Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिले में आदर्श आचार संहिता लागू, चुनावी माहौल गरम, प्रशासन अलर्ट
PRIMEABN
जिले में आदर्श आचार संहिता लागू, चुनावी माहौल गरम, प्रशासन अलर्ट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिले में आदर्श आचार संहिता लागू, चुनावी माहौल गरम, प्रशासन अलर्ट1
- *सरस्वती शिशु मंदिर में 25 सितंबर को होगा वंदे मातरम का सामूहिक गायन* सरस्वती शिशु मंदिर में 25 सितंबर को होगा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कादीपुर, सुलतानपुर। विद्या भारती विद्यालय के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, झारखंड-कादीपुर, सुलतानपुर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 सितंबर को सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे होगा। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य लोगों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र के अनुसार वंदे मातरम् को राष्ट्रभक्ति एवं संस्कृति का प्रतीक बताते हुए सभी से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है। कार्यक्रम के आयोजकों में संरक्षक श्री केशव प्रसाद मिश्र, अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र कुमार सिंह, प्रबंधक श्री गजेन्द्र बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री संदीप अग्रहरी तथा प्रधानाचार्य श्री अशोक उपाध्याय शामिल हैं।2
- 🚨 बड़ी खबर | अंबेडकरनगर बरियावन जमीनी विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन बाजार में हुए जमीनी विवाद के मामले में पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल की गई तीन जेसीबी मशीनों को भी बरामद किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। बरियावन जमीनी विवाद में पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप।1
- ATS, SOG और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हत्यारा अरविंद सिंह (42) मारा गया। आजमगढ़ में पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में मारा गया। उसने पकड़े जाने के डर से अपने 3 बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया था। इस दौरान उसने एक बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। ATS, SOG और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हत्यारा अरविंद सिंह (42) मारा गया।1
- तेज अज्ञात डीजे चलाने वाले पर दर्ज हुआ फिर FIR जल्द ही होगी गिरफ्तारी । *थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कम्पटीशन कर तेज आवाज में डीजे बजाने एवं निर्धारित मानकों/निर्देशों की अवहेलना करने वाले 06 डीजे संचालक एवं कुछ अज्ञात डी.जे. संचालकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय की बाइट-*1
- लालगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार लालगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना लालगंज पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज दिनांक 24.09.2026 को सुबह करीब 9.30 बजे मुखबिर की सूचना पर पिपरपाती मुस्तहकम क्षेत्र से घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 192/2026 धारा 137(2), 87, 64(2)M BNS व 5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था। अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी, उ0नि0 रुदल बहादुर सिंह सहित थाना लालगंज पुलिस टीम।1
- *जर्जर हो रही जायसवाल समाज की धर्मशाला जीर्णोधार की उठी मांग* *जर्जर हो रही जायसवाल समाज की धर्मशाला, जीर्णोद्धार की उठी मांग* बिजेथुआ महावीरन धाम। बिजेथुआ महावीरन धाम स्थित जायसवाल समाज की धर्मशाला लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी है। भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन अभी तक इसके जीर्णोद्धार और संरक्षण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। धर्मशाला की वर्तमान स्थिति को लेकर समाज के लोगों में चिंता बढ़ने लगी है। इस मामले को पहली बार जायसवाल समाज के छात्र अनूप जायसवाल ने प्रमुखता से उठाते हुए दैनिक अयोध्या टाइम्स के माध्यम से समाज के जिम्मेदार एवं सम्मानित लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला समाज की महत्वपूर्ण संपत्ति है, जिसका उपयोग समाज के लोगों के लिए होता है। ऐसे में इसकी देखरेख, सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी भी समाज के लोगों की है। अनूप जायसवाल ने कहा कि यदि समय रहते धर्मशाला के जीर्णोद्धार की पहल नहीं की गई तो आने वाले समय में भवन की स्थिति और खराब हो सकती है। उन्होंने समाज के सक्षम, सामाजिक रूप से सक्रिय एवं सम्मानित लोगों से आगे आकर इस कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के लोग सामूहिक रूप से प्रयास करें और इच्छाशक्ति के साथ पहल करें तो जर्जर हो चुकी धर्मशाला का पुनर्निर्माण अथवा जीर्णोद्धार कराकर उसे फिर से उपयोगी बनाया जा सकता है। धर्मशाला के संरक्षण और जीर्णोद्धार की मांग उठने के बाद अब समाज के लोगों की नजर इस बात पर है कि जिम्मेदार लोग इस दिशा में कब पहल करते हैं। समाज के लोगों ने भी उम्मीद जताई है कि आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयास से धर्मशाला को जल्द बेहतर स्वरूप दिया जाएगा।2
- जलालपुर व्यूरो रिपोर्ट जलालपुर में आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया1