समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर चौक स्थित इंदिरा स्मारक परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि तथा पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सह पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा स्मारक कमिटी, विशनपुर के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा स्मारक कमिटी के अध्यक्ष सह वरीय कांग्रेस नेता ठाकुर मनोज भारद्वाज, संचालन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रंजन शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि सह समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनीता राम ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि एक सशक्त और दृढ़ निश्चयी नेता थीं। उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को पराजित कर बांग्लादेश का निर्माण कराया, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, प्रिवी पर्स की समाप्ति और हरित क्रांति जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। अपने सम्बोधन के क्रम में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रंजन शर्मा तथा इंदिरा स्मारक कमिटी के अध्यक्ष ठाकुर मनोज भारद्वाज ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की 562 छोटी-बड़ी रियासतों को एकीकृत कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। इसीलिए उन्हें लौह पुरुष और भारत के बिस्मार्क के रूप में याद किया जाता है। देश की एकता और अखंडता के वे प्रतीक हैं। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में दोनों महान नेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनीता राम, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रंजन शर्मा, इंदिरा स्मारक कमेटी अध्यक्ष ठाकुर मनोज भारद्वाज, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, कांग्रेस नेत्री देविता देवी गुप्ता, जिला राजद सचिव जयलाल राय, कांग्रेस के वरीय नेता बच्चा बाबू गिरी, कांग्रेस नेता रामविलास राय, विश्वनाथ हजारी, परमानंद मिश्र, सूरज राम, अधिवक्ता उपेंद्रनाथ तिवारी,रामनारायण शर्मा, विनोद कुशवाहा, मोहम्मद वसीर अहमद, डाo मदन मोहन ठाकुर, राजद महासचिव मनोज कुमार राय, रामबाबू राय, शिवशंकर राय, भरत साह आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर चौक स्थित इंदिरा स्मारक परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि तथा पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सह पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा स्मारक कमिटी, विशनपुर के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा स्मारक कमिटी के अध्यक्ष सह वरीय कांग्रेस नेता ठाकुर मनोज भारद्वाज, संचालन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रंजन शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि सह समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनीता राम ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि एक सशक्त और दृढ़ निश्चयी नेता थीं। उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को पराजित कर बांग्लादेश का निर्माण कराया, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, प्रिवी पर्स की समाप्ति और हरित क्रांति जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। अपने सम्बोधन के क्रम में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रंजन शर्मा तथा इंदिरा स्मारक कमिटी के अध्यक्ष ठाकुर मनोज भारद्वाज ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की 562 छोटी-बड़ी रियासतों को एकीकृत कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। इसीलिए उन्हें लौह पुरुष और भारत के बिस्मार्क के रूप में याद किया जाता है। देश की एकता और अखंडता के वे प्रतीक हैं। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में दोनों महान नेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनीता राम, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रंजन शर्मा, इंदिरा स्मारक कमेटी अध्यक्ष ठाकुर मनोज भारद्वाज, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, कांग्रेस नेत्री देविता देवी गुप्ता, जिला राजद सचिव जयलाल राय, कांग्रेस के वरीय नेता बच्चा बाबू गिरी, कांग्रेस नेता रामविलास राय, विश्वनाथ हजारी, परमानंद मिश्र, सूरज राम, अधिवक्ता उपेंद्रनाथ तिवारी,रामनारायण शर्मा, विनोद कुशवाहा, मोहम्मद वसीर अहमद, डाo मदन मोहन ठाकुर, राजद महासचिव मनोज कुमार राय, रामबाबू राय, शिवशंकर राय, भरत साह आदि मौजूद थे।
- समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर चौक स्थित इंदिरा स्मारक परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि तथा पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सह पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा स्मारक कमिटी, विशनपुर के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा स्मारक कमिटी के अध्यक्ष सह वरीय कांग्रेस नेता ठाकुर मनोज भारद्वाज, संचालन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रंजन शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि सह समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनीता राम ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि एक सशक्त और दृढ़ निश्चयी नेता थीं। उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को पराजित कर बांग्लादेश का निर्माण कराया, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, प्रिवी पर्स की समाप्ति और हरित क्रांति जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। अपने सम्बोधन के क्रम में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रंजन शर्मा तथा इंदिरा स्मारक कमिटी के अध्यक्ष ठाकुर मनोज भारद्वाज ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की 562 छोटी-बड़ी रियासतों को एकीकृत कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। इसीलिए उन्हें लौह पुरुष और भारत के बिस्मार्क के रूप में याद किया जाता है। देश की एकता और अखंडता के वे प्रतीक हैं। