Shuru
Apke Nagar Ki App…
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना सहित अन्य थाना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एकता नगर में आयोजित भव्य परेड का लाइव प्रसारण रहा, जिसे देखने के लिए थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों का एक बड़ा जमावड़ा लगा हुआ था। स्क्रीन पर जैसे ही देश की आन-बान-शान को दर्शाती हुई एकता परेड शुरू हुई, वहां मौजूद हर शख्स की आंखें गर्व से चमक उठीं।
Anil shriwastav
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना सहित अन्य थाना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एकता नगर में आयोजित भव्य परेड का लाइव प्रसारण रहा, जिसे देखने के लिए थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों का एक बड़ा जमावड़ा लगा हुआ था। स्क्रीन पर जैसे ही देश की आन-बान-शान को दर्शाती हुई एकता परेड शुरू हुई, वहां मौजूद हर शख्स की आंखें गर्व से चमक उठीं।
More news from बिहार and nearby areas
- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना सहित अन्य थाना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एकता नगर में आयोजित भव्य परेड का लाइव प्रसारण रहा, जिसे देखने के लिए थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों का एक बड़ा जमावड़ा लगा हुआ था। स्क्रीन पर जैसे ही देश की आन-बान-शान को दर्शाती हुई एकता परेड शुरू हुई, वहां मौजूद हर शख्स की आंखें गर्व से चमक उठीं।1
- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ प्रतिनिधिमंडल ने DM से कि मुलाकात,सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई करने का दिया आश्वासन। मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ प्रतिनिधिमंडल ने DM से कि मुलाकात,सौंपा ज्ञापन, डीएम ने जल्द कार्रवाई करने का दिया आश्वासन। जी हां यह प्रतिनिधि मंडल शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने और अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर बीते दिन समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरैल पंचायत के आनंदगोलवा व चापर गांव वासियों के बीच एक सामूहिक बैठक बुलाई थी जिसमे यह फैसला लिया गया कि दियारे इलाके में अवैध रूप से बनाए जाने वाले देशी शराब के कारण समाज, युवा व परिवार बिखरने पर तुले हैं इसे रोकने के लिए अब वैसे कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई होना बहुत ही जरूरी है । इसीलिए उक्त बैठक में पूरे समाज ने सर्वसम्मति से फैसला लेते हुए जिलाधिकारी को इस मसले पर ज्ञापन देने का निर्णय लिया था। जिसके आलोक में आज पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार को 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने समाहरणालय पहुंचकर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा व मध्य निषेध अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपा । वहीं इस मामले में प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि गंगा के चापर दियारे में चोरी छिपे अवैध शराब में संलिप्त लोगों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए, अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोगों की सूची भी सौंपी गई है । वहीं जिलाधिकारी से उक्त दियारे में स्थाई पुलिस पिकेट बनाने की भी मांग किया है, जबकि अवैध शराब निर्माण पर नकेल कसने, एवं गंगा दियारे के उस पार के लोग भी अवैध शराब निर्माण में संलग्न हैं। जब उन्हें मनाही की जाती है तो ग्रामीणों को हरबे हथियार का भय दिखाकर मारपीट की जाती है.जिससे लोगों में दहशत का माहौल कायम है । वहीं प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने बताया कि डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. जिनमें पटना पुलिस अधीक्षक, एसडीएम व एसडीपीओ बाढ़ से समन्यव स्थापित कर हर हाल में शराब के अवैध धंधे में शामिल लोगों के उपर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. वहीं आवश्यकता पड़ने पर दियारे क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी करने का भी निर्देश दिया है. आपको बताते चलें कि इस अभियान की शुरुआत चापर गांव में पूर्व मुखिया एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक के दौरान ली गई थी, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने अवैध शराब के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया था. वहीं प्रतिनिधियों का कहना है कि अवैध शराब का कारोबार से परिवारों की आर्थिक स्थिति, युवाओं के भविष्य और सामाजिक वातावरण को प्रभावित करता है । इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य जगन्नाथ सिंह, पवन सिंह, संजय सिंह, मिथिलेश प्रसाद सिंह, रामनरेश सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, अजय