Shuru
Apke Nagar Ki App…
मूंग तुलाई 2026 आंदोलन भोपाल किसान अपने मूंग जिसकी प्रति एकड़ पैदावार 7 से 8 क्विंटल होती है, किसानों का सरकार से आग्रह है की आप 100% ही मूंग तोले यानी की 7 से 8 कुंतल और सीएम साहब और सरकार का कहना है कि हम 1 कुंटल 20 किलो एक एकड़ में तो लेंगे मात्र नहीं चलेगा कोई बहाना मूंग तूलेगा दाना दाना
Arvind gurjar
मूंग तुलाई 2026 आंदोलन भोपाल किसान अपने मूंग जिसकी प्रति एकड़ पैदावार 7 से 8 क्विंटल होती है, किसानों का सरकार से आग्रह है की आप 100% ही मूंग तोले यानी की 7 से 8 कुंतल और सीएम साहब और सरकार का कहना है कि हम 1 कुंटल 20 किलो एक एकड़ में तो लेंगे मात्र नहीं चलेगा कोई बहाना मूंग तूलेगा दाना दाना
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर खातेगांव सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्यामला हिल्स स्थित श्री दादाजी धूनीवाला दरबार पहुंचे। साधक संत गुरुदेव दादा भाई के सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सहभागिता कर गुरुजनों का पूजन एवं वंदन किया। गुरु के चरणों में झुके शिष्यों के शीश, गुरुजनों को किया नमन कन्नौद । गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर खातेगांव सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्यामला हिल्स स्थित श्री दादाजी धूनीवाला दरबार पहुंचे। साधक संत गुरुदेव दादा भाई के सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सहभागिता कर गुरुजनों का पूजन एवं वंदन किया। महोत्सव के अंतर्गत गुरु पूजन, गुरु दीक्षा, पौधारोपण, कन्या पूजन, भगवान श्री सत्यनारायण व्रत कथा एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरु के श्रीचरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आध्यात्मिक जीवन में गुरु के महत्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर निकली निशान यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। गुरु की सेवा ही सच्चा धर्म, सेवा से ही गुरु होते हैं प्रसन्न : गुरुदेव दादा भाई गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर श्री दादाजी धूनीवाला दरबार, श्यामला हिल्स में साधक संत गुरुदेव दादा भाई ने उपस्थित भक्तों एवं शिष्य परिवार को अपने आशीर्वचनों से अभिभूत किया। उन्होंने कहा कि सेवा ही गुरु को प्रसन्न करने का सबसे बड़ा माध्यम है तथा सद्गुरु की निस्वार्थ सेवा ही सच्चा धर्म है। गुरुदेव दादा भाई ने गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं और जीवन को सही दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि जो शिष्य श्रद्धा, समर्पण और सेवा भाव से अपने गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, उसका जीवन सफल एवं सार्थक बन जाता है। उन्होंने सभी भक्तों से गुरु के उपदेशों को जीवन में उतारने, मानव सेवा, परोपकार, सत्संग और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर गुरु चरणों में श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की। रात्रि में आयोजित श्री दादाजी नाम संकीर्तन भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर गूंज उठे— "भजलो दादाजी का नाम, भजलो हरिहर जी का नाम..." भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। महाप्रसादी (भंडारे) में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को श्रद्धा, सेवा और समर्पण के साथ मनाया।4
- पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज* हरदा 29 जुलाई 2026/ जिले में गत चौबीस घंटों में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज* हरदा 29 जुलाई 2026/ जिले में गत चौबीस घंटों में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 1.3 मि.मी., टिमरनी में 5.7 मि.मी., खिरकिया में 1.2 मि.मी., सिराली में 21.2 मि.मी. तथा रहटगांव में 0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 420 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 434.9 मि.मी., टिमरनी में 446.9 मि.मी., खिरकिया में 479.8 मि.मी., सिराली में 373.9 तथा रहटगांव में 364.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 29 जुलाई तक 611.3 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।1
- गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी – पंडित प्रदीप मिश्रा कुबेरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Ichhawar सीहोर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुबेरेश्वर धाम में आयोजित भव्य महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में गुरु का चयन सोच-समझकर करना चाहिए और इसमें कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को योग्य सद्गुरु न मिले तो वह भगवान महादेव को ही अपना गुरु मानकर प्रतिदिन श्रद्धा के साथ जल अर्पित करे। उनके अनुसार भगवान शिव स्वयं जीवन में सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। पंडित मिश्रा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में चार प्रमुख मार्गदर्शक होते हैं—बचपन में मां, युवावस्था में पिता, अधेड़ अवस्था में शिक्षक और बुढ़ापे में सद्गुरु। इन सभी का सम्मान और उनके बताए मार्ग पर चलना ही जीवन को सफल बनाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से मधुर वाणी बोलने, अच्छे संस्कार अपनाने और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए विनम्र व्यवहार रखने का भी आह्वान किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण और दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन, दर्शन और मार्गदर्शन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में हजारों सेवादार सेवा में जुटे रहे।1
- गुरु पूर्णिमा पर प्रभु प्रेमी संघ सहित विभिन्न संस्थाओं ने आयोजित किया कार्यक्रम मां पार्वती धाम गोशाला में वृक्षारोपण एवं गौशाला सहयोग का प्रेरणादायी संदेश गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हंसमुख, मिलनसार एवं वरिष्ठ समाजसेवी तथा सकल हिंदू समाज के संरक्षक श्री हरि नारायण शर्मा ने अपने जन्मदिवस को सेवा, संस्कार और गौभक्ति के साथ मनाकर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। वे अपने परिवारजनों एवं मित्रों के साथ मां पार्वती धाम गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत गौ पूजन कर गौ माताओं को श्रद्धापूर्वक गो-ग्रास खिलाया तथा गौ सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण एवं सनातन संस्कृति के संवर्धन का संदेश देते हुए गौशाला परिसर में बिल्वपत्र (बेलपत्र) के पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज, प्रकृति और धर्म के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराने का भी श्रेष्ठ माध्यम है। गौ सेवा और वृक्षारोपण भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपराएं हैं, जिन्हें प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। श्री हरि नारायण शर्मा ने मां पार्वती धाम गौशाला समिति को सहयोग राशि भी भेंट की तथा गौशाला में चल रही सेवा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यहां निस्वार्थ भाव से निराश्रित गौ माताओं की सेवा की जा रही है, जो अत्यंत अनुकरणीय है। उन्होंने समाज के सभी सक्षम नागरिकों से गौशालाओं के संचालन में तन, मन और धन से सहयोग करने का आह्वान किया। मां पार्वती धाम गौशाला समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद श्री नरेंद्र कुशवाहा ने श्री हरि नारायण शर्मा का पुष्पमाला पहनाकर, साफा बांधकर, मिठाई खिलाकर एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर आत्मीय सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामनाएं कीं। कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज के संयोजक मुकेश नामदेव, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम नारायण शर्मा, डॉ. अतुल उपाध्याय, मनोज शर्मा, तहसील आष्टा के श्री शुक्ला जी, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष गोपाल सोनी, मोंटू कोरी, प्रेम नारायण जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, परिवारजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। उल्लेखनीय है कि मां पार्वती धाम गौशाला में प्रतिदिन 200 से अधिक गौ माताओं की सेवा, उपचार एवं भोजन की व्यवस्था समाज के दानदाताओं और गौभक्तों के सहयोग से निरंतर संचालित की जा रही है। गौशाला समिति ने सभी सहयोगियों एवं दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गौ सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में निरंतर सहयोग देने का आग्रह किया। कार्यक्रम का समापन गौ माता की मंगल आरती, अतिथियों के सम्मान एवं सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने गौ सेवा, वृक्षारोपण एवं समाज सेवा का संकल्प लेते हुए गुरु पूर्णिमा के इस आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायी और अनुकरणीय बताया।3
- ग्रामीण विकास ना होने की समस्या1
- वन विभाग ने जिनवानी-कांटाफोड़ मार्ग पर नाकाबंदी की, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर फरार हो गया। पीछा करने के दौरान वाहन ने दो गायों को टक्कर मार दी, जिसमें एक गाय की मौत हो गई अवैध सागौन लकड़ी सहित आयशर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार,जिनवानी वन परिक्षेत्र में एक महीने में तस्करी का तीसरा मामला राजस्थान पासिंग वाहन से अंतरराज्यीय गिरोह की आशंका कन्नौद/देवास के जिनवानी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बिजवाड़ पुलिस की मदद से अवैध सागौन लकड़ी से भरा एक आयशर वाहन जब्त किया है। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वाहन राजस्थान पासिंग होने से अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने जिनवानी-कांटाफोड़ मार्ग पर नाकाबंदी की, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर फरार हो गया। पीछा करने के दौरान वाहन ने दो गायों को टक्कर मार दी, जिसमें एक गाय की मौत हो गई। वन विभाग और बिजवाड़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा। जांच में लकड़ी परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। अवैध सागौन लकड़ी और वाहन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनवानी वन परिक्षेत्र में एक महीने के भीतर सागौन तस्करी का यह तीसरा मामला है4
- मूंग तुलाई 2026 आंदोलन भोपाल किसान अपने मूंग जिसकी प्रति एकड़ पैदावार 7 से 8 क्विंटल होती है, किसानों का सरकार से आग्रह है की आप 100% ही मूंग तोले यानी की 7 से 8 कुंतल और सीएम साहब और सरकार का कहना है कि हम 1 कुंटल 20 किलो एक एकड़ में तो लेंगे मात्र नहीं चलेगा कोई बहाना मूंग तूलेगा दाना दाना1