Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे अमिया गांव जन जागृति के माध्यम से चलो गांव की ओर जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान बहुजन मुक्ति पार्टी जिंदाबाद बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे अमिया गांव जन जागृति के माध्यम से चलो गांव की ओर जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान बहुजन मुक्ति पार्टी जिंदाबाद
डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे अमिया गांव जन जागृति के माध्यम से चलो गांव की ओर जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान बहुजन मुक्ति पार्टी जिंदाबाद बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे अमिया गांव जन जागृति के माध्यम से चलो गांव की ओर जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान बहुजन मुक्ति पार्टी जिंदाबाद
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे अमिया गांव जन जागृति के माध्यम से चलो गांव की ओर जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान बहुजन मुक्ति पार्टी जिंदाबाद बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव पहुंचे अमिया गांव जन जागृति के माध्यम से चलो गांव की ओर जय मूलनिवासी जय भारत जय भीम जय संविधान बहुजन मुक्ति पार्टी जिंदाबाद1
- Post by XIndia1
- *झंडा गीत रचयिता पद्मश्री श्यामलाल गुप्त की 49वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन किया अर्पित, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प* *पूर्व विधायक ने पार्षद सेतु का जीर्णोद्वार उपरांत लोकार्पण किया* फतेहपुर । भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा पार्षद चौक मूर्ति स्थल पर झंडा गीत रचयिता पद्मश्री स्वर्गीय श्याम लाल गुप्त की पुण्यतिथि मनाते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष नारायण गुप्ता द्वारा पार्षद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया इसके बाद दीप प्रज्वलन कर समाज के लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नारायण गुप्त ने कहा कि पार्षद जी का जीवन बड़ा ही सरल रहा है उनके अंदर देशभक्ति की भावना बचपन से ही रही है। एक सामान्य परिवार में जन्म हुआ लेकिन अपनी प्रतिभा के चलते उन्होंने अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में स्थापित कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महासमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्त ने कहा कि पार्षद जी का जन्म ग्राम नरवल जनपद कानपुर में 9 सितंबर 1896 में हुआ था उन्होंने अपनी कर्मभूमि जनपद फतेहपुर बनाई और स्थानीय हजारीलाल फाटक चौक में रहकर एक क्रांतिकारी की भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने फतेहपुर में ही रहते हुए गणेश शंकर विद्यार्थी, महात्मा गांधी और अन्य क्रांतिकारियों के संपर्क में रहते हुए 4 मार्च सन 1924 को झंडा गीत विजय विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा की रचना की। वह कई बार जेल भी गए अपने झंडा गीत से वह अमर हो गए। वरिष्ठ संरक्षक राम विशाल गुप्त ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्षद जी 19 वर्षों तक कांग्रेस कमेटी फतेहपुर के लगातार अध्यक्ष भी रहे हैं जेल यात्राएं की 10 वर्ष फरारी में रहते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में कार्य किया। जिला जेल फतेहपुर में बैरक नंबर 9 में रहते हुए स्वतंत्रता के प्रति उमंग भरने के लिए शेष झंडा गीत की रचना की। तो वही पचास नंबर उपरगामि सेतु का पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने जीर्णोद्वार उपरांत लोकार्पण किया। ज्ञात हो कि पुल के पुर्ननिर्माण पर लगा हुआ पार्षद सेतु पत्थर टूट गया था जिसको उनके पुण्य तिथि पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह द्वारा पुनः उसी स्थान पर स्थापित कराया तथा आज लोकार्पण किया। इससे समाज के लोगों में हर्ष की लहर दौड गई और समाज के लोगों ने उनको इस उत्तम कार्य के लिये बहुत बहुत बधाई देते हुये सराहना की। इस मौके पर प्रमुख रूप से गिरधारी लाल गुप्त, जय गोपाल गुप्त, सुनील गुप्त, शैलेंद्र शरन सिंपल, विनय तिवारी सभासद, सुनीता गुप्ता, अशोक गुप्त, संजय गुप्ता, नारायण गुप्त, साजन गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, मनीष गुप्ता, विमल गुप्ता रज्जन गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता , संजय गुप्ता, जगदीश गुप्ता रामविशाल जी विनायक गुप्ता, ब्रजेश सोनी, सुरेश गुप्ता, अमित गुप्ता, सोनू गुप्ता, अरुण गुप्ता, पुत्तन गुप्ता, अभिलाष चंद गुप्ता , आनंद गुप्त, अरुण जायसवाल, सौनक गुप्ता निर्भय गुप्ता आनंद गुप्ता सुशील गुप्ता मौजूद रहे।4
- छिवलहा में निःशुल्क नेत्र शिविर में 350 मरीजों का पंजीकरण, 40 मोतियाबिंद मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया फतेहपुर के हथगाम ब्लॉक के छिवलहा क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला पंचायत सदस्य राजेश सोनी के संयोजन में उनके छिवलहा पुलिया स्थित निवास पर श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड चित्रकूट-सतना के सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मरीज आंखों की जांच कराने पहुंचे। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। कैंप प्रभारी डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि शिविर में कुल 350 महिला एवं पुरुष मरीजों का पंजीकरण किया गया। जांच के बाद 122 मरीजों को निःशुल्क चश्मे तथा 35 मरीजों को आई ड्रॉप वितरित किए गए। वहीं जांच में मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए 40 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए अस्पताल वाहन से चित्रकूट ले जाया गया। डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि चित्रकूट स्थित अस्पताल में इन मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद निर्धारित अवधि में मरीजों को वापस इसी स्थान पर छोड़ने की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक मरीज के साथ केवल एक तीमारदार जा सकेगा। अस्पताल में मरीज एवं एक तीमारदार के रहने तथा भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी। शिविर में दूर-दराज के गांवों से पहुंचे मरीजों ने निःशुल्क जांच, चश्मा एवं उपचार की सुविधा मिलने पर खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई लोग समय पर आंखों का इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में गांव के नजदीक इस तरह के शिविर का आयोजन जरूरतमंद लोगों के लिए काफी लाभकारी है। जिला पंचायत सदस्य राजेश सोनी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, चिकित्सकों एवं उनकी टीम का आभार जताया तथा क्षेत्र के लोगों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने की अपील की।4
- रायबरेली एसपी के निर्देश पर कांवड़ यात्रियों का स्वागतः थाना जगतपुर ने जन सहयोग से विश्राम व भोजन की व्यवस्था की रायबरेली।रायबरेली में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। थाना जगतपुर द्वारा जन सहयोग से कांवड़ विश्राम स्थल और भोजन की व्यवस्था की गई। यह पहल कांवड़ यात्रियों के स्वागत और सम्मान के उद्देश्य से की गई थी।1
- _* _*गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*_ *रायबरेली, 06 अगस्त 2026* जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज विकास खण्ड सरेनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत धनपालपुर पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर योजना के संचालन, पेयजल गुणवत्ता एवं जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को नियमित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाना हर स्थिति में सुनिश्चित किया जाए। धनपालपुर पेयजल योजना वर्ष 2021-22 में ₹232.66 लाख की लागत से स्वीकृत की गई है, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत धनपालपुर की लगभग 2,725 आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत एक नलकूप, 175 केएल क्षमता का 16 मीटर ऊंचा ओवरहेड टैंक, 12,080 मीटर वितरण पाइपलाइन, 513 गृह नल संयोजन, एक पम्प हाउस, 25 किलोवाट सोलर प्लांट, 17.5 एचपी पम्पिंग प्लांट तथा बाउंड्रीवाल का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पम्प हाउस, ऑटोमेशन सिस्टम, ओवरहेड टैंक (ओएचटी) एवं क्लोरीनेशन सिस्टम का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता के साथ ऑटोमेशन प्रणाली, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तथा जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित क्लोरीनेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही सोलर प्रणाली एवं डीजी (जनरेटर) व्यवस्था का भी निरीक्षण कर उनके सुचारु संचालन की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने योजना पर कार्यरत ऑपरेटर से जलापूर्ति के समय एवं मानदेय के संबंध में जानकारी ली। ऑपरेटर ने बताया कि योजना से नियमित जलापूर्ति की जा रही है तथा मानदेय का भुगतान समय से प्राप्त हो रहा है। ग्राम प्रधान नीतू सिंह ने अवगत कराया कि कार्यदायी संस्था एनसीसी (NCC) द्वारा योजना के सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा ग्राम के प्रत्येक मजरे एवं घर तक सफलतापूर्वक पेयजल पहुंचाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हिम्मतपुर मजरा में लाभार्थी शिव चरण पुत्र गंगाधर एवं माया देवी पत्नी शिवमोहन के घरों का निरीक्षण कर नल कनेक्शनों की जांच की। दोनों स्थानों पर पर्याप्त दबाव के साथ जलापूर्ति होती पाई गई। ग्रामीणों एवं उपभोक्ताओं से बातचीत में बताया गया कि प्रतिदिन दो समय—प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा अपराह्न 3:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक नियमित जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने उपलब्ध कराए जा रहे जल को पेय योग्य बताते हुए जल की गुणवत्ता एवं नियमित आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने योजना के संचालन एवं अनुरक्षण की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता एवं नियमितता निरंतर बनाए रखी जाए तथा सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, जल निगम के अधिशासी अभियन्ता रणविजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।1
- फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनिंतित होकर पलटने से 29 श्रद्धालु हुए घायल 7 कानपुर रिफर1