कुमार सिंह, अनिरुद्ध सिंह, जितेंद्र सिंह, कैप्टन पप्पू सिंह, प्रेम सिंह,अखिलेश सिंह,राजू सिंह छेदी सिंह आदि शामिल थे । इसी दौरान उक्त सभी सदस्यों ने समाहरणालय से वापसी होने के क्रम में DM से हुई मुलाकाती पर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- चाय दुकान से देसी कट्टा और 24 खोखा बरामद, दो गिरफ्तार महिसौर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर चाय दुकान में छापेमारी कर एक देसी कट्टा और 24 खोखा बरामद किया है। मामले में दुकानदार से पूछताछ के बाद दो आरोपियों राजा कुमार और गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में महिसौर थाना कांड संख्या 64/26 दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की गई। आपकी राय क्या है? अवैध हथियार रखने वालों पर ऐसी कार्रवाई जरूरी है?1
- समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर चौक स्थित इंदिरा स्मारक परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि तथा पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सह पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा स्मारक कमिटी, विशनपुर के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा स्मारक कमिटी के अध्यक्ष सह वरीय कांग्रेस नेता ठाकुर मनोज भारद्वाज, संचालन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रंजन शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि सह समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनीता राम ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि एक सशक्त और दृढ़ निश्चयी नेता थीं। उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को पराजित कर बांग्लादेश का निर्माण कराया, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, प्रिवी पर्स की समाप्ति और हरित क्रांति जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। अपने सम्बोधन के क्रम में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रंजन शर्मा तथा इंदिरा स्मारक कमिटी के अध्यक्ष ठाकुर मनोज भारद्वाज ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की 562 छोटी-बड़ी रियासतों को एकीकृत कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। इसीलिए उन्हें लौह पुरुष और भारत के बिस्मार्क के रूप में याद किया जाता है। देश की एकता और अखंडता के वे प्रतीक हैं। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में दोनों महान नेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनीता राम, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रंजन शर्मा, इंदिरा स्मारक कमेटी अध्यक्ष ठाकुर मनोज भारद्वाज, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, कांग्रेस नेत्री देविता देवी गुप्ता, जिला राजद सचिव जयलाल राय, कांग्रेस के वरीय नेता बच्चा बाबू गिरी, कांग्रेस नेता रामविलास राय, विश्वनाथ हजारी, परमानंद मिश्र, सूरज राम, अधिवक्ता उपेंद्रनाथ तिवारी,रामनारायण शर्मा, विनोद कुशवाहा, मोहम्मद वसीर अहमद, डाo मदन मोहन ठाकुर, राजद महासचिव मनोज कुमार राय, रामबाबू राय, शिवशंकर राय, भरत साह आदि मौजूद थे।1
- 🩸 1 नवंबर 2026 (रविवार) को थानेश्वर स्थान मंदिर, समस्तीपुर में रक्तदान शिविर! रक्तदान करें, किसी जरूरतमंद को दें नया जीवन। #रक्तदान_महादान #रक्तदान_जीवनदान #Samastipur #BloodDonation 🩸 1 नवंबर 2026 (रविवार) को थानेश्वर स्थान मंदिर, समस्तीपुर में रक्तदान शिविर! रक्तदान करें, किसी जरूरतमंद को दें नया जीवन। #रक्तदान_महादान #रक्तदान_जीवनदान #Samastipur #BloodDonation1
- समस्तीपुर को बड़ी सौगात! एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनकर तैयार, 1 नवंबर को होगा भव्य शुभारंभ 🏥 समस्तीपुर को बड़ी सौगात! एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनकर तैयार, 1 नवंबर को होगा भव्य शुभारंभ एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से समस्तीपुर को स्वास्थ्य क्षेत्र में नई सौगात मिलने जा रही है। समस्तीपुर जिले के सिंधिया खुर्द मे एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ 1 नवंबर 2026, रविवार को शाम 5 बजे होगा।2
- समस्तीपुर को मिली बड़ी सौगात! एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनकर तैयार, 1 नवंबर को होगा भव्य शुभारंभ एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से समस्तीपुर को स्वास्थ्य क्षेत्र में नई सौगात मिलने जा रही है। समस्तीपुर जिले के सिंधिया खुर्द मे एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ 1 नवंबर 2026, रविवार को शाम 5 बजे होने जा रहा है इस अवसर पर आप सभी लोग सादर आमंत्रित है ।1
- पांच पति को गोली मारकर हत्या, ग्रामीण ने किया सड़क जाम!1