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में दोनों महान नेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनीता राम, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रंजन शर्मा, इंदिरा स्मारक कमेटी अध्यक्ष ठाकुर मनोज भारद्वाज, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, कांग्रेस नेत्री देविता देवी गुप्ता, जिला राजद सचिव जयलाल राय, कांग्रेस के वरीय नेता बच्चा बाबू गिरी, कांग्रेस नेता रामविलास राय, विश्वनाथ हजारी, परमानंद मिश्र, सूरज राम, अधिवक्ता उपेंद्रनाथ तिवारी,रामनारायण शर्मा, विनोद कुशवाहा, मोहम्मद वसीर अहमद, डाo मदन मोहन ठाकुर, राजद महासचिव मनोज कुमार राय, रामबाबू राय, शिवशंकर राय, भरत साह आदि मौजूद थे।1
- 🩸 1 नवंबर 2026 (रविवार) को थानेश्वर स्थान मंदिर, समस्तीपुर में रक्तदान शिविर! रक्तदान करें, किसी जरूरतमंद को दें नया जीवन। #रक्तदान_महादान #रक्तदान_जीवनदान #Samastipur #BloodDonation 🩸 1 नवंबर 2026 (रविवार) को थानेश्वर स्थान मंदिर, समस्तीपुर में रक्तदान शिविर! रक्तदान करें, किसी जरूरतमंद को दें नया जीवन। #रक्तदान_महादान #रक्तदान_जीवनदान #Samastipur #BloodDonation1
- समस्तीपुर को बड़ी सौगात! एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनकर तैयार, 1 नवंबर को होगा भव्य शुभारंभ 🏥 समस्तीपुर को बड़ी सौगात! एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनकर तैयार, 1 नवंबर को होगा भव्य शुभारंभ एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से समस्तीपुर को स्वास्थ्य क्षेत्र में नई सौगात मिलने जा रही है। समस्तीपुर जिले के सिंधिया खुर्द मे एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ 1 नवंबर 2026, रविवार को शाम 5 बजे होगा।2
- कुढ़नी: वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान के तहत उच्च विद्यालय भगवानपुर कुढ़नी, केरमा डीह, पकाही, किनारु आदि पंचायतों में नुक्कड़ नाटक कर जागरूक किया गया। हम सबका यह अभियान है, वित्तीय साक्षरता का पैगाम है दि मुजफ्फरपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि., मुजफ्फरपुर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता, KYC एवं डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। मुजफ्फरपुर, दिनांक 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार)। दि मुजफ्फरपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता एवं सुरक्षित बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उच्च विद्यालय, भगवानपुर (कुढ़नी प्रखंड), केरमा डीह, पकाही (बाघी स्टेट) एवं किनारू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, बीमा एवं पेंशन योजनाओं, KYC अनुपालन तथा डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर ग्रामीणों को बताया गया कि अब पैक्स कार्यालयों के माध्यम से माइक्रो एटीएम सुविधा एवं अन्य बैंकिंग सेवाएं गांव के नजदीक उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीणों को नकद निकासी, खाते में उपलब्ध शेष राशि की जानकारी तथा मिनी स्टेटमेंट जैसी सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो सकेंगी और उन्हें इन सेवाओं के लिए दूर स्थित बैंक शाखाओं में जाने की आवश्यकता कम होगी। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान श्री राजश्री इंटरप्राइजेज, फुलवारीशरीफ, पटना के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। टीम लीडर संजय कुमार यादव के साथ सुनील कुमार, महावीर साह एवं कृष्णा भगत ने गीत एवं अभिनय के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, सतर्कता तथा सुरक्षित बैंकिंग के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में किसानों एवं ग्रामीणों को छोटी-छोटी बचत के महत्व, वित्तीय सुरक्षा तथा जागरूक ग्राहक की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि वित्तीय रूप से जागरूक नागरिक ही समृद्ध परिवार, सशक्त गांव एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर दि मुजफ्फरपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. के मुजफ्फरपुर शाखा प्रबंधक श्री अनुराग आर्या ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आर्थिक सुरक्षा के लिए उपयुक्त बीमा अवश्य कराना चाहिए। उन्होंने अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष की आयु के पात्र व्यक्तियों के लिए नियमित अंशदान के आधार पर 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन प्राप्त करने की सुविधा के बारे में बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत दुर्घटना बीमा तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत जीवन बीमा का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। साथ ही, इन योजनाओं की पात्रता, प्रीमियम एवं बीमा लाभ की जानकारी देते हुए लोगों से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने की अपील की। KYC अनुपालन एवं सुरक्षित बैंकिंग पर विशेष जोर कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं बैंक ग्राहकों को KYC (Know Your Customer – अपने ग्राहक को जानें) की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि बैंक खाते में सही एवं अद्यतन ग्राहक जानकारी रखना सुरक्षित बैंकिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ग्राहकों से अपील की गई कि वे बैंक के निर्देशानुसार अपना KYC अद्यतन कराएं तथा आवश्यकतानुसार पहचान एवं पते से संबंधित वैध दस्तावेज बैंक में जमा करें। उन्हें समझाया गया कि KYC प्रक्रिया ग्राहकों की पहचान सत्यापित करने, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं वित्तीय अपराधों की रोकथाम में सहायता करने तथा बैंकिंग नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही, ग्रामीणों को सलाह दी गई कि वे KYC अद्यतन कराने के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते का विवरण, OTP, PIN अथवा पासवर्ड साझा न करें तथा इस कार्य के लिए केवल बैंक के अधिकृत माध्यमों का ही उपयोग करें। साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूकता डिजिटल बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई। उन्हें बताया गया कि अपनी बैंकिंग संबंधी जानकारी गोपनीय रखें, किसी अनजान व्यक्ति के साथ खाते का विवरण साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। उच्च विद्यालय, भगवानपुर के प्रधानाध्यापक श्री ब्रजेश कुमार ने भी लोगों को फर्जी SMS एवं WhatsApp संदेशों से सावधान रहने तथा अपने UPI एवं बैंकिंग विवरण को गोपनीय रखने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में अपना OTP, PIN अथवा पासवर्ड किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं, किसानों एवं ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि वित्तीय साक्षरता केवल बैंकिंग सेवाओं की जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुरक्षित भविष्य, आर्थिक आत्मनिर्भरता और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। दि मुजफ्फरपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. का संकल्प है कि बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाकर प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, सशक्त एवं वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाए। जन-जागरूकता का संदेश “हम सबका यह अभियान है, वित्तीय साक्षरता का पैगाम है।”4
- बंसीधर वृजवासी हुए भाजपा में शामिल , कहा शिक्षक हित के लिए जरूरी कदम1
- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना सहित अन्य थाना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एकता नगर में आयोजित भव्य परेड का लाइव प्रसारण रहा, जिसे देखने के लिए थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों का एक बड़ा जमावड़ा लगा हुआ था। स्क्रीन पर जैसे ही देश की आन-बान-शान को दर्शाती हुई एकता परेड शुरू हुई, वहां मौजूद हर शख्स की आंखें गर्व से चमक उठीं।1
- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार की देर शाम कटहरा थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार की देर शाम कटहरा थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बड़े टीवी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। गुजरात के एकतानगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने आजादी के बाद सैकड़ों रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता की शपथ और परेड का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें एकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। देश की आंतरिक सुरक्षा, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की। मौके पर अपर थानाध्यक्ष महेश कुमार, एसआई संजर आलम, एसआई अशोक कुमार, एसआई सुमन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।3
- समस्तीपुर,जितवारपुर निवासी माया देवी का निधन, बूढ़ी गंडक तट पर हुआ अंतिम संस्कार जितवारपुर वार्ड संख्या-17निवासी समाजसेवी देवेन्द्र राय उर्फ गोरख राय की धर्मपत्नी तथा जिला राजद महासचिव मनोज कुमार राय की चाची माया देवी (68 वर्ष) का आज निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र दीपक कुमार एवं वकील कुमार सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वे धर्मपरायण, कुशल गृहिणी एवं गरीबों की मददगार महिला थीं। आज दोपहर में उनका अंतिम संस्कार जितवारपुर बाईपास के पास बूढ़ी गंडक नदी तट पर किया गया। इस संबंध में समस्तीपुर केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि माया देवी धर्म परायण महिला थीं। वे गरीबों की मददगार थीं, तथा जरूरतमंद बच्चों के बीच कपड़े, पुस्तक, कलम, पेंसिल आदि प्रदान कर उन्हें सहयोग देती थीं। एक कुशल गृहिणी, लोकप्रिय समाजसेवी और गरीबों की मददगार के रूप में माया देवी सदैव याद आती रहेंगी। माया देवी के अंतिम संस्कार अवसर पर समस्तीपुर केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, सीपीएम अंचल मंत्री उपेन्द्र राय, समाजसेवी सुनील राय, राजद जिला महासचिव मनोज कुमार राय, देवेन्द्र राय, प्राण कुमार राय, प्रो. रामबाबू राय, पूर्व मुखिया चन्दन कुमार राय, राजद नेता रामकुमार राय, जयलाल राय, महेश राय, शम्भु कुमार, सोनू कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित नम आँखों से उनकी अंतिम विदाई दी l1