logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जर्जर हो रही जायसवाल समाज की धर्मशाला जीर्णोधार की उठी मांग* *जर्जर हो रही जायसवाल समाज की धर्मशाला, जीर्णोद्धार की उठी मांग* बिजेथुआ महावीरन धाम। बिजेथुआ महावीरन धाम स्थित जायसवाल समाज की धर्मशाला लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी है। भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन अभी तक इसके जीर्णोद्धार और संरक्षण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। धर्मशाला की वर्तमान स्थिति को लेकर समाज के लोगों में चिंता बढ़ने लगी है। इस मामले को पहली बार जायसवाल समाज के छात्र अनूप जायसवाल ने प्रमुखता से उठाते हुए दैनिक अयोध्या टाइम्स के माध्यम से समाज के जिम्मेदार एवं सम्मानित लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला समाज की महत्वपूर्ण संपत्ति है, जिसका उपयोग समाज के लोगों के लिए होता है। ऐसे में इसकी देखरेख, सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी भी समाज के लोगों की है। अनूप जायसवाल ने कहा कि यदि समय रहते धर्मशाला के जीर्णोद्धार की पहल नहीं की गई तो आने वाले समय में भवन की स्थिति और खराब हो सकती है। उन्होंने समाज के सक्षम, सामाजिक रूप से सक्रिय एवं सम्मानित लोगों से आगे आकर इस कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के लोग सामूहिक रूप से प्रयास करें और इच्छाशक्ति के साथ पहल करें तो जर्जर हो चुकी धर्मशाला का पुनर्निर्माण अथवा जीर्णोद्धार कराकर उसे फिर से उपयोगी बनाया जा सकता है। धर्मशाला के संरक्षण और जीर्णोद्धार की मांग उठने के बाद अब समाज के लोगों की नजर इस बात पर है कि जिम्मेदार लोग इस दिशा में कब पहल करते हैं। समाज के लोगों ने भी उम्मीद जताई है कि आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयास से धर्मशाला को जल्द बेहतर स्वरूप दिया जाएगा।

14 hrs ago
user_Prashant Yadav
Prashant Yadav
Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago
86596735-fdd4-4993-84ed-16ae3a421f10

*जर्जर हो रही जायसवाल समाज की धर्मशाला जीर्णोधार की उठी मांग* *जर्जर हो रही जायसवाल समाज की धर्मशाला, जीर्णोद्धार की उठी मांग* बिजेथुआ महावीरन धाम। बिजेथुआ महावीरन धाम स्थित जायसवाल समाज की धर्मशाला लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी है। भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन अभी तक इसके जीर्णोद्धार और संरक्षण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। धर्मशाला की वर्तमान स्थिति को लेकर समाज के लोगों में चिंता बढ़ने लगी है। इस मामले को पहली बार जायसवाल समाज के छात्र अनूप जायसवाल ने प्रमुखता से उठाते हुए दैनिक अयोध्या टाइम्स के माध्यम से समाज के जिम्मेदार एवं सम्मानित लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला समाज की महत्वपूर्ण संपत्ति है, जिसका उपयोग समाज के लोगों के लिए होता है। ऐसे में इसकी देखरेख, सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी भी समाज

के लोगों की है। अनूप जायसवाल ने कहा कि यदि समय रहते धर्मशाला के जीर्णोद्धार की पहल नहीं की गई तो आने वाले समय में भवन की स्थिति और खराब हो सकती है। उन्होंने समाज के सक्षम, सामाजिक रूप से सक्रिय एवं सम्मानित लोगों से आगे आकर इस कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के लोग सामूहिक रूप से प्रयास करें और इच्छाशक्ति के साथ पहल करें तो जर्जर हो चुकी धर्मशाला का पुनर्निर्माण अथवा जीर्णोद्धार कराकर उसे फिर से उपयोगी बनाया जा सकता है। धर्मशाला के संरक्षण और जीर्णोद्धार की मांग उठने के बाद अब समाज के लोगों की नजर इस बात पर है कि जिम्मेदार लोग इस दिशा में कब पहल करते हैं। समाज के लोगों ने भी उम्मीद जताई है कि आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयास से धर्मशाला को जल्द बेहतर स्वरूप दिया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तबादले के बाद उठे सवाल, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने वाले अधिकारी क्यों नहीं टिकते? कुंडा/प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना प्रभारी अवन कुमार दीक्षित का करीब डेढ़ माह के भीतर रानीगंज थाना प्रभारी के पद पर तबादला होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि कानून-व्यवस्था और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सक्रियता दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों का कार्यकाल आखिर इतना छोटा क्यों रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अवन कुमार दीक्षित के कार्यकाल में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ अवैध पेड़ कटान, गांजा बिक्री समेत अन्य गतिविधियों से जुड़ी शिकायतों पर पुलिस की सक्रियता देखने को मिली। गरीब और पीड़ित लोगों की शिकायतें सुनने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने को लेकर भी उनकी कार्यशैली की चर्चा रही। हालांकि तबादला पुलिस विभाग की सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसके पीछे विभागीय स्तर पर क्या कारण रहे, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में उनके स्थानांतरण के बाद क्षेत्र में उठ रहे सवालों ने चर्चा जरूर तेज कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई अधिकारी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून का पालन कराने के लिए सक्रियता दिखाता है तो उसे पर्याप्त समय मिलना चाहिए, ताकि उसके प्रयासों का असर सामने आ सके। अब सवाल यही है कि अवन कुमार दीक्षित के इतने कम समय में तबादले के पीछे वास्तविक वजह क्या रही?
    1
    तबादले के बाद उठे सवाल, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने वाले अधिकारी क्यों नहीं टिकते?

कुंडा/प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना प्रभारी अवन कुमार दीक्षित का करीब डेढ़ माह के भीतर रानीगंज थाना प्रभारी के पद पर तबादला होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि कानून-व्यवस्था और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सक्रियता दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों का कार्यकाल आखिर इतना छोटा क्यों रहता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अवन कुमार दीक्षित के कार्यकाल में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ अवैध पेड़ कटान, गांजा बिक्री समेत अन्य गतिविधियों से जुड़ी शिकायतों पर पुलिस की सक्रियता देखने को मिली। गरीब और पीड़ित लोगों की शिकायतें सुनने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने को लेकर भी उनकी कार्यशैली की चर्चा रही।

हालांकि तबादला पुलिस विभाग की सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसके पीछे विभागीय स्तर पर क्या कारण रहे, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में उनके स्थानांतरण के बाद क्षेत्र में उठ रहे सवालों ने चर्चा जरूर तेज कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई अधिकारी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून का पालन कराने के लिए सक्रियता दिखाता है तो उसे पर्याप्त समय मिलना चाहिए, ताकि उसके प्रयासों का असर सामने आ सके। अब सवाल यही है कि अवन कुमार दीक्षित के इतने कम समय में तबादले के पीछे वास्तविक वजह क्या रही?
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • जिला बार एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट का अहम आदेश, जिला जज की निगरानी में होगा चुनाव मतपत्र लेकर भागने वालों की होगी न्यायिक जांच, दोषियों को स्थायी रूप से निष्कासित करने का दिया निर्देश सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई।हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान मौखिक आदेश दिया है कि बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की निगरानी में बार की एल्डर्स कमेटी के सहयोग से कराया जाएगा। हाईकोर्ट ने पूर्व में चुनाव में मतगणना के दौरान हुए बवाल में मतपत्र लेकर भागने के मामले की न्यायिक जांच कराने का आदेश दिया है। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि न्यायिक जांच में जिन लोगों के नाम मतपत्र लेकर भागने में सामने आएगा, उन्हें स्थायी रूप से निष्कासित (डिबार) करने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है। साथ ही बार कार्यालय से सीसीटीवी का डीवीआर चोरी होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना की निगरानी पुलिस अधीक्षक को करने का निर्देश भी हाईकोर्ट ने दिया है।हाईकोर्ट ने पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और सचिव दिनेश दुबे को 24 घंटे के भीतर एल्डर्स कमेटी को चार्ज सौंपने (हैंडओवर) का आदेश दिया है। बता दें कि दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता शशि मिश्र ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके चलते चुनाव तीन बार टाल दिया गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद बीते 9 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान धांधली के आरोप लगने पर विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ लोग मतपत्र लेकर भाग गए थे। बार के ऑफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव रद्द कर इसकी सूचना हाईकोर्ट के साथ ही जिला जज व अन्य अधिकारियों को दे दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट से बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की देखरेख में कराने की मांग की थी।
    1
    जिला बार एसोसिएशन चुनाव पर हाईकोर्ट का अहम आदेश, जिला जज की निगरानी में होगा चुनाव
मतपत्र लेकर भागने वालों की होगी न्यायिक जांच, दोषियों को स्थायी रूप से निष्कासित करने का दिया निर्देश
सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर  हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई।हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान मौखिक आदेश दिया है कि बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की निगरानी में बार की एल्डर्स कमेटी के सहयोग से कराया जाएगा। हाईकोर्ट ने पूर्व में चुनाव में मतगणना के दौरान हुए बवाल में मतपत्र लेकर भागने के मामले की न्यायिक जांच कराने का आदेश दिया है। यह जानकारी देते हुए 
वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि न्यायिक जांच में जिन लोगों के नाम मतपत्र लेकर भागने में सामने आएगा, उन्हें स्थायी रूप से निष्कासित (डिबार) करने का निर्देश हाईकोर्ट ने दिया है। साथ ही बार कार्यालय से सीसीटीवी का डीवीआर चोरी होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना की निगरानी पुलिस अधीक्षक को करने का निर्देश भी हाईकोर्ट ने दिया है।हाईकोर्ट ने पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और सचिव दिनेश दुबे को 24 घंटे के भीतर एल्डर्स कमेटी को चार्ज सौंपने (हैंडओवर) का आदेश दिया है।
बता दें कि दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता शशि मिश्र ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके चलते चुनाव तीन बार टाल दिया गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद बीते 9 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान धांधली के आरोप लगने पर विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ लोग मतपत्र लेकर भाग गए थे। बार के ऑफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव रद्द कर इसकी सूचना हाईकोर्ट के साथ ही जिला जज व अन्य अधिकारियों को दे दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट से बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की देखरेख में कराने की मांग की थी।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जिले में आदर्श आचार संहिता लागू, चुनावी माहौल गरम, प्रशासन अलर्ट
    1
    जिले में आदर्श आचार संहिता लागू, चुनावी माहौल गरम, प्रशासन अलर्ट
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पिता की अय्याशियों से परेशान था सुब्रत, खर्च के लिए पैसे न मिलने पर रची हत्या की साजिश कानपुर के विनीत मिनोचा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार बेटे सुब्रत ने पूछताछ में बताया कि पिता रंडीबाजी में रुपए उड़ाते थे, लेकिन उसे खर्च के लिए पैसे नहीं देते थे। इसी नाराजगी के चलते उसने पिता की हत्या की साजिश रची। जिसमें पुराने नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर को शामिल किया।
    1
    पिता की अय्याशियों से परेशान था सुब्रत, खर्च के लिए पैसे न मिलने पर रची हत्या की साजिश

कानपुर के विनीत मिनोचा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार बेटे सुब्रत ने पूछताछ में बताया कि पिता रंडीबाजी में रुपए उड़ाते थे, लेकिन उसे खर्च के लिए पैसे नहीं देते थे। इसी नाराजगी के चलते उसने पिता की हत्या की साजिश रची। जिसमें पुराने नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर को शामिल किया।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • प्राथमिक विद्यालय से चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय डिहबा विरसिंहपुर में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। यह मामला 23 सितंबर को सामने आया था। प्राथमिक विद्यालय डिहबा विरसिंहपुर के सहायक अध्यापक विवेक कुमार ने जयसिंहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल में चोरी की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानू (20) पुत्र सुंदर निवासी निदुरा, सुनील (22) पुत्र जगलाल निवासी पटकौली भभोट और पूसू (28) पुत्र लोचन निवासी रामसिंह पूरेसमायन के रूप में हुई है। पूसू फिलहाल निदुरा गांव में रह रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर, एक लोहे का गैस चूल्हा, दो स्टील की बाल्टी और एक स्टील का ड्रम बरामद किया है। इसके अलावा, चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक प्रेमनारायन राजपूत, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल श्याम सुंदर और कांस्टेबल अभिषेक सेन की टीम ने अंजाम दिया।
    1
    प्राथमिक विद्यालय से चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय डिहबा विरसिंहपुर में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
यह मामला 23 सितंबर को सामने आया था। प्राथमिक विद्यालय डिहबा विरसिंहपुर के सहायक अध्यापक विवेक कुमार ने जयसिंहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल में चोरी की थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भानू (20) पुत्र सुंदर निवासी निदुरा, सुनील (22) पुत्र जगलाल निवासी पटकौली भभोट और पूसू (28) पुत्र लोचन निवासी रामसिंह पूरेसमायन के रूप में हुई है। पूसू फिलहाल निदुरा गांव में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर, एक लोहे का गैस चूल्हा, दो स्टील की बाल्टी और एक स्टील का ड्रम बरामद किया है। इसके अलावा, चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक प्रेमनारायन राजपूत, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल श्याम सुंदर और कांस्टेबल अभिषेक सेन की टीम ने अंजाम दिया।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आज दिनांक 24/9/2026 को समाजवादी व्यापार सभा जनपद प्रतापगढ़ में यूपीआई भुगतान पर लागू एम डी आर 0.04% चार्ज के विरोध में ज्ञापन विरोध प्रदर्शन समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र जायसवाल व्यापार सभा के जिला आज दिनांक 24/9/2026 को समाजवादी व्यापार सभा जनपद प्रतापगढ़ में यूपीआई भुगतान पर लागू एम डी आर 0.04% चार्ज के विरोध में ज्ञापन विरोध प्रदर्शन समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र जायसवाल व्यापार सभा के जिला महासचिव आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अम्बेडकर चौराहा से चलकर जिला अधिकारी कार्यालय प्रतापगढ़ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया देते आक्रोश प्रकट की है और कहा की केन्द्र की भाजपा सरकार जिस प्रकार छोटे छोटे व्यापारी पर यूटीआई भुगतान पर एम डी आर चार्ज लगा कर शोषण करने का काम शुरू करने वाली है इसका समाजवादी पार्टी और समाजवादी व्यापार सभा पुरजोर विरोध करना शुरू कर दिया भाजपा सरकार वाणिज्य को समाप्त करना चाहती हैं यह सरकार व्यापारी छात्र नवजवान किसान विरोधी हैं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय ने कहा व्यापारी शोषण जीएसटी एमडीआर चार्ज लागू कर किसान को उसकी उपज की सही मुल्य न देकर छात्र का पेपर लीक करते सभी का भविष्य खत्म कर रही कार्यक्रम में शामिल प्रमुख रूप डा राजेश गुप्ता प्रदेश सचिव व्यापार सभा से प्रमोद कुमार श्रीवास्तव निखिल जायसवाल राम लोचन सिंह राजनरायन गुप्ता पवन कुमार पटेल आमिर खान उदय वीर यादव शनि गुप्ता रामनाथ चन्द्रेशपाल मो वसीम मो आमिर सपा रविशंकर यादव अनुज गुप्ता नगर अध्यक्ष निसार अहमद सा मीडिया प्रभारी वकार अहमद कृष्ण कुमार पटेल राजेश यादव हिमांशु कुमार जायसवाल सहित लोग ज्ञापन सौंपा और विरोध प्रदर्शन किया तथा एमडीआर समाप्त करने की मांग किया समाजवादी व्यापार सभा जिन्दाबाद अखिलेश यादव जिन्दाबाद सुरेश चंद्र जायसवाल जिलाध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा प्रतापगढ़
    1
    आज दिनांक 24/9/2026 को समाजवादी व्यापार सभा जनपद प्रतापगढ़ में यूपीआई भुगतान पर लागू एम डी आर 0.04% चार्ज के विरोध में ज्ञापन विरोध प्रदर्शन समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र जायसवाल व्यापार सभा के जिला
आज दिनांक 24/9/2026 को समाजवादी व्यापार सभा जनपद प्रतापगढ़ में यूपीआई भुगतान पर लागू एम डी आर 0.04% चार्ज के विरोध में ज्ञापन विरोध प्रदर्शन समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र जायसवाल व्यापार सभा के जिला महासचिव आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अम्बेडकर चौराहा से चलकर जिला अधिकारी कार्यालय प्रतापगढ़ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया देते आक्रोश प्रकट की है और कहा की केन्द्र की भाजपा सरकार जिस प्रकार छोटे छोटे व्यापारी पर यूटीआई भुगतान पर एम डी आर चार्ज लगा कर शोषण करने का काम शुरू करने वाली है इसका समाजवादी पार्टी और समाजवादी व्यापार सभा पुरजोर विरोध करना शुरू कर दिया भाजपा सरकार वाणिज्य को समाप्त करना चाहती हैं यह सरकार व्यापारी छात्र नवजवान किसान विरोधी हैं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय ने कहा व्यापारी शोषण जीएसटी एमडीआर चार्ज लागू कर किसान को उसकी उपज की सही मुल्य न देकर छात्र का पेपर लीक करते सभी का भविष्य खत्म कर रही कार्यक्रम में शामिल प्रमुख रूप डा राजेश गुप्ता प्रदेश सचिव व्यापार सभा से प्रमोद कुमार श्रीवास्तव निखिल जायसवाल राम लोचन सिंह राजनरायन गुप्ता पवन कुमार पटेल आमिर खान उदय वीर यादव शनि गुप्ता रामनाथ  चन्द्रेशपाल मो वसीम मो आमिर सपा रविशंकर यादव अनुज गुप्ता नगर अध्यक्ष निसार अहमद सा मीडिया प्रभारी वकार अहमद कृष्ण कुमार पटेल राजेश यादव हिमांशु कुमार जायसवाल सहित लोग ज्ञापन सौंपा और विरोध प्रदर्शन किया तथा एमडीआर समाप्त करने की मांग किया  समाजवादी व्यापार सभा जिन्दाबाद  अखिलेश यादव जिन्दाबाद 
सुरेश चंद्र जायसवाल जिलाध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा प्रतापगढ़
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    15 hrs ago
  • जयसिंहपुर स्कूल में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार,सिलेंडर, गैस चूल्हा, बाल्टी व ड्रम बरामद सुल्तानपुर। प्राथमिक विद्यालय डिहबा विरसिंहपुर में हुई चोरी का जयसिंहपुर पुलिस ने गुरुवार को खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का गैस सिलेंडर, लोहे का गैस चूल्हा, दो स्टील की बाल्टी और स्टील का ड्रम बरामद किया। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की रात प्राथमिक विद्यालय में चोरी हुई थी। सहायक अध्यापक विवेक कुमार की तहरीर पर 23 सितंबर को जयसिंहपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान भानू निवासी निदुरा, सुनील निवासी पटकौली भभोट और पूसू निवासी रामसिंह पूरेसमायन, थाना सरपतहा, जौनपुर (हाल पता निदुरा) को गिरफ्तार किया। कार्रवाई थानाध्यक्ष विवेक कुमार राय के नेतृत्व में की गई।
    1
    जयसिंहपुर स्कूल में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार,सिलेंडर, गैस चूल्हा, बाल्टी व ड्रम बरामद
सुल्तानपुर। प्राथमिक विद्यालय डिहबा विरसिंहपुर में हुई चोरी का जयसिंहपुर पुलिस ने गुरुवार को खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का गैस सिलेंडर, लोहे का गैस चूल्हा, दो स्टील की बाल्टी और स्टील का ड्रम बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर की रात प्राथमिक विद्यालय में चोरी हुई थी। सहायक अध्यापक विवेक कुमार की तहरीर पर 23 सितंबर को जयसिंहपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने जांच के दौरान भानू निवासी निदुरा, सुनील निवासी पटकौली भभोट और पूसू निवासी रामसिंह पूरेसमायन, थाना सरपतहा, जौनपुर (हाल पता निदुरा) को गिरफ्तार किया। कार्रवाई थानाध्यक्ष विवेक कुमार राय के नेतृत्व में की गई।
    user_Breaking news SLT
    Breaking news SLT
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • *यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, स्लीपर बस बनी आग का गोला* *भीषण अग्निकांड में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, खिड़कियों से कूदकर कई ने बचाई जान। *यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, स्लीपर बस बनी आग का गोला* *भीषण अग्निकांड में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, खिड़कियों से कूदकर कई ने बचाई जान। ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दयानतपुर गांव के पास एक डबल डेकर एसी स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई लोगों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई, जबकि 9 यात्री बस के अंदर फंस गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
    1
    *यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, स्लीपर बस बनी आग का गोला*

*भीषण अग्निकांड में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, खिड़कियों से कूदकर कई ने बचाई जान।
*यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, स्लीपर बस बनी आग का गोला*
*भीषण अग्निकांड में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, खिड़कियों से कूदकर कई ने बचाई जान।
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दयानतपुर गांव के पास एक डबल डेकर एसी स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई लोगों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई, जबकि 9 यात्री बस के अंदर फंस गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    10 hrs ago
  • फर्राटा पंखे की चपेट में आने से महिला गंभीर घायल करंट लगने के बाद परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल, उपचार जारी पट्टी। कांधई थाना क्षेत्र के भैसवनी गांव में गुरुवार दोपहर फर्राटा पंखे की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया।भैसवनी गांव निवासी चमेला देवी (60) पत्नी राजकुमार गुरुवार को घर पर थीं। दोपहर करीब एक बजे वह फर्राटा पंखे की चपेट में आ गईं। परिजनों के अनुसार पंखे में करंट उतरने से महिला को जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल अस्पताल लेकर आए।अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात केसी प्रसाद ने बताया कि महिला करंट की चपेट में आई थी। उनकी हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में महिला का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजन महिला की हालत को लेकर चिंतित हैं।
    1
    फर्राटा पंखे की चपेट में आने से महिला गंभीर घायल

करंट लगने के बाद परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल, उपचार जारी

पट्टी। कांधई थाना क्षेत्र के भैसवनी गांव में गुरुवार दोपहर फर्राटा पंखे की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया।भैसवनी गांव निवासी चमेला देवी (60) पत्नी राजकुमार गुरुवार को घर पर थीं। दोपहर करीब एक बजे वह फर्राटा पंखे की चपेट में आ गईं। परिजनों के अनुसार पंखे में करंट उतरने से महिला को जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल अस्पताल लेकर आए।अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात केसी प्रसाद ने बताया कि महिला करंट की चपेट में आई थी। उनकी हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में महिला का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजन महिला की हालत को लेकर चिंतित हैं।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.