Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर को बड़ी सौगात! एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनकर तैयार, 1 नवंबर को होगा भव्य शुभारंभ 🏥 समस्तीपुर को बड़ी सौगात! एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनकर तैयार, 1 नवंबर को होगा भव्य शुभारंभ एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से समस्तीपुर को स्वास्थ्य क्षेत्र में नई सौगात मिलने जा रही है। समस्तीपुर जिले के सिंधिया खुर्द मे एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ 1 नवंबर 2026, रविवार को शाम 5 बजे होगा।
Rajesh Kumar
समस्तीपुर को बड़ी सौगात! एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनकर तैयार, 1 नवंबर को होगा भव्य शुभारंभ 🏥 समस्तीपुर को बड़ी सौगात! एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनकर तैयार, 1 नवंबर को होगा भव्य शुभारंभ एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से समस्तीपुर को स्वास्थ्य क्षेत्र में नई सौगात मिलने जा रही है। समस्तीपुर जिले के सिंधिया खुर्द मे एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ 1 नवंबर 2026, रविवार को शाम 5 बजे होगा।
More news from बिहार and nearby areas
- 🩸 1 नवंबर 2026 (रविवार) को थानेश्वर स्थान मंदिर, समस्तीपुर में रक्तदान शिविर! रक्तदान करें, किसी जरूरतमंद को दें नया जीवन। #रक्तदान_महादान #रक्तदान_जीवनदान #Samastipur #BloodDonation 🩸 1 नवंबर 2026 (रविवार) को थानेश्वर स्थान मंदिर, समस्तीपुर में रक्तदान शिविर! रक्तदान करें, किसी जरूरतमंद को दें नया जीवन। #रक्तदान_महादान #रक्तदान_जीवनदान #Samastipur #BloodDonation1
- समस्तीपुर को बड़ी सौगात! एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनकर तैयार, 1 नवंबर को होगा भव्य शुभारंभ 🏥 समस्तीपुर को बड़ी सौगात! एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनकर तैयार, 1 नवंबर को होगा भव्य शुभारंभ एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से समस्तीपुर को स्वास्थ्य क्षेत्र में नई सौगात मिलने जा रही है। समस्तीपुर जिले के सिंधिया खुर्द मे एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ 1 नवंबर 2026, रविवार को शाम 5 बजे होगा।2
- समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर चौक स्थित इंदिरा स्मारक परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि तथा पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सह पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा स्मारक कमिटी, विशनपुर के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा स्मारक कमिटी के अध्यक्ष सह वरीय कांग्रेस नेता ठाकुर मनोज भारद्वाज, संचालन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रंजन शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि सह समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनीता राम ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि एक सशक्त और दृढ़ निश्चयी नेता थीं। उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को पराजित कर बांग्लादेश का निर्माण कराया, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, प्रिवी पर्स की समाप्ति और हरित क्रांति जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। अपने सम्बोधन के क्रम में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रंजन शर्मा तथा इंदिरा स्मारक कमिटी के अध्यक्ष ठाकुर मनोज भारद्वाज ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की 562 छोटी-बड़ी रियासतों को एकीकृत कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। इसीलिए उन्हें लौह पुरुष और भारत के बिस्मार्क के रूप में याद किया जाता है। देश की एकता और अखंडता के वे प्रतीक हैं। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में दोनों महान नेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनीता राम, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रंजन शर्मा, इंदिरा स्मारक कमेटी अध्यक्ष ठाकुर मनोज भारद्वाज, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, कांग्रेस नेत्री देविता देवी गुप्ता, जिला राजद सचिव जयलाल राय, कांग्रेस के वरीय नेता बच्चा बाबू गिरी, कांग्रेस नेता रामविलास राय, विश्वनाथ हजारी, परमानंद मिश्र, सूरज राम, अधिवक्ता उपेंद्रनाथ तिवारी,रामनारायण शर्मा, विनोद कुशवाहा, मोहम्मद वसीर अहमद, डाo मदन मोहन ठाकुर, राजद महासचिव मनोज कुमार राय, रामबाबू राय, शिवशंकर राय, भरत साह आदि मौजूद थे।1
- आनन्दपुर सहोड़ा में बाबा मुक्तेश्वरनाथ महादेव मंदिर निर्माण कार्य अंतिम चरण में, रुद्राभिषेक के साथ गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे दरभंगा जिले के आनन्दपुर सहोड़ा स्थित बाबा मुक्तेश्वरनाथ महादेव मंदिर का निर्माण कार्य पिछले कई वर्षों से बड़े जोर-शोर से चल रहा है। अब मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप देने में कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। मंदिर के गर्भगृह का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। बताया जा रहा है कि मंदिर निर्माण कार्य को लेकर कुछ दिनों के लिए शिवलिंग को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की बात कही गई है। मंदिर निर्माण में स्थानीय ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। मंदिर का भव्य गुंबद आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। गुंबद पर कारीगरों द्वारा अलग-अलग देवी-देवताओं की आकर्षक मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं, जो मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं। मंदिर निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए महाराष्ट्र से विशेष कारीगरों को बुलाया गया है, जो पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। मंदिर निर्माण से जुड़े ग्रामीणों का कहना है कि बाबा मुक्तेश्वरनाथ महादेव मंदिर को भव्य स्वरूप देने में गांव के लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है और सभी की इच्छा है कि मंदिर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो। इस धार्मिक आयोजन में चंद्रबली चौधरी, गौरी शंकर चौधरी, महाकांत चौधरी, विद्यानंद झा, पंडित विश्वनाथ झा, पंडित बैजू झा मुखिया कृषिकांत चौधरी, सत्यनारायण चौधरी, दीपक झा, मनीष सिंह, अजीत झा, नूनू झा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ग्रामीणों की आस्था, सहयोग और कारीगरों की मेहनत से बाबा मुक्तेश्वरनाथ महादेव मंदिर अब एक भव्य धार्मिक स्थल के रूप में आकार ले रहा है।1
- बंसीधर वृजवासी हुए भाजपा में शामिल , कहा शिक्षक हित के लिए जरूरी कदम1
- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना सहित अन्य थाना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एकता नगर में आयोजित भव्य परेड का लाइव प्रसारण रहा, जिसे देखने के लिए थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों का एक बड़ा जमावड़ा लगा हुआ था। स्क्रीन पर जैसे ही देश की आन-बान-शान को दर्शाती हुई एकता परेड शुरू हुई, वहां मौजूद हर शख्स की आंखें गर्व से चमक उठीं।1
- 🏥 समस्तीपुर को बड़ी सौगात! एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनकर तैयार, 1 नवंबर को होगा भव्य शुभारंभ एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से समस्तीपुर को स्वास्थ्य क्षेत्र में नई सौगात मिलने जा रही है। एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ 1 नवंबर 2026, रविवार को शाम 5 बजे होगा। #SamastipurNews #Samastipur #SamastipurReels #MedicalCollege #Hospital #HealthCare #BiharNews 🏥 समस्तीपुर को बड़ी सौगात! एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनकर तैयार, 1 नवंबर को होगा भव्य शुभारंभ एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से समस्तीपुर को स्वास्थ्य क्षेत्र में नई सौगात मिलने जा रही है। एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ 1 नवंबर 2026, रविवार को शाम 5 बजे होगा। #SamastipurNews #Samastipur #SamastipurReels #MedicalCollege #Hospital #HealthCare #BiharNews1
- पांच पति को गोली मारकर हत्या, ग्रामीण ने किया सड़क जाम!1