं। उन्होंने 12 रुपए प्रति लीटर फैट, गाय का दूध 80 रुपए प्रति लीटर और भैंस का दूध 100 रुपए प्रति लीटर करने की मांग की। इसके साथ ही देसी घी का दाम 1000 रुपए प्रति किलो और गाय के घी का दाम 1500 रुपए प्रति किलो तय करने की मांग भी रखी गई। पशुपालकों का कहना है कि दूध की दरों में बढ़ोतरी से उन्हें बढ़ती लागत से राहत मिलेगी। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उनकी मांगों पर जल्द फैसला लेकर आदेश जारी किए जाएं।3
- छबड़ा में धरणीधर जन्मोत्सव पर भक्ति और एकता का संगम, विशाल शोभायात्रा ने मोहा मन।* छबड़ा(बारां)धाकड़ समाज के आराध्य देव श्री धरणीधर भगवान के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में छबड़ा में इस वर्ष भी भव्य और ऐतिहासिक आयोजन हुआ। समस्त धाकड़ समाज (नागर-मालव-किराड़) तहसील छबड़ा, जिला बारां के तत्वावधान में बुधवार को भक्ति, उत्साह और एकता से भरी विशाल शोभायात्रा निकाली गई। रथ-घोड़े, बैंड-बाजे और जयकारों से गूंजा छबड़ा,दोपहर 12 बजे मालव-धाकड़ धर्मशाला, सालपुरा रोड़, जेल बिल्डिंग के पीछे से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। भगवान धरणीधर का आकर्षक रथ, सजे-धजे घोड़े, बैंड-बाजों की मधुर धुन और महिलाओं की सजी-धजी टोलियों ने सभी का मन मोह लिया। सफेद वस्त्र और भगवा साफों में सजे समाज के पुरुष, सिर पर धरणीधर का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।शोभायात्रा झुलूस के रूप में सलपुरा मुख्य रोड़ से होते हुए,अहिंसा सर्किल,चन्द्रशेखर आजाद सर्किल होते हुए, धरनावदा चौराहा से धान मंडी, स्टेशन रोड़ से होते हुए छबड़ा कृषि उपज मंडी के प्रांगण पहुंची, जहां यह विशाल सभा में परिवर्तित हो गई। पूरे मार्ग में "जय धरणीधर, जय धाकड़" के गगनभेदी नारों से पंडाल गूंज उठा। *पुष्प वर्षा और महाआरती* मार्ग में अन्य समाज बंधुओं ने भी पुष्प वर्षा कर धरणीधर महाराज के झुलूस का भव्य स्वागत किया। धान मंडी, स्टेशन रोड़ स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर महाआरती का आयोजन हुआ। इसके पश्चात प्रसाद वितरण और स्नेहभोज (प्रीतिभोज) का आयोजन किया गया।इस पावन अवसर पर छबड़ा क्षेत्र के सभी गांवों में निवासरत नागर, मालव और किराड़ धाकड़ समाज के बंधुओं ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सपरिवार झुलूस में भाग लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजन को लेकर समाज बंधुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति द्वारा सभी से अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई। *एस.एल. नागर ने दी बधाई* धरणीधर जयंती के इस सफल आयोजन के लिए अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा के प्रांतीय प्रवक्ता एस.एल. नागर ने वीडियो संदेश जारी कर आयोजन समिति के अध्यक्ष, उनकी पूरी कार्यकारिणी और नागर, मालव, किराड़ तीनों अंगों के सभी समाज बंधुओं को सुंदर आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।उन्होंने आग्रह किया कि इसी तरह समाज के तीनों अंग समय-समय पर मिलते रहें, समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर युवाओं का मार्गदर्शन करें और समाज के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करें।जय हिंद, जय धाकड़, जय धरणीधर!4
- छबड़ा में खाद का महासंकट! आधी रात से कतारों में खड़े अन्नदाता, सिस्टम बेखबर! 🚜💔1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | छबड़ा 12–15 घंटे लाइन में किसान, फिर भी खाद नहीं—जवाबदेह कौन? 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | छबड़ा 12–15 घंटे लाइन में किसान, फिर भी खाद नहीं—जवाबदेह कौन? 📍 छबड़ा में खाद वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खाद लेने के लिए किसान सुबह से लंबी कतारों में खड़े हैं। कई किसान 12 से 15 घंटे तक इंतजार करने के बाद भी खाद मिलने से वंचित रह जाने का दावा कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले दिन घंटों लाइन में लगने के बाद भी नंबर नहीं आता और अगले दिन फिर उसी कतार में लगना पड़ता है। इस दौरान कई किसानों के QR Code की वैधता समाप्त होने की बात भी सामने आ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, तो खाद वितरण की ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं बनाई गई कि हर पात्र किसान को व्यवस्थित तरीके से खाद मिल सके? ❓ क्या लाइन में लगने का कोई स्पष्ट नियम है? ❓ किसान को खाद मिलने की गारंटी कौन देगा? ❓ QR Code की वैधता खत्म होने पर किसान की जिम्मेदारी कौन लेगा? ❓ घंटों इंतजार के बावजूद खाद नहीं मिलने की जवाबदेही किसकी है